Careers360 Logo
ask-icon
share
    एमपी राज्य पात्रता परीक्षा आंसर की 2025-26 (MP SET Answer Key 2025-26)- फाइनल आंसर की (जारी), पीडीएफ लिंक
    • लेख
    • एमपी राज्य पात्रता परीक्षा आंसर की 2025-26 (MP SET Answer Key 2025-26)- फाइनल आंसर की (जारी), पीडीएफ लिंक

    एमपी राज्य पात्रता परीक्षा आंसर की 2025-26 (MP SET Answer Key 2025-26)- फाइनल आंसर की (जारी), पीडीएफ लिंक

    Rajan KumarUpdated on 12 May 2026, 03:09 PM IST

    एमपी राज्य पात्रता परीक्षा आंसर की 2025-26: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) द्वारा 15 अप्रैल को राज्य पात्रता परीक्षा 2025 की शेष 20 विषयों की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। आयोग ने 20 वैकल्पिक विषयों के प्रश्नपत्रों (सेट A, B, C, D) की संयुक्त अंतिम उत्तर कुंजी अपनी आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर पीडीएफ प्रारूप में प्रकाशित की है। इससे पहले अभ्यर्थियों से 2 से 6 अप्रैल 2026 तक आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं, जिनका निराकरण विशेषज्ञ समिति द्वारा किया गया। इससे पहले 11 वैकल्पिक विषयों की आंसर की 13 अप्रैल 2026 को जारी किया गया था। फाइनल आंसर की जारी होने के बाद 11 मई को एमपी राज्य पात्रता परीक्षा परिणाम पीडीएफ प्रारूप में जारी कर दिया गया है।
    एमपी राज्य पात्रता परीक्षा 20 विषयों की फाइनल आंसर की पीडीएफ लिंक

    This Story also Contains

    1. एमपी राज्य पात्रता परीक्षा आंसर की 2025-26: महत्वपूर्ण तिथियां
    2. एमपी राज्य पात्रता परीक्षा आंसर की 2025–26: डाउनलोड प्रक्रिया
    3. एमपी एसईटी आंसर की 2025–26: आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया
    4. एमपी राज्य पात्रता परीक्षा आंसर की 2025–26: उत्तर कुंजी और आपत्ति के बाद क्या होगा?
    5. एमपी राज्य पात्रता परीक्षा आंसर की 2025–26: परिणाम
    एमपी राज्य पात्रता परीक्षा आंसर की 2025-26 (MP SET Answer Key 2025-26)- फाइनल आंसर की (जारी), पीडीएफ लिंक
    एमपी राज्य पात्रता परीक्षा आंसर की 2025-26

    1776311560931

    आयोग ने 10 मार्च 2026 को प्राथमिक आंसर की जारी करने के बाद अभ्यर्थियों से 2 से 6 अप्रैल 2026 तक आपत्तियां आमंत्रित की थीं। आंसर की पर प्राप्त आपत्तियों पर विशेषज्ञ समिति के विचार के बाद प्रथम प्रश्न पत्र (शिक्षण एवं शोध अभिवृत्ति) और 11 वैकल्पिक विषयों की अंतिम उत्तर कुंजी के बाद अन्य 20 विषयों की आंसर की जारी कर दी गई है।
    एमपी राज्य पात्रता परीक्षा फाइनल आंसर की डायरेक्ट पीडीएफ लिंक
    1776159353853

    आयोग ने 2 अप्रैल 2026 को एमपी राज्य पात्रता परीक्षा (SET) 2025–26 की प्रारंभिक उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने के लिए लिंक एक्टिव किया था। अभ्यर्थी 6 अप्रैल तक इस पेज पर उपलब्ध डायरेक्ट लिंक या आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in के माध्यम से अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते थे। एमपी राज्य पात्रता परीक्षा 1 मार्च 2026 (रविवार) को एक ही सत्र में आयोजित की गई थी। एमपी राज्य पात्रता परीक्षा (MPPSC SET) में शामिल उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से प्रोविजनल आंसर डाउनलोड कर सकते हैं।
    एमपी राज्य पात्रता परीक्षा आंसर की आपत्ति डायरेक्ट लिंकएमपी राज्य पात्रता परीक्षा आंसर की पीडीएफ लिंक
    1775454437310

