Careers360 Logo
ask-icon
share
    बिहार खेल प्रशिक्षक रिजल्ट 2025-26 (Bihar Sports Coach Result 2025-26)- परिणाम, डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया
    • लेख
    • बिहार खेल प्रशिक्षक रिजल्ट 2025-26 (Bihar Sports Coach Result 2025-26)- परिणाम, डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया

    बिहार खेल प्रशिक्षक रिजल्ट 2025-26 (Bihar Sports Coach Result 2025-26)- परिणाम, डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया

    Rajan KumarUpdated on 21 Mar 2026, 05:31 PM IST

    बिहार खेल प्रशिक्षक रिजल्ट 2025-26: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) द्वारा बिहार खेल प्रशिक्षक परीक्षा के सफल आयोजन के बाद बिहार खेल प्रशिक्षक परीक्षा परिणाम 2025-26 जारी किया जाएगा। बीएसएससी द्वारा आधिकारिक वेबसाइट onlinebssc.com या bssc.bihar.gov.in पर बिहार खेल प्रशिक्षक रिजल्ट देख सकेंगे। परिणाम के साथ ही कट-ऑफ अंक और मेरिट लिस्ट भी जारी की जाएगी, जिसके आधार पर चयन प्रक्रिया के अगले चरण की जानकारी दी जाएगी।

    This Story also Contains

    1. बिहार खेल प्रशिक्षक रिजल्ट 2025-26 : एक नजर (Bihar Sports Coach Result 2025-26: Overview in hindi)
    2. बिहार खेल प्रशिक्षक रिजल्ट 2025-26: कैसे डाउनलोड करें?
    3. बिहार खेल प्रशिक्षक परिणाम 2026: विवरण
    4. बिहार खेल प्रशिक्षक रिजल्ट 2025 : कट-ऑफ अंक
    5. बिहार खेल प्रशिक्षक 2025 रिजल्ट: परिणाम के बाद क्या होगा?
    बिहार खेल प्रशिक्षक रिजल्ट 2025-26 (Bihar Sports Coach Result 2025-26)- परिणाम, डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया
    बिहार खेल प्रशिक्षक रिजल्ट 2025-26

    अपडेट: बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने बिहार खेल प्रशिक्षक भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, बिहार खेल प्रशिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन मई 2026 में किया जा सकता है। इसके बाद चयन प्रक्रिया के तहत साक्षात्कार जून 2026 में आयोजित किए जाएंगे, जबकि अंतिम परिणाम जुलाई 2026 में घोषित किए जाने की संभावना है।

    जारी अधिसूचना के अनुसार स्पोर्ट्स ट्रेनर के पद पर कुल 379 रिक्तियों को भरा जाएगा, जिसमें 128 पद महिलाओं और 8 पद स्वतंत्रता सेनानी के पोता/पोती /नाती/ नतिनी के लिए आरक्षित है। बिहार खेल प्रशिक्षक 2025 के लिए आवेदन पत्र 9 अक्टूबर से 14 दिसंबर 2025 तक भरे गए। बिहार खेल प्रशिक्षक परीक्षा 2025 की तैयारी करने वाले उम्मीदवार बिहार खेल प्रशिक्षक रिजल्ट 2025-26 से संबंधित जानकारी के लिए ये लेख विस्तार से पढ़ सकते हैं।

    बिहार खेल प्रशिक्षक रिजल्ट 2025-26 : एक नजर (Bihar Sports Coach Result 2025-26: Overview in hindi)

    बिहार खेल प्रशिक्षक रिजल्ट 2025-26 को लेकर अभ्यर्थियों में उत्सुकता बनी हुई है। बिहार खेल प्रशिक्षक भर्ती 2025-26 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां सारणी में दी गई है। नीचे दी गई तालिका में बिहार खेल प्रशिक्षक से जुड़ी मुख्य विशेषताएं देख सकते हैं।

    इवेंट

    विवरण

    परीक्षा का नाम

    बिहार खेल प्रशिक्षक या बिहार एसएससी क्रीडा प्रशिक्षक

    संचालन निकाय

    बीएसएससी (बिहार कर्मचारी चयन आयोग) खेल विभाग

    राज्य

    बिहार सरकारी नौकरियां

    योग्यता

    • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि

    • खेल में तकनीकी योग्यता

    • खेल उपलब्धि

    बिहार एसएससी आधिकारिक वेबसाइट

    bssc.bihar.gov.in

    परीक्षा मोड

    कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन मोड

    परीक्षा चरण

    • लिखित परीक्षा

    • साक्षात्कार

    • दस्तावेज सत्यापन

    आवेदन शुल्क

    सभी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 100 रुपये

    बिहार खेल प्रशिक्षक 2025 अधिसूचना

    25 सितंबर 2025

    बिहार खेल प्रशिक्षक ऑनलाइन आवेदन तिथि

    9 अक्टूबर से 14 दिसंबर 2025 तक

    बिहार खेल प्रशिक्षक परीक्षा एडमिट कार्ड

    सूचित किया जाएगा

    बिहार खेल प्रशिक्षक परीक्षा तिथि 2025

    मई 2026 (संभावित)

    बिहार खेल प्रशिक्षक रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा

    बिहार खेल प्रशिक्षक साक्षात्कार

    जून 2026 (संभावित)

    बिहार खेल प्रशिक्षक फाइनल रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा

    बिहार खेल प्रशिक्षक रिजल्ट 2025-26: कैसे डाउनलोड करें?

