Careers360 Logo
ask-icon
share
    डीएसएसएसबी पीआरटी भर्ती 2025-26 (DSSSB PRT Vacancy 2026)- रिक्तियों में संशोधन, आंसर की (जारी), रिजल्ट (जल्द)
    • लेख
    • डीएसएसएसबी पीआरटी भर्ती 2025-26 (DSSSB PRT Vacancy 2026)- रिक्तियों में संशोधन, आंसर की (जारी), रिजल्ट (जल्द)

    डीएसएसएसबी पीआरटी भर्ती 2025-26 (DSSSB PRT Vacancy 2026)- रिक्तियों में संशोधन, आंसर की (जारी), रिजल्ट (जल्द)

    Rajan KumarUpdated on 29 May 2026, 03:44 PM IST

    डीएसएसएसबी पीआरटी भर्ती 2026 (DSSSB PRT Vacancy 2026 in hindi)- दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड द्वारा डीएसएसएसबी सहायक शिक्षक (प्राथमिक) भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर दिए गए लिंक के माध्यम से दिल्ली असिस्टेंट टीचर प्राइमरी फाइनल आंसर की देख सकते हैं। उम्मीदवारों के लिए फाइनल आंसर की 31 मई तक एक्टिव रहेगी। इसी फाइनल आंसर की आधार दिल्ली प्राइमरी टीचर रिजल्ट 2026 जारी किया जाएगा। डीएसएसएसबी सहायक शिक्षक (प्राथमिक) परीक्षा 16 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 तक विभिन्न तिथियों पर आयोजित की गई।
    1780049028363

    This Story also Contains

    1. DSSSB Assistant Teacher (Primary) – परीक्षा शेड्यूल देखें
    2. डीएसएसएसबी पीआरटी 2026 : अवलोकन (DSSSB PRT 2026 Vacancies: Overview in hindi)
    3. डीएसएसएसबी पीआरटी 2026: परीक्षा तिथि (DSSSB PRT 2026: Exam Date in hindi)
    4. डीएसएसएसबी पीआरटी 2026: रिक्तियों का विवरण (DSSSB PRT 2026: Vacancy Details in hindi)
    5. डीएसएसएसबी पीआरटी परीक्षा आवेदन शुल्क 2026 (DSSSB PRT Exam Application Fee 2026 in hindi)
    6. डीएसएसएसबी पीआरटी रिक्ति 2026 चयन प्रक्रिया (DSSSB PRT Vacancy 2026 Selection Process in hindi)
    7. डीएसएसएसबी पीआरटी 2026 अंतिम मेरिट सूची (DSSSB PRT 2026 Final Merit List in hindi)
    8. डीएसएसएसबी पीआरटी परीक्षा पैटर्न 2026 (DSSSB PRT Exam Pattern 2026 in hindi)
    9. डीएसएसएसबी पीआरटी पाठ्यक्रम 2026 (DSSSB PRT Syllabus 2026 in hindi)
    10. डीएसएसएसबी पीआरटी वेतन 2026 (DSSSB PRT Salary 2026 in hindi)
    11. डीएसएसएसबी पीआरटी एडमिट कार्ड 2026 (DSSSB PRT Admit Card 2026 in hindi)
    12. डीएसएसएसबी पीआरटी आंसर की 2026 (DSSSB PRT Answer Key 2026 in hindi)
    13. डीएसएसएसबी पीआरटी परिणाम 2026 (DSSSB PRT Result 2026 in hindi)
    14. डीएसएसएसबी पीआरटी कट ऑफ 2026 (DSSSB PRT Cut Off 2026 in hindi)
    डीएसएसएसबी पीआरटी भर्ती 2025-26 (DSSSB PRT Vacancy 2026)- रिक्तियों में संशोधन, आंसर की (जारी), रिजल्ट (जल्द)
    डीएसएसएसबी पीआरटी भर्ती 2026 (DSSSB PRT Vacancy 2026)- सहायक शिक्षक, पात्रता, भर्ती (1180)

    इससे पहले बोर्ड रिक्तियों को लेकर महत्वपूर्ण संशोधन जारी किया था। Directorate of Education के अंतर्गत पोस्ट कोड- 802/25 में रिक्त पदों की संख्या में बदलाव किया गया है। संशोधित सूचना के अनुसार कुल पदों की संख्या 1055 से घटाकर 1044 कर दी गई है। नई संशोधित वैकेंसी के अनुसार अनारक्षित (UR) वर्ग के 434, ओबीसी के 278, एससी के 153, एसटी के 62 तथा ईडब्ल्यूएस वर्ग के 117 पद निर्धारित किए गए हैं। वहीं PwBD श्रेणी के लिए 55 पद शामिल रहेंगे। इससे पहले ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 128 पद निर्धारित थे।
    1779281252828

    बोर्ड ने 13 अप्रैल 2026 को दिल्ली प्राइमरी टीचर परीक्षा आंसर की लिंक जारी किया था। अभ्यर्थी 17 अप्रैल 2026 तक दिल्ली प्राइमरी टीचर आंसर की पर आपत्ति दर्ज कर सकते थे। आपत्ति दर्ज करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in के साथ इस पेज पर उपलब्ध कराया गया था। डीएसएसएसबी सहायक शिक्षक (प्राथमिक) परीक्षा 16 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 तक विभिन्न तिथियों पर आयोजित की गई। बोर्ड (DSSSB) द्वारा सहायक शिक्षक (प्राथमिक) भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड 13 फरवरी 2026 को जारी किया गया था।
    दिल्ली प्राइमरी टीचर आंसर की डायरेक्ट लिंक

    बोर्ड द्वारा आंसर की जारी शेड्यूल की जानकारी 25 फरवरी को सूचना जारी कर दे दी थी। सूचना के अनुसार, दिल्ली प्राइमरी टीचर आंसर की (Delhi Primary Teacher 2026 Answer Key) और आपत्ति दर्ज करने का लिंक 13 अप्रैल को आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जारी किया जाएगा, जो कर दिया गया है।

    बोर्ड द्वारा 16 फरवरी से 14 मई 2026 तक होने वाली अलग-अलग रिक्रूटमेंट एग्जाम के लिए ई-एडमिट कार्ड जारी किया गया, जिसमें डीएसएसएसबी पीआरटी भर्ती परीक्षा भी शामिल है। उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड अपने परीक्षा तिथियों के अनुसार डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले बोर्ड (DSSSB) द्वारा डीएसएसएसबी परीक्षा 2026 से संबंधित दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। यह दिशानिर्देश अभ्यर्थियों को पारदर्शी, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित परीक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आधिकारिक रूप से जारी किए गए हैं।

    दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने सहायक शिक्षक (प्राथमिक) भर्ती परीक्षा 2026 का पूरा परीक्षा कार्यक्रम जारी किया था। डीएसएसएसबी सहायक शिक्षक (प्राथमिक) परीक्षा का आयोजन 16 फरवरी 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक विभिन्न तिथियों में किया जाएगा। परीक्षा प्रतिदिन तीन शिफ्टों (I, II और III) में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के रूप में आयोजित होगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 सितंबर 2025 से 16 अक्टूबर 2025 तक चली थी। नीचे परीक्षा का पूरा शेड्यूल सारणी में दी गई है।
    महत्वपूर्ण लेख:- दिल्ली सहायक टीचर (प्राइमरी) एडमिट कार्ड

