Careers360 Logo
ask-icon
share
    डीएसएसएसबी पीआरटी ई-डोजियर दस्तावेज 2026 (DSSSB PRT. Dossier Documents 2026) - लिंक जारी, प्रक्रिया जानें
    • लेख
    • डीएसएसएसबी पीआरटी ई-डोजियर दस्तावेज 2026 (DSSSB PRT. Dossier Documents 2026) - लिंक जारी, प्रक्रिया जानें

    डीएसएसएसबी पीआरटी ई-डोजियर दस्तावेज 2026 (DSSSB PRT. Dossier Documents 2026) - लिंक जारी, प्रक्रिया जानें

    Rajan KumarUpdated on 16 Oct 2026, 10:44 AM IST

    डीएसएसएसबी पीआरटी ई-डोजियर दस्तावेज 2026 - दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) द्वारा 13 अक्टूबर को असिस्टेंट टीचर (प्राइमरी) भर्ती 2026 (पोस्ट कोड 802/25) के लिए परीक्षा अंक जारी कर दिया गया हैं। उम्मीदवार OARS मॉड्यूल में लॉगिन करके अपने अंक देख सकते हैं। डीएसएसएसबी पीआरटी रिजल्ट 2026 (DSSSB PRT Result 2026) के साथ निर्धारित कट-ऑफ अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को ई-डोजियर के तहत दस्तावेज अपलोड करना हैं। ई-डोजियर लिंक 16 से 30 अक्टूबर 2026 तक सक्रिय रहेगा। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय के भीतर अपने दस्तावेज अपलोड करना होगा। डीएसएसएसबी पीआरटी भर्ती शिक्षा निदेशालय, दिल्ली सरकार और नई दिल्ली नगर परिषद (NDMC) में कुल 1,169 पदों के लिए है।
    डीएसएसएसबी पीआरटी ई-डोजियर लिंक
    1791957349348

    This Story also Contains

    1. डीएसएसएसबी पीआरटी ई-डोजियर दस्तावेज 2026 : अवलोकन (DSSSB PRT E-Dossier Documents 2026: Overview)
    2. डीएसएसएसबी पीआरटी ई-डोजियर 2026 – आवश्यक दस्तावेज (DSSSB PRT e-Dossier 2026 – Required Documents)
    3. डीएसएसएसबी पीआरटी ई-डोजियर 2026 दस्तावेज अपलोड कैसे करें?
    4. डीएसएसएसबी पीआरटी कटऑफ 2026 (DSSSB PRT Cut Off 2026)
    5. डीएसएसएसबी पीआरटी ई-डोजियर दस्तावेज 2026 – संपर्क विवरण
    डीएसएसएसबी पीआरटी ई-डोजियर दस्तावेज 2026 (DSSSB PRT. Dossier Documents 2026) - लिंक जारी, प्रक्रिया जानें
    डीएसएसएसबी पीआरटी ई-डोजियर दस्तावेज 2026

    ई-डोजियर भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता, श्रेणी और अन्य पात्रता की पुष्टि के लिए ऑनलाइन जमा किए जाने वाले दस्तावेजों का रिकॉर्ड है। जरूरी दस्तावेज अपलोड प्रक्रिया के लिए डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट (DSSSB official website) पर OARS अकाउंट में लॉगिन करके निर्देशानुसार दस्तावेज अपलोड करने होंगे। डीएसएसएसबी पीआरटी ई-डोजियर दस्तावेज 2026 (DSSSB PRT e dossier documents) के अंतर्गत उम्मीदवारों को अपनी पात्रता के अनुसार शैक्षणिक प्रमाणपत्र, डिग्री एवं अंकतालिकाएं, प्रोफेशनल योग्यता से संबंधित प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, सरकारी सेवा या भूतपूर्व सैनिक होने का प्रमाण, एडमिट कार्ड तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज की जरूरत होगी।
    दिल्ली प्राइमरी टीचर आंसर की

    डीएसएसएसबी पीआरटी ई-डोजियर (DSSSB PRT e-Dossier) के दौरान सभी विवरण अच्छे से जांचें और अंतिम सबमिशन सुनिश्चित करें। पदों या विभागों की प्राथमिकताएं सावधानी से भरें, क्योंकि पुष्टि के बाद उनमें बदलाव की अनुमति नहीं होगी। निर्धारित समय में ई-डोजियर जमा न करने पर उम्मीदवारी प्रभावित हो सकती है। ई-डोजियर अपलोड प्रक्रिया और महत्वपूर्ण निर्देश, डीएसएसएसबी पीआरटी ई-डोजियर दस्तावेज 2026 (dsssb prt e dossier documents 2026) से संबंधित जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    Global Institute of Business Studies, Bengaluru

    BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 19th Oct '26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee

    डीएसएसएसबी पीआरटी ई-डोजियर दस्तावेज 2026 : अवलोकन (DSSSB PRT E-Dossier Documents 2026: Overview)

