Careers360 Logo
ask-icon
share
    राजस्थान वनपाल भर्ती 2026 (Rajasthan Forester recruitment 2026): एडमिट कार्ड (जारी), सिटी स्लिप, लिंक
    • लेख
    • राजस्थान वनपाल भर्ती 2026 (Rajasthan Forester recruitment 2026): एडमिट कार्ड (जारी), सिटी स्लिप, लिंक

    राजस्थान वनपाल भर्ती 2026 (Rajasthan Forester recruitment 2026): एडमिट कार्ड (जारी), सिटी स्लिप, लिंक

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 29 Jun 2026, 10:34 AM IST

    राजस्थान वनपाल भर्ती 2026 (Rajasthan Forester recruitment 2026) - राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित राजस्थान वनपाल लिखित परीक्षा की आंसर की जल्द जारी की जाएगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से राजस्थान वनपाल परीक्षा आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकेंगे। राजस्थान वनपाल परीक्षा 28 जून 2026 को सफलतापूर्वक आयोजित की गई। परीक्षा में 3.7 लाख कैंडिडेट्स शामिल हुए। परीक्षा के लिए राजस्थान वनपाल एडमिट कार्ड 24 जून 2026 को जारी की गई। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर अपनी एसएसओ आईडी से लॉगइन करके राजस्थान वनपाल एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते थे। बोर्ड द्वारा 22 जून को राजस्थान वनपाल परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी की गई थी।
    राजस्थान वनपाल भर्ती परीक्षा शेड्यूल देखें:-

    This Story also Contains

    1. राजस्थान वनपाल भर्ती परीक्षा - अवलोकन
    2. राजस्थान वनपाल भर्ती परीक्षा - मुख्य तिथियां
    3. आरएसएसबी वनपाल परीक्षा 2026 - दिशा निर्देश
    4. आरएसएसबी वनपाल पात्रता मानदंड (RSSB forester eligibility criteria)
    5. आरएसएसबी वनपाल भर्ती के लिए आयुसीमा क्या है? (What is the age limit for RSSB Forester Recruitment?)
    6. आरएसएसबी वनपाल आवेदन कैसे करें (How to Apply for RSSB Forester)
    7. आरएसएसबी वनपाल आवेदन शुल्क (RSSB Forester application fees)
    8. आरएसएसबी वनपाल आवेदन में फोटो अपलोड कैसे करें (How to Upload Photo in RSSB Forester Application)
    9. आरएसएसबी वनपाल आवेदन सुधार (RSSB Forester Application Correction)
    10. आरएसएसबी वनपाल चयन प्रक्रिया (RSSB Forester Selection Process)
    11. आरएसएसबी वनपाल परीक्षा पैटर्न (RSSB Forester Exam Pattern in Hindi)
    12. आरएसएसबी वनपाल एडमिट कार्ड (RSSB Forester Admit Card in Hindi)
    13. राजस्थान वनपाल रिजल्ट 2026 (RSSB Vanpal result 2026)
    राजस्थान वनपाल भर्ती 2026 (Rajasthan Forester recruitment 2026): एडमिट कार्ड (जारी), सिटी स्लिप, लिंक
    राजस्थान वनपाल भर्ती 2026

    1781869865065

    इससे पहले राजस्थान वनपाल परीक्षा 2026 से संबंधित दिशा निर्देश जारी किए गए थे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा स्थल में किसी भी कठिनाई से बचने के लिए इन दिशा निर्देशों को आवश्य पढ लें। बोर्ड द्वारा वनपाल सीधी भर्ती 2026 के अभ्यर्थियों को आवेदन वापस लेने (Withdraw) के लिए 14 से 16 मई 2026 तक का अंतिम अवसर दिया गया था। इसका लाभ लेते हुए राजस्थान वनपाल भर्ती से कुल 5739 उम्मीदवारों ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है। उम्मीदवार SSO पोर्टल पर लॉगिन कर Recruitment Portal के “My Recruitment” सेक्शन में जाकर आवेदन Withdraw कर सकते थे। बोर्ड ने 5 जनवरी 2026 को अधिसूचना जारी करते हुए 259 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। ऑनलाइन वनपाल भर्ती आवेदन तिथि 6 जनवरी से 11 फरवरी 2026 थी।
    लेटेस्ट अपडेट- बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने अपने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया है कि राजस्थान वनपाल भर्ती के लिए कुल 5739 उम्मीदवारों ने अपना आवेदन विड्रो किया है। इसका प्रभाव ये रहेगा कि राज्य के 20 स्कूलों में अब परीक्षा नहीं करानी होगी। इससे समय और प्रबंधन दोनों की बचत होगी।
    1779342363914

