डीएसएसएसबी पीआरटी आवेदन 2025- दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड द्वारा डीएसएसएसबी सहायक शिक्षक (प्राथमिक) भर्ती के लिए आवेदन पत्र 17 सितंबर से 16 अक्टूबर 2025 तक भरा गया। दिल्ली प्राइमरी टीचर आवेदन 2025 (Delhi Primary Teacher Application 2025 in hindi) की तैयारी करने वाले उम्मीदवार डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in या dsssb.delhi.gov.in पर अंतिम तिथि 16 अक्टूबर 2025 तक पंजीकरण और आवेदन कर सकते थे। डीएसएसएसबी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, डीएसएसएसबी प्राथमिक सहायक शिक्षक (पीआरटी) पद के लिए 1180 रिक्तियों की घोषणा की है, जिनमें से 1055 भर्तीयां, शिक्षा निदेशालय और 125 भर्तीयां नई दिल्ली नगर परिषद (एनडीएमसी) के अंतर्गत किया जाएगा।
इसे भी पढ़े:- दिल्ली प्राइमरी टीचर आंसर की । डीएसएसएसबी पीआरटी भर्ती 2025
This Story also Contains
दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने 16 फरवरी से 14 मई 2026 तक होने वाली अलग-अलग रिक्रूटमेंट एग्जाम के लिए ई-एडमिट कार्ड जारी किया था। डीएसएसएसबी सहायक शिक्षक (प्राथमिक) परीक्षा का आयोजन 16 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 तक विभिन्न तिथियों में किया गया। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) द्वारा डीएसएसएसबी परीक्षा 2026 से संबंधित दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। यह दिशानिर्देश अभ्यर्थियों को पारदर्शी, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित परीक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आधिकारिक रूप से जारी किए गए हैं।
डीएसएसएसबी परीक्षा 2026 दिशा निर्देश सूचना:-
Delhi Sarkari Naukri 2025 के लिए दिल्ली में असिस्टेंट प्राइमरी टीचर पंजीकरण 17 सितंबर से 16 अक्टूबर 2025 तक जारी था। आवेदन समाप्त हो गया है, जिसके बाद आवेदन लिंक dsssbonline.nic.in निरस्त कर दिया गया है। अब उम्मीदवार डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in/dsssb-vacancies पर दिल्ली में प्राइमरी टीचर से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। दिल्ली में प्राइमरी टीचर के 1180 पदों के लिए चयन प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों को एक लिखित परीक्षा और एक मेडिकल परीक्षा से गुजरना होगा। इस लेख में दिल्ली में प्राइमरी टीचर की सरकारी नौकरी के लिए आवेदन प्रक्रिया, पात्रता के बारे में सभी जानकारी दी गई है।
DSSSB PRT Vacancy 2025 के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे दी गई तालिका में इसकी मुख्य विशेषताएं देख सकते हैं।
DSSSB PRT Notification 2025 Pdf Direct Link
भर्ती निकाय | दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड |
पोस्ट | प्राथमिक सहायक शिक्षक (दिल्ली प्राइमरी टीचर) |
रिक्तियों की संख्या | 1180 |
आवेदन प्रारंभ तिथि | 17 सितंबर 2025 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 16 अक्टूबर 2025 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 13 फरवरी 2026 |
लिखित परीक्षा तिथि | 16 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 |
परीक्षा का तरीका | ऑनलाइन |
परीक्षा चरण | लिखित परीक्षा, मेडिकल टेस्ट |
अंकन योजना | कुल 200 अंक, 0.25 अंक नकारात्मक अंकन के साथ |
राज्य | दिल्ली में सरकारी नौकरियां |
योग्यता | 12वीं + 2 वर्षीय शिक्षण डिप्लोमा और सीटीईटी (CTET) |
| DSSSB आधिकारिक वेबसाइट | dsssb.delhi.gov.in/dsssb-vacancies |
Latest Sarkari Teacher Bharti 2025- दिल्ली प्राइमरी टीचर भर्ती 2025 के लिए आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर ऑनलाइन जारी कर दिया गया है। पीआरटी 2025 की तैयारी करने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए चरण का अनुसरण करके डीएसएसएसबी पीआरटी 2025 भर्ती के लिए आवेदन पत्र आसानी से भर सकते हैं।
चरण 1: डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट https://dsssbonline.nic.in/ पर जाएं और पीआरटी पद के लिंक पर क्लिक करें।
चरण 2: सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र भरें।
चरण 3: निर्धारित प्रारूप में अपना नवीनतम पासपोर्ट आकार का रंगीन फोटोग्राफ, अंगूठे का निशान और हस्ताक्षर लगाएं।
चरण 4: आवेदन संख्या और जन्मतिथि जैसे क्रेंडेंशियल का उपयोग करके लॉग करें, आवश्यक स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करें।