    डीएसएसएसबी पीआरटी 2026 रिजल्ट (DSSSB PRT 2026 Result) जारी करने के साथ पास अभ्यर्थियों को ई डोजियर प्रक्रिया से गुजरना होगा। अभ्यर्थियों को ई डोजियर के लिए ऑनलाइन आवश्यक दस्तावेज अपलोड (Upload required documents online for the e-dossier) करने होंगे। नीचे दी गई तालिका में भर्ती से जुड़ी मुख्य विशेषताएं देख सकते हैं।

    भर्ती निकाय

    दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड

    पोस्ट

    प्राथमिक सहायक शिक्षक

    रिक्तियों की संख्या

    1169 संशोधित (1044 शिक्षा निदेशालय और 125 एनडीएमसी)

    डीएसएसएसबी ई-डोजियर का तरीका (DSSSB E-Dossier Process)

    ऑनलाइन

    राज्य

    दिल्ली में सरकारी नौकरियां

    डीएसएसएसबी ई-डोजियर क्या है? (What is the DSSSB e-dossier?)

    भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता, श्रेणी और अन्य पात्रता की पुष्टि के लिए ऑनलाइन जमा किए जाने वाले दस्तावेजों का रिकॉर्ड है।

    डीएसएसएसबी आधिकारिक वेबसाइट

    dsssb.delhi.gov.in , dsssbonline.nic.in

    डीएसएसएसबी पीआरटी ई-डोजियर तिथि (DSSSB PRT e-Dossier Date)

    16 से 30 अक्टूबर 2026

    डीएसएसएसबी पीआरटी ई-डोजियर 2026 – आवश्यक दस्तावेज (DSSSB PRT e-Dossier 2026 – Required Documents)

    दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) द्वारा असिस्टेंट टीचर (प्राइमरी) भर्ती 2026 के तहत शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को डीएसएसएसबी पीआरटी ई-डोजियर दस्तावेज अपलोड (DSSSB PRT E-Dossier Document Upload) करना होगा। उम्मीदवारों को अपने OARS अकाउंट में उपलब्ध ई-डोजियर लिंक के माध्यम से शैक्षणिक योग्यता, व्यावसायिक योग्यता और अन्य पात्रता से संबंधित दस्तावेज अपलोड (documents required for dsssb prt e dossier) करने होंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे सभी प्रमाणपत्र पहले से तैयार रखें और निर्धारित समय सीमा के भीतर अपलोड प्रक्रिया पूरी करें।

    डीएसएसएसबी पीआरटी ई-डोजियर दस्तावेज 2026 (dsssb prt e dossier documents 2026) के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची (documents required for dsssb prt e dossier)

    • शैक्षणिक प्रमाणपत्र: 10वीं, 12वीं तथा अन्य आवश्यक शैक्षणिक योग्यता के प्रमाणपत्र।

    • डिग्री और अंकतालिकाएं: संबंधित शैक्षणिक पाठ्यक्रम की डिग्री तथा सभी आवश्यक मार्कशीट।

    • प्रोफेशनल योग्यता प्रमाणपत्र: D.El.Ed., B.Ed. या पद के लिए निर्धारित अन्य आवश्यक व्यावसायिक योग्यता के प्रमाणपत्र

    • अनुभव प्रमाणपत्र: यदि भर्ती नियमों के अनुसार आवश्यक हो, तो संबंधित कार्य अनुभव का प्रमाणपत्र।

    • जाति प्रमाणपत्र: SC, ST, OBC या अन्य आरक्षित श्रेणी का वैध प्रमाणपत्र, यदि लागू हो।

    • सरकारी सेवा का प्रमाण: सरकारी कर्मचारी होने की स्थिति में संबंधित प्रमाणपत्र, यदि लागू हो।

    • भूतपूर्व सैनिक प्रमाणपत्र: Ex-Servicemen श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए संबंधित प्रमाण।

    • एडमिट कार्ड: भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र।

    • अन्य आवश्यक दस्तावेज: भर्ती विज्ञापन और DSSSB के निर्देशों के अनुसार मांगे गए अतिरिक्त प्रमाणपत्र।

    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    अभ्यर्थियों को सभी दस्तावेजों की स्पष्ट और पठनीय प्रतियां अपलोड करनी चाहिए। अंतिम सबमिशन से पहले प्रत्येक दस्तावेज और व्यक्तिगत विवरण की जांच अवश्य करें। पद या विभाग की प्राथमिकताएं सावधानीपूर्वक भरें, क्योंकि एक बार पुष्टि होने के बाद उनमें बदलाव की अनुमति नहीं होगी।

    महत्वपूर्ण लेख:- दिल्ली प्राइमरी टीचर एडमिट कार्ड । दिल्ली प्राइमरी टीचर आवेदन

    डीएसएसएसबी पीआरटी ई-डोजियर 2026 दस्तावेज अपलोड कैसे करें?

    दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की असिस्टेंट टीचर (प्राइमरी) भर्ती 2026 के तहत शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को ई-डोजियर के माध्यम से अपने आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को DSSSB के OARS पोर्टल पर अपने अकाउंट में लॉगिन करना होगा। DSSSB PRT E-Dossier 2026 दस्तावेज अपलोड करने की प्रक्रिया

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाएं।
      1791957349365

    • OARS अकाउंट में अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
      1791957349383

    • ई-डोजियर लिंक चुनें और असिस्टेंट टीचर (प्राइमरी), पोस्ट कोड 802/25 के लिए उपलब्ध लिंक खोलें।
      1791957349401

    • व्यक्तिगत विवरण जांचें: फॉर्म में मांगी गई जानकारी को अपने आवेदन और प्रमाणपत्रों से मिलाएं।

    • शैक्षणिक प्रमाणपत्र, डिग्री, अंकतालिका, व्यावसायिक योग्यता, जाति प्रमाणपत्र और अन्य लागू दस्तावेज संबंधित सेक्शन में अपलोड करें।
      1791957349419

    • कम-से-कम एक पद की प्राथमिकता देना आवश्यक है। प्राथमिकता ध्यान से चुनें, क्योंकि पुष्टि के बाद इसमें बदलाव की अनुमति नहीं होगी।

    • सभी विवरण और अपलोड किए गए दस्तावेज जांचकर ई-डोजियर सबमिट करें। सबमिशन की पुष्टि या उपलब्ध रसीद सुरक्षित रखें।

    महत्वपूर्ण: ई-डोजियर लिंक केवल अस्थायी रूप से शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों के अकाउंट में सक्रिय होगा। डीएसएसएसबी पीआरटी ई-डोजियर दस्तावेज अपलोड (DSSSB PRT E-Dossier Document Upload) करने से पहले आधिकारिक नोटिस में दी गई समय-सीमा और पात्रता संबंधी शर्तें जरूर जांचें। तकनीकी समस्या होने पर स्क्रीनशॉट सहित DSSSB हेल्पडेस्क से संपर्क करें।

    पुलिस भर्ती

    डीएसएसएसबी पीआरटी कटऑफ 2026 (DSSSB PRT Cut Off 2026)

    दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने असिस्टेंट टीचर (प्राइमरी) भर्ती (पोस्ट कोड 802/25) परीक्षा के अंक और ई-डोजियर के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों का कटऑफ (Cut-off for candidates shortlisted for e-dossier) विवरण जारी किया है। इस भर्ती के तहत शिक्षा निदेशालय, दिल्ली सरकार और नई दिल्ली नगर परिषद (NDMC) में कुल 1,169 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। DSSSB PRT Cut Off 2026 के अनुसार, UR श्रेणी का कटऑफ 172.06 अंक, EWS का 160.95 अंक, OBC का 160.09 अंक, SC का 158.01 अंक और ST का 139.64 अंक रहा है। निर्धारित कटऑफ प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को पात्रता और आवेदन में दी गई जानकारी के सत्यापन के अधीन ई-डोजियर दस्तावेज अपलोड (dsssb prt e dossier documents 2026) करने के लिए अस्थायी रूप से शॉर्टलिस्ट किया गया है।

    1791957349435

    डीएसएसएसबी पीआरटी ई-डोजियर दस्तावेज 2026 – संपर्क विवरण

    दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की असिस्टेंट टीचर (प्राइमरी) भर्ती 2026 के अंतर्गत ई-डोजियर अपलोड करते समय यदि किसी अभ्यर्थी को OARS पोर्टल पर तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ता है, तो वह DSSSB हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकता है। उम्मीदवारों को तकनीकी समस्या के प्रमाण के रूप में स्क्रीनशॉट सहित ईमेल भेजना होगा।

    DSSSB PRT E-Dossier 2026 संपर्क विवरण:

    • हेल्पडेस्क ईमेल: helpdesk-dsssb@delhi.gov.in

    • समस्या का प्रकार: OARS पोर्टल पर दस्तावेज अपलोड करने में तकनीकी परेशानी।

    • आवश्यक प्रमाण: तकनीकी समस्या के स्क्रीनशॉट और संबंधित विवरण।

    ई-डोजियर जमा करने की निर्धारित समय-सीमा समाप्त होने के बाद तकनीकी समस्या की सूचना देने के लिए अगले 48 घंटे की अवधि दी जाएगी। यदि बोर्ड द्वारा तकनीकी समस्या की पुष्टि कर दी जाती है, तो दस्तावेज अपलोड करने के लिए अतिरिक्त तीन दिन का समय दिया जा सकता है।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Ongoing Dates
    NABARD Grade A Score Card Date

    30 Jul'26 - 31 Dec'26 (Online)