    राजस्थान वन पाल भर्ती परीक्षा शेड्यूल देखें-
    1778668960714

    बोर्ड द्वारा पहले आवेदन की अंतिम तिथि 4 फरवरी 2026 निर्धारित की गई थी, जिसे ओटीआर (OTR) पोर्टल में आ रही तकनीकी समस्याओं के कारण बढ़ाकर 11 फरवरी 2026 किया गया था। अब बोर्ड ने ऐसे अभ्यर्थियों को आवेदन वापस लेने का अवसर दिया है, जो निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी नहीं करते हैं या परीक्षा में शामिल नहीं होना चाहते। उम्मीदवार SSO पोर्टल पर लॉगिन कर Recruitment Portal के “My Recruitment” सेक्शन में जाकर आवेदन Withdraw कर सकते थे।
    1778235158154

    वनपाल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में 14 फरवरी तक संशोधन कर सकते थे। राजस्थान फॉरेस्टर एप्लीकेशन (Rajasthan forester application) भरने से पहले उम्मीदवारों को अधिसूचना में दर्ज पात्रता मानदंड और आवेदन प्रक्रिया को अवश्य जान लेना चाहिए।

    राजस्थान वनपाल भर्ती 2026: परीक्षा केंद्र

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा आयोजित वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन 28 जून 2026 को एक पारी में किया जाएगा। बोर्ड ने परीक्षा के लिए राज्य के 38 जिलों में परीक्षा केंद्र निर्धारित किए हैं, जिसकी सूची जारी कर दी है। उम्मीदवारों को उनके परीक्षा केंद्र की जानकारी एडमिट कार्ड में उपलब्ध कराई जाएगी। नीचे सभी परीक्षा केंद्रों की सूची सारणी के रूप में दी गई है।

    परीक्षा केंद्र

    अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, बाड़मेर, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, चूरू, चित्तौड़गढ़, दौसा, डीग, धौलपुर, डीडवाना-कुचामन, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जयपुर, जैसलमेर, जालौर, झालावाड़, झुंझुनूं, जोधपुर, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपूतली-बहरोड़, नागौर, पाली, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, श्रीगंगानगर, टोंक, उदयपुर


    आरएसएसबी लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, राजस्थान वनपाल यानी फॉरेस्टर भर्ती 2026 के लिए 10 फरवरी 2026 तक 341105 आवेदन आए हैं। आरएसएसबी अध्यक्ष आलोक राज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने 10 फरवरी तक अन्य भर्ती परीक्षा के आवेदनों की जानकारी भी दी है। 10 फरवरी तक lab assistant भर्ती आवेदन के लिए करीब 410256 आवेदन आए हैं। राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती आवेदन की संख्या एक लाख 56 हजार तक पहुंच गई है। वहीं राजस्थान एलडीसी, जूनियर असिस्टेंट के लिए 458557 आवेदन आए हैं।

    राजस्थान राज्य के सीनियर सेकेंडरी सीईटी 2024 (Rajasthan CET 2024 senior secondary) उत्तीर्ण उम्मीदवार राजस्थान वनपाल भर्ती आवेदन के पात्र हैं। आरएसएसबी फॉरेस्टर भर्ती के लिए आवेदन तिथि, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा सहित अन्य विवरण उम्मीदवार आगे लेख में देख सकते हैं।

    राजस्थान वनपाल भर्ती परीक्षा - अवलोकन

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    वनपाल भर्ती परीक्षा संचालित करने वाली संस्था

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)

    वनपाल के लिए रिक्त पदों की संख्या

    259

    विज्ञापन संख्या

    01/2026

    वनपाल भर्ती नोटिफिकेशन जारी करने की तिथि

    5 जनवरी, 2026

    वनपाल भर्ती आवेदन की तिथि

    6 जनवरी से 11 फरवरी 2026 (विस्तारित)

    वनपाल भर्ती आवेदन वापसी का समय

    14 से 16 मई 2026

    शैक्षणिक योग्यता

    12वीं पास, 2024 में आयोजित सीईटी 10+2 उत्तीर्ण

    आयु सीमा

    18 से 40 वर्ष

    आवेदन शुल्क

    600 रुपये (सामान्य वर्ग के लिए)

    400 रुपये (आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए)

    चयन प्रक्रिया

    • लिखित परीक्षा (ओएमआर मोड)

    • शारीरिक दक्षता परीक्षा

    • दस्तावेज सत्यापन

    वनपाल वेतन

    23,700 रुपये से 75,00 रुपये तक

    ऑफिशियल वेबसाइट

    https://rssb.rajasthan.gov.in/

    राजस्थान वनपाल भर्ती परीक्षा - मुख्य तिथियां

    राजस्थान वनपाल भर्ती परीक्षा के जरिए राजस्थान के वन विभाग में 785 पद भरे जाएंगे। आवेदन से पहले उम्मीदवारों को वनपाल भर्ती परीक्षा के लिए मुख्य तिथियों पर नजर डाल लेनी चाहिए।

    राजस्थान वनपाल इवेंट्स

    तिथियां

    वनपाल आवेदन आरंभ

    6 जनवरी 2026

    वनपाल आवेदन अंतिम तिथि

    11 फरवरी 2026

    वनपाल आवेदन सुधार तिथि14 फरवरी 2026 तक
    वनपाल सिटी स्लिप22 जून 2026

    वनपाल एडमिट कार्ड

    24 जून 2026 जारी

    वनपाल भर्ती परीक्षा

    28 जून 2026

    वनपाल भर्ती परीक्षा आंसर की

    सूचित किया जाएगा

    आरएसएसबी वनपाल परीक्षा 2026 - दिशा निर्देश

    प्राधिकरण द्वारा 27 मई को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर वनपाल परीक्षा के संदर्भ में दिशा निर्देश जारी किए हैं। उम्मीदवारों को इन दिशा निर्देशों का पालन करना अति आवश्यक हैं। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इन दिशा निर्देशों की जांच आवश्य करें।
    1780033492451

    आरएसएसबी वनपाल पात्रता मानदंड (RSSB forester eligibility criteria)

    RSSB द्वारा जारी अधिसूचना में आरएसएसबी वनपाल के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयुसीमा, शारीरिक मानक के लिए मानदंड का जिक्र किया गया है। उम्मीदवार नीचे शैक्षणिक, आयुसीमा पात्रता मानदंड देख सकते हैं।

    आरएसएसबी वनपाल शैक्षणिक योग्यता

    उम्मीदवार ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर से या केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से सीनियर सेकेंडरी (10+2) या उसके समकक्ष परीक्षा पास की हो।
    2024 में आयोजित सीईटी (सीनियर सेकेंडरी) परीक्षा उत्तीर्ण की हो।

    1767873321930

    आरएसएसबी वनपाल भर्ती के लिए आयुसीमा क्या है? (What is the age limit for RSSB Forester Recruitment?)

    राजस्थान फॉरेस्टर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है, जबकि अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है। आयु की गणना 1 जनवरी, 2027 के आधार पर की जाएगी। पिछले तीन वर्षों में कोई भर्ती न होने के कारण, सभी उम्मीदवारों को तीन वर्ष की अतिरिक्त छूट मिलेगी। महिलाओं, आरक्षित श्रेणियों, विधवाओं, तलाकशुदा महिलाओं, पूर्व सैनिकों और अन्य के लिए नियमों के अनुसार अतिरिक्त छूट लागू होगी।

    आरएसएसबी वनपाल आवेदन कैसे करें (How to Apply for RSSB Forester)

    आरएसएसबी वनपाल (RSSB Forester) राज्य के अधिकृत/निर्धारित ई-मित्र कियोस्क/जन सुविधा केन्द्र के माध्यम से भरा जा सकता है। उम्मीदवार नीचे दिए चरणों का पालन कर आरएसएसबी वनपाल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं-

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर दिए अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें

    • एक नया पेज https://sso.rajasthan.gov.in/ खुलेगा। यहां रजिस्ट्रेशन और लॉगइन का विकल्प होगा। नए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन करना होगा।

    • लॉगिन करने के बाद रिक्रूटमेंट पोर्टल पर Rajasthan Forester Vacancy 2026 पर जाएं।

    • आवेदन पत्र के लिंक पर क्लिक करने के बाद अपनी डिटेल्स भरें।

    • जरूरी डॉक्यूमेंट जैसे फोटो, हस्ताक्षर और डॉक्यूमेंट स्कैन कर अपलोड करें।

    • अब आवेदन पत्र जमा करें और दोबारा जांच जरूर कर लें।

    • आवेदन शुल्क का भुगतान कर प्रिंट आउट लेना ना भूलें।

    आरएसएसबी वनपाल आवेदन शुल्क (RSSB Forester application fees)