    बिहार खेल (क्रीड़ा) प्रशिक्षक भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम जारी होने के बाद अभ्यर्थी इसे आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगइन विवरण की आवश्यकता होगी। नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आसानी से बिहार खेल प्रशिक्षक रिजल्ट 2025-26 डाउनलोड किया जा सकता है।

    बिहार खेल प्रशिक्षक रिजल्ट 2025-26 : कैसे डाउनलोड करें?

    1. सबसे पहले बीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट onlinebssc.com या bssc.bihar.gov.in पर जाएं।

    2. होमपेज पर उपलब्ध “Result” या “Download Result” विकल्प पर क्लिक करें।

    3. नए पेज पर “बिहार खेल प्रशिक्षक रिजल्ट 2025-26 (Bihar Sports Instructor Result 2025-26)” लिंक का चयन करें।

    4. अब लॉगइन पेज पर अपनी आवेदन संख्या/रोल नंबर और जन्मतिथि (DOB) दर्ज करें।

    5. सभी विवरण भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।

    6. बिहार खेल प्रशिक्षक रिजल्ट 2025-26 आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

    7. भविष्य के उपयोग के लिए रिजल्ट/स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

    बिहार खेल प्रशिक्षक परिणाम 2026: विवरण

    बिहार खेल प्रशिक्षक के परिणाम डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को इसे ध्यानपूर्वक देखना चाहिए। इसलिए उम्मीदवारों को बिहार खेल प्रशिक्षक परिणाम में उपलब्ध सभी महत्वपूर्ण विवरणों की अच्छी तरह से जांच करनी चाहिए। परिणाम में जांच करने योग्य कुछ सबसे महत्वपूर्ण विवरण निम्नलिखित हैं:

    • उम्मीदवार का रोल नंबर

    • वर्ग

    • उम्मीदवार का नाम

    • जन्म तिथि

    • परीक्षा की तिथि

    • परिणाम की तिथि

    • उम्मीदवार का लिंग

    • उम्मीदवार के पिता का नाम

    • उम्मीदवार द्वारा प्राप्त अधिकतम अंक

    • कुल अंकों का प्रतिशत

    • परिणाम की स्थिति

    • अन्य निर्देश

    बिहार खेल प्रशिक्षक रिजल्ट 2025 : कट-ऑफ अंक

    बिहार खेल प्रशिक्षक कट-ऑफ अंक परीक्षा के कुछ समय बाद या परिणाम के साथ ही श्रेणीवार जारी किए जाएंगे। कट-ऑफ अंक निम्नलिखित कारकों पर निर्भर करते हैं:

    • परीक्षा का कठिनाई स्तर

    • कुल अभ्यर्थियों की संख्या

    • उपलब्ध रिक्तियां

    • श्रेणी (UR, OBC, SC, ST आदि)

    बिहार खेल प्रशिक्षक 2025 रिजल्ट: परिणाम के बाद क्या होगा?

    बिहार खेल प्रशिक्षक 2025 का रिजल्ट जारी होने के बाद चयन प्रक्रिया के अगले चरण शुरू किए जाएंगे। सबसे पहले लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को साक्षात्कार (इंटरव्यू) के लिए बुलाया जाएगा, जहां उनकी विषय संबंधी जानकारी और योग्यता का आकलन किया जाएगा। साक्षात्कार में सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों का अंतिम चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: बिहार खेल प्रशिक्षक रिजल्ट 2025-26 ऑनलाइन कहां देख सकते हैं?
    A:

    उम्मीदवार बिहार खेल प्रशिक्षक रिजल्ट 2025-26 बीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in या onlinebssc.com से ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

    Q: रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए किन विवरणों की आवश्यकता होती है?
    A:

    रिजल्ट देखने या डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी आवेदन संख्या/रोल नंबर और जन्मतिथि (DOB) की जानकारी की आवश्यकता होती है।

    Q: रिजल्ट में किन महत्वपूर्ण विवरणों की जांच करनी चाहिए?
    A:

    रिजल्ट में उम्मीदवार का रोल नंबर, नाम, जन्म तिथि, प्राप्त अंक, कुल अंक प्रतिशत, परीक्षा की स्थिति और अन्य निर्देशों की जांच करनी चाहिए।

    Q: रिजल्ट के बाद चयन प्रक्रिया क्या होती है?
    A:

    रिजल्ट के बाद लिखित परीक्षा के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार और दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाता है। अंतिम चयन मेरिट सूची के आधार पर किया जाता है।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    TNTET Application Date

    18 Feb'26 - 10 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Bihar Judicial Service Examination Application Date

    25 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPEB Jail Prahari Application Date

    28 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)