Careers360 Logo
ask-icon
share
    बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती (BSF constable Tradesman Bharti) - पीईटी पीएसटी रिजल्ट जारी
    • लेख
    • बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती (BSF constable Tradesman Bharti) - पीईटी पीएसटी रिजल्ट जारी

    बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती (BSF constable Tradesman Bharti) - पीईटी पीएसटी रिजल्ट जारी

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 12 Jun 2026, 06:41 PM IST

    बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती (BSF constable Tradesman Bharti) - बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती के लिए आयोजत पीईटी पीएसटी रिजल्ट जारी कर दिया गया है। कुल 1,81,143 उम्मीदवारों को भर्ती के दूसरे चरण यानी लिखित परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। इन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया के पहले चरण यानी BSF constable Tradesman PET/PST का आयोजन 26 दिसंबर 2025 से 28 मार्च 2026 तक विभिन्न भर्ती केंद्रों पर किया गया था। बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन पीईटी पीएसटी रिजल्ट के अनुसार 1,76,361 पुरुष उम्मीदवार और 4,782 महिला उम्मीदवारों का चयन बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन लिखित परीक्षा के लिए हुआ है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। लिखित परीक्षा की तिथि जल्द जारी की जाएगी।
    1781184431321

    बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती (BSF constable Tradesman Bharti) - पीईटी पीएसटी रिजल्ट जारी
    बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती

    बीएसएफ कॉन्स्टेबल (ट्रेड्समैन) के पद पर सीधी भर्ती के लिए वैकेंसी की सूचना 25 जुलाई 2025 को BSF की वेबसाइट पर दी गई थी। ऑनलाइन बीएसएफ कॉन्स्टेबल (ट्रेड्समैन) आवेदन की अंतिम तिथि 23 अगस्त 2025 थी।


    1781184431437

    बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती 2026 - हाइलाइट्स

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    भर्ती संगठन

    सीमा सुरक्षा बल (BSF) का महानिदेशालय

    पद

    कांस्टेबल (ट्रेड्समैन)

    भर्ती परीक्षा वर्ष

    2024 और 2025

    अधिसूचना जारी होने की तिथि

    25 जुलाई 2025

    आवेदन तिथि

    25 जुलाई से 23 अगस्त 2025

    आधिकारिक वेबसाइट

    bsf.gov.in

    बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन पीईटी/पीएसटी रिजल्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें

    बीएसएफ कांस्टेबल पीईटी/पीएसटी रिजल्ट PDF आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। उम्मीदवार नीचे दिए चरणों का पालन कर आसानी से ऑनलाइन बीएसएफ कांस्टेबल रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

    • BSF की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं

    • होमपेज पर “Result / Recruitment” सेक्शन खोलें।

    • “कांस्टेबल ट्रेड्समैन पीईटी/पीएसटी रिजल्ट 2026” लिंक पर क्लिक करें।

    • लिंक खुलते ही मेरिट लिस्ट PDF स्क्रीन पर आ जाएगी।

    • PDF डाउनलोड करके अपना रोल नंबर सर्च करें और रिजल्ट चेक करें।

    Upcoming Competition Exams