    वर्ग

    आवेदन शुल्क

    जनरल/ओबीसी/एमबीसी

    600 रुपये

    राजस्थान के ओबीसी/एमबीसी/ईडब्ल्यूएस/एससी/एसटी

    400 रुपये

    दिव्यांगजन

    400 रुपये

    आरएसएसबी वनपाल आवेदन में फोटो अपलोड कैसे करें (How to Upload Photo in RSSB Forester Application)

    आरएसएसबी वनपाल भर्ती परीक्षा के लिए जारी आवेदन पत्र में फोटो अपलोड करने, अंगूठे का निशान और हस्ताक्षर अपलोड के लिए प्राधिकरण द्वारा दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। ऑनलाइन वनपाल आवेदन के दौरान उम्मीदवार की लाइव फोटो अपलोड होगी। इसके लिए उम्मीदवार को कैमरे के सामने आकर पलक झपकाते हुए फोटो कैप्चर करना है।

    1767873321959

    आरएसएसबी वनपाल आवेदन सुधार (RSSB Forester Application Correction)

    यदि कोई उम्मीदवार अपने ऑनलाइन वनपाल आवेदन (online Forester application in Hindi) में संशोधन करना चाहता है तो उसे ऑनलाइन आवेदन भरे जाने की अवधि के दौरान अपने ऑनलाइन आवेदन में संशोधन किया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त ऑनलाइन आवेदन बंद होने की तिथि के 3 दिन बाद की अवधि में भी आवेदको को अपने ऑनलाइन आवेदन में संशोधन करने की अनुमति होगी।

    प्राधिकरण द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार आवेदक निर्धारित शुल्क 300 रुपये देकर ऑनलाइन आवेदन में संशोधन कर सकता है। इस अवधि में ऑनलाइन आवेदन में अभ्यर्थी अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, लिंग, जन्म तिथि, स्वयं का फोटोग्राफ और हस्तलिपि नमूना को परिवर्तित नहीं कर पाएगा। शेष सभी प्रविशिष्टियों में संशोधन किया जा सकेगा।

    आरएसएसबी वनपाल चयन प्रक्रिया (RSSB Forester Selection Process)

    आरएसएसबी फॉरेस्टर भर्ती चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण शामिल हैं। अंतिम चयन प्रत्येक चरण में प्रदर्शन पर निर्भर करेगा।

    इस भर्ती में उम्मीदवारों के शारीरिक दक्षता के लिए मानदंड का विवरण नीचे की तालिका में दी गई है।

    आरएसएसबी फॉरेस्टर रिक्रूटमेंट 2026 : फिजिकल एलिजिबिलिटी

    पुरुष उम्मीदवारों के लिए

    Gender

    ऊंचाई

    सीना

    पैदल चाल

    अनारक्षित / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस

    163 CM

    84-89 CM

    25 km 4 घंटे में

    एससी/ एसटी

    152 CM

    84-89 CM

    25 km 4 घंटे में

    महिला उम्मीदवारों के लिए

    अनारक्षित / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस

    150 CM

    79-84 CM

    16 km 4 घंटे में

    एससी/ एसटी

    145CM

    79-84 CM

    16 km 4 घंटे में

    आरएसएसबी वनपाल परीक्षा पैटर्न (RSSB Forester Exam Pattern in Hindi)

    आरएसएसबी द्वारा वनपाल भर्ती परीक्षा की तिथि बाद में घोषित की जाएगी। परीक्षा में प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective Type) के होंगे। सभी प्रश्नों के अंक समान होंगे। वहीं प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंकों की निगेटिव मार्किंग की जाएगी।

    आरएसएसबी वनपाल एडमिट कार्ड (RSSB Forester Admit Card in Hindi)

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा राजस्थान वनपाल भर्ती परीक्षा के लिए व एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी कर दिया गया है। आवेदन करने वाले उम्मीदवार राजस्थान रिक्रूटमेंट पोर्टल के माध्यम से या राजस्थान एसएसओ लॉगइन से वनपाल एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। वनपाल प्रवेश पत्र में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि और समय समेत अन्य जानकारी होती है।

    1767873321994

    राजस्थान वनपाल भर्ती 2026: परीक्षा के लिए ड्रेस कोड, जानें क्या पहनकर जाएं और क्या नहीं

    राजस्थान वनपाल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए विभाग ने ड्रेस कोड जारी किया है। निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करने पर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा। नीचे अनुमति प्राप्त और प्रतिबंधित वस्तुओं की सूची दी गई है।

    क्या पहनकर जा सकते हैं?

    • पुरुष अभ्यर्थी पूरी/आधी बाजू की शर्ट, टी-शर्ट, कुर्ता-पायजामा या पैंट पहन सकते हैं।

    • महिला अभ्यर्थी सलवार-सूट, चुन्नी, साड़ी, पूरी/आधी बाजू की शर्ट, कुर्ती या ब्लाउज पहन सकती हैं।

    • साधारण रबर बैंड से बाल बांधने की अनुमति होगी।

    • बिना बड़े धातु (मेटल) बटन वाले कोट, स्वेटर या गर्म जर्सी पहन सकते हैं। जरूरत पड़ने पर जांच के लिए इन्हें उतारना होगा।

    • कांच की पतली चूड़ियां पहनने की अनुमति होगी।

    • साधारण कलावा, जनेऊ, रुद्राक्ष या कंठी (बिना धातु के) पहन सकते हैं।

    • एंकल (टखने) तक के साधारण जूते, सैंडल, चप्पल और मोजे पहनने की अनुमति होगी।

    • बिना धातु वाले धार्मिक प्रतीक पहनने की अनुमति होगी। संदेह होने पर उनकी जांच की जाएगी।

    • सिख अभ्यर्थी कड़ा, कृपाण और पगड़ी जैसे धार्मिक प्रतीक पहन सकते हैं। कृपाण छोटी और म्यान सहित होनी चाहिए तथा परीक्षा के दौरान टेबल पर रखने की अनुमति नहीं होगी। ऐसे अभ्यर्थियों को जांच के लिए दो घंटे पहले पहुंचना होगा।

    क्या पहनकर या साथ लेकर नहीं जा सकते?

    • जींस पहनकर आने की अनुमति नहीं है। यदि कोई अभ्यर्थी जींस पहनकर आता है तो जांच के बाद ही प्रवेश मिलेगा और उससे घोषणा-पत्र भरवाया जाएगा।

    • बड़े बटन, धातु के बटन, ब्रोच, बैज या फूल लगे कपड़े पहनने की अनुमति नहीं होगी।

    • किसी भी प्रकार के आभूषण जैसे अंगूठी, ब्रेसलेट, धातु की चूड़ियां आदि प्रतिबंधित हैं।

    • घड़ी, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, मोबाइल फोन, कैलकुलेटर या अन्य कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण साथ नहीं ले जा सकते।

    • बेल्ट, धूप का चश्मा, हैंडबैग, हेयर पिन, टोपी, स्कार्फ, स्टोल, शॉल, मफलर, टाई, धातु चेन वाले जैकेट/ब्लेजर और धातु चेन वाले जूते प्रतिबंधित हैं।

    • किसी भी प्रकार का संचार उपकरण या नकल में सहायक वस्तु परीक्षा केंद्र में ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है।

    • जांच के दौरान यदि मोबाइल, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर, हथियार या अन्य प्रतिबंधित वस्तु मिलती है तो अभ्यर्थी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और परीक्षा से अयोग्य घोषित किया जा सकता है।

    महत्वपूर्ण: परीक्षा केंद्र में केवल निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करने वाले अभ्यर्थियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। ड्रेस कोड से जुड़े किसी भी विवाद की स्थिति में परीक्षा केंद्र अधीक्षक का निर्णय अंतिम और मान्य होगा।

    राजस्थान वनपाल रिजल्ट 2026 (RSSB Vanpal result 2026)

    आरएसएसबी वनपाल परीक्षा के 30-40 दिन बाद आधिकारिक वेबसाइट पर राजस्थान वनपाल रिजल्ट 2026 जारी किया जाएगा। प्राधिकरण द्वारा वनपाल परिणाम से पहले आरएसएसबी वनपाल आंसर की जारी किया जाएगा और इस पर आपत्ति भी मांगी जाएगी। आपत्तियों के निराकरण के बाद वनपाल लिखित परीक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा। वनपाल लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार परीक्षा के अगले चरण में शामिल होंगे।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Ongoing Dates
    Maha SET Application Date

    2 Jun'26 - 3 Jul'26 (Online)

    Ongoing Dates
    AP TET Others

    5 Jun'26 - 5 Jul'26 (Online)