Careers360 Logo
ask-icon
share
    एचपी हाई कोर्ट भर्ती 2026 (HP High Court Recruitment 2026 in hindi)- आवेदन (जारी), पात्रता, सिलेबस, अधिसूचना
    • लेख
    • एचपी हाई कोर्ट भर्ती 2026 (HP High Court Recruitment 2026 in hindi)- आवेदन (जारी), पात्रता, सिलेबस, अधिसूचना

    एचपी हाई कोर्ट भर्ती 2026 (HP High Court Recruitment 2026 in hindi)- आवेदन (जारी), पात्रता, सिलेबस, अधिसूचना

    Rajan KumarUpdated on 13 Aug 2026, 12:21 PM IST

    एचपी हाई कोर्ट भर्ती 2026 - हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा 5 अगस्त 2026 को एचपी हाई कोर्ट भर्ती 2026 (HP High Court Recruitment 2026 in hindi) के लिए आधिकारिक अधिसूचना पीडीएफ 2026 जारी किया गया। इस भर्ती अभियान के तहत हिमाचल हाईकोर्ट में विभिन्न पदों की कुल 388 रिक्तियां भरी जाएंगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 10 अगस्त 2026 से एचपी हाई कोर्ट भर्ती 2026 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी अंतिम तिथि 10 सितंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट highcourt.hp.gov.in के माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय भर्ती 2026 (HP High Court Recruitment 2026) का आवेदन लिंक इस लेख में उपलब्ध कराया गया है।
    एचपी हाई कोर्ट भर्ती आवेदन 2026 ऑफिशियल लिंक

    This Story also Contains

    1. एचपी हाई कोर्ट भर्ती 2026: अवलोकन (HP High Court Recruitment 2026: Overviews)
    2. एचपी हाई कोर्ट भर्ती 2026 : महत्वपूर्ण तिथियां
    3. एचपी हाई कोर्ट भर्ती 2026 : पात्रता मानदंड
    4. एचपी हाई कोर्ट भर्ती 2026 : शैक्षणिक योग्यता
    5. क्लर्क के लिए टाइपिंग योग्यता
    6. एचपी हाई कोर्ट भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
    7. एचपी हाई कोर्ट भर्ती 2026 सैलरी
    8. एचपी हाई कोर्ट भर्ती 2026 : रिक्तियां
    एचपी हाई कोर्ट भर्ती 2026 (HP High Court Recruitment 2026 in hindi)- आवेदन (जारी), पात्रता, सिलेबस, अधिसूचना
    एचपी हाई कोर्ट भर्ती 2026

    17863661889011786365102203

    हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय भर्ती 2026 अभियान के तहत हिमाचल प्रदेश की जिला न्यायपालिका में क्लर्क, स्टेनोग्राफर और अन्य विभिन्न पदों (ग्रुप बी, सी और डी) पर कुल 388 रिक्तियों को भरा जाएगा। इसके अलावा अधिसूचना में डेली वेजेस के 28 और कॉन्ट्रैक्चुअल के 89 पदों का भी उल्लेख है। पात्र उम्मीदवार निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित आवेदन तिथि, पदवार रिक्तियां, शुल्क और अन्य जरूरी जानकारी उम्मीदवारों को एचपी हाई कोर्ट भर्ती 2026 अधिसूचना पीडीएफ में उपलब्ध है। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी एचपी हाई कोर्ट भर्ती अधिसूचना 2026 पीडीएफ ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है।
    एचपी हाई कोर्ट भर्ती अधिसूचना पीडीएफ 2026 डाउनलोड लिंक

    एचपी हाई कोर्ट भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता के साथ हिमाचल प्रदेश की रीति-रिवाजों और बोलियों का ज्ञान होना आवश्यक है। सामान्यतः ग्रुप-C पदों के लिए उम्मीदवार ने हिमाचल प्रदेश स्थित किसी स्कूल या संस्थान से मैट्रिक, 10+2 या स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण की होनी चाहिए, जबकि ग्रुप-D पदों के लिए 10+2 की योग्यता निर्धारित है। उम्मीदवारों का चयन संबंधित पद के लिए निर्धारित भर्ती प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा। HP High Court Recruitment 2026 अधिसूचना पीडीएफ, आवेदन प्रक्रिया, चयन, पात्रता, रिक्तियों और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़ें।

    एचपी हाई कोर्ट भर्ती 2026: अवलोकन (HP High Court Recruitment 2026: Overviews)

    HP HC Jobs 2026 के तहत हिमाचल प्रदेश की जिला न्यायपालिका में क्लर्क, स्टेनोग्राफर, कोर्ट मैनेजर, ड्राइवर, प्रोसेस सर्वर, चपरासी सहित विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्तियां, आवेदन, चयन प्रक्रिया और भर्ती से जुड़ी जानकारी नीचे दी गई सारणी में देख सकते हैं।

