Careers360 Logo
ask-icon
share
    एचपी हाई कोर्ट रिजल्ट 2026 जारी (HP High Court Result 2026 Out) - पदवार डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया
    • लेख
    • एचपी हाई कोर्ट रिजल्ट 2026 जारी (HP High Court Result 2026 Out) - पदवार डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया

    एचपी हाई कोर्ट रिजल्ट 2026 जारी (HP High Court Result 2026 Out) - पदवार डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया

    Rajan KumarUpdated on 10 Nov 2026, 04:41 PM IST
    Trusted Source Image

    एचपी हाई कोर्ट रिजल्ट 2026 - हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा एचपी हाई कोर्ट भर्ती 2026 परीक्षा का रिजल्ट पदवार जारी कर दिया गया हैं। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपनी चयन स्थिति ऑनलाइन देख सकते हैं। न्यायालय द्वारा एचपी हाई कोर्ट रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है। ड्राइवर, क्लर्क, स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 पद के लिए रिजल्ट जारी किया गया हैं। HP High Court Result 2026 को उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट highcourt.hp.gov.in या इस लेख के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए HP High Court Result 2026 Link इस लेख में भी उपलब्ध कराया गया हैं।
    एचपी हाई कोर्ट रिजल्ट डायरेक्ट लिंक
    एचपी हाई कोर्ट भर्ती 2026 के बारे में जानें

    This Story also Contains

    1. एचपी हाई कोर्ट रिजल्ट 2026 - अवलोकन व तिथि
    2. एचपी हाई कोर्ट रिजल्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें?
    3. एचपी हाई कोर्ट रिजल्ट 2026 में दर्ज विवरण
    4. एचपी हाई कोर्ट रिजल्ट 2026 के बाद की प्रक्रिया
    5. रिजल्ट के बाद प्रक्रिया
    एचपी हाई कोर्ट रिजल्ट 2026 जारी (HP High Court Result 2026 Out) - पदवार डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया
    एचपी हाई कोर्ट रिजल्ट 2026

    अपडेट: हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा 29 अक्टूबर को एचपी हाई कोर्ट भर्ती 2026 परीक्षा फाइनल आंसर की जारी की गई थी। कोर्ट मैनेजर, स्टेनोग्राफर ग्रेड 3, ड्राइवर पद के लिए फाइनल आंसर की जारी की गई थी। वहीं क्लर्क पद के लिए कोई आपत्ति दर्ज नहीं की गई थी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट highcourt.hp.gov.in या इस लेख के माध्यम से फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

    हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा एचपी हाई कोर्ट भर्ती 2026 के तहत कोर्ट मैनेजर, स्टेनोग्राफर ग्रेड 3, ड्राइवर और क्लर्क पद के लिए 17 अक्टूबर को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट highcourt.hp.gov.in से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं अभ्यर्थी 20 अक्टूबर तक आंसर की पर आपत्ति दर्ज कर सकते थे।

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    एचपी हाई कोर्ट रिजल्ट 2026 पीडीएफ में अभ्यर्थी के प्राप्त अंक, रोल नंबर, चयन स्थिति, पिता का नाम और कैटेगरी, पद का नाम जैसे विवरण दिए जाते हैं। जिन उम्मीदवारों का नाम या रोल नंबर सफल अभ्यर्थियों की सूची में शामिल होगा, उन्हें भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को इसकी पीडीएफ डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखनी चाहिए। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय भर्ती 2026 अभियान के तहत हिमाचल प्रदेश की जिला न्यायपालिका में क्लर्क, स्टेनोग्राफर और अन्य विभिन्न पदों (ग्रुप बी, सी और डी) पर कुल 388 रिक्तियों को भरा जाएगा।
    ये भी पढ़ें: एचपी हाई कोर्ट एडमिट कार्ड 2026

    HP High Court Result 2026, रिजल्ट लिंक, डाउनलोड प्रक्रिया और कटऑफ से जुड़ी जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।

    एचपी हाई कोर्ट रिजल्ट 2026 - अवलोकन व तिथि

    एचीप हाई कोर्ट भर्ती 2026 के तहत क्लर्क, स्टेनोग्राफर और अन्य विभिन्न पदों (ग्रुप बी, सी और डी) पर भर्ती की जा रही है। अभ्यर्थी चयनित पदों के अनुसार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट से देख सकते हैं। अभ्यर्थियों को भर्ती से जुड़ी व तिथियों के बारे में जानकारी होनी चाहिए। नीचे सारणी में भर्ती अवलोकन व तिथि देखें।

    विवरण

    जानकारी

    भर्ती निकाय

    हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय

    भर्ती का नाम

    हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय भर्ती 2026

    पदों के नाम

    क्लर्क, स्टेनोग्राफर ग्रेड-III, कोर्ट मैनेजर, ड्राइवर, प्रोसेस सर्वर, चपरासी और अन्य (एचपी हाई कोर्ट ग्रुप बी, सी और डी पदों पर भर्ती)

