Careers360 Logo
ask-icon
share
    एमपी पीएसटीएसटी रिजल्ट 2025 (MP PSTST Result 2025 in Hindi) - आंसर की (जारी), परिणाम (जल्द), प्रक्रिया
    • लेख
    • एमपी पीएसटीएसटी रिजल्ट 2025 (MP PSTST Result 2025 in Hindi) - आंसर की (जारी), परिणाम (जल्द), प्रक्रिया

    एमपी पीएसटीएसटी रिजल्ट 2025 (MP PSTST Result 2025 in Hindi) - आंसर की (जारी), परिणाम (जल्द), प्रक्रिया

    Rajan KumarUpdated on 28 Feb 2026, 07:47 PM IST

    एमपी पीएसटीएसटी रिजल्ट 2025- मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा 27 फरवरी को मध्य प्रदेश प्राइमरी टीचर परीक्षा परिणाम 2025 जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार इस पेज पर उपलब्ध लिंक या आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगइन क्रेडेंशियल की मदद से एमपी पीएसटीएसटी रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। एमपीईएसबी द्वारा 15 अक्टूबर को आंसर की जारी की गई थी। आंसर की पर आपत्ति के लिए 18 अक्टूबर 2025 तक का समय दिया गया था। प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा का आयोजन 9 से 13 अक्टूबर 2025 तक हुआ था। एमपी प्राइमरी टीचर परीक्षा रिजल्ट लिंक
    1772287938134

    एमपी पीएसटीएसटी रिजल्ट 2025 (MP PSTST Result 2025 in Hindi) - आंसर की (जारी), परिणाम (जल्द), प्रक्रिया
    एमपी पीएसटीएसटी रिजल्ट 2025 (MP PSTST Result 2025 in Hindi) - प्राइमरी टीचर परिणाम (जल्द), प्रक्रिया

    Primary School Teacher Selection Test - 2025 में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर 18 अक्टूबर तक लॉगइन क्रेडेंशियल की मदद से आंसर की देख और आपत्ति दर्ज कर सकते थे।

    अपडेट: प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा-2025 के अंतर्गत उच्च न्यायालय, इंदौर के आदेश के पालन में अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र की कंडिका 7.7 (RCI विशेष शिक्षा) में संशोधन का अवसर दिया गया है। इसके लिए एमपी ऑनलाइन पोर्टल 26 दिसंबर 2025 से 10 जनवरी 2026 तक खोला गया था। D.El.Ed विशेष शिक्षा धारक हां तथा अन्य अभ्यर्थी नहीं विकल्प चुनेंगे। निर्धारित अवधि में किए गए संशोधन ही अंतिम माने जाएंगे। वहीं मंडल द्वारा 4 से 11 फरवरी तक आवेदन में संशोधन का भी मौका दिया गया था।

    1771503361206

    महत्वपूर्ण लेख:-

    एमपी पीएसटीएसटी रिजल्ट 2025 कब जारी होगा? (When will the MMP PSTST Result 2025 be released in hindi)

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा मध्य प्रदेश प्राथमिक स्कूल शिक्षक चयन परीक्षा 2025 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। एमपीईएसबी द्वारा आंसर की पर आपत्ति 18 अक्टूबर 2025 तक कर सकते थे। आपत्तियों के निवारण के बाद एमपीईएसबी द्वारा परिणाम जारी किया गया है। एमपी पीएसटीएसटी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निरंतर एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट की जांच करते रहें ताकि समय से भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों से अपडेट रहे।

    MPESB द्वारा 18 जुलाई को एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर एमपी पीएसटीएसटी आवेदन 2025 जारी किया गया था। प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 या 2024 में उत्तीर्ण शिक्षक उम्मीदवार मध्य प्रदेश प्राथमिक स्कूल शिक्षक चयन परीक्षा 2025 के लिए आवेदन कर सकते थे। एमपी पीएसटीएसटी 2025 की तैयारी करने वाले उम्मीदवार एमपी प्राइमरी टीचर परिणाम कहां देखें, प्रक्रिया के बारे में जानने के लिए ये लेख विस्तार से पढ़ें।

    एमपी पीएसटीएसटी रिजल्ट 2025 - अवलोकन (MP PSTST Result 2025 – Overview in hindi)

    एमपी पीएसटीएसटी 2025 परीक्षा के माध्यम से राज्य में करीब 13 हजार शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। जो उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं। वे नीचे दी गई तालिका में प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा के लिए मुख्य विशेषताएं देख सकते हैं।

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    भर्ती परीक्षा का नाम

    मध्य प्रदेश प्राथमिक विद्यालय शिक्षक चयन परीक्षा (MP PSTST) / प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा (PST Exam)

    परीक्षा संचालक निकाय

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB)

    एमपी पीएसटीएसटी 2025 आवेदन का माध्यम

    ऑनलाइन

    एमपी पीएसटीएसटी 2025 रिक्तियों की संख्या

    करीब 13000

    एमपी पीएसटीएसटी 2025 परीक्षा तिथि

    31 अगस्त 2025
    9 से 13 अक्टूबर 2025

    एमपी पीएसटीएसटी 2025 परीक्षा पैटर्न

    लिखित परीक्षा

    एमपी पीएसटीएसटी 2025 आधिकारिक वेबसाइट

    esb.mp.gov.in

    एमपी पीएसटीएसटी रिजल्ट 2025 - तिथियां (MP PSTST 2025 - Dates in hindi)

    एमपी पीएसटीएसटी 2025 की तैयारी करने वाले उम्मीदवार को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा संबंधित तिथियों को भर्ती प्रक्रिया समाप्ति तक याद रखें। नीचे प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा तिथियों की सारणी दी गई है।

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    एमपी पीएसटीएसटी 2025 आवेदन आरंभ

    18 जुलाई 2025

    एमपी पीएसटीएसटी 2025 आवेदन अंतिम तिथि

    1 अगस्त 2025
    25 अगस्त 2025
    2-6 सितंबर 2025

    एमपी पीएसटीएसटी 2025 आवेदन सुधार

    26 अगस्त 2025
    2-7 सितंबर 2025

    एमपी पीएसटीएसटी 2025 परीक्षा तिथि

    31 अगस्त 2025 (संभावित)
    9 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2025

    एमपी पीएसटीएसटी 2025 आंसर की

    15 अक्टूबर 2025

    एमपी पीएसटीएसटी 2025 आंसर की आपत्ति

    18 अक्टूबर 2025 तक

    एमपी पीएसटीएसटी 2025 परिणाम

    27 फरवरी 2026

    लोगों ने इसे भी पढ़ा:

    एमपी पीएसटीएसटी परिणाम 2025- रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें? (MP PSTST Result 2025- How to Download Result? in hindi)

    उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से एमपी पीएसटीएसटी रिजल्ट डाउनलोड या चेक कर सकते हैं-

    • आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर लेटेस्ट अपडेट वाले सेक्शन में जाएं।

    • Primary School Teacher Selection Test Result- 2025 क्लिक करें।

    • नया पेज खुलेगा। इसमें एमपी पीएसटीएसटी परिणाम/रिजल्ट ढूंढे और क्लिक करें।

    • अब एक फॉर्म खुलेगा, जिसमें आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज जैसे क्रेडेंशियल दर्ज करें

    • कैप्चा इंटर करें और "लॉगइन" बटन पर क्लिक करें।

    • एमपी पीएसटीएसटी 2025 का रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

    • आगे की प्रक्रिया और भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट की 2-3 प्रति प्रिंट करके रख लें।

    एमपी पीएसटीएसटी परिणाम 2025- स्कोरकार्ड में दर्ज विवरण (MP PSTST Result 2025 – Details mentioned in the scorecard in hindi)

    एमपी पीएसटीएसटी स्कोरकार्ड में निम्नलिखित जानकारी शामिल होगी।

    • उम्मीदवार का नाम

    • रोल नंबर

    • आवेदन संख्या

    • वर्ग

    • अंक प्राप्त की

    • योग्यता स्थिति (उत्तीर्ण/अनुत्तीर्ण)

    स्कोरकार्ड डाक द्वारा नहीं भेजे जाएंगे। अभ्यर्थियों को इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा।
    ये भी पढ़े:-

    एमपी पीएसटीएसटी परीक्षा 2025 के बाद की प्रक्रिया (Process after MP PSTST Exam 2025 in hindi)

    एमपी पीएसटीएसटी 2025 परीक्षा के सफल आयोजन के बाद, मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा 15 अक्टूबर को आंसर की जारी की गई है, जिस पर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 18 अक्टूबर 2025 है। इसके बाद आपत्तियों के निवारण के पश्चात फाइनल आंसर की और परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल्स के माध्यम से वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक करना होगा। रिजल्ट जारी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन व नियुक्ति प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। रिजल्ट की प्रति भविष्य के लिए सुरक्षित रखना जरूरी होगा।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: एमपी पीएसटीएसटी 2025 का रिजल्ट कब जारी होगा?
    A:

    आंसर की पर आपत्तियों के निवारण के बाद एमपीईएसबी द्वारा रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।

    Q: एमपी पीएसटीएसटी रिजल्ट कहां से डाउनलोड करें?
    A:

    उम्मीदवार esb.mp.gov.in पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

    Q: एमपी पीएसटीएसटी रिजल्ट देखने के लिए कौन-कौन से विवरण जरूरी हैं?
    A:

    एमपी पीएसटीएसटी रिजल्ट देखने के लिए आवेदन संख्या, जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।

    Q: यदि एमपी पीएसटीएसटी रिजल्ट में कोई गलती हो तो क्या करें?
    A:

    यदि रिजल्ट में कोई त्रुटि हो, तो उम्मीदवार को MPESB से संपर्क करना चाहिए और आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिकायत दर्ज करनी चाहिए।

    Q: क्या एमपी पीएसटीएसटी स्कोरकार्ड डाक द्वारा भेजा जाएगा?
    A:

    नहीं, स्कोरकार्ड केवल ऑनलाइन उपलब्ध होगा। इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    APS CSB Score Card Date

    8 Oct'25 - 31 Mar'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPSC State Services Late Fee Application Date

    17 Feb'26 - 1 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPSC SFS Exam Late Fee Application Date

    17 Feb'26 - 1 Apr'26 (Online)