    आयोग ने अभ्यर्थियों से कहा है कि यदि उन्हें किसी प्रश्न या उत्तर कुंजी पर आपत्ति हो तो वे प्रमाणित दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर लिंक उपलब्ध होने की तिथि से पांच दिनों के भीतर की जा सकती है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित एमपी राज्य पात्रता परीक्षा (SET) 2025–26 के लिए आंसर की पर आपत्ति लिंक आधिकारिक वेबसाइट के साथ इस पेज पर भी उपलब्ध कराया गया है।
    1775454397787

    एमपी राज्य पात्रता परीक्षा आंसर की 2025-26 (MPPSC MP SET Answer Key 2025-26) दो चरणों में जारी की जा सकती है। पहले चरण में प्रोविजनल आंसर की जारी होगी, जिसमें अभ्यर्थियों को अपने उत्तरों की जांच करने और गलत पाए जाने पर आपत्ति दर्ज करने का मौका मिलता है। इसके बाद दूसरे चरण में फाइनल आंसर की प्रकाशित की जाती है, जिसमें सभी आपत्तियों के समाधान शामिल होते है, जिसके आधार पर अंतिम परिणाम तैयार किया जाएगा।
    ये भी पढ़ें:- एमपी राज्य पात्रता परीक्षा आवेदन

    एमपी राज्य पात्रता परीक्षा का आयोजन 1 मार्च 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। अब आयोग आधिकारिक वेबसाइट पर प्रोविजनल आंसर की जारी करेगा। इसकी मदद से उम्मीदवार अपने दिए गए उत्तरों का मिलान कर सकते हैं, संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं और परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता को समझ सकते हैं। एमपी राज्य पात्रता परीक्षा (MP State Eligibility Test) आंसर की 2025-26, डाउनलोड प्रक्रिया, आपत्ति के बारे में जानने के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।

    एमपी राज्य पात्रता परीक्षा आंसर की 2025-26: महत्वपूर्ण तिथियां

    एमपी राज्य पात्रता परीक्षा (MP SET) 2025–26 में शामिल अभ्यर्थियों के लिए आंसर की से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां जानना आवश्यक है। परीक्षा सम्पन्न होने के बाद आयोग द्वारा प्रोविजनल आंसर की, आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि और फाइनल आंसर की जारी करने का कार्यक्रम घोषित किया जाएगा। उम्मीदवारों को नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहना चाहिए। नीचे सारणी में महत्वपूर्ण तिथियां दी गई है।

    इवेंट

    विवरण

    आयोजन प्राधिकरण

    मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC), इन्दौर

    परीक्षा का नाम

    राज्य पात्रता परीक्षा (SET)-2025

    परीक्षा की पद्धति

    ओ.एम.आर. आधारित ऑफलाइन

    आधिकारिक वेबसाइट

    mppsc.mp.gov.in

    एमपी राज्य पात्रता परीक्षा तिथि

    1 मार्च 2026

    एमपी राज्य पात्रता परीक्षा प्रवेश पत्र

    20 फरवरी 2026

    एमपी राज्य पात्रता परीक्षा आंसर की

    10 मार्च 2026

    एमपी राज्य पात्रता परीक्षा आंसर की आपत्ति तिथि

    2 से 6 अप्रैल 2026

    एमपी राज्य पात्रता परीक्षा फाइनल आंसर की

    13 अप्रैल 2026 (11 वैकल्पिक विषय)
    15 अप्रैल 2026 (अन्य 20 विषय)

    महत्वपूर्ण लेख:-

    एमपी राज्य पात्रता परीक्षा आंसर की 2025–26: डाउनलोड प्रक्रिया

    एमपी राज्य पात्रता परीक्षा (SET) 2025–26 आयोजित होने के बाद आयोग अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रोविजनल आंसर की जारी करेगा। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आंसर की डाउनलोड कर अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। नीचे आंसर की डाउनलोड करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया दी गई है।

    आंसर की डाउनलोड करने के चरण:

    • सबसे पहले MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर “What’s New” या “Answer Key” सेक्शन पर क्लिक करें।

    • “MP State Eligibility Test (SET) 2025–26 Answer Key” लिंक चुनें।

    • आवश्यक होने पर आवेदन संख्या/रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

    • सबमिट बटन पर क्लिक करें।

    • आंसर की स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।

    • भविष्य के संदर्भ के लिए आंसर की डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।

    एमपी एसईटी आंसर की 2025–26: आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया

    यदि किसी उम्मीदवार को प्रोविजनल आंसर की में दिए गए उत्तर पर आपत्ति है, तो आयोग निर्धारित समयावधि में ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने का अवसर प्रदान करता है। आपत्ति केवल आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से स्वीकार की जाती है।

    आपत्ति दर्ज करने के चरण:

    • MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।

    • “Answer Key Objection” या संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

    • लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या/रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

    • संबंधित प्रश्न संख्या चुनें और सही उत्तर के समर्थन में प्रमाण/संदर्भ अपलोड करें।

    • निर्धारित आपत्ति शुल्क (यदि लागू हो) का ऑनलाइन भुगतान करें।

    • सभी विवरण सत्यापित कर सबमिट करें।

    • भविष्य के लिए आपत्ति फॉर्म की रसीद/प्रिंट सुरक्षित रखें।

    एमपी राज्य पात्रता परीक्षा आंसर की 2025–26: उत्तर कुंजी और आपत्ति के बाद क्या होगा?

    एमपी राज्य पात्रता परीक्षा (MP SET) 2025–26 की प्रोविजनल आंसर की जारी होने और आपत्तियां प्राप्त होने के बाद आयोग एक निर्धारित प्रक्रिया का पालन करता है। सबसे पहले विषय विशेषज्ञों की समिति सभी दर्ज आपत्तियों की जांच करती है। यदि किसी प्रश्न या उत्तर में त्रुटि पाई जाती है, तो उसे संशोधित या निरस्त किया जा सकता है। इसके बाद आयोग फाइनल आंसर की जारी करता है, जिसमें सभी वैध आपत्तियों के समाधान शामिल होते हैं। अंतिम परिणाम इसी संशोधित उत्तर कुंजी के आधार पर तैयार किया जाता है।

    यदि कोई प्रश्न निरस्त किया जाता है, तो उसके अंक निर्धारित नियमों के अनुसार अभ्यर्थियों को प्रदान किए जा सकते हैं। परिणाम घोषित होने के बाद योग्य उम्मीदवारों को पात्रता प्रमाण-पत्र जारी किया जाता है, जो उच्च शिक्षा संस्थानों में सहायक प्राध्यापक पद हेतु पात्रता प्रमाण के रूप में मान्य होता है।

    एमपी राज्य पात्रता परीक्षा आंसर की 2025–26: परिणाम

    एमपी राज्य पात्रता परीक्षा (MP State Eligibility Test) 2025–26 की प्रोविजनल और अंतिम आंसर की जारी होने के बाद आयोग परिणाम घोषित करेगा। अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर ही अभ्यर्थियों के अंकों का मूल्यांकन किया जाएगा। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड में प्रकाशित किया जाएगा, जहां उम्मीदवार अपने रोल नंबर या आवेदन संख्या के माध्यम से स्कोर कार्ड देख सकेंगे। सफल अभ्यर्थियों को पात्रता प्रमाण-पत्र जारी किया जाएगा।

    उपयोगी लिंक

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: एमपी SET आंसर की कहां जारी की जाती है?
    A:

    आंसर की MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर ऑनलाइन जारी की गई है।

    Q: क्या प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज की जा सकती है?
    A:

    हां, उम्मीदवार निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

    Q: एमपी SET फाइनल आंसर की का क्या महत्व है?
    A:

    एमपी राज्य पात्रता परीक्षा फाइनल आंसर की के आधार पर ही अंतिम परिणाम तैयार किया जाता है।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    TPSC CCE Interview Date

    16 Mar'26 - 17 May'26 (Offline)

    Ongoing Dates
    SSC Stenographer Application Date

    24 Apr'26 - 15 May'26 (Online)