Careers360 Logo
ask-icon
share
    दिल्ली प्राइमरी टीचर आंसर की 2025-26 जारी (Delhi Primary Teacher Answer Key 2025-26 Out)- आंसर की आपत्ति लिंक
    • लेख
    • दिल्ली प्राइमरी टीचर आंसर की 2025-26 जारी (Delhi Primary Teacher Answer Key 2025-26 Out)- आंसर की आपत्ति लिंक

    दिल्ली प्राइमरी टीचर आंसर की 2025-26 जारी (Delhi Primary Teacher Answer Key 2025-26 Out)- आंसर की आपत्ति लिंक

    Rajan KumarUpdated on 14 Apr 2026, 10:54 AM IST

    दिल्ली प्राइमरी टीचर आंसर की 2025-26 (Delhi Primary Teacher Answer Key 2025-26 in hindi)- दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने सहायक शिक्षक (प्राथमिक) भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की का लिंक जारी कर दिया है। यदि किसी अभ्यर्थी को आंसर की पर आपत्ति है, तो वे 17 अप्रैल 2026 तक अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर आंसर की का लिंक सक्रिय किया है, जहां उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण दर्ज कर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए डीएसएसएसबी पीआरटी आंसर की का लिंक इस पेज पर उपलब्ध कराया गया है। दिल्ली प्राइमरी टीचर परीक्षा 16 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई।
    दिल्ली प्राइमरी टीचर आंसर की डायरेक्ट लिंक
    1776143773479

    This Story also Contains

    1. डीएसएसएसबी पीआरटी आंसर की 2025-26 : अवलोकन (DSSSB PRT Answer Key 2025-26: Overview in hindi)
    2. डीएसएसएसबी पीआरटी आंसर की 2025-26 (DSSSB PRT Answer key 2025-26 in hindi)
    3. डीएसएसएसबी पीआरटी 2026 तिथि सूची (DSSSB PRT 2026 Date List in hindi)
    4. डीएसएसएसबी पीआरटी 2025-26 आंसर की – डाउनलोड कैसे करें? (DSSSB PRT 2025-26 Answer Key – How to Download? In hindi)
    5. डीएसएसएसबी पीआरटी 2025-26 आंसर की पर आपत्ति कैसे दर्ज करें? (DSSSB PRT 2025-26 Answer Key Objection Process in hindi)
    6. डीएसएसएसबी पीआरटी 2025-26 आंसर की पर आपत्ति- महत्वपूर्ण प्वाइंट्स (Objection to DSSSB PRT 2025-26 Answer Key – Important Points in hindi)
    दिल्ली प्राइमरी टीचर आंसर की 2025-26 जारी (Delhi Primary Teacher Answer Key 2025-26 Out)- आंसर की आपत्ति लिंक
    दिल्ली प्राइमरी टीचर आंसर की 2025 - डाउनलोड, आपत्ति, प्रक्रिया

    दिल्ली सहायक टीचर (पोस्ट कोड 802/25) परीक्षा बोर्ड द्वारा आंसर की शेड्यूल की जानकारी पहले ही दे दी थी। सूचना के अनुसार, दिल्ली प्राइमरी टीचर आंसर की (Delhi Primary Teacher 2025 Answer Key) और आपत्ति दर्ज करने का लिंक 13 अप्रैल को आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जारी किया जाएगा, जो कर दिया गया है।
    1774846439560

    दिल्ली प्राइमरी टीचर आंसर की 2025-26 (DSSSB PRT Answer key 2025-26 in hindi) से उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान करके संभावित अंक का पता लगा सकते हैं। डीएसएसएसबी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, प्राथमिक सहायक शिक्षक (पीआरटी) पद (Primary Assistant Teacher Posts) के लिए 1180 रिक्तियों की घोषणा की है, जिनमें से 1055 भर्तीयां, शिक्षा निदेशालय और 125 भर्तीयां नई दिल्ली नगर परिषद (एनडीएमसी) के अंतर्गत किया जाएगा।
    इसे भी पढ़े:- दिल्ली प्राइमरी टीचर आंसर की । डीएसएसएसबी पीआरटी भर्ती 2025

    दिल्ली Assistant Teacher Primary पद के लिए संयुक्त परीक्षा, 2025 आवेदन 17 सितंबर से 16 अक्टूबर 2025 तक जारी था। दिल्ली सहायक अध्यापक( प्राथमिक) 2025-26 परीक्षा (Delhi Assistant Teacher (Primary) 2025-26 Exam in hindi) आंसर की और आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया के बारे में जानने के लिए ये लेख विस्तार से पढ़े।

    डीएसएसएसबी पीआरटी आंसर की 2025-26 : अवलोकन (DSSSB PRT Answer Key 2025-26: Overview in hindi)

    दिल्ली प्राइमरी टीचर (Delhi Primary Teacher in hindi) के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे दी गई तालिका में इसकी मुख्य विशेषताएं देख सकते हैं।

    भर्ती निकाय

    दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड

    पोस्ट

    प्राथमिक सहायक शिक्षक

    रिक्तियों की संख्या

    1180

    परीक्षा का तरीका

    ऑनलाइन

    पोस्ट कोड802/25

    परीक्षा चरण

    लिखित परीक्षा, मेडिकल टेस्ट

    अंकन योजना

    कुल 200 अंक, 0.25 अंक नकारात्मक अंकन के साथ

    राज्य

    दिल्ली में सरकारी नौकरियां

    योग्यता

    12वीं + 2 वर्षीय शिक्षण डिप्लोमा और सीटीईटी (CTET)

    आधिकारिक वेबसाइट

    dsssbonline.nic.in

    डीएसएसएसबी पीआरटी आंसर की 2025-26 (DSSSB PRT Answer key 2025-26 in hindi)

    डीएसएसएसबी पीआरटी आंसर की 2025-26 (DSSSB PRT Answer key 2026 in hindi) से उम्मीदवारों को अपने उत्तरों का मिलान करने, संभावित अंक जानने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर आंसर की लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर पाएंगे। आंसर की दो चरणों में जारी की जाएगी। पहले चरण में प्रोविजनल आंसर की जारी होगी उसके बाद दूसरे चरण में अंतिम आंसर की जारी होगी।

    डीएसएसएसबी पीआरटी 2026 तिथि सूची (DSSSB PRT 2026 Date List in hindi)

    दिल्ली प्राइमरी टीचर की तैयारी करने वाले उम्मीदवार परीक्षा के जुड़ी तिथियों को कभी नहीं भूलना चाहिए। उम्मीदवार नीचे सारणी में डीएसएसएसबी पीआरटी परीक्षा से जुड़ी जानकारी देख सकते है।

    इवेंट्स

    तिथियां

    डीएसएसएसबी पीआरटी 2025 अधिसूचना

    10 सितंबर, 2025

    डीएसएसएसबी पीआरटी आवेदन 2025

    17 सितंबर, 2025

    डीएसएसएसबी पीआरटी आवेदन 2025 अंतिम तिथि

    16 अक्टूबर 2025

    डीएसएसएसबी पीआरटी एडमिट कार्ड

    13 फरवरी 2026

    डीएसएसएसबी पीआरटी ऑनलाइन परीक्षा

    16 फरवरी से 10 अप्रैल 2026

    डीएसएसएसबी पीआरटी ऑनलाइन आंसर की

    13 अप्रैल 2026 (जारी)

    डीएसएसएसबी पीआरटी ऑनलाइन आंसर की आपत्ति

    17 अप्रैल 2026 तक

    डीएसएसएसबी पीआरटी मेडिकल परीक्षा

    सूचित किया जाएगा

    डीएसएसएसबी पीआरटी रिजल्ट 2025

    सूचित किया जाएगा

    डीएसएसएसबी पीआरटी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन डेट्स

    सूचित किया जाएगा

    डीएसएसएसबी पीआरटी 2025-26 आंसर की – डाउनलोड कैसे करें? (DSSSB PRT 2025-26 Answer Key – How to Download? In hindi)

    उम्मीदवार नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करके आधिकारिक आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:

    • उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाए।

    • होमपेज पर दिए गए अधिसूचना/नोटिफिकेशन सेक्शन पर क्लिक करें।

    • डीएसएसएसबी पीआरटी 2025 उत्तर कुंजी लिंक ढूंढें और क्लिक करें।

    • रोल नंबर, जन्मतिथि या अन्य विवरण दर्ज करके लॉगिन करें।

    • संबंधित शिफ्ट और सेट के अनुसार पीडीएफ डाउनलोड करें।

    • अपनी OMR शीट से उत्तरों की तुलना करें और अपने अंक का अंदाजा लगाए।

    डीएसएसएसबी पीआरटी 2025-26 आंसर की पर आपत्ति कैसे दर्ज करें? (DSSSB PRT 2025-26 Answer Key Objection Process in hindi)

    दिल्ली प्राइमरी टीचर परीक्षा (Delhi Primary Teacher 2025 Exam in hindi) के बाद प्रश्न पत्र की आंसर की बोर्ड की वेबसाईट पर अपलोड कर आपत्तियां आंमत्रित की जायेंगी। प्रत्येक आपत्ति के लिए परीक्षार्थी को निर्धारित तरीके से शुल्क जमा कराना होगा। यदि किसी प्रश्न या आंसर पर उम्मीदवार को आपत्ति है, तो वे निर्धारित समयावधि के भीतर आयोग को ऑनलाइन माध्यम से आपत्ति भेज सकते हैं। नीचे दिए गए बिंदु को देखें।

    आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया:

    • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

    • उत्तर कुंजी आपत्ति सेक्शन में जाएं

    • रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि, रोल नंबर आदि के माध्यम से लॉगिन करें।

    • उस प्रश्न का चयन करें जिस पर आपत्ति दर्ज करनी है।

    • आपत्ति के समर्थन में मान्य स्रोत का हवाला दें।

    • जानकारी देने के बाद सबमिट करें और आवश्यक शुल्क का भुगतान करें।

    • शुल्क भुगतान के बाद आपत्ति सबमिट कर दें।

    डीएसएसएसबी पीआरटी 2025-26 आंसर की पर आपत्ति- महत्वपूर्ण प्वाइंट्स (Objection to DSSSB PRT 2025-26 Answer Key – Important Points in hindi)

    • आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि आंसर की जारी होने के 3-5 दिन के अंदर होती है।

    • आपत्ति केवल ऑनलाइन मोड में ही मान्य होती है।

    • आयोग सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: DSSSB PRT 2025 आंसर की कहां जारी होगी?
    A:

    DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।

    Q: क्या DSSSB PRT उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज की जा सकती है?
    A:

    हां, दिल्ली प्राइमरी टीचर आंसर की पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज की जा सकती है।

    Q: DSSSB PRT आंसर की कितने चरणों में जारी होगी?
    A:

    दिल्ली प्राइमरी टीचर आंसर की दो चरणों में – प्रोविजनल और फाइनल जारी की जाएगी।

    Q: DSSSB PRT उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए क्या जरूरी है?
    A:

    DSSSB PRT उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर, जन्मतिथि और रजिस्ट्रेशन नंबर।

    Q: क्या आंसर की पर आपत्ति के लिए शुल्क देना होता है?
    A:

    हां, प्रत्येक आपत्ति के लिए निर्धारित शुल्क देना होता है।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    TPSC CCE Interview Date

    16 Mar'26 - 17 May'26 (Offline)

    Ongoing Dates
    SSC Stenographer Application Date

    24 Apr'26 - 15 May'26 (Online)