Careers360 Logo
ask-icon
share
    राजस्थान आरएसएसबी परीक्षा कैलेंडर 2026 (Rajasthan RSSB Exam Calendar 2026) - नवीनतम, आगामी और सक्रिय परीक्षाए
    • लेख
    • राजस्थान आरएसएसबी परीक्षा कैलेंडर 2026 (Rajasthan RSSB Exam Calendar 2026) - नवीनतम, आगामी और सक्रिय परीक्षाए

    राजस्थान आरएसएसबी परीक्षा कैलेंडर 2026 (Rajasthan RSSB Exam Calendar 2026) - नवीनतम, आगामी और सक्रिय परीक्षाए

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 30 Sep 2026, 12:05 PM IST

    राजस्थान आरएसएसबी परीक्षा कैलेंडर 2026 (Rajasthan RSSB Exam Calendar 2026) - राजस्थान स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड (आरएसएसबी) ने आगामी परीक्षाओं को लेकर आरएसएसबी एग्जाम कैलेंडर 2026 जारी कर दिया है। बोर्ड द्वारा जारी आगामी सरकारी परीक्षा शेड्यूल में सीईटी , प्रयोगशाला परिचायक, कनिष्ठ अभियंता भर्ती संबंधित परीक्षा तिथियां जारी की गई हैं।
    1790749876602

    राजस्थान आरएसएसबी परीक्षा कैलेंडर 2026 (Rajasthan RSSB Exam Calendar 2026) - नवीनतम, आगामी और सक्रिय परीक्षाए
    आरएसएसबी परीक्षा कैलेंडर 2026


    इससे पहले प्राधिकरण द्वारा राजस्थान एलडीसी ग्रेड 2 / जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा की तिथि जारी की गई थी। प्राधिकरण द्वारा जारी सूचना के अनुसार, एलडीसी ग्रेड 2 परीक्षा 5 जुलाई को आयोजित की गई। पहले इस परीक्षा के 5 और 6 जुलाई को आयोजित होने की संभावना जताई जा रही थी। आरएसएसबी ने पहले भी साल 2026 में आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आरएसएसबी एग्जाम कैलेंडर 2026 जारी किया था। आरएसएसबी एग्जाम कैलेंडर 2026 (RSSB exam calendar 2026 in Hindi) बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी किया गया है।
    ये भी देखें - राजस्थान जमादार भर्ती परीक्षा
    1778669956071


    आरएसएसबी राजस्थान भर्ती कैलेंडर (Rajasthan bharti calendar) में कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) और नॉन-सीईटी आधारित, दोनों तरह भर्ती परीक्षाओं की तारीखें शामिल हैं। हालांकि इन तारीकों को संभावित तारीख के तौर पर बताया गया है। राजस्थान में सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों को आरएसएसबी द्वारा आयोजित होने वाली राजस्थान भर्ती परीक्षाओं की तिथियों का इंतजार रहता है। उम्मीदवार परीक्षा तिथियों की जानकारी के लिए आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट से आरएसएसबी 2026 एग्जाम कैलेंडर डाउनलोड कर तिथियों को देख सकते हैं।

    लोगों ने इसे भी देखा - राजस्थान वाहन चालक भर्ती परीक्षा, परिणाम

    राजस्थान भर्ती कैलेंडर 2026 - मुख्य तिथियां

    आरएसएसबी परीक्षा कैलेंडर में 5 मुख्य भर्ती परीक्षाओं की संभावित तारीखें दी गई हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में आरएसएसबी सीईटी और नॉन-सीईटी भर्ती परीक्षाओं की डेट्स देख सकते हैं-

    आरएसएसबी एग्जाम कैलेंडर 2026

    क्र. सं.

    परीक्षा का नाम

    CET/Non-CET

    आयोजन दिनांक (संभावित)

    1.

    वेटिंग एसोसिएट (संविदा आधारित) पदों हेतु सीधी भर्ती परीक्षा–2026 (32 विषयों की परीक्षा)

    NON-CET

    17-11-2026,
    07-12-2026,
    09-12-2026,
    10-12-2026,
    11-12-2026,
    14-12-2026,
    15-12-2026,
    16-12-2026,
    17-12-2026,
    18-12-2026,
    21-12-2026

    2.

    समान पात्रता परीक्षा (सीनियर सेकेंडरी)–2026

    CET (SR. SEC.)

    01-12-2026 से 03-12-2026

    3.

    समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर)–2026

    CET (Graduation)

    16-01-2027 से 18-01-2027

    4.

    प्रयोगशाला परिचर सीधी भर्ती परीक्षा–2025

    NON-CET

    25-01-2027

    5.

    कनिष्ठ अभियंता संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा–2026

    NON-CET

    03-02-2027 से 05-02-2027


    आरएसएसबी परीक्षा ड्रेस कोड 2025 यहां देखें

    आरएसएसबी भर्ती अधिसूचना कब जारी होगी (When will the RSSB recruitment notification be released?)

    हाल ही में वनपाल, वनरक्षक और सर्वेयर के पदों पर शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया था। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर rssb.rajasthan.gov.in संक्षिप्त अधिसूचना देख सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए राजस्थान के वन विभाग में 785 पद भरे जाने हैं।आरएसएसबी जल्द ही अन्य भर्ती परीक्षाओं के लिए नोटिफिकेशन जारी करेगा। लेटेस्ट जानकारी के लिए, परीक्षा में शामिल होने इच्छुक उम्मीदवार रेगुलर रूप से बोर्ड की वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

    ये भी देखें-

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    Global Institute of Business Studies, Bengaluru

    BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 19th Oct '26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee

    आरएसएसबी परीक्षा कैलेंडर से राजस्थान में सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे उम्मीदवार आरएसएसबी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार पहले से ही अपनी तैयारी का शेड्यूल बना सकते हैं। यह कैलेंडर कई बड़ी भर्ती परीक्षाओं के बारे में जानकारी देता है।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)