Careers360 Logo
ask-icon
share
    राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 (rajasthan safai karmchari bharti 2026)- आवेदन, वैकेंसी, वेतन, चयन प्रक्रिया
    • लेख
    • राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 (rajasthan safai karmchari bharti 2026)- आवेदन, वैकेंसी, वेतन, चयन प्रक्रिया

    राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 (rajasthan safai karmchari bharti 2026)- आवेदन, वैकेंसी, वेतन, चयन प्रक्रिया

    Rajan KumarUpdated on 28 Jul 2026, 06:14 PM IST

    राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026- राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग (DLB) द्वारा राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 (Rajasthan Sanitation Worker Recruitment 2026) का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 (Rajasthan Safai Karmachari Bharti 2026) के तहत राज्य के 183 नगरीय निकायों में कुल 24,752 संविदा सफाई कर्मचारी पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 15 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक राजस्थान सफाई कर्मचारी अप्लाई ऑनलाइन (Rajasthan Safai Karmachari Apply Online 2026) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी, जिसे SSO Portal या विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए पूरा किया जाएगा। Rajasthan Safai Karamachari Apply Online लिंक इस लेख में उपलब्ध कराई जाएगी।

    राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 (rajasthan safai karmchari bharti 2026)- आवेदन, वैकेंसी, वेतन, चयन प्रक्रिया
    राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 (rajasthan safai karmchari bharti 2026)- आवेदन, वैकेंसी, वेतन, चयन प्रक्रिया

    Rajasthan Safai Karmachari Vacancy 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। राजस्थान सफाई कर्मचारी अधिसूचना 2026 (Rajasthan Safai Karmachari Notification 2026 in hindi) के अनुसार यह भर्ती Rajasthan Contractual Hiring to Civil Posts Rules, 2022 के तहत संविदा आधार पर आयोजित की जा रही है। ऑनलाइन आवेदन से पहले अभ्यर्थियों को One Time Registration (OTR) पूरा करना होगा, जिसके बाद वे Rajasthan Safai Karmachari Online Form 2026 भर सकेंगे।
    ये भी पढ़ें: राजस्थान एलडीसी भर्ती 2026

    चयनित अभ्यर्थियों को श्रम विभाग की अधिसूचना के अनुसार 7,410 प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। Rajasthan Safai Karmachari Jobs 2026 की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह सरकारी नौकरी पाने का एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है। राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 (Rajasthan Safai Karmachari Bharti 2026) आवेदन प्रक्रिया, रिक्तियां, वेतन, चयन प्रक्रिया को विस्तार से जानने के लिए लेख पूरा पढ़िए।
    लोगों ने इसे भी पढ़ा:-

    राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026: अवलोकन

    Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती अभियान के तहत राज्य के विभिन्न नगरीय निकायों में 24,752 संविदा सफाई कर्मचारी पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों के लिए भर्ती की प्रमुख तिथियों, पात्रता, रिक्तियों और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत होना आवश्यक है। नीचे दी गई सारणी में Safai Karmchari Vacancy 2026 का संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है।

    राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026: अवलोकन सारणी

    विवरण

    जानकारी

    भर्ती का नाम

    राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026

    विज्ञापन संख्या

    01/2026

    विभाग

    स्वायत्त शासन विभाग (DLB), राजस्थान

    पद का नाम

    संविदा सफाई कर्मचारी

    कुल रिक्तियां

    24,752 पद

    भर्ती का आधार

    संविदा (Contract Basis)

    नौकरी का स्थान

    राजस्थान के 183 नगरीय निकाय

    आवेदन का माध्यम

    ऑनलाइन

    Safai Karmchari Vacancy 2026 आवेदन प्रारंभ तिथि

    15 अगस्त 2026

    आवेदन की अंतिम तिथि

    28 सितंबर 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक)

    आयु सीमा

    21 से 40 वर्ष

    आवेदन पोर्टल

    SSO Portal / Recruitment Portal

    lsg.rajasthan.gov.in/lsg

    चयन प्रक्रिया

    आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार

    मासिक मानदेय

    7,410 प्रतिमाह

    ये भी पढें: एचएसएससी सीईटी ग्रुप डी सिलेबस 2026 एचएसएससी सीईटी ग्रुप डी प्रक्रिया देखें

    राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026: पात्रता मानदंड

    Safai Karmchari Vacancy 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को विभाग द्वारा निर्धारित सभी पात्रता शर्तों को पूरा करना अनिवार्य है। इस भर्ती में शैक्षणिक योग्यता की बाध्यता नहीं रखी गई है, लेकिन राज्य के नगरीय निकाय में सफाई कार्य का निर्धारित अनुभव आवश्यक है। इसके अलावा, मूल निवास, अनुभव प्रमाण पत्र और आवेदन से संबंधित अन्य नियमों का पालन करना भी जरूरी होगा। नीचे पात्रता की जानकारी दी गई है।

    राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 पात्रता

    पात्रता

    विवरण

    मूल निवास

    आवेदक राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।

    शैक्षणिक योग्यता

    कोई न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता निर्धारित नहीं है।

    कार्य अनुभव

    राजस्थान के किसी भी नगरीय निकाय में सफाई कार्य का कम से कम 1 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

    अनुभव की अवधि

    अनुभव लगातार 1 वर्ष का या अलग-अलग अवधियों को मिलाकर कुल 1 वर्ष का हो सकता है।

    आवेदन की सीमा

    अभ्यर्थी 183 नगरीय निकायों में से केवल एक निकाय के लिए आवेदन कर सकता है।

    प्रमाण पत्र की वैधता

    01 अगस्त 2026 के बाद तथा आवेदन की अंतिम तिथि से पहले जारी प्रमाण पत्र ही मान्य होगा।

    महत्वपूर्ण पात्रता शर्तें

    • यदि अभ्यर्थी सीधे किसी नगरीय निकाय में कार्यरत रहा है, तो अनुभव प्रमाण पत्र मुख्य नगरपालिक अधिकारी अथवा उनके द्वारा अधिकृत अधिकारी द्वारा जारी होना चाहिए।

    • यदि अभ्यर्थी किसी संवेदक (Contractor) या प्राधिकृत संस्था के माध्यम से कार्यरत रहा है, तो अनुभव प्रमाण पत्र संबंधित संवेदक/संस्था द्वारा जारी किया जाएगा। इसके बाद उसका सत्यापन संबंधित नगरीय निकाय के सक्षम अधिकारियों द्वारा किया जाना आवश्यक होगा।

    • अनुभव प्रमाण पत्र का प्रारूप विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है और उसी प्रारूप में जारी प्रमाण पत्र मान्य होगा।

    • यदि कोई अभ्यर्थी एक से अधिक नगरीय निकायों में आवेदन करता है, तो उसके सभी आवेदन स्वतः निरस्त कर दिए जाएंगे।

    • फर्जी, गलत या कूटरचित अनुभव प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर संबंधित अभ्यर्थी, संस्था एवं प्रमाण पत्र जारी करने वाले के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    राजस्थान सफाई कर्मचारी आवेदन शुल्क 2026

    राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 (Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 in hindi) के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को One Time Registration (OTR) प्रणाली के तहत निर्धारित पंजीयन शुल्क का भुगतान करना होगा। अभ्यर्थी अपनी SSO ID से लॉगिन कर OTR प्रक्रिया पूरी करने के बाद आवेदन कर सकेंगे। जिन उम्मीदवारों ने पहले से OTR शुल्क जमा कर रखा है, उन्हें दोबारा शुल्क जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी।

    राजस्थान सफाई कर्मचारी आवेदन शुल्क सारणी

    श्रेणी

    आवेदन शुल्क

    सामान्य (अनारक्षित) वर्ग

    600

    आरक्षित वर्ग (EWS/OBC-NCL/MBC-NCL/SC/ST आदि)

    400

    दिव्यांगजन (PwBD)

    400

    राजस्थान सफाई कर्मचारी आवेदन 2026 कैसे करें- प्रक्रिया देखें

    राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन (Rajasthan Safai Karmachari Recruitment Apply Online) रखी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी राज्य के ई-मित्र कियोस्क/जन सुविधा केंद्र या स्वयं SSO Portal के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए और सभी जानकारी सही-सही भरनी चाहिए। नीचे आवेदन प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से दी गई है।

    Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 आवेदन प्रक्रिया

    • ऑनलाइन पोर्टल 1sg.urban.rajasthan.gov.in या एस.एस.ओ. पोर्टल sso. rajasthan.gov.in से Login करें

    • Citizen Apps (G2C) में उपलब्ध Recruitment Portal का चयन करें और Apply Now पर क्लिक करें।

    • यदि आपने पहले One Time Registration (OTR) नहीं किया है, तो सबसे पहले OTR पूरा करें और निर्धारित पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें।

    • OTR के दौरान अपनी जानकारी सावधानीपूर्वक दर्ज करें। OTR पूरा होने के बाद इन जानकारियों में संशोधन नहीं किया जा सकेगा।

    • OTR पूरा होने के बाद आवेदन पत्र में मांगी गई सभी व्यक्तिगत, शैक्षणिक (यदि लागू हो) और अनुभव संबंधी जानकारी सही-सही भरें।

    • आवेदन के दौरान लाइव फोटो कैप्चर करें तथा Visible Mark (दृश्य चिन्ह) की जानकारी दर्ज करना अनिवार्य है।

    • यदि OTR आधार/जन आधार के बजाय केवल SSO ID से किया गया है, तो सेकेंडरी की अंकतालिका तथा एक वैध पहचान पत्र अपलोड करना होगा।

    • आवेदन में अपना मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी स्वयं की दर्ज करें। भर्ती से संबंधित सभी सूचनाएं इन्हीं माध्यमों से भेजी जाएंगी।

    • आवेदन जमा करने से पहले सभी विवरणों की अच्छी तरह जांच करें। गलत या अधूरी जानकारी मिलने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है।

    • आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट करने के बाद Application ID प्राप्त होना आवश्यक है।

    • आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें और भविष्य के लिए संभालकर रखें।

    ये भी पढ़ें: एमपी अस्पताल सहायक रिजल्ट 2026एमपी अस्पताल सहायक आंसर की 2026

    राजस्थान सफाई कर्मचारी चयन प्रक्रिया 2026

    राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 (Rajasthan Safai Karmachari Bharti 2026) में अभ्यर्थियों का चयन पारंपरिक लिखित परीक्षा या साक्षात्कार के माध्यम से नहीं किया जाएगा। विभाग द्वारा पात्र उम्मीदवारों का चयन सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा विकसित ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से लॉटरी (Lottery) प्रक्रिया से किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में अभ्यर्थियों के अनुभव और आवेदन किए गए नगरीय निकाय को प्राथमिकता दी जाएगी। नीचे चयन प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से दी गई है।

    राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती चयन प्रक्रिया

    चरण 1: आवेदन की जांच

    • सबसे पहले सभी ऑनलाइन आवेदन पत्रों की जांच की जाएगी।

    • केवल पात्र एवं निर्धारित शर्तों को पूरा करने वाले अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।

    चरण 2: प्रथम प्राथमिकता (संबंधित नगरीय निकाय)

    • जिस नगरीय निकाय में भर्ती निकाली गई है, उसी निकाय में कम से कम 1 वर्ष का सफाई कार्य अनुभव रखने वाले पात्र अभ्यर्थियों को सबसे पहले लॉटरी प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।

    चरण 3: द्वितीय प्राथमिकता (उसी जिले के अन्य निकाय)

    • यदि प्रथम चरण के बाद भी पद रिक्त रह जाते हैं, तो उसी जिले के अन्य नगरीय निकायों में 1 वर्ष का सफाई कार्य अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को लॉटरी में शामिल किया जाएगा।

    चरण 4: तृतीय प्राथमिकता (राज्य के अन्य निकाय)

    • यदि इसके बाद भी रिक्तियां शेष रहती हैं, तो राजस्थान के किसी भी अन्य नगरीय निकाय में 1 वर्ष का सफाई कार्य अनुभव रखने वाले पात्र अभ्यर्थियों को लॉटरी प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।

    चरण 5: मेरिट/लॉटरी के आधार पर चयन

    • प्रत्येक श्रेणी के लिए विज्ञापित रिक्त पदों के अनुसार ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

    चरण 6: दस्तावेज सत्यापन

    • लॉटरी में चयनित अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेज, अनुभव प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र एवं अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्रों का सत्यापन किया जाएगा।

    चरण 7: अंतिम नियुक्ति

    • दस्तावेज सत्यापन सफल होने के बाद पात्र अभ्यर्थियों को संबंधित नगरीय निकाय में संविदा सफाई कर्मचारी पद पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

    राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक आवेदन देखें

    राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026: रिक्तियां

    Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 के तहत राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग (DLB) ने राज्य के 183 नगरीय निकायों में कुल 24,752 संविदा सफाई कर्मचारी पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इनमें 24,277 पद गैर-अनुसूचित क्षेत्र (Non-Scheduled Area) तथा 475 पद अनुसूचित क्षेत्र (Scheduled Area) के लिए निर्धारित किए गए हैं। नीचे क्षेत्रवार रिक्तियों का विवरण दिया गया है। साथ ही राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 रिक्तियों की पीडीएफ लिंक भी यहां दी गई है।
    राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 पदों की संख्या पीडीएफ लिंक

    राजस्थान में निकली सफाई कर्मचारी के 24752 पदों पर भर्ती- देखें रिक्तियां (क्षेत्रवार)

    क्षेत्र

    नगरीय निकायों की संख्या

    रिक्त पद

    गैर-अनुसूचित क्षेत्र (Non-Scheduled Area)

    174

    24,277

    अनुसूचित क्षेत्र (Scheduled Area)

    9

    475

    कुल

    183

    24,752

    ये भी देखें - राजस्थान अध्यापक भर्ती परीक्षा

    राजस्थान सफाई कर्मचारी सैलरी 2026

    राजस्थान में सफाई कर्मचारियों को मिलने वाला वेतन उनके पद, नियुक्ति के प्रकार और सरकार द्वारा निर्धारित मानदेय/वेतन नियमों के अनुसार तय किया जाता है। नगरीय निकायों में संविदा सफाई कर्मचारियों के लिए श्रम विभाग की अधिसूचनाओं के आधार पर मानदेय निर्धारित किया जाता है। वर्ष 2026 के लिए उपलब्ध प्रावधानों के अनुसार सफाई कर्मचारी पद से संबंधित वेतन एवं मानदेय की जानकारी नीचे सारणी में दी गई है।

    राजस्थान सफाई कर्मचारी सैलरी (Rajasthan Sanitation Worker Salary 2026)

    पद का नाम

    नियुक्ति का प्रकार

    मासिक वेतन/मानदेय

    संविदा सफाई कर्मचारी (नगरीय निकाय)

    संविदा आधार

    7,410/- प्रतिमाह

    नोट: संविदा सफाई कर्मचारी का मानदेय श्रम विभाग की अधिसूचना दिनांक 13 दिसंबर 2024 के अनुसार 7,410/- प्रतिमाह निर्धारित किया गया है। नियमित कर्मचारियों का वेतन उनके पद, पे मैट्रिक्स, महंगाई भत्ता एवं अन्य लागू भत्तों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है।

    उपयोगी लिंक

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 में कितना मानदेय मिलेगा?
    A:

    चयनित संविदा सफाई कर्मचारियों को श्रम विभाग की अधिसूचना के अनुसार 7,410/- प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। नियमित कर्मचारियों का वेतन नियमों के अनुसार अलग हो सकता है।

    Q: राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 में चयन प्रक्रिया क्या होगी?
    A:

    अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया, प्राथमिकता के आधार और दस्तावेज सत्यापन के माध्यम से किया जाएगा। इसमें पात्र उम्मीदवारों को निर्धारित नियमों के अनुसार शामिल किया जाएगा।

    Q: राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
    A:

    इस भर्ती के लिए कोई न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता निर्धारित नहीं है। अभ्यर्थी के पास निर्धारित नगरीय निकाय में सफाई कार्य का आवश्यक अनुभव होना चाहिए।

    Q: राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 में कितने पदों पर भर्ती की जाएगी?
    A:

    राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 के अंतर्गत राज्य के 183 नगरीय निकायों में कुल 24,752 संविदा सफाई कर्मचारी पदों पर भर्ती की जाएगी।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)