Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट भर्ती 2026 (UPSSSC Veterinary Pharmacist Bharti 2026)- शॉर्टलिस्ट (जल्द)
    • लेख
    • यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट भर्ती 2026 (UPSSSC Veterinary Pharmacist Bharti 2026)- शॉर्टलिस्ट (जल्द)

    यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट भर्ती 2026 (UPSSSC Veterinary Pharmacist Bharti 2026)- शॉर्टलिस्ट (जल्द)

    Rajan KumarUpdated on 13 Oct 2026, 11:45 AM IST

    यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट भर्ती 2026- उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा वेटनरी फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा आवेदन सुधार की तिथि 12 अक्टूबर 2026 को समाप्त हो गई। जल्द ही मुख्य परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट आवेदन पत्र 14 सितंबर 2026 को जारी किया गया था। यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर थी। यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट अधिसूचना के अनुसार, अभ्यर्थी 12 अक्टूबर तक आवेदन पत्र में संशोधन कर सकते थे। आयोग द्वारा 14 अगस्त को यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट भर्ती 2026 के लिए अधिसूचना जारी की गई थी। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट या इस लेख में दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते थे।
    यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट आवेदन 2026 लिंक
    1789448167824

    This Story also Contains

    1. यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट भर्ती 2026 – अवलोकन
    2. यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट भर्ती 2026 : पात्रता मानदंड
    3. यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट आयु सीमा
    4. यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट चयन प्रक्रिया 2026
    5. यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट आवेदन 2026 कैसे भरें?
    6. यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट आवेदन शुल्क 2026
    7. यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट परीक्षा पैटर्न 2026
    8. यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट सिलेबस 2026
    9. यूपी वेटनरी फार्मासिस्ट परीक्षा एडमिट कार्ड 2026
    10. यूपी वेटनरी फार्मासिस्ट आंसर की 2026
    11. यूपीएसएसएससी वेटनरी रिजल्ट 2026
    12. यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट कटऑफ 2026
    यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट भर्ती 2026 (UPSSSC Veterinary Pharmacist Bharti 2026)- शॉर्टलिस्ट (जल्द)
    यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट भर्ती 2026

    यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट अधिसूचना (UPSSSC Veterinary Pharmacist Recruitment 2026 Notification PDF in hindi) के साथ आवेदन तिथियां भी जारी की गई थी।अधिसूचना के अनुसार, पशुपालन निदेशालय के नियंत्रणाधीन वेटनरी फार्मासिस्ट के कुल रिक्त 1308 पदों के लिए अधिसूचना जारी की गई है।
    1787042251205

    यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट भर्ती 2026 मुख्य परीक्षा के लिए केवल वही अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करने के पात्र होंगे, जो विज्ञापित पद के लिए निर्धारित अनिवार्य अर्हता रखते हों तथा प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2025 (Preliminary Eligibility Test–PET 2025) में सम्मिलित हुए हों और जिन्हें आयोग द्वारा PET-2025 का स्कोर कार्ड जारी किया गया हो।
    यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट नोटिफिकेशन पीडीएफ 2026 लिंक

    यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2025 (PET-2025) के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर मेरिट के क्रम में की जाएगी। केवल शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को ही मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने का अवसर प्रदान किया जाएगा। प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2025 में वास्तविक (Absolute) स्कोर अथवा नॉर्मलाइज्ड स्कोर में शून्य या उससे कम (नकारात्मक) अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा हेतु शॉर्टलिस्ट नहीं किया जाएगा। वेटनरी फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा (प्रा०अ० प०-2025)/18 अधिसूचना पीडीएफ लिंक, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, सिलेबस, पैटर्न, एडमिट कार्ड से संबंधित जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।
    ये भी पढ़ें: यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही भर्ती 2026

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    Global Institute of Business Studies, Bengaluru

    BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 19th Oct '26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee

    यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट भर्ती 2026 – अवलोकन

    उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने वेटनरी फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा (प्रा०अ०प०-2025)/18 के तहत पशुपालन निदेशालय में वेटनरी फार्मासिस्ट के 1,308 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। नीचे सारणी में भर्ती का अवलोकन दिया गया है।

    विवरण

    जानकारी

    भर्ती का नाम

    यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट भर्ती 2026

    आयोजक संस्था

    उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ

    विज्ञापन संख्या

    18-परीक्षा/2026

    परीक्षा का नाम

    वेटनरी फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा (PET-2025)/18

    पद का नाम

    वेटनरी फार्मासिस्ट

    कुल रिक्तियां

    1,308 पद

    विभाग

    पशुपालन निदेशालय

    आवेदन माध्यम

    ऑनलाइन

    पात्रता

    पद के लिए निर्धारित अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य शर्तें पूरी करना

