Careers360 Logo
ask-icon
share
    राजस्थान सफाई कर्मचारी सैलरी (Rajasthan Sanitation Worker Salary 2026) - पद आधारित वेतन, भत्ता
    • लेख
    • राजस्थान सफाई कर्मचारी सैलरी (Rajasthan Sanitation Worker Salary 2026) - पद आधारित वेतन, भत्ता

    राजस्थान सफाई कर्मचारी सैलरी (Rajasthan Sanitation Worker Salary 2026) - पद आधारित वेतन, भत्ता

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 28 Jul 2026, 06:12 PM IST

    राजस्थान में 24752 पदों पर सफाई कर्मचारियों के पदों पर भर्ती निकाली गई है। राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती संविदा के आधार पर होगी। राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती आवेदन पत्र (Rajasthan safai karmchari bharti application form) 15 अगस्त 2026 को जारी किया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 28 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। इस भर्ती परीक्षा के लिए किसी शैक्षणिक योग्यता की जरूरत नहीं है। चयन लिखित परीक्षा की बजाय लॉटरी के जरिए किया जाएगा। चयन के बाद संविदा सफाई कर्मी को 7,410 रुपये प्रतिमाह का नियत मानदेय मिलेगा। हालांकि 5 साल तक संविदा पर काम करने और संतोषजनक सेवा देने के बाद इन कर्मचारियों को स्थाई (नियमित) कर दिया जाएगा। स्थाई होने के बाद राजस्थान सफाई कर्मचारी का वेतन करीब 19 हजार रुपये प्रति माह हो जाएगा।

    This Story also Contains

    1. राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 महत्वपूर्ण तिथियां
    2. राजस्थान सफाई कर्मचारी का वेतन - प्रतिमाह
    3. राजस्थान सफाई कर्मचारी वेतन - संविदा और स्थाई नियुक्ति के आधार पर
    4. राजस्थान सफाई कर्मचारी चयन प्रक्रिया - लॉटरी सिस्टम से चयन होगा
    5. राजस्थान संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती - पदों की संख्या
    6. राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती- अधिक पदों वाले मुख्य जिले -
    राजस्थान सफाई कर्मचारी सैलरी (Rajasthan Sanitation Worker Salary 2026) - पद आधारित वेतन, भत्ता
    राजस्थान सफाई कर्मचारी सैलरी

    राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती अधिसूचना के अनुसार राज्य सरकार की ओर से प्रदेश की 183 से नगरीय निकायों (नगर पालिका, नगर परिषद और नगर निगम) में संविदा के तहत भर्ती निकाली है। आवेदन राजस्थान स्वायत्त शासन निदेशालय की वेबसाइट lsg.urban.rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.in पर एसएसओ (SSO) आईडी के माध्यम से किए जा सकेंगे। कोई भी अभ्यर्थी अपनी इच्छानुसार केवल एक ही नगरीय निकाय से आवेदन कर सकेगा। एक से अधिक निकायों में आवेदन करने पर अभ्यर्थी के सभी आवेदन पत्र निरस्त (रद्द) कर दिए जाएंगे।

    भर्ती प्रक्रिया स्वच्छ भारत मिशन और नगरीय निकायों में सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2027 को 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। महिला उम्मीदवारों तथा SC, ST, OBC, MBC और EWS वर्ग को नियमानुसार 5 से 10 वर्ष तक की छूट मिलेगी। चयन के बाद निर्धारित वेतनमान दिया जाएगा। राजस्थान सफाई कर्मचारी सैलरी की विस्तृत जानकारी के लिए लेख को पढ़ें।

    राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 महत्वपूर्ण तिथियां

    विवरण

    तिथि

    राजस्थान सफाई कर्मचारी आवेदन आरंभ

    15 अगस्त 2026

    राजस्थान सफाई कर्मचारी आवेदन की अंतिम तिथि

    28 सितंबर 2026

    राजस्थान सफाई कर्मचारी पदों की संख्या

    24,752

    राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती का प्रकार

    संविदा

    राजस्थान सफाई कर्मचारी का वेतन - प्रतिमाह

    राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती प्रक्रिया 'राजस्थान कॉन्ट्रेक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट्स रूल्स, 2022' के तहत की जा रही है। 5 साल तक संविदा के दौरान चयनित उम्मीदवारों को 7,410 रुपये प्रतिमाह का नियत मानदेय मिलेगा। संतोषजनक सेवा पाए जाने पर कर्मचारी की स्थायी नियुक्ति की जा सकती है। राजस्थान स्थाई सफाई कर्मचारी के लिए शुरुआती वेतन 18,900 रुपये प्रति माह होता है।
    1785173248804

    राजस्थान सफाई कर्मचारी वेतन - संविदा और स्थाई नियुक्ति के आधार पर

    राजस्थान में सफाई कर्मचारी की सैलरी नियुक्ति के प्रकार (संविदा या नियमित) पर निर्भर करती है। संविदा पर 7,410 प्रति माह मानदेय और नियमित होने पर 17,700 से 18,900 शुरुआती मूल वेतन (पे-मैट्रिक्स लेवल-1 के अनुसार) मिलता है।

    इसके अलावा, महंगाई भत्ता (DA) और मकान किराया भत्ता (HRA) जुड़ने के बाद राजस्थान नियमित कर्मचारियों का शुरुआती मासिक वेतन करीब 25,000 से 28,000 रुपये बनता है, जो सेवाकाल बढ़ने पर बढ़ता रहता है।

    राजस्थान सफाई कर्मचारी चयन प्रक्रिया - लॉटरी सिस्टम से चयन होगा

    इस भर्ती में ना तो कोई लिखित परीक्षा होगी और ना ही इंटरव्यू लिया जाएगा। राजस्थान संविदा सफाई कर्मचारी चयन प्रक्रिया ऑनलाइन लॉटरी के जरिए होगी, जिसे सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग (DoIT&C) के सॉफ्टवेयर के माध्यम से निकाला जाएगा। लॉटरी से पहले दस्तावेजों की जांच होगी।

    राजस्थान संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती - पदों की संख्या

    इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 24,752 पदों पर भर्ती होगी। नगरीय निकायवार पदों की संख्या अलग-अलग है। राजस्थान सफाई कर्मचारी अधिसूचना के अनुसार, सबसे अधिक पद जयपुर में हैं. इसके बाद कोटा, बीकानेर, जोधपुर में हैं

    1785173248874

    राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती- अधिक पदों वाले मुख्य जिले -

    जिले का नाम

    पदोंकी संख्या

    जयपुर

    4,811 पद

    कोटा

    1,357 पद

    बीकानेर

    1,084 पद

    जोधपुर

    890 पद

    सीकर

    480 पद

    भरतपुर

    450 पद

    अलवर

    426 पद

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)