चरण 6: अधिसूचना में बताए अनुसार निर्धारित भुगतान विधियों का उपयोग करके आवेदन शुल्क का भुगतान करें। भुगतान सफल होने पर, अपना आवेदन अंतिम रूप देने और जमा करने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें।
चरण 7: जमा करने के बाद, भरे हुए आवेदन पत्र की एक प्रति डाउनलोड करें। अपने रिकॉर्ड और भविष्य के संदर्भ के लिए फॉर्म का प्रिंट आउट ले लें।
नीचे श्रेणी-वार डीएसएसएसबी पीआरटी भर्ती आवेदन शुल्क सूची
वर्ग | आवेदन शुल्क |
पुरुष अनारक्षित उम्मीदवार/ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार | 100 रुपये |
महिला/अनुसूचित जाति (एससी)/अनुसूचित जनजाति (एसटी)/पूर्व सैनिक [EX] और बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्ति (PWBD) | कोई शुल्क नहीं |
शिक्षा निदेशालय:
50% अंकों के साथ सीनियर सेकेंडरी (12वीं) + प्रारंभिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा या
सीनियर सेकेंडरी (12वीं) 45% अंकों के साथ + 2 वर्षीय डिप्लोमा (एनसीटीई 2002 नियमों के अनुसार) या
50% अंकों के साथ सीनियर सेकेंडरी + 4 वर्षीय बैचलर ऑफ एलीमेंट्री एजुकेशन (बी.एल.एड.) या
50% अंकों के साथ सीनियर सेकेंडरी + विशेष शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा या
स्नातक + प्रारंभिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा।
CTET (केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा) उत्तीर्ण होना आवश्यक है
10वीं कक्षा में हिंदी, उर्दू, पंजाबी या अंग्रेजी विषय के रूप में उत्तीर्ण होना आवश्यक है
नई दिल्ली नगर पालिका परिषद:
50% अंकों के साथ 12वीं पास (एससी/एसटी के लिए 5% छूट)
किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से प्राथमिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा/जेबीटी/डाइट/बी.एल.एड.
10वीं कक्षा में हिंदी उत्तीर्ण होना आवश्यक है
CTET उत्तीर्ण होना चाहिए
दोनों विभागों के लिए: कंप्यूटर ज्ञान वांछनीय है (अनिवार्य नहीं); कोई अनुभव आवश्यक नहीं है।
अधिकतम आयु - 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के लिए आयु में छूट:
एससी/एसटी: 5 वर्ष
ओबीसी: 3 वर्ष
दिव्यांगजन आयु: 10–15 वर्ष (श्रेणी के आधार पर)
विभागीय उम्मीदवार: ग्रुप बी पदों के लिए 5 वर्ष तक
भूतपूर्व सैनिक: सेवा अवधि + 3 वर्ष, 55 वर्ष तक
दिल्ली पुलिस भर्ती से संबंधित लेख:-
डीएसएसएसबी पीआरटी 2025 के चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक डीएसएसएसबी पीआरटी वेतन (DSSSB PRT Salary in hindi) के साथ कई लाभ प्रदान किए जाएंगे। वेतन के अलावा, वे समय-समय पर लागू नियमों के अनुसार अन्य लाभों और भत्तों के भी पात्र होंगे।
डीएसएसएसबी सहायक शिक्षक (प्राथमिक) का वेतन स्तर 6 में है, जो 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये प्रति माह (कटौती से पहले) है।
कर्मचारियों को अतिरिक्त भत्ते भी मिलते हैं जैसे कि महंगाई भत्ता (डीए), मकान किराया भत्ता (एचआरए), चिकित्सा लाभ, पेंशन और परिवहन भत्ता, जो दिल्ली सरकार/भारत सरकार के नियमों के अनुसार हैं।
नीचे कुछ महत्वपूर्ण डीएसएसएसबी पीआरटी 2025 के लिए तैयारी टिप्स दिए गए हैं जो आपको लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षा की तैयारी में मदद कर सकते हैं।
परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम को अच्छी तरह से समझकर शुरुआत करें।
सेक्शन, टॉपिक्स और मार्किंग स्कीम से खुद को परिचित करें।
इससे आपको एक सुव्यवस्थित अध्ययन योजना बनाने में मदद मिलेगी।
पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें।
पुराने प्रश्नपत्रों को हल करने से आपको परीक्षा पैटर्न की जानकारी मिलेगी, बल्कि आपकी ताकत और कमज़ोरियों को पहचानने में भी मदद मिलेगी।
उन क्षेत्रों पर ज़्यादा ध्यान दें जहां आपको कठिनाई हो रही है और उन्हें सुधारने की कोशिश करें।
डीएसएसएसबी पीआरटी परीक्षा तिथि से एक सप्ताह पहले कॉल लेटर जारी की जाती है। इसमें आमतौर पर परीक्षा तिथि, समय और स्थान जैसी आवश्यक जानकारी होती है। एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। डीएसएसएसबी एडमिट कार्ड 2025 (DSSSB PRT Admit Card 2025 in hindi) के बारे में जानने के लिए लेख पर बने रहे।
Frequently Asked Questions (FAQs)
दिल्ली प्राइमरी टीचर 2025 के लिए आवेदन 17 सितंबर से 16 अक्टूबर 2025 तक भर सकते थे।
दिल्ली प्राइमरी टीचर 2025 के लिए आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in/dsssb-vacancies है।
दिल्ली प्राइमरी टीचर 2025 परीक्षा 16 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई।