KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
सीजी व्यापम 2027 परीक्षा कैलेंडर (CGSSB Vyapam 2027 Exam Calendar in hindi) - छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (सीजी व्यापम) द्वारा साल 2027 में सरकारी नौकरियों और प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं की तिथियां जारी कर दी है। छत्तीसगढ़ परीक्षा कैंलेंडर के अनुसार, 14 मार्च 2027 को सीजी ग्रुप 1 भर्ती परीक्षा का आयोजन होगा। वहीं ग्रुप 2 सब ग्रुप 2 की परीक्षा 10 जनवरी 2027 को होगी। इसके अलावा सीजी व्यापम द्वारा सीजी पीईटी और प्रीडीएलएड प्रवेश परीक्षा की तिथि भी जारी कर दी गई हैं। सीजी व्यापम द्वारा आयोजित होने वाली इन परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर परीक्षा शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

सीजी व्यापम परीक्षा कैलेंडर की जानकारी होने से छत्तीसगढ़ में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों को आवेदन और परीक्षा तिथियों की जानकारी मिल जाती है। इससे उन्हें अपनी तैयारी के लिए रणनीति बनाने का मौका मिल जाता है।
छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (सीजी व्यापम) में फार्मासिस्ट, केमिस्ट, उप अभियंता, डीटीपी ऑपरेटर, लैब असिस्टेंट व अन्य नौकरी के लिए तैयारी कर रहे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सीजी व्यापम परीक्षा कैलेंडर की मदद से मुख्य तिथियों को देख सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में भी परीक्षा तिथियों को देख सकते हैं -
भर्ती परीक्षा/ प्रवेश परीक्षा का नाम | परीक्षा तिथि |
समूह-02 एवं उप समूह-02 | 10 जनवरी 2027 |
समूह-01 | 14 मार्च 2027 |
समूह-06 एवं उप समूह-02 | 4 अप्रैल 2027 |
समूह-03 एवं उप समूह-03 | 18 अप्रैल 2027 |
पी.पी.टी. | 2 मई 2027 |
प्री. बी.एड. | 2 मई 2027 |
पी.ई.टी. | 9 मई 2027 |
प्री. एम.एस.सी. नर्सिंग | 9 मई 2027 |
पी.पी.एच.टी. | 23 मई 2027 |
प्री. पोस्ट बेसिक नर्सिंग | 23 मई 2027 |
प्री. डी.एल.एड. | 30 मई 2027 |
प्री. एम.सी.ए. | 06 जून 2027 |
प्री. बी.एस.सी. नर्सिंग | 06 जून 2027 |
पी.ए.टी. / पी.बी.पी.टी. | 13 जून 2027 |
समूह 02 – उप समूह 03 | 11 जुलाई 2027 |
समूह 05 | 25 जुलाई 2027 |
समूह 06 – उप समूह 01 | 29 अगस्त 2027 |
आरक्षित | 19 सितंबर 2027 |
छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) | 26 सितंबर 2027 |
सीजी सेट (एसईटी) | 03 अक्टूबर 2027 |
समूह 02 – उप समूह 01 | 17 अक्टूबर 2027 |
समूह 07 | 21 नवंबर 2027 |
आरक्षित | 28 नवंबर 2027 |
समूह 04 | 12 दिसंबर 2027 |
आरक्षित | 19 दिसंबर 2027 |
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा जारी सीजी व्यापम परीक्षा कैलेंडर को उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए चरणों का पालन कर सीजी व्यापम एग्जाम कैलेंडर डाउनलोड कर सकते हैं -
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल के आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर दिख रहे नोटिस सेक्शन पर क्लिक करें।
वहां लेटेस्ट पोस्ट से संबंधित जानकारियां नजर आएंगी।
माउस स्क्रॉल कर परीक्षा कैंलेंडर की सूचना देखें। सूचना नीचे दी गई इमेज की तरह दिखेगी।
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 19th Oct '26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee

सूचना पर क्लिक करें, नए टैब में परीक्षा कैलेंडर नीचे दी गई इमेज की तरह दिखेगा, इसे डाउनलोड कर लें।
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 19th Oct '26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee
Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement
Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026
Leading Design College | 95% Placement Record | Merit-cum-Means Scholarships for Deserving Students
NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide