Careers360 Logo
ask-icon
share
    उत्तराखंड ग्रुप सी स्केलर भर्ती 2026 (UK group C scaler recruitment 2026): आवेदन लिंक, पात्रता, चयन प्रक्रिया
    • लेख
    • उत्तराखंड ग्रुप सी स्केलर भर्ती 2026 (UK group C scaler recruitment 2026): आवेदन लिंक, पात्रता, चयन प्रक्रिया

    उत्तराखंड ग्रुप सी स्केलर भर्ती 2026 (UK group C scaler recruitment 2026): आवेदन लिंक, पात्रता, चयन प्रक्रिया

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 24 Sep 2026, 02:49 PM IST

    उत्तराखंड ग्रुप सी स्केलर भर्ती 2026 (UK group C scaler recruitment 2026): उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) द्वारा यूकेएसएसएससी ग्रुप सी स्केलर आवेदन पत्र (UK SSSC group c scaler application form) लिंक 24 सितंबर 2026 को जारी कर दिया गया है। इससे पहले आवेदन लिंक जारी करने की तिथि 22 सितंबर निर्धारित थी, लेकिन बाद में इसे 23 सितंबर को जारी करने की सूचना दी गई थी। यूके स्केलर (वन विकास निगम) पदों पर भर्ती के लिए 15 सितंबर 2026 को उत्तराखंड समूह-ग स्केलर भर्ती अधिसूचना (UK group C scaler notification) आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई थी। अधिसूचना के अनुसार, यूकेएसएसएससी ग्रुप सी स्केलर आवेदन पत्र ऑनलाइन भर कर जमा करने की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर 2026 है। इंटर पास पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in या इस लेख के माध्यम से उत्तराखंड ग्रुप सी (Uttarakhand group c) पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को ऑफिशियल अधिसूचना ध्यान से पढ़ना चाहिए।
    उत्तराखंड ग्रुप सी भर्ती 2026 आवेदन डायरेक्ट लिंक
    1790240090625यूके स्केलर आवेदन फॉर्म (UK scaler application form) में सुधार के लिए 26 से 27 अक्टूबर तक समय दिया जाएगा। अधिसूचना के साथ आवेदन से लेकर परीक्षा तिथि की सूचना दी गई थी। भर्ती परीक्षा के पहले चरण फिजिकल टेस्ट की तारीख 19 अक्टूबर 2026 से निर्धारित की गई है। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 1 सप्ताह पहले जारी किया जाएगा। यूकेएसएसएससी की विज्ञापन संख्या 82/यूकेएसएसएससी/2026 के माध्यम से समूह 'ग' स्केलर भर्ती नोटिफिकेशन 15 सितंबर 2026 को जारी किया गया है।

    This Story also Contains

    1. उत्तराखंड समूह-ग स्केलर भर्ती परीक्षा 2026 - एक नजर (UK group C recruitment exam 2026- Overview)
    2. उत्तराखंड ग्रुप सी भर्ती 2026 - मुख्य तिथियां
    3. उत्तराखंड इंटर लेवल भर्ती परीक्षा : पात्रता मानदंड (UKSSSC Inter level Recruitment exam 2026 : eligibility criteria)
    4. यूके स्केलर भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
    5. यूके ग्रुप सी स्केलर भर्ती आवेदन शुल्क (UK scaler application fees)
    6. यूकेएसएसएससी ग्रुप सी स्केलर चयन प्रक्रिया (UKSSSC group C selection process)
    उत्तराखंड ग्रुप सी स्केलर भर्ती 2026 (UK group C scaler recruitment 2026): आवेदन लिंक, पात्रता, चयन प्रक्रिया
    उत्तराखंड ग्रुप सी स्केलर भर्ती 2026

    1789561805962

    इस भर्ती अभियान के तहत उत्तराखंड स्केलर के कुल 200 पद भरे जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पद के अनुसार छूट और योग्यता के नियमों के बारे में जानने के लिए यूकेएसएसएससी इंटर लेवल आधिकारिक नोटिफिकेशन पीडीएफ (UKSSSC Inter level official notification pdf) डाउनलोड कर लें।
    यूकेएसएसएससी स्केलर आधिकारिक नोटिफिकेशन पीडीएफ

    उत्तराखंड समूह-ग स्केलर भर्ती परीक्षा 2026 - एक नजर (UK group C recruitment exam 2026- Overview)

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा का नाम

    यूके एसएसएससी इंटर लेवल स्केलर भर्ती परीक्षा (UKSSSC Inter Level scaler Recruitment)

    आयोजन निकाय

    उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी)

    पद का नाम

    ग्रुप सी स्केलर (विज्ञापन संख्या 82/यूकेएसएसएससी/2026)

    पदों की संख्या

    200

    आवेदन माध्यम

    ऑनलाइन

    चयन प्रक्रिया

    • फिजिकल टेस्ट

    • लिखित परीक्षा

    • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

    • मेडिकल टेस्ट

    Official Website

    sssc.uk.gov.in

    उत्तराखंड ग्रुप सी भर्ती 2026 - मुख्य तिथियां

    यूकेएसएसएससी इंटर लेवल स्केलर भर्ती के लिए उत्तराखंड समूह-ग स्केलर आवेदन पत्र 22 सितंबर 2026 को जारी कर दिया जाएगा। ऑनलाइन यूकेएसएसएससी स्केलर आवेदन (UKSSSC scaler application) की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर निर्धारित की गई है। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में मुख्य तिथियां देख सकते हैं -

    इवेंट्स

    डेट्स

    उत्तराखंड ग्रुप सी स्केलर भर्ती आवेदन आरंभ

    22 सितंबर 2026
    23 सितंबर 2026
    24 सितंबर 2026

    उत्तराखंड स्केलर भर्ती आवेदन अंतिम तिथि

    22 अक्टूबर 2026

    यूकेएसएसएससी ग्रुप सी स्केलर आवेदन सुधार

    26-27 अक्टूबर 2026

    उत्तराखंड स्केलर भर्ती परीक्षा तिथि / यूकेएसएसएससी ग्रुप सी स्केलर एग्जाम

    19 नवंबर 2026 से

    उत्तराखंड इंटर लेवल भर्ती परीक्षा : पात्रता मानदंड (UKSSSC Inter level Recruitment exam 2026 : eligibility criteria)

    इंटर लेवल आधारित इस भर्ती परीक्षा में उत्तराखंड के वन विकास निगम में स्केलर पद पर योग्य उम्मीदवारों की बहाली की जाएगी। उम्मीदवारों का 12वीं कक्षा पास होना जरूरी है। आयु सीमा के अनुसार उम्मीदवार की आयु 18 से 28 वर्ष होनी जरूरी है। आरक्षित श्रेणियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

    यूके स्केलर भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

    उत्तराखंड इंटर लेवल ग्रुप सी स्केलर भर्ती आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in के माध्यम से नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करके यूकेएसएसएससी ग्रुप सी आवेदन पत्र (UKSSSC group C application form) भर कर जमा कर सकते हैं-

    • आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर इंटर लेवल भर्ती के लिए दिए ग्रुप सी स्केलर भर्ती (Inter Level group C recruitment) से संबंधित Apply Online Link पर क्लिक करें।

    • अपनी व्यक्तिगत जानकारी, एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, डोमिसाइल, कैटेगरी और अन्य जानकारी भरें।

    • पासपोर्ट साइज़ फ़ोटो और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी अपलोड करें।

    • यूकेएसएसएससी स्केलर एप्लीकेशन फ़ीस (श्रेणी के अनुसार) का भुगतान करें।

    • उत्तराखंड इंटर लेवल ग्रुप सी भर्ती आवेदन सबमिट करने से पहले आवेदन पत्र में भरे विवरणों की जांच करें, सही हो तो सबमिट बटन पर क्लिक करें।

    • भविष्य के लिए भरे हुए स्केलर आवेदन पत्र को डाउनलोड या प्रिंट कर लें।

    यूके ग्रुप सी स्केलर भर्ती आवेदन शुल्क (UK scaler application fees)

    आवेदन केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। सामान्य/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए यूकेएसएसएससी ग्रुप सी आवेदन शुल्क 300 रुपये और एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 150 रुपये है। अनाथ उम्मीदवारों को आवेदन फीस से छूट दी गई है।
    1789561805980

    यूकेएसएसएससी ग्रुप सी स्केलर चयन प्रक्रिया (UKSSSC group C selection process)

    यूकेएसएसएससी भर्ती के तहत, चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी। पहले चरण में फिजिकल टेस्ट का आयोजन होगा। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा के सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों की मेरिट सूची फाइनल रिजल्ट के साथ जारी की जाती है।

    1789561805999

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)