    कुल रिक्तियां

    388 पद (High Court Vacancy 2026)

    डेली वेजेस के 28 और कॉन्ट्रैक्चुअल के 89 पद

    एचपी हाई कोर्ट रिजल्ट प्रारूप

    पीडीएफ

    आधिकारिक वेबसाइट (HP High Court Admit Card 2025 Official Website)

    highcourt.hp.gov.in

    ऑनलाइन आवेदन तिथि

    10 अगस्त से 10 सितंबर 2026

    एचपी हाई कोर्ट भर्ती 2026 एग्जाम डेट

    10 अक्टूबर (कोर्ट मैनेजर)

    11 अक्टूबर (स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 और ड्राइवर)

    15 अक्टबर (क्लर्क)

    एचपी हाई कोर्ट भर्ती 2026 रिजल्ट

    5 और 6 नवंबर 2026 (ड्राइवर, क्लर्क, स्टेनोग्राफर ग्रेड 3)

    एचपी हाई कोर्ट रिजल्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें?

    एचपी हाई कोर्ट भर्ती 2026 परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी एचपी हाई कोर्ट रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। HP High Court Result 2026 पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं।

    • सबसे पहले हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट highcourt.hp.gov.in पर जाएं।

    • होम पेज पर Recruitment/Recruitment Notices सेक्शन पर क्लिक करें।

    • यहां HP High Court Result 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

    • अब रिजल्ट की PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी।

    • पीडीएफ में अपना रोल नंबर/नाम खोजने के लिए Ctrl+F का इस्तेमाल करें।

    • यदि आपका नाम/रोल नंबर सूची में है, तो आप चयनित अभ्यर्थियों में शामिल हैं।

    • अंत में रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करके भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    NEET PG College Predictor

    NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide

    महत्वपूर्ण लेख:- राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी एडमिट कार्ड । राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी सिलेबस 2026 

    एचपी हाई कोर्ट रिजल्ट 2026 में दर्ज विवरण

    एचपी हाई कोर्ट द्वारा एचपी हाई कोर्ट रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी जाएगी। रिजल्ट में अभ्यर्थियों की परीक्षा और चयन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी जाती है। आधिकारिक परिणामों में रोल नंबर, नाम, प्राप्त अंक और चयन/क्वालिफाई स्थिति जैसे विवरण शामिल किए गए हैं।

    एचपी हाई कोर्ट रिजल्ट 2026 में आमतौर पर ये विवरण दर्ज हो सकते हैं:

    • अभ्यर्थी का रोल नंबर

    • अभ्यर्थी का नाम

    • पिता का नाम

    • संबंधित पद का नाम

    • श्रेणी/कैटेगरी

    • परीक्षा में प्राप्त अंक

    • कुल निर्धारित अंक

    • क्वालिफाई/चयन की स्थिति

    • मेरिट रैंक या क्रमांक

    • चयनित अभ्यर्थियों की सूची/सेलेक्ट लिस्ट

    • आगे की चयन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी

    इसे भी देखें - राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कटऑफ 2025 । राजस्थान चतुर्थ श्रेणी प्रश्नपत्र 

    एचपी हाई कोर्ट रिजल्ट 2026 के बाद की प्रक्रिया

    एचपी हाई कोर्ट भर्ती 2026 का रिजल्ट जारी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होना होगा। अलग-अलग पदों के लिए चयन प्रक्रिया अलग है। क्लर्क/प्रूफ रीडर पदों के लिए लिखित परीक्षा के बाद टाइपिंग टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन जैसे चरण आयोजित किए जा सकते हैं, जबकि स्टेनोग्राफर पद के लिए स्टेनोग्राफी और टाइपिंग टेस्ट भी लिया जाता है।

    रिजल्ट के बाद प्रक्रिया

    • क्लर्क/प्रूफ रीडर: लिखित परीक्षा के बाद टाइपिंग टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और अंतिम मेरिट/चयन सूची।

    • स्टेनोग्राफर ग्रेड-III: लिखित/स्क्रीनिंग परीक्षा के बाद स्टेनोग्राफी एवं टाइपिंग टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन।

    • कोर्ट मैनेजर: निर्धारित चयन परीक्षा/मूल्यांकन के बाद दस्तावेज सत्यापन और अंतिम चयन।

    • ड्राइवर: लिखित/स्क्रीनिंग प्रक्रिया के बाद ड्राइविंग या दक्षता परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन।

    • प्रोसेस सर्वर: स्क्रीनिंग/लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के बाद निर्धारित अगले चरण और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

    • चपरासी एवं अन्य ग्रुप-डी पद: पद के नियमों के अनुसार लिखित/स्क्रीनिंग परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन

    Articles
    Upcoming Competition Exams