    DSSSB Assistant Teacher (Primary) – परीक्षा शेड्यूल देखें

    परीक्षा तिथि

    दिन

    शिफ्ट

    समय

    विज्ञापन संख्या

    विभाग

    16-02-2026

    सोमवार

    III

    05:00 PM – 07:00 PM

    05/25

    शिक्षा विभाग / NDMC

    17-02-2026

    मंगलवार

    I

    09:00 AM – 11:00 AM

    05/25

    शिक्षा विभाग / NDMC

    III

    05:00 PM – 07:00 PM

    05/25

    शिक्षा विभाग / NDMC

    18-02-2026

    बुधवार

    I

    09:00 AM – 11:00 AM

    05/25

    शिक्षा विभाग / NDMC

    II

    01:00 PM – 03:00 PM

    05/25

    शिक्षा विभाग / NDMC

    III

    05:00 PM – 07:00 PM

    05/25

    शिक्षा विभाग / NDMC

    19-02-2026

    गुरुवार

    I

    09:00 AM – 11:00 AM

    05/25

    शिक्षा विभाग / NDMC

    II

    01:00 PM – 03:00 PM

    05/25

    शिक्षा विभाग / NDMC

    III

    05:00 PM – 07:00 PM

    05/25

    शिक्षा विभाग / NDMC

    20-02-2026

    शुक्रवार

    I

    09:00 AM – 11:00 AM

    05/25

    शिक्षा विभाग / NDMC

    II

    01:00 PM – 03:00 PM

    05/25

    शिक्षा विभाग / NDMC

    III

    05:00 PM – 07:00 PM

    05/25

    शिक्षा विभाग / NDMC

    23-02-2026

    सोमवार

    II

    01:00 PM – 03:00 PM

    05/25

    शिक्षा विभाग / NDMC

    III

    05:00 PM – 07:00 PM

    05/25

    शिक्षा विभाग / NDMC

    26-03-2026

    गुरुवार

    I

    09:00 AM – 11:00 AM

    05/25

    शिक्षा विभाग / NDMC

    II

    01:00 PM – 03:00 PM

    05/25

    शिक्षा विभाग / NDMC

    III

    05:00 PM – 07:00 PM

    05/25

    शिक्षा विभाग / NDMC

    31-03-2026

    मंगलवार

    I

    09:00 AM – 11:00 AM

    05/25

    शिक्षा विभाग / NDMC

    II

    01:00 PM – 03:00 PM

    05/25

    शिक्षा विभाग / NDMC

    III

    05:00 PM – 07:00 PM

    05/25

    शिक्षा विभाग / NDMC

    03-04-2026

    शुक्रवार

    I

    09:00 AM – 11:00 AM

    05/25

    शिक्षा विभाग / NDMC

    II

    01:00 PM – 03:00 PM

    05/25

    शिक्षा विभाग / NDMC

    III

    05:00 PM – 07:00 PM

    05/25

    शिक्षा विभाग / NDMC

    10-04-2026

    शुक्रवार


    I

    09:00 AM – 11:00 AM

    05/25

    शिक्षा विभाग / NDMC

    II

    01:00 PM – 03:00 PM

    05/25

    शिक्षा विभाग / NDMC


    दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने 10 सितंबर 2025 को आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर डीएसएसएसबी सहायक शिक्षक (प्राथमिक) भर्ती (DSSSB Assistant Teacher (Primary) Recruitment in hindi) के लिए अधिसूचना जारी की थी। डीएसएसएसबी द्वारा जारी दिल्ली प्राइमरी टीचर अधिसूचना पीडीएफ (Delhi Primary Teacher 2026 Notification PDF in hindi) के अनुसार, दिल्ली प्राथमिक सहायक शिक्षक (पीआरटी) पद के लिए 1180 रिक्तियों की घोषणा की गई थी, जिनमें से शिक्षा निदेशालय के निर्धारित 1055 पदों को घटाकर 1044 कर दिया गया है। बोर्ड ने ईडब्ल्यूएस वर्ग के 117 पद निर्धारित किए हैं, जो पहले 128 पद थे। वहीं नई दिल्ली नगर परिषद (एनडीएमसी) के अंतर्गत 125 भर्तीयां की जाएगी।
    ये भी पढ़े:- दिल्ली प्राइमरी टीचर आवेदन । दिल्ली प्राइमरी टीचर आंसर की

    दिल्ली सहायक अध्यापक (प्राथमिक) पद के लिए संयुक्त परीक्षा, 2026 पंजीकरण 17 सितंबर से 16 अक्टूबर तक किया गया। डीएसएसएसबी पीआरटी भर्ती 2026 के लिए सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। चयन प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों को एक लिखित परीक्षा और एक मेडिकल परीक्षा से गुजरना होगा। उम्मीदवारों को अच्छी तैयारी के लिए विस्तृत चयन प्रक्रिया, आवेदन तिथियां, पात्रता और पाठ्यक्रम की जानकारी होनी चाहिए। इस लेख में डीएसएसएसबी पीआरटी भर्ती 2026 (DSSSB PRT Recruitment 2026 in hindi) के बारे में पूरी जानकारी दी गई है।

    डीएसएसएसबी पीआरटी 2026 : अवलोकन (DSSSB PRT 2026 Vacancies: Overview in hindi)

    डीएसएसएसबी प्राथमिक शिक्षकों (DSSSB Primary Teachers in hindi) के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे दी गई तालिका में इसकी मुख्य विशेषताएं देख सकते हैं।

    भर्ती निकाय

    दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड

    पोस्ट

    प्राथमिक सहायक शिक्षक

    रिक्तियों की संख्या

    1180
    1169 संशोधित (1044 शिक्षा निदेशालय और 125 एनडीएमसी)

    परीक्षा पोस्ट कोड802/25

    परीक्षा का तरीका

    ऑनलाइन

    परीक्षा चरण

    लिखित परीक्षा, मेडिकल टेस्ट

    अंकन योजना

    कुल 200 अंक, 0.25 अंक नकारात्मक अंकन के साथ

    राज्य

    दिल्ली में सरकारी नौकरियां

    योग्यता

    12वीं + 2 वर्षीय शिक्षण डिप्लोमा और सीटीईटी (CTET)

    डीएसएसएसबी पीआरटी 2026: परीक्षा तिथि (DSSSB PRT 2026: Exam Date in hindi)

    चयन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण के लिए डीएसएसएसबी पीआरटी 2026 परीक्षा (DSSSB PRT 2026 Exam in hindi) तिथियों को जानना उम्मीदवारों को अपनी तैयारी की योजना बनाने हेतु महत्वपूर्ण है। चरणवार परीक्षा तिथियां नीचे दी गई हैं।

    डीएसएसएसबी पीआरटी 2026 तिथि सूची

    इवेंट्स

    तिथियां

    डीएसएसएसबी पीआरटी 2026 अधिसूचना

    10 सितंबर, 2025

    डीएसएसएसबी पीआरटी आवेदन 2026

    17 सितंबर, 2025

    डीएसएसएसबी पीआरटी आवेदन 2026 अंतिम तिथि

    16 अक्टूबर 2025

    डीएसएसएसबी पीआरटी एडमिट कार्ड

    13 फरवरी 2026

    डीएसएसएसबी पीआरटी ऑनलाइन परीक्षा

    16 फरवरी से 10 अप्रैल 2026

    डीएसएसएसबी पीआरटी परीक्षा आंसर की

    13 अप्रैल 2026 (जारी)
    डीएसएसएसबी पीआरटी परीक्षा आंसर की आपत्ति17 अप्रैल 2026 तक
    डीएसएसएसबी पीआरटी परीक्षा फाइनल आंसर की27 मई 2026

    डीएसएसएसबी पीआरटी मेडिकल परीक्षा

    सूचित किया जाएगा

    डीएसएसएसबी पीआरटी रिजल्ट 2026

    सूचित किया जाएगा

    डीएसएसएसबी पीआरटी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन डेट्स

    सूचित किया जाएगा

    लोगों ने ये भी पढ़ा:

    डीएसएसएसबी पीआरटी 2026: रिक्तियों का विवरण (DSSSB PRT 2026: Vacancy Details in hindi)

    डीएसएसएसबी प्राथमिक शिक्षक 2026 (DSSSB Primary Teacher 2026 in hindi) के लिए रिक्तियों की घोषणा आधिकारिक अधिसूचना में की गई है। डीएसएसएसबी प्राथमिक सहायक शिक्षक पद (DSSSB Primary Assistant Teacher Posts) के लिए 1180 रिक्तियों की घोषणा की है, जिनमें से 1055 भर्तीयां, शिक्षा निदेशालय और 125 भर्तीयां नई दिल्ली नगर परिषद (एनडीएमसी) के अंतर्गत किया जाएगा। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका के माध्यम से विभागवार और श्रेणीवार रिक्तियों की जांच कर सकते हैं:

    पद का नाम

    विभाग

    सामान्य

    अन्य पिछड़ा वर्ग

    अनुसूचित जाति

    अनुसूचित जनजाति

    ईडब्ल्यूएस

    कुल

    पीडब्ल्यूबीडी (सहित)





    सहायक शिक्षक (प्राथमिक)

    शिक्षा निदेशालय

    434

    278

    153

    62

    128
    117

    1055
    1044

    55

    नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी)

    68

    28

    13

    07

    09

    125

    6


    कुल योग

    502

    306

    166

    69

    137
    126

    1180
    1169

    61

    डीएसएसएसबी पीआरटी भर्ती 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें (DSSSB PRT Recruitment 2026: How to Apply Online in hindi)

    डीएसएसएसबी पीआरटी भर्ती 2026 के लिए आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर ऑनलाइन जारी किया जाएगा। पीआरटी 2026 की तैयारी करने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए चरण का अनुसरण करके दिल्ली प्राइमरी टीचर 2026 (Delhi Primary Teacher 2026 in hindi) के लिए आवेदन पत्र आसानी से भर सकते हैं।

    डीएसएसएसबी पीआरटी 2026 आवेदन करने के चरण

    चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

    डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं और पीआरटी पद के लिंक पर क्लिक करें।

    चरण 2: व्यक्तिगत विवरण प्रदान करें

    सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र भरें।

    चरण 3: आवश्यक दस्तावेज़ संलग्न करें

    निर्धारित प्रारूप में अपना नवीनतम पासपोर्ट आकार का रंगीन फोटोग्राफ, अंगूठे का निशान और हस्ताक्षर लगाएं।

    चरण 4: आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें

    आवेदन संख्या और जन्मतिथि जैसे क्रेंडेंशियल का उपयोग करके लॉग करें, आवश्यक स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करें।

    चरण 6: भुगतान और सबमिशन

    अधिसूचना में बताए अनुसार निर्धारित भुगतान विधियों का उपयोग करके आवेदन शुल्क का भुगतान करें। भुगतान सफल होने पर, अपना आवेदन अंतिम रूप देने और जमा करने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें।

    चरण 7: आवेदन पत्र डाउनलोड करें और प्रिंट करें

    जमा करने के बाद, भरे हुए आवेदन पत्र की एक प्रति डाउनलोड करें। अपने रिकॉर्ड और भविष्य के संदर्भ के लिए फॉर्म का प्रिंट आउट ले लें।

    ये भी पढ़ें :

    डीएसएसएसबी पीआरटी परीक्षा आवेदन शुल्क 2026 (DSSSB PRT Exam Application Fee 2026 in hindi)

    नीचे श्रेणी-वार डीएसएसएसबी पीआरटी भर्ती आवेदन शुल्क सूची

    वर्ग

    आवेदन शुल्क

    पुरुष अनारक्षित उम्मीदवार/ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार

    100 रुपये

    महिला/अनुसूचित जाति (एससी)/अनुसूचित जनजाति (एसटी)/पूर्व सैनिक [EX] और बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्ति (PWBD)

    कोई शुल्क नहीं

    डीएसएसएसबी पीआरटी रिक्ति 2026 चयन प्रक्रिया (DSSSB PRT Vacancy 2026 Selection Process in hindi)

    डीएसएसएसबी पीआरटी भर्ती 2026 अधिसूचना (DSSSB PRT Recruitment 2026 Notification in hindi) के अनुसार, उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों में किया जाएगा।

    लिखित परीक्षा

    डीएसएसएसबी पीआरटी 2026 भर्ती परीक्षा (DSSSB PRT 2026 Recruitment Exam in hindi) ऑनलाइन माध्यम से होगी। वस्तुनिष्ठ लिखित परीक्षा में दो भाग में होंगे। भाग A और भाग B, जिसमें कुल 200 प्रश्न होते हैं और 200 अंक निम्नलिखित भागों में विभाजित होंगे:

    • खंड A (100 अंकों के 100 MCQ): सामान्य बुद्धि एवं तर्क, सामान्य जागरूकता, अंकगणित, अंग्रेजी, हिंदी (प्रत्येक 20 अंक)

    • खंड बी (100 अंकों के 100 एमसीक्यू) : विषय-आधारित प्रश्न (एनसीटीई पाठ्यक्रम, शिक्षण पद्धति)।

    • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नकारात्मक अंकन किया जाएगा।

    डीएसएसएसबी पीआरटी 2026 अंतिम मेरिट सूची (DSSSB PRT 2026 Final Merit List in hindi)

    कंप्यूटर आधारित परीक्षा में अभ्यर्थियों द्वारा प्राप्त अंकों को सामान्यीकृत किया जाएगा, तथा अंतिम योग्यता और चयन निर्धारित करने के लिए अंकों का उपयोग किया जाएगा।

    डीएसएसएसबी पीआरटी 2026: पात्रता

    डीएसएसएसबी ने प्राथ्मिक शिक्षक भर्ती के लिए कुछ पात्रता मानदंड का उल्लेख किया है जिन्हें भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों द्वारा पूरा किया जाना आवश्यक है। उम्मीदवार नीचे विभागवार शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य मानदंड देख सकते हैं:

    डीएसएसएसबी पीआरटी शैक्षिक योग्यता 2026 (DSSSB PRT Educational Qualification 2026 in hindi)

    शिक्षा निदेशालय:

    • 50% अंकों के साथ सीनियर सेकेंडरी (12वीं) + प्रारंभिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा या

    • सीनियर सेकेंडरी (12वीं) 45% अंकों के साथ + 2 वर्षीय डिप्लोमा (एनसीटीई 2002 नियमों के अनुसार) या

    • 50% अंकों के साथ सीनियर सेकेंडरी + 4 वर्षीय बैचलर ऑफ एलीमेंट्री एजुकेशन (बी.एल.एड.) या

    • 50% अंकों के साथ सीनियर सेकेंडरी + विशेष शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा या

    • स्नातक + प्रारंभिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा।

    • CTET (केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा) उत्तीर्ण होना आवश्यक है

    • 10वीं कक्षा में हिंदी, उर्दू, पंजाबी या अंग्रेजी विषय के रूप में उत्तीर्ण होना आवश्यक है

    नई दिल्ली नगर पालिका परिषद:

    • 50% अंकों के साथ 12वीं पास (एससी/एसटी के लिए 5% छूट)

    • किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से प्राथमिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा/जेबीटी/डाइट/बी.एल.एड.

    • 10वीं कक्षा में हिंदी उत्तीर्ण होना आवश्यक है

    • CTET उत्तीर्ण होना चाहिए

    • दोनों विभागों के लिए: कंप्यूटर ज्ञान वांछनीय है (अनिवार्य नहीं); कोई अनुभव आवश्यक नहीं है।

    डीएसएसएसबी पीआरटी आयु सीमा 2026 (DSSSB PRT Age Limit 2026 in hindi)

    अधिकतम आयु - 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के लिए आयु में छूट:

    • एससी/एसटी: 5 वर्ष

    • ओबीसी: 3 वर्ष

    • दिव्यांगजन आयु: 10–15 वर्ष (श्रेणी के आधार पर)

    • विभागीय उम्मीदवार: ग्रुप बी पदों के लिए 5 वर्ष तक

    • भूतपूर्व सैनिक: सेवा अवधि + 3 वर्ष, 55 वर्ष तक

    डीएसएसएसबी पीआरटी परीक्षा पैटर्न 2026 (DSSSB PRT Exam Pattern 2026 in hindi)

    दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड द्वारा सहायक शिक्षक (प्राथमिक) के लिए ऑनलाइन वस्तुनिष्ठ लिखित परीक्षा होगा। डीएसएसबी पीआरटी भर्ती 2026 का परीक्षा पैटर्न, प्राधिकरण द्वारा आधिकारिक अधिसूचना के साथ जारी किया गया। वस्तुनिष्ठ लिखित परीक्षा दो भाग होंगे, जिनमें कुल 200 प्रश्न होते हैं। खंड 'अ' में प्रत्येक विषय के लिए 20 प्रश्न और खंड 'ब' के लिए 100 प्रश्न पूछे जाते हैं। परीक्षा 200 अंकों की होती है जिसमें 0.25 अंकों की नकारात्मक अंकन (नेगेटिव मार्किंग) होती है। परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी।

    डीएसएसएसबी पीआरटी पाठ्यक्रम 2026 (DSSSB PRT Syllabus 2026 in hindi)

    डीएसएसएसबी पीआरटी 2026 परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विस्तृत सिलेबस जारी किया गया। डीएसएसएसबी पाठ्यक्रम के अनुसार, सामान्य बुद्धि एवं तर्कशक्ति, हिंदी भाषा एवं बोध क्षमता, अंकगणितीय एवं संख्यात्मक अभियोग्यता, अंग्रेजी भाषा एवं बोध क्षमता परीक्षण, सामान्य जागरूकता, संबंधित विषय शामिल है। डीएसएसएसबी पीआरटी 2026 परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को पूरा सिलेबस ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है।

    डीएसएसएसबी पीआरटी वेतन 2026 (DSSSB PRT Salary 2026 in hindi)

    डीएसएसएसबी पीआरटी 2026 (DSSSB PRT 2026 in hindi) के चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक डीएसएसएसबी पीआरटी वेतन (DSSSB PRT Salary in hindi) के साथ कई लाभ प्रदान किया जाता है। वेतन के अलावा, वे समय-समय पर लागू नियमों के अनुसार अन्य लाभों और भत्तों के भी पात्र होंगे।

    • डीएसएसएसबी सहायक शिक्षक (प्राथमिक) का वेतन स्तर 6 में है, जो 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये प्रति माह (कटौती से पहले) है।

    • कर्मचारियों को अतिरिक्त भत्ते भी मिलते हैं जैसे कि महंगाई भत्ता (डीए), मकान किराया भत्ता (एचआरए), चिकित्सा लाभ, पेंशन और परिवहन भत्ता, जो दिल्ली सरकार/भारत सरकार के नियमों के अनुसार हैं।

    डीएसएसएसबी पीआरटी 2026 तैयारी कैसे करें? (How to prepare for DSSSB PRT 2026? In hindi)

    नीचे कुछ महत्वपूर्ण डीएसएसएसबी पीआरटी 2026 के लिए तैयारी टिप्स दिए गए हैं जो आपको लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षा की तैयारी में मदद कर सकते हैं।

    • परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम को अच्छी तरह से समझकर शुरुआत करें।