    अनिवार्य परीक्षा

    PET-2025 में शामिल होना और स्कोर कार्ड प्राप्त होना

    शॉर्टलिस्टिंग का आधार

    PET-2025 का नॉर्मलाइज्ड स्कोर एवं मेरिट

    नकारात्मक/शून्य स्कोर

    PET-2025 में शून्य या उससे कम/नकारात्मक अंक वाले अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट नहीं होंगे

    आधिकारिक अधिसूचना

    upsssc.gov.in

    ये भी पढ़ें:- यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस सिलेबस

    यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट भर्ती 2026 : पात्रता मानदंड

    यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, हिंदी भाषा का ज्ञान और आयु सीमा पूरी करना अनिवार्य है। भर्ती में वेटनरी फार्मेसी में डिप्लोमा के साथ संबंधित आवश्यक योग्यता मांगी गई है। वहीं, प्रादेशिक सेना में सेवा या NCC का ‘B’ प्रमाण-पत्र रखने वाले अभ्यर्थियों को समान परिस्थितियों में अधिमान दिया जाएगा।

    शैक्षणिक योग्यता

    वेटनरी फार्मासिस्ट पद के लिए अभ्यर्थी के पास निम्नलिखित अनिवार्य योग्यताएं होनी चाहिए:

    योग्यता

    विवरण

    इंटरमीडिएट

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट परीक्षा जीव विज्ञान विषय के साथ उत्तीर्ण या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष परीक्षा

    डिप्लोमा

    भारत में विधि द्वारा स्थापित विश्वविद्यालय/संस्था से वेटनरी फार्मेसी में 2 वर्ष 3 माह का डिप्लोमा

    पंजीकरण

    सक्षम परिषद या संस्थान में पंजीकृत होना

    हिंदी भाषा

    देवनागरी लिपि में हिंदी का ज्ञान

    पंजीकरण संबंधी महत्वपूर्ण नोट: विज्ञापन के अनुसार, वर्तमान में उत्तर प्रदेश में वेटनरी फार्मासिस्ट के पंजीकरण के लिए वेटनरी फार्मेसी काउन्सिल अस्तित्व में नहीं है। इसलिए फिलहाल पंजीकरण की आवश्यकता नहीं है।

    अधिमानी योग्यता

    समान परिस्थितियों में निम्न अभ्यर्थियों को भर्ती में अधिमान दिया जाएगा:

    • जिन्होंने प्रादेशिक सेना (Territorial Army) में कम से कम 2 वर्ष सेवा की हो।

    • जिन्होंने राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) का ‘B’ प्रमाण-पत्र प्राप्त किया हो।

    ये भी पढ़ें:- यूपीएसएसएससी पीईटी सिलेबस । यूपीएसएसएससी आशुलिपिक एडमिट कार्ड

    यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट आयु सीमा

    वेटनरी फार्मासिस्ट पद के लिए अभ्यर्थी की आयु की गणना विज्ञापित रिक्तियों वाले कैलेंडर वर्ष की 1 जुलाई को की जाएगी।

    1787042251225

    आयु मानदंड

    विवरण

    न्यूनतम आयु

    18 वर्ष

    अधिकतम आयु

    40 वर्ष

    आयु में छूट

    SC, ST तथा सरकार द्वारा अधिसूचित अन्य श्रेणियों को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट

    यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट चयन प्रक्रिया 2026

    यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट भर्ती 2026 में अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया उत्तर प्रदेश समूह ‘ग’ के पदों की सीधी भर्ती से संबंधित नियमों, द्विस्तरीय परीक्षा प्रणाली तथा वेटनरी फार्मासिस्ट सेवा नियमावली के अनुसार संचालित होगी। मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) में सम्मिलित होना आवश्यक है।

    PET-2025 - PET स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग - मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन - लिखित परीक्षा - मेरिट के आधार पर चयन।

    चयन प्रक्रिया के प्रमुख चरण

    यूपीएसएसएससी पीईटी-2025 में शामिल होना

    • मुख्य परीक्षा के लिए केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने आयोग की PET-2025 परीक्षा में भाग लिया हो।

    • अभ्यर्थी के पास आयोग द्वारा जारी PET-2025 का स्कोर कार्ड होना चाहिए।

    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    PET स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग

    • मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग PET-2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर और मेरिट के आधार पर की जाएगी।

    • PET में शून्य या उससे कम/नकारात्मक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट नहीं किया जाएगा।

    लिखित परीक्षा

    • वेटनरी फार्मासिस्ट पद पर चयन का मुख्य आधार लिखित परीक्षा है।

    • लिखित परीक्षा की योजना एवं पाठ्यक्रम आयोग द्वारा निर्धारित किया गया है।

    मेरिट/चयन

    • लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के आधार पर चयन प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

    • अंतिम चयन संबंधित सेवा नियमों और आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा।

    महत्वपूर्ण लेख पढ़ें: यूपीएससी पीसीएस की तैयारी, रणनीति और टिप्स जानें

    यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट आवेदन 2026 कैसे भरें?

    यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट भर्ती 2026 के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किया जाना है। विज्ञापन संख्या 18-परीक्षा/2026 के तहत पशुपालन निदेशालय में वेटनरी फार्मासिस्ट के 1,308 पदों पर भर्ती की जा रही है। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी करते हैं और PET-2025 में शामिल होकर स्कोर कार्ड प्राप्त कर चुके हैं। नीचे आवेदन प्रक्रिया देखें।

    आवेदन भरने की प्रक्रिया

    • सबसे पहले उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं और ऑनलाइन आवेदन वाले सेक्शन को खोलें।

    • विज्ञापन संख्या 18-परीक्षा/2026, वेटनरी फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा (PET-2025)/18 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

    • आयोग की ऑनलाइन प्रणाली में उपलब्ध पंजीकरण/लॉगिन विकल्प के माध्यम से अपनी आवश्यक जानकारी दर्ज करके आगे बढ़ें।

    • आवेदन में मांगी गई PET-2025 से संबंधित जानकारी भरें। अभ्यर्थी का PET-2025 में शामिल होना और स्कोर कार्ड होना आवश्यक है।

    • नाम, जन्मतिथि, माता-पिता का नाम, पता और अन्य व्यक्तिगत जानकारी सावधानीपूर्वक दर्ज करें। जानकारी दस्तावेजों के अनुसार ही भरें।

    • अपनी लागू श्रेणी, आरक्षण संबंधी जानकारी और अन्य मांगे गए विवरण दर्ज करें। यदि अधिमानी योग्यता लागू है, तो उसकी जानकारी भी भरें।

    • निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

    • आवेदन सबमिट करने से पहले सभी विवरणों को अच्छी तरह जांच लें।

    • सभी जानकारी सही होने पर आवेदन अंतिम रूप से सबमिट करें। शुल्क का बैंक द्वारा समायोजन होने के बाद आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

    यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट आवेदन शुल्क 2026

    यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। शुल्क जमा करने के बाद उसका बैंक द्वारा समायोजन होना आवश्यक है, जिसके बाद ही आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाला जा सकेगा। अभ्यर्थियों को शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

    शुल्क सारणी

    श्रेणी

    आवेदन शुल्क (₹)

    ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क (₹)

    कुल शुल्क (₹)

    अनारक्षित (General)

    0

    25.00

    25.00

    अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)

    0

    25.00

    25.00

    अनुसूचित जाति (SC)

    0

    25.00

    50.00

    अनुसूचित जनजाति (ST)

    0

    25.00

    25.00

    ध्यान दें कि मुख्य परीक्षा के लिए निर्धारित परीक्षा शुल्क केवल उन अभ्यर्थियों द्वारा भुगतान किया जाएगा, जिन्हें मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र डाउनलोड करने से पूर्व ही परीक्षा शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य होगा। इस प्रकार, आवेदन शुल्क और मुख्य परीक्षा शुल्क दोनों ही निर्धारित नियमों के अनुसार समय पर जमा करना आवश्यक है, अन्यथा आवेदन या मुख्य परीक्षा में भागीदारी अस्वीकार्य होगी।

    महत्वपूर्ण लेख:-

    यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट भर्ती 2026: रिक्तियों का विवरण

    1787042251249

    यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट परीक्षा पैटर्न 2026

    यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा 2026 में एक प्रश्नपत्र होगा, जिसमें कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे (120 मिनट) होगी और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। परीक्षा में गलत उत्तर देने पर 25 प्रतिशत यानी 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग की जाएगी। प्रश्नपत्र को तीन भागों में विभाजित किया गया है, जिसमें वेटरिनरी फार्मेसी से जुड़े विषयों के साथ कंप्यूटर एवं उत्तर प्रदेश से संबंधित सामान्य जानकारी शामिल है।

    यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट परीक्षा पैटर्न

    भाग

    विषय

    प्रश्न

    अंक

    भाग-1

    पशुओं एवं पोल्ट्री की शारीरिक संरचना

    4

    4


    पशुपालन प्रबंधन का परिचय

    5

    5


    पशुओं की नस्ल एवं आर्थिक गुणों का परिचय

    5

    5


    पशु पोषण एवं स्वास्थ्य की बुनियादी बातें

    5

    5


    पशु शरीर क्रिया विज्ञान की बुनियादी बातें

    4

    4


    क्लीनिकल पैथोलॉजी की बुनियादी बातें

    3

    3


    बुनियादी पैरासिटोलॉजी (परजीवी विज्ञान)

    3

    3


    फार्माकोलॉजी (औषधि विज्ञान) के मूल सिद्धांत

    5

    5


    क्लीनिकल बायोकेमिस्ट्री एवं गायनेकोलॉजी का परिचय

    4

    4


    क्लीनिकल पशु चिकित्सा की बुनियादी बातें

    5

    5


    वेटरनरी क्लीनिकल फार्मेसी

    5

    5


    शुरुआती सर्जिकल प्रक्रियाएं

    4

    4


    फार्मासिस्ट ज्यूरिस्प्रूडेंस (कानूनी नियम)

    5

    5


    फार्म प्रबंधन एवं विस्तार

    5

    5


    हॉस्पिटल प्रैक्टिस ट्रेनिंग

    3

    3

    भाग-2

    कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणाएं तथा समसामयिक तकनीकी विकास एवं नवाचार

    15

    15

    भाग-3

    उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित सामान्य जानकारी

    20

    20

    कुल

    —

    100

    100

    उपयोगी लिंक

    यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट सिलेबस 2026

    यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा 2026 का पाठ्यक्रम तीन प्रमुख भागों में विभाजित है। भाग-1 में वेटरिनरी फार्मेसी एवं पशुपालन से संबंधित विषयगत ज्ञान, भाग-2 में कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी और भाग-3 में उत्तर प्रदेश से संबंधित सामान्य जानकारी शामिल है। अभ्यर्थियों को परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए तीनों भागों के महत्वपूर्ण टॉपिक्स पर ध्यान देना चाहिए।

    भाग

    विषय

    प्रमुख टॉपिक्स

    भाग-1


    पशुओं एवं पोल्ट्री की शारीरिक संरचना

    कंकाल तंत्र, हड्डियां, जोड़, पाचन, श्वसन, रक्त-संचार, मूत्र-जनन एवं तंत्रिका तंत्र

    पशुपालन प्रबंधन

    पशु आवास, दैनिक देखभाल, गर्भवती पशुओं की देखभाल, नवजात बछड़ों का पालन, बधियाकरण आदि

    पशु नस्ल एवं आर्थिक गुण

    देशी, विदेशी एवं संकर नस्लें, इन-ब्रीडिंग, क्रॉस-ब्रीडिंग, फार्म रिकॉर्ड एवं अर्थशास्त्र

    पशु पोषण एवं स्वास्थ्य

    चारा, संतुलित आहार, पोषण संबंधी कमियां एवं खराब स्वास्थ्य के शुरुआती लक्षण

    पशु शरीर क्रिया विज्ञान

    पशुओं एवं पोल्ट्री के विभिन्न अंगों के मूल शारीरिक कार्य

    क्लीनिकल पैथोलॉजी

    प्रयोगशाला उपकरण, स्टरलाइजेशन, रक्त, मूत्र एवं मल का परीक्षण

    पैरासिटोलॉजी

    आंतरिक एवं बाहरी परजीवी, जीवन चक्र एवं डीवॉर्मिंग

    फार्माकोलॉजी

    पशु दवाओं का वर्गीकरण, दवा देने के तरीके, खुराक, साइड इफेक्ट एवं भंडारण

    क्लीनिकल बायोकैमिस्ट्री एवं गायनेकोलॉजी

    ब्लड सीरम पैरामीटर, पशु प्रजनन एवं गर्भावस्था की जांच

    क्लीनिकल पशु चिकित्सा

    पशु एवं पोल्ट्री रोग, शारीरिक जांच, लक्षण, रोकथाम एवं नियंत्रण

    वेटरिनरी क्लीनिकल फार्मेसी

    कंपाउंडिंग, डिस्पेंसिंग, लेबलिंग, प्रिस्क्रिप्शन, कोल्ड चेन एवं इन्वेंट्री कंट्रोल

    शुरुआती सर्जिकल प्रक्रियाएं

    सर्जिकल उपकरण, स्टरलाइजेशन, ऑटोक्लेव, घाव की ड्रेसिंग एवं पोस्ट-ऑपरेटिव देखभाल

    फार्मासिस्ट ज्यूरिस्प्रूडेंस

    पशु दवाओं की बिक्री, भंडारण एवं वितरण संबंधी कानून और आचार-संहिता

    फार्म प्रबंधन एवं विस्तार

    डेयरी/पोल्ट्री फार्म की सफाई, बायो-सिक्योरिटी, स्वास्थ्य जागरूकता एवं स्वास्थ्य कैंप