    विवरण

    जानकारी

    भर्ती निकाय

    हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय

    भर्ती का नाम

    हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय भर्ती 2026

    विज्ञापन संख्या

    डीजे-एडवीटी./2026 (1)

    पदों के नाम

    क्लर्क, स्टेनोग्राफर ग्रेड-III, कोर्ट मैनेजर, ड्राइवर, प्रोसेस सर्वर, चपरासी और अन्य (एचपी हाई कोर्ट ग्रुप बी, सी और डी पदों पर भर्ती)

    कुल रिक्तियां

    388 पद (High Court Vacancy 2026)

    डेली वेजेस के 28 और कॉन्ट्रैक्चुअल के 89 पद

    आवेदन का माध्यम

    ऑनलाइन

    नौकरी का स्थान

    हिमाचल प्रदेश

    चयन प्रक्रिया

    पद के अनुसार स्क्रीनिंग टेस्ट/लिखित परीक्षा/कौशल परीक्षा/साक्षात्कार/टाइपिंग

    आधिकारिक वेबसाइट

    highcourt.hp.gov.in

    एचपी हाई कोर्ट भर्ती 2026 : महत्वपूर्ण तिथियां

    HP High Court Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया और शुल्क भुगतान से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां आधिकारिक अधिसूचना में जारी कर दी गई हैं। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले सभी तारीखों की जांच कर लेनी चाहिए और अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए निर्धारित समय से पहले आवेदन पूरा करना चाहिए।

    कार्यक्रम

    तिथि

    High Court Vacancy 2026 विज्ञापन संख्या

    DJ-ADVT./2026 (1)

    एचपी हाई कोर्ट अधिसूचना पीडीएफ 2026 जारी तिथि

    5 अगस्त 2026

    ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि

    10 अगस्त 2026

    ऑनलाइन आवेदन एवं शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि

    10 सितंबर 2026, रात 11:59 बजे

    एचपी हाई कोर्ट भर्ती 2026 एग्जाम डेट

    सूचित किया जाएगा

    एचपी हाई कोर्ट भर्ती 2026 परीक्षा एडमिट कार्ड

    सूचित किया जाएगा

    एचपी हाई कोर्ट भर्ती 2026 परीक्षा रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा

    एचपी हाई कोर्ट भर्ती 2026 : पात्रता मानदंड

    HP High Court Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को संबंधित पद की निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, अनुभव और अन्य पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा। अलग-अलग पदों के लिए योग्यता और चयन प्रक्रिया अलग निर्धारित की गई है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को संबंधित पद की पूरी पात्रता जांच लेना चाहिए। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले एचपी हाई कोर्ट भर्ती अधिसूचना पीडीएफ को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

    एचपी हाई कोर्ट भर्ती 2026 : आयु सीमा

    कोर्ट मैनेजर पद के लिए उम्मीदवार की आयु 25 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अन्य विज्ञापित पदों के लिए आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित है। हिमाचल प्रदेश के आरक्षित वर्गों तथा हिमाचल प्रदेश सरकार के कर्मचारियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जा सकती है। कुछ पात्र श्रेणियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष तक हो सकती है। आयु की गणना और छूट भर्ती नियमों के अनुसार की जाएगी।

    पद/श्रेणी

    आयु सीमा

    कोर्ट मैनेजर (ग्रुप-B)

    25 से 35 वर्ष

    अन्य ग्रुप-C और ग्रुप-D पद

    18 से 45 वर्ष

    पात्र आरक्षित वर्ग/एचपी सरकार के कर्मचारी

    नियमों के अनुसार, अधिकतम 50 वर्ष तक

    एचपी हाई कोर्ट भर्ती 2026 : शैक्षणिक योग्यता

    उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग है। पदवार आवश्यक योग्यता और अतिरिक्त पात्रता इस प्रकार है:

    पद

    शैक्षणिक योग्यता/अन्य पात्रता

    कोर्ट मैनेजर (ग्रुप-B)

    किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री और एमबीए। साथ ही प्रोसेस मैनेजमेंट, आईटी सिस्टम मैनेजमेंट, मानव संसाधन प्रबंधन या वित्तीय प्रबंधन में कम से कम 3 वर्ष का अनुभव। कानून और कंप्यूटर एप्लीकेशन का ज्ञान वांछनीय है।

    क्लर्क (ग्रुप-C)

    मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री और कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान। कंप्यूटर ऑपरेट करना, Windows/Linux ऑपरेटिंग सिस्टम का उपयोग, टाइपिंग और प्रिंटआउट आदि का ज्ञान होना चाहिए।

    स्टेनोग्राफर ग्रेड-III (ग्रुप-C)

    मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री। अंग्रेजी में 80 शब्द प्रति मिनट की स्टेनोग्राफी तथा अंग्रेजी में 40 WPM और हिंदी में 30 WPM की टाइपिंग क्षमता आवश्यक है।

    ड्राइवर (ग्रुप-C)

    मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक पास। कम से कम 3 वर्ष पुराना वैध LMV ड्राइविंग लाइसेंस और LMV चलाने का कम से कम 3 वर्ष का अनुभव। ऑटोमोबाइल का अच्छा मैकेनिकल ज्ञान वांछनीय है।

    प्रोसेस सर्वर (ग्रुप-D)

    मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 परीक्षा उत्तीर्ण।

    प्यून/अर्दली/चौकीदार/सफाई कर्मचारी आदि (ग्रुप-D)

    मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 परीक्षा उत्तीर्ण।

    क्लर्क के लिए टाइपिंग योग्यता

    hp high court clerk recruitment 2026 पद के उम्मीदवारों को स्क्रीनिंग टेस्ट में सफल होने के बाद कंप्यूटर पर अलग टाइपिंग टेस्ट देना होगा। उम्मीदवार को अंग्रेजी में 30 WPM और हिंदी में 25 WPM की गति हासिल करनी होगी। हिंदी टाइपिंग के लिए Kruti Dev-10 फॉन्ट का उपयोग किया जाएगा।

    स्टेनोग्राफर ग्रेड-III के लिए कौशल योग्यता

    स्टेनोग्राफर ग्रेड-III पद के लिए उम्मीदवार को अंग्रेजी में 80 WPM की स्टेनोग्राफी और निर्धारित समय के अनुसार सही ट्रांसक्रिप्शन करना होगा। इसके अतिरिक्त अंग्रेजी में 40 WPM तथा हिंदी में 30 WPM की कंप्यूटर टाइपिंग गति आवश्यक है। स्टेनोग्राफी और टाइपिंग टेस्ट में निर्धारित सीमा से अधिक गलतियां करने वाले उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित किया जा सकता है।

    हिमाचल प्रदेश से संबंधित पात्रता शर्त

    high court of himachal pradesh भर्ती नियमों के अनुसार उम्मीदवार को हिमाचल प्रदेश के रीति-रिवाजों और बोलियों का ज्ञान तथा राज्य की परिस्थितियों में नियुक्ति के लिए उपयुक्तता होनी चाहिए। ग्रुप-C पदों के लिए संबंधित शैक्षणिक योग्यता हिमाचल प्रदेश में स्थित किसी स्कूल या संस्थान से प्राप्त करने की शर्त लागू है, जबकि बोनाफाइड हिमाचलियों के लिए यह शर्त लागू नहीं होगी। hp high court recruitment ग्रुप-D पदों के लिए भी अधिसूचना में निर्धारित हिमाचल प्रदेश से संबंधित शैक्षणिक शर्तों का पालन करना होगा।

    ग्रुप-D पदों के लिए मेरिट कैसे बनेगी?

    प्यून, अर्दली, चौकीदार, सफाई कर्मचारी और संबंधित ग्रुप-D पदों के लिए उम्मीदवारों को 10+2 में प्राप्त अंकों और दस्तावेज मूल्यांकन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। उम्मीदवारों को 1:3 के अनुपात में मूल्यांकन/दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। 10+2 के अंकों के लिए अधिकतम 85 अंक और दस्तावेज मूल्यांकन के लिए 15 अंक निर्धारित हैं। अंतिम मेरिट सूची शैक्षणिक योग्यता और मूल्यांकन में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

    उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले संबंधित पद की शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, आयु सीमा और अन्य सभी शर्तों को आधिकारिक अधिसूचना पीडीएफ से अवश्य जांच लें।

    एचपी हाई कोर्ट भर्ती 2026 : आवेदन शुल्क

    HP High Court Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा। उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि एक बार जमा किया गया आवेदन शुल्क किसी भी स्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।

    श्रेणी

    परीक्षा शुल्क (प्रति आवेदन)

    अनारक्षित (UR)

    ₹450 (GST सहित)

    हिमाचल प्रदेश की आरक्षित श्रेणियां (SC, ST, OBC, EWS, PH)

    ₹300 (GST सहित)

    महत्वपूर्ण: आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किया जाएगा। शुल्क जमा करने के बाद किसी भी परिस्थिति में इसे वापस नहीं किया जाएगा।

