Careers360 Logo
ask-icon
share
    एचपी हाई कोर्ट एडमिट कार्ड 2026 (HP High Court Admit Card 2026)- रिलीज डेट, आधिकारिक वेबसाइट, प्रक्रिया देखें
    • लेख
    • एचपी हाई कोर्ट एडमिट कार्ड 2026 (HP High Court Admit Card 2026)- रिलीज डेट, आधिकारिक वेबसाइट, प्रक्रिया देखें

    एचपी हाई कोर्ट एडमिट कार्ड 2026 (HP High Court Admit Card 2026)- रिलीज डेट, आधिकारिक वेबसाइट, प्रक्रिया देखें

    Rajan KumarUpdated on 10 Sep 2026, 10:55 AM IST

    एचपी हाई कोर्ट एडमिट कार्ड 2026 : हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा एचपी हाई कोर्ट भर्ती 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि एक सप्ताह पहले जारी की जाएगी। एचपी हाई कोर्ट ई-प्रवेश पत्र जारी होने के बाद (HP High Court Admit Card 2025 Release Date) अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट (HP High Court Admit Card 2026 Official Website) या इस लेख के माध्यम से एचपी हाई कोर्ट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/यूजर आईडी और पासवर्ड या जन्म तिथि दर्ज करनी पड़ सकती है। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एचपी हाई कोर्ट भर्ती परीक्ष एडमिट कार्ड 2026 लिंक इस लेख में दिया जाएगा।

    This Story also Contains

    1. एचपी हाई कोर्ट एडमिट कार्ड 2026 – एक नजर
    2. एचपी हाई कोर्ट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कैसे करें? (HP High Court Admit Card Download)
    3. एचपी हाई कोर्ट एडमिट कार्ड 2026 में दर्ज विवरण
    4. एचपी हाई कोर्ट एडमिट कार्ड 2026 दिशानिर्देश
    एचपी हाई कोर्ट एडमिट कार्ड 2026 (HP High Court Admit Card 2026)- रिलीज डेट, आधिकारिक वेबसाइट, प्रक्रिया देखें
    एचपी हाई कोर्ट एडमिट कार्ड 2026

    एचपी हाई कोर्ट एडमिट कार्ड 2026 परीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र भी लेकर जाना चाहिए। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रवेश पत्र में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि, समय और परीक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए होंगे। इस भर्ती अभियान के तहत हिमाचल हाईकोर्ट में विभिन्न पदों की कुल 388 रिक्तियां भरी जाएंगी। एचपी हाई कोर्ट एडमिट कार्ड 2026 लिंक, HP High Court Admit Card 2026 Official Website, डाउनलोड प्रक्रिया, HP High Court Admit Card Clerk 2026, दिशानिर्देश से संबंधित जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।

    एचपी हाई कोर्ट एडमिट कार्ड 2026 – एक नजर

    एचपी हाई कोर्ट भर्ती 2026 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए भर्ती प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी और तिथियों की जानकारी होना आवश्यक है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए एचपी हाई कोर्ट एडमिट कार्ड 2026 से जुड़ी प्रमुख जानकारी और महत्वपूर्ण तिथियों को नीचे दी गई सारणी में प्रस्तुत किया गया है।

    विवरण

    जानकारी

    भर्ती निकाय

    हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय

    भर्ती का नाम

    हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय भर्ती 2026

    पदों के नाम

    क्लर्क, स्टेनोग्राफर ग्रेड-III, कोर्ट मैनेजर, ड्राइवर, प्रोसेस सर्वर, चपरासी और अन्य (एचपी हाई कोर्ट ग्रुप बी, सी और डी पदों पर भर्ती)

    कुल रिक्तियां

    388 पद (High Court Vacancy 2026)

    डेली वेजेस के 28 और कॉन्ट्रैक्चुअल के 89 पद

    आवेदन का माध्यम

    ऑनलाइन

    आधिकारिक वेबसाइट (HP High Court Admit Card 2025 Official Website)

    highcourt.hp.gov.in

    ऑनलाइन आवेदन तिथि

    10 अगस्त से 10 सितंबर 2026

    एचपी हाई कोर्ट भर्ती 2026 एग्जाम डेट

    सूचित किया जाएगा

    एचपी हाई कोर्ट भर्ती 2026 परीक्षा एडमिट कार्ड

    सूचित किया जाएगा

    महत्वपूर्ण लेख:- राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी एडमिट कार्डराजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी सिलेबस 2026