    हॉस्पिटल प्रैक्टिस ट्रेनिंग

    वेटरिनरी पॉलीक्लिनिक, इमरजेंसी, शारीरिक जांच में सहायता एवं स्टॉक प्रबंधन

    भाग-2


    कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी

    कंप्यूटर हार्डवेयर-सॉफ्टवेयर, इनपुट/आउटपुट, इंटरनेट, IP एड्रेस, ई-मेल, IT गैजेट्स, MS Word, MS Excel, ऑपरेटिंग सिस्टम, सोशल नेटवर्किंग, ई-गवर्नेंस, डिजिटल वित्तीय उपकरण, साइबर सुरक्षा

    समसामयिक तकनीकी विकास

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बिग डेटा, डीप लर्निंग, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) एवं IT क्षेत्र में भारत की उपलब्धियां

    भाग-3


    उत्तर प्रदेश सामान्य जानकारी

    उत्तर प्रदेश का इतिहास, संस्कृति, कला, वास्तुकला, त्योहार, लोक नृत्य, साहित्य, क्षेत्रीय भाषाएं, विरासत, सामाजिक रीति-रिवाज एवं पर्यटन

    उत्तर प्रदेश का भूगोल एवं पर्यावरण

    भौगोलिक परिदृश्य, पर्यावरण, प्राकृतिक संसाधन, जलवायु, मिट्टी, वन, वन्यजीव, खान एवं खनिज

    उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था एवं प्रशासन

    कृषि, उद्योग, व्यवसाय, रोजगार, राजव्यवस्था एवं प्रशासन

    समसामयिक घटनाएं

    विभिन्न क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश की उपलब्धियां एवं राज्य से संबंधित समसामयिक घटनाएं

    ये भी पढ़ें:- यूपी पीसीएस पात्रता मानदंड

    यूपी वेटनरी फार्मासिस्ट परीक्षा एडमिट कार्ड 2026

    यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा का महत्वपूर्ण दस्तावेज होगा। आयोग द्वारा परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद प्रवेश पत्र ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीदवार अपने पंजीकरण संबंधी विवरण का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसमें परीक्षा केंद्र, तिथि, समय और जरूरी दिशा-निर्देश जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी। अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे परीक्षा से पहले प्रवेश पत्र डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

    यूपी वेटनरी फार्मासिस्ट आंसर की 2026

    यूपी वेटनरी फार्मासिस्ट परीक्षा 2026 आयोजित होने के बाद यूपीएसएसएससी द्वारा उत्तर कुंजी जारी की जा सकती है। आंसर की के माध्यम से अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकेंगे। आयोग द्वारा जारी उत्तर कुंजी पर निर्धारित समय के दौरान आपत्ति दर्ज कराने का अवसर भी दिया जा सकता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आंसर की केवल आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करें और आपत्ति प्रक्रिया से संबंधित निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

    यूपीएसएसएससी वेटनरी रिजल्ट 2026

    यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट परीक्षा 2026 का परिणाम आयोग द्वारा परीक्षा प्रक्रिया पूरी होने के बाद ऑनलाइन जारी किया जाएगा। यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट रिजल्ट 2026 में अभ्यर्थियों के प्रदर्शन और चयन प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण संख्या, रोल नंबर या मांगे गए अन्य विवरणों के माध्यम से देख सकेंगे। परिणाम जारी होने के साथ कटऑफ और आगे की चयन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी भी उपलब्ध कराई जा सकती है।

    यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट कटऑफ 2026

    यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट परीक्षा 2026 की कटऑफ परीक्षा परिणाम के साथ या उसके बाद आयोग द्वारा जारी की जा सकती है। कटऑफ अभ्यर्थियों के प्रदर्शन, रिक्तियों, श्रेणी और परीक्षा के कठिनाई स्तर जैसे विभिन्न कारकों पर निर्भर करेगी। कटऑफ जारी होने के बाद उम्मीदवार अपनी श्रेणी के अनुसार न्यूनतम आवश्यक अंक देख सकेंगे।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: वेटनरी फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा का पैटर्न क्या है?
    A:

    मुख्य परीक्षा में एक प्रश्नपत्र होगा, जिसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। परीक्षा 100 अंकों की होगी और गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग लागू होगी।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Ongoing Dates
    NABARD Grade A Score Card Date

    30 Jul'26 - 31 Dec'26 (Online)