    एचपी हाई कोर्ट भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

    एचपी हाई कोर्ट भर्ती 2026 (hp high court recruitment 2026 in hindi) के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन रिक्रूटमेंट एप्लिकेशन (ORA) माध्यम से पूरी की जाएगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों को भर्ती पोर्टल पर जाकर पहले पंजीकरण करना होगा और फिर संबंधित पद के लिए आवेदन पत्र भरना होगा। आवेदन जमा करने से पहले उम्मीदवार सभी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य विवरणों को ध्यानपूर्वक जांच लें। नीचे आसान स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं।

    एचपी हाई कोर्ट भर्ती 2026 आवेदन प्रक्रिया:

    • high court of hp आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक भर्ती पोर्टल highcourt.hp.gov.in पर जाएं।

    • नए उम्मीदवार Registration/Sign Up लिंक पर क्लिक करके अपना पंजीकरण करें।

    • पंजीकरण के लिए मांगी गई व्यक्तिगत जानकारी और मोबाइल नंबर/ईमेल आदि दर्ज करें।

    • प्राप्त लॉगिन विवरण की सहायता से भर्ती पोर्टल पर लॉगिन करें।

    • संबंधित पद का चयन करके ऑनलाइन आवेदन पत्र खोलें।

    • आवेदन पत्र में मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।

    • आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।

    • आवेदन पत्र में दर्ज सभी विवरणों को दोबारा जांच लें।

    • अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

    • शुल्क भुगतान के बाद आवेदन पत्र को अंतिम रूप से सबमिट करें।

    • सफलतापूर्वक आवेदन जमा होने के बाद कन्फर्मेशन पेज/आवेदन पत्र डाउनलोड कर लें।

    • भविष्य में जरूरत के लिए आवेदन पत्र और शुल्क भुगतान की रसीद का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

    एचपी हाई कोर्ट भर्ती 2026 सैलरी

    Himachal Pradesh High Court Recruitment 2026 के तहत चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार आकर्षक वेतनमान दिया जाएगा। भर्ती में शामिल नियमित पदों के लिए अलग-अलग Pay Scale निर्धारित किया गया है। उम्मीदवारों को मूल वेतन के अलावा नियमानुसार अन्य भत्तों और सुविधाओं का लाभ भी मिल सकता है। पदवार वेतनमान की पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

    पद का नाम

    नियमित वेतनमान (Pay Scale)

    कोर्ट मैनेजर (Court Manager)

    ₹48,700 – ₹1,54,300

    क्लर्क (Clerk)

    ₹20,200 – ₹64,000

    स्टेनोग्राफर, ग्रेड-III (Stenographer Grade-III)

    ₹25,600 – ₹81,200

    ड्राइवर (Driver)

    ₹21,300 – ₹67,800

    प्रोसेस सर्वर (Process Server)

    ₹18,000 – ₹56,900

    प्यून/चपरासी एवं संबंधित पद (Peon/Other Related Posts)

    ₹18,000 – ₹56,900

    एचपी हाई कोर्ट भर्ती 2026 : रिक्तियां

    HP High Court Recruitment 2026 के तहत हिमाचल प्रदेश की जिला न्यायपालिका में ग्रुप-B, ग्रुप-C और ग्रुप-D के विभिन्न पदों पर कुल 388 रिक्तियां घोषित की गई हैं। इनमें कोर्ट मैनेजर, क्लर्क, स्टेनोग्राफर ग्रेड-III, ड्राइवर, प्रोसेस सर्वर तथा चपरासी/अर्दली/चौकीदार/सफाई कर्मचारी आदि पद शामिल हैं। पदवार रिक्तियों का विवरण नीचे दी गई सारणी में देखा जा सकता है।

    पद का नाम

    ग्रुप

    कुल रिक्तियां

    नियुक्ति का प्रकार

    कोर्ट मैनेजर

    ग्रुप-B

    5

    रेगुलर

    क्लर्क (hp high court clerk recruitment 2026)

    ग्रुप-C

    141

    रेगुलर-84, कॉन्ट्रैक्ट-57

    स्टेनोग्राफर ग्रेड-III

    ग्रुप-C

    79

    रेगुलर-48, कॉन्ट्रैक्ट-31

    ड्राइवर

    ग्रुप-C

    9

    रेगुलर-4, डेली वेजेज-5

    प्रोसेस सर्वर

    ग्रुप-D

    65

    रेगुलर-61, कॉन्ट्रैक्ट-1, डेली वेजेज-3

    प्यून/अर्दली/चौकीदार/सफाई कर्मचारी आदि

    ग्रुप-D

    89

    रेगुलर-69, डेली वेजेज-20

    कुल

    388


    Upcoming Competition Exams