    • सेक्शन, टॉपिक्स और मार्किंग स्कीम से खुद को परिचित करें।

    • इससे आपको एक सुव्यवस्थित अध्ययन योजना बनाने में मदद मिलेगी।

    • पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें।

    • पुराने प्रश्नपत्रों को हल करने से आपको परीक्षा पैटर्न की जानकारी मिलेगी, बल्कि आपकी ताकत और कमज़ोरियों को पहचानने में भी मदद मिलेगी।

    • उन क्षेत्रों पर ज़्यादा ध्यान दें जहां आपको कठिनाई हो रही है और उन्हें सुधारने की कोशिश करें।

    डीएसएसएसबी पीआरटी एडमिट कार्ड 2026 (DSSSB PRT Admit Card 2026 in hindi)

    डीएसएसएसबी पीआरटी परीक्षा तिथि से एक सप्ताह पहले कॉल लेटर जारी की जाती है। इसमें आमतौर पर परीक्षा तिथि, समय और स्थान जैसी आवश्यक जानकारी होती है। एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। डीएसएसएसबी एडमिट कार्ड 2026 के बारे में जानने के लिए लेख पर बने रहे।

    डीएसएसएसबी पीआरटी आंसर की 2026 (DSSSB PRT Answer Key 2026 in hindi)

    डीएसएसएसबी पीआरटी उत्तर कुंजी 2026 उम्मीदवारों के लिए परीक्षा में उनके प्रदर्शन का आकलन करने का एक माध्यम होगी। यह मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता प्रदान करती है और उम्मीदवारों को आधिकारिक रूप से जारी आंसर की से अपने उत्तरों की तुलना करने की अनुमति देती है। उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा की अनंतिम आंसर की पर आपत्तियां उठाने का भी अधिकार है। डीएसएसएसबी पीआरटी आंसर की जारी कर दी गई है।

    डीएसएसएसबी पीआरटी परिणाम 2026 (DSSSB PRT Result 2026 in hindi)

    डीएसएसएसबी पीआरटी परिणाम 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। चयन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण के लिए परिणाम अलग-अलग घोषित किए जाते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते हैं।

    डीएसएसएसबी पीआरटी कट ऑफ 2026 (DSSSB PRT Cut Off 2026 in hindi)

    डीएसएसएसबी पीआरटी कटऑफ 2026 परीक्षा परिणाम के साथ ही ऑनलाइन घोषित की जाएगी। कट ऑफ अंक आगे की चयन प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों के चयन का निर्धारण करते हैं। कट ऑफ अंक परीक्षा के कठिनाई स्तर, उपलब्ध रिक्तियों की संख्या और उम्मीदवारों के समग्र प्रदर्शन जैसे विभिन्न कारकों से प्रभावित होते हैं।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: डीएसएसएसबी पीआरटी भर्ती 2026 के लिए कुल कितनी रिक्तियां हैं?
    A:

    डीएसएसएसबी पीआरटी भर्ती 2026 के तहत अब कुल 1169 पद, जिनमें 1044 शिक्षा निदेशालय और 125 एनडीएमसी में हैं।

    Q: डीएसएसएसबी पीआरटी परीक्षा के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
    A:

    डीएसएसएसबी पीआरटी परीक्षा के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं + 2 वर्षीय डिप्लोमा (JBT/DIET/B.El.Ed.) और CTET उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

    Q: क्या डीएसएसएसबी पीआरटी परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग है?
    A:

    हां, डीएसएसएसबी पीआरटी परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती होती है।

    Q: डीएसएसएसबी पीआरटी की सैलरी कितनी होती है?
    A:

    डीएसएसएसबी पीआरटी की सैलरी वेतन लेवल 6 (₹35,400 – ₹1,12,400) प्रति माह + भत्ते मिलते हैं।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Ongoing Dates
    Maha SET Application Date

    2 Jun'26 - 3 Jul'26 (Online)

    Ongoing Dates
    AP TET Others

    5 Jun'26 - 5 Jul'26 (Online)