    एचपी हाई कोर्ट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कैसे करें? (HP High Court Admit Card Download)

    एचपी हाई कोर्ट एडमिट कार्ड 2026 जारी होने के बाद अभ्यर्थी इसे हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की आसान प्रक्रिया नीचे दी गई है।

    HP High Court Admit Card 2026 डाउनलोड करने की प्रक्रिया

    • सबसे पहले हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट highcourt.hp.gov.in पर जाएं।

    • होम पेज पर Recruitment/Recruitment Notices सेक्शन पर क्लिक करें।

    • यहां HP High Court Admit Card 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

    • अब स्क्रीन पर लॉगिन पेज खुलेगा।

    • इसमें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/यूजर आईडी और पासवर्ड या जन्म तिथि दर्ज करें।

    • आवश्यक विवरण भरने के बाद Submit/Login बटन पर क्लिक करें।

    • आपका एचपी हाई कोर्ट एडमिट कार्ड 2026 स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

    • अब एडमिट कार्ड को डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

    एचपी हाई कोर्ट एडमिट कार्ड 2026 में दर्ज विवरण

    एचपी हाई कोर्ट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थियों को उसमें दर्ज सभी जानकारी ध्यानपूर्वक जांच लेनी चाहिए। प्रवेश पत्र में रोल नंबर, तिथि, समय और परीक्षा केंद्र जैसी जानकारी महत्वपूर्ण होती है। नीचे निम्नलिखित विवरण देखें।

    • अभ्यर्थी का नाम

    • पिता/माता का नाम

    • रोल नंबर

    • रजिस्ट्रेशन/आवेदन संख्या

    • आवेदित पद का नाम

    • अभ्यर्थी की श्रेणी (कैटेगरी)

    • जन्म तिथि

    • फोटो और हस्ताक्षर

    • परीक्षा का नाम

    • परीक्षा की तिथि

    • परीक्षा का समय

    • रिपोर्टिंग टाइम

    • परीक्षा केंद्र का नाम

    • परीक्षा केंद्र का पूरा पता

    • परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश

    • परीक्षा केंद्र पर पहुंचने और प्रवेश से जुड़े दिशा-निर्देश

    इसे भी देखें - राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कटऑफ 2025राजस्थान चतुर्थ श्रेणी प्रश्नपत्र

    एचपी हाई कोर्ट एडमिट कार्ड 2026 दिशानिर्देश

    एचपी हाई कोर्ट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने से पहले एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लेना चाहिए। नीचे परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण दिशानिर्देश देखें।

    • अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी जरूर लेकर जाएं।

    • एडमिट कार्ड पर नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो लगाने के निर्देश होने पर उसका पालन करें।

    • परीक्षा केंद्र पर मूल और वैध फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर आईडी साथ लेकर जाएं।

    • अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड में दिए गए निर्धारित परीक्षा केंद्र, बैच और समय के अनुसार ही परीक्षा में शामिल होना होगा।

    • उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से लगभग 60 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी जाती है।

    • परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना प्रतिबंधित हो सकता है।

    • परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों का प्रयोग करने या नकल करने पर अभ्यर्थी के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

    • एडमिट कार्ड में दर्ज नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि और केंद्र आदि विवरणों में कोई गलती होने पर संबंधित भर्ती प्राधिकरण से समय रहते संपर्क करें।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: एचपी हाई कोर्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए क्या जरूरी है?
    A:

    एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या यूजर आईडी और पासवर्ड अथवा जन्म तिथि जैसे लॉगिन विवरण दर्ज करने पड़ सकते हैं।

    Q: एचपी हाई कोर्ट एडमिट कार्ड में कौन-कौन सी जानकारी होगी?
    A:

    एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, पद का नाम, परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि, समय, फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक परीक्षा संबंधी निर्देश दिए होंगे।

    Q: क्या एचपी हाई कोर्ट परीक्षा में एडमिट कार्ड ले जाना जरूरी है?
    A:

    हां, परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी ले जाना जरूरी है। इसके साथ वैध फोटो पहचान पत्र भी रखना चाहिए। बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा में प्रवेश नहीं मिलेगा।

    Upcoming Competition Exams