Careers360 Logo
ask-icon
share
    एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 (MP Police Constable Result ) - अलॉटमेंट लेटर जारी, डाउनलोड @esb.mp.gov.in
    • लेख
    • एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 (MP Police Constable Result ) - अलॉटमेंट लेटर जारी, डाउनलोड @esb.mp.gov.in

    एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 (MP Police Constable Result ) - अलॉटमेंट लेटर जारी, डाउनलोड @esb.mp.gov.in

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 01 May 2026, 11:04 AM IST

    एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 (MP Police Constable result in Hindi)- मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा एमपी पुलिस कांस्टेबल पद पर चयनित उम्मीदवारों के लिए अलॉटमेंट लेटर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार प्राधिकरण की वेबसाइट पर जाकर अपना ई अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपनी आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। उम्मीदवार दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी अपना एमपी पुलिस कांस्टेबल अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। एमपी पुलिस कांस्टेबल अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड लिंक
    1777612983707

    एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 (MP Police Constable Result ) - अलॉटमेंट लेटर जारी, डाउनलोड @esb.mp.gov.in
    एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 कब जारी होगा


    बता दें कि 9 अप्रैल 2026 को एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया। प्राधिकरण ने एमपी पुलिस कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट के टॉप 10 उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी गई थी। एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा परिणाम के अनुसार, जबलपुर के सुनील मीणा ने 169.011 नंबर के साथ टॉप किया है। वहीं दूसरे नंबर पर जबलपुर के अंकित रघुवंशी हैं। मंडल द्वारा फाइनल रिजल्ट के साथ कटऑफ सूची भी जारी की गई है। एमपी पुलिस कांस्टेबल फेज 2 पीईटी/पीएसटी परीक्षा 14 मार्च 2026 तक हुआ। प्राधिकरण द्वारा एमपी पुलिस कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट के साथ कटऑफ भी जारी किया गया। एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की अपडेटेड सीट मैट्रिक्स भी जारी किया गया है। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एमपी पुलिस कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट लिंक और कटऑफ लिंक इस लेख में उपलब्ध कराया गया है। एमपी पुलिस कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट लिंकअपडेटेड सीट मैट्रिक्स पीडीएफएमपी पुलिस कांस्टेबल मार्क्स विवरण पीडीएफ लिंक
    1775737029744

    एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025: कटऑफ जारी

    मध्यप्रदेश पुलिस भरती बोर्ड ने एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 के परिणाम के साथ कट‑ऑफ मार्क्स भी आधिकारिक रूप से जारी कर दिए हैं। सफल अभ्यर्थी अब अपनी योग्यता को कट‑ऑफ मानदंड के आधार पर देख सकते हैं। यह कट‑ऑफ मेरिट लिस्ट, चरण‑वार कट‑ऑफ और श्रेणीगत मानदंडों के अनुसार तैयार की गई है, जो कुल परीक्षा परिणाम को निर्धारित करती है। उम्मीदवार नीचे दी गई जानकारी में अपनी श्रेणी के अनुरूप कट‑ऑफ स्कोर चेक कर सकते हैं।

    1775737627910
    एमपी पुलिस कांस्टेबल फेज 1 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर 25 जनवरी को जारी किया गया था। एमपी पुलिस लिखित परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर एमपी पुलिस लिखित परीक्षा परिणाम पीडीएफ देख सकते हैं। एमपी पुलिस परिणाम पीडीएफ में उम्मीदवारों का आवेदन नंबर और कैटेगरी दर्शाई गई है। इसके अलावा स्कोर के लिए उम्मीदवार लॉगइन के माध्यम से अपनी विस्तृत एमपी पुलिस फेज 1 परिणाम देख सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक के माध्यम से एमपी पुलिस रिजल्ट डायरेक्ट लिंक पर जा सकते हैं। एमपी पुलिस कांस्टेबल फेज 1 रिजल्ट लिंक पर जाएं
    1771065045274

    एमपी पुलिस कांस्टेबल फेज रिजल्ट कब आएगा?

    मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा एमपी पुलिस कांस्टेबल फेज 2 पीईटी/पीएसटी परीक्षा 14 मार्च 2026 तक आयोजित हुई। पीईटी/पीएसटी परीक्षा संपन्न होने के बाद एमपी पुलिस कांस्टेबल फेज 2 रिजल्ट जारी कर दिया गया है। प्राधिकरण ने आरक्षक (जीडी) भर्ती परीक्षा 2025 के अंतर्गत 4 मार्च 2026 को होने वाली शारीरिक दक्षता व दस्तावेज परीक्षण की तारीख बदल दी है। अब यह परीक्षा 14 मार्च 2026 को आयोजित हुई। बोर्ड ने एमपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी/पीएसटी परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड 13 फरवरी को जारी किया गया है। एमपी पुलिस कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और दस्तावेज सत्यापन 23 फरवरी से 13 और 14 मार्च 2026 (2, 3, 4 और 8 मार्च को परीक्षा अवकाश रहेगा) तक राज्य भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित हुई।
    1773213274963

    एमपी पुलिस कांस्टेबल फेज 2 के लिए 59438 अभ्यर्थी सफल हुए थे। एमपी पुलिस कांस्टेबल फेज 1 परिणाम 25 जनवरी 2026 को जारी किया गया था। एमपी पुलिस कांस्टेबल फेज 1 परीक्षा के लिए 9,78,059 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 6,85,504 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे।
    1773212938621

    पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 30 अक्टूबर से 15 दिसंबर 2025 तक आयोजित की गई थी। आधिकारिक वेबसाइट पर एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा परिणाम की घोषणा कर दी गई है।एमपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा परिणाम में सफल उम्मीदवार परीक्षा के अगले चरण में शामिल होंगे। एमपी पुलिस कांस्टेबल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम (result of MP police constable exam 2025 in Hindi) पीडीएफ फॉर्मेट में देख सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 7500 पदों पर भर्ती की जाएगी।

    एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की मॉडल आंसर की 17 दिसंबर 2025 को जारी कर 17 से 20 दिसंबर तक आंसर की पर आपत्ति मांगी गई थी। आपत्तियों के निराकरण के बाद एमपी पुलिस कांस्टेबल फेज 1 रिजल्ट जारी किया गया। फाइनल आंसर की भी वेबसाइट पर जारी की जाएगी। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
    एमपी पुलिस कांस्टेबल आंसर की यहां देखें

    एमपी पुलिस विभाग द्वारा एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए 14 सितंबर 2025 को नोटिफिकेशन जारी किया था। आवेदन के इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से एमपी पुलिस कांस्टेबल अधिसूचना देख सकते हैं।

    एमपी पुलिस कांस्टेबल अधिसूचना के अनुसार, एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन की तिथि 15 से 29 सितंबर 2025 तक थी। आवेदन में सुधार की तिथि 15 सितंबर से 4 अक्टूबर तक था। अधिसूचना में एमपी पुलिस कांस्टेबल सिलेबस, परीक्षा पैटर्न, चरणवार रिजल्ट समेत चयन प्रक्रिया समेत सभी विवरण शामिल होते हैं।

    एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 - मुख्य तिथियां (MP police constable recruitment 2025 - Important dates in Hindi)

    इवेंट्स

    एमपी पुलिस कांस्टेबल डेट्स

    एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन

    15 सितंबर 2025

    एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन अंतिम तिथि

    29 सितंबर 2025

    एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन सुधार

    15 सितंबर से 4 अक्टूबर 2025

    एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड

    26 अक्टूबर 2025

    एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025

    30 अक्टूबर से 15 दिसंबर 2025 तक

    एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा आंसर की 2025

    17 दिसंबर 2025

    एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा आंसर की 2025 आपत्ति विंडो

    17-20 दिसंबर 2025

    एमपी पुलिस कांस्टेबल परिणाम

    25 जनवरी 2026

    एमपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी परीक्षा तिथि23 फरवरी से 13 और 14 मार्च 2026
    एमपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी (फेज 2) एडमिट कार्ड13 फरवरी 2026
    एमपी पुलिस कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट9 अप्रैल 2026

    एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 कैसे देखें (How to check MP Police Constable result in Hindi)

    एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार नीचे दिए चरणों का पालन कर मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल परिणाम चेक कर सकते हैं-

    • एमपी पुलिस कांस्टेबल की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।

    • होम पेज पर रिजल्ट लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें।

    • नई विंडो खुलेगी जिसमें “एमपी पुलिस कांस्टेबल परिणाम लिंक” को देखें और क्लिक करें।

    • एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 पीडीएफ फॉर्मेट में नए पेज पर खुल जाएगा।

    • कांस्टेबल रिजल्ट पीडीएफ को डाउनलोड करें।

    • उम्मीदवार अपना परिणाम जानने के लिए ctrl+f बटन का प्रयोग कर अपना नाम/रोल नंबर देख सकते हैं ।

    एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 - चरणवार (MP police constable result 2025 - stepwise in hindi)

    एमपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा परिणाम

    एमपी पुलिस कांस्टेबल 2025 भर्ती प्रक्रिया के पहले चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की जाती है। लिखित परीक्षा परिणाम में सफल उम्मीदवारों को अगले चरण की प्रक्रिया यानी पीईटी और पीएसटी के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा में पास करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित कट-ऑफ या उससे ऊपर अंक प्राप्त करने होंगे।

    एमपी पुलिस कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) परिणाम

    एमपी पुलिस कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) के तहत पीईटी में उम्मीदवार की शारीरिक फिटनेस का मूल्यांकन किया जाता है। इसके बाद पीएसटी में चयन समिति द्वारा निर्धारित ऊँचाई, छाती और वजन की माप की जाती है। इस प्रक्रिया में सफल उम्मीदवारों को अगले चरण यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाता है।

    डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट

    कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण यानी पीईटी और पीएसटी में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को उनके दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाता है। दस्तावेज के अभाव या गलत जानकारी मिलने पर उम्मीदवारी रद्द हो सकती है। इसके बाद चयन प्रक्रिया का अंतिम चरण यानी मेडिकल फिटनेस टेस्ट होता है। इसमें उम्मीदवारों को शारीरिक स्वास्थ्य जां की जाती है कि पद के लिए निर्धारित मानकों को पूरा करते हैं या नहीं।

    इन सभी चरणों की समाप्ति के बाद फाइनल एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 जारी किया जाएगा।

    इसे भी पढ़ें - एमपी पुलिस कांस्टेबल सिलेबस

    एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट में विवरण -

    • पद का नाम

    • उम्मीदवार का नाम

    • पंजीकरण संख्या

    • रोल नंबर

    • योग्यता स्थिति

    एमपी पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2025 (MP police constable answer key 2025 in hindi)

    एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा परिणाम से पहले प्राधिकरण द्वारा एमपी पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2025 जारी की जाती। एमपी पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2025 पहले अनंतिम जारी की जाती है जिसपर परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया जाएगा। एमपी पुलिस कांस्टेबल अनंतिम आंसर की 2025 (MP police constable provisional answer key 2025 in hindi) पर मिली आपत्तियों पर सुनवाई के बाद फाइनल एमपी पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2025 जारी होती है। एमपी पुलिस कांस्टेबल फाइनल आंसर की 2025 के आधार पर ही एमपी पुलिस कांस्टेबल 2025 परिणाम जारी किया जाता है।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 कब जारी होगा?
    A:

    एमपी पुलिस कांस्टेबल 2025 फाइनल रिजल्ट 9 अप्रैल 2026 को जारी कर दिया गया है। फेज 1 रिजल्ट 26 जनवरी 2026 को जारी किया गया था। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।

    Q: एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 कहां जारी किया जाएगा?
    A:

    एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है।

    Q: एमपी पुलिस कांस्टेबल 2025 के लिए कितने पद हैं?
    A:

    एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के तहत 7500 रिक्तियों को भरा जाएगा।  

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    TPSC CCE Interview Date

    16 Mar'26 - 17 May'26 (Offline)

    Ongoing Dates
    SSC Selection Post Application Date

    13 Apr'26 - 4 May'26 (Online)