Careers360 Logo
ask-icon
share
    बिहार पुलिस एसआई भर्ती 2026 (bihar police si vacancy 2026) - मुख्य परीक्षा रद्द, नई तिथि (जल्द)
    • लेख
    • बिहार पुलिस एसआई भर्ती 2026 (bihar police si vacancy 2026) - मुख्य परीक्षा रद्द, नई तिथि (जल्द)

    बिहार पुलिस एसआई भर्ती 2026 (bihar police si vacancy 2026) - मुख्य परीक्षा रद्द, नई तिथि (जल्द)

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 08 Oct 2026, 04:48 PM IST

    बिहार पुलिस एसआई भर्ती 2026 (bihar police si vacancy 2026 in Hindi) - बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा Advt. No.-05/2025 के तहत आयोजित हुई बिहार पुलिस एसआई मुख्य परीक्षा 2026 को अपरिहार्य कारणों से रद्द कर दिया गया है। नई परीक्षा तिथि की सूचना जल्द जारी होगी। बिहार पुलिस एसआई मुख्य परीक्षा 27 मई 2026 को दो पालियों में आयोजित की गई थी। बिहार पुलिस एसआई मुख्य परीक्षा रिजल्ट भी 19 जून को जारी कर दिया गया था, लेकिन बाद में आयोग ने 23 सितंबर को सूचना जारी कर बिहार पुलिस एसआई मुख्य परीक्षा रद्द करने की सूचना दी गई। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, बिहार पुलिस एसआई मुख्य परीक्षा की नई तिथि की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर बाद में की जाएगी।
    बिहार पुलिस एसआई आंसर की । बिहार पुलिस एसआई सिलेबस
    1790159549172
    बिहार में दारोगा पद पर बहाली के लिए 23 सितंबर 2025 को अधिसूचना जारी की गई थी। बिहार पुलिस एसआई भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार, इस साल सब-इंस्पेक्टर के 1799 पदों पर बहाली के लिए भर्ती आयोजित की जा रही है। बिहार पुलिस एसआई मुख्य परीक्षा (Bihar police SI mians exam) पहली पाली में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक तथा दूसरी पाली में दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित हुई। उम्मीदवार अपने लॉगइन विवरण के माध्यम से बिहार पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते थे। हालांकि अब ये परीक्षा फिर सेआयोजित की जाएगी।
    बिहार पुलिस एसआई मुख्य परीक्षा तिथि देखें-
    1777547754357

    This Story also Contains

    1. बिहार पुलिस एसआई भर्ती 2026 अवलोकन
    2. बिहार पुलिस एसआई भर्ती 2026 - मुख्य तिथियां
    3. बिहार दारोगा आवेदन पत्र 2026 (Bihar SI application form in Hindi)
    4. बिहार पुलिस एसआई पात्रता मानदंड 2026
    5. बिहार पुलिस एसआई चयन प्रक्रिया
    बिहार पुलिस एसआई भर्ती 2026 (bihar police si vacancy 2026) - मुख्य परीक्षा रद्द, नई तिथि (जल्द)
    बिहार पुलिस एसआई भर्ती 2026 (bihar police si vacancy 2026 in Hindi)- एग्जाम, आंसर की, परिणाम

    इससे पहले आयोग ने अप्रैल 2026 में होने वाली बिहार पुलिस एसआई मुख्य परीक्षा को स्थगित कर दिया था। आयोग द्वारा बताया गया था कि विज्ञापन संख्या 05/2025 के तहत पुलिस अवर निरीक्षक पद की मुख्य लिखित परीक्षा अप्रैल 2026 में आयोजित नहीं की जाएगी। आयोग (BPSSC) द्वारा बिहार पुलिस एसआई प्रीलिम्स रिजल्ट 16 मार्च को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया था। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर बिहार पुलिस एसआई रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

    बिहार पुलिस एसआई प्रारंभिक रिजल्ट के अनुसार, इस बार 444889 उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए हैं। 1036702 उम्मीदवारों ने बिहार एसआई भर्ती के लिए आवेदन किया था, जिसमें 726231 उम्मीदवार बिहार पुलिस एसएआई प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए। सफल उम्मीदवार परीक्षा के अगले चरण में शामिल होंगे। बिहार पुलिस एसआई मेन्स एग्जाम अप्रैल 2026 में होने की संभावना थी, जिसे स्थगित कर दिया गया है।
    बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर प्रीलिम्स रिजल्ट देखें

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    Global Institute of Business Studies, Bengaluru

    BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 19th Oct '26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee

    BPSSC द्वारा जारी Advt. No.-05/2025 के तहत Result of Preliminary Written Examination for the Post of Police Sub-Inspector in Home (Police) Dept., Govt. of Bihar के साथ एसआई कटऑफ भी जारी कर दिया गया है।
    1773651276248

    बीपीएसएससी द्वारा बिहार पुलिस दारोगा भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा 18 एवं 21 जनवरी 2026 को आयोजित हुई। यह परीक्षा दोनों तिथियों को दो-दो पालियों में आयोजित की गई थी। आयोग ने बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) प्रारंभिक परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड 29 दिसंबर को जारी किए थे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in के माध्यम से बिहार पुलिस एसआई एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते थे।

    बता दें बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा 26 सितंबर 2025 को जारी बिहार एसआई आवेदन की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर 2025 तक थी। वहीं उम्मीदवार 26 अक्टूबर से 3 दिसंबर तक बिहार पुलिस एसआई आवेदन पत्र 2025 में सुधार कर सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि तक आवेदन पत्र में सुधार के साथ फोटो और हस्ताक्षर भी पुन: अपलोड कर सकते थे।
    बिहार पुलिस एसआई आवेदन लिंक पर जाएं

    बिहार पुलिस एसआई अधिसूचना में बिहार दारोगा परीक्षा पैटर्न, एसआई सिलेबस, चयन प्रक्रिया, पात्रता मानदंड समेत अन्य मुख्य जानकारी शामिल होती है। बिहार पुलिस एसआई भर्ती 2026 (bihar police si vacancy 2026 in Hindi) के लिए बीपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर 26 सितंबर 2025 को ऑनलाइन आवेदन पत्र जारी किया गया था। बिहार में दारोगा की वैकेंसी के लिए आवेदन की प्रक्रिया, पात्रता, परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया, बिहार पुलिस एसआई सिलेबस जानने के लिए लेख को पढ़ें।
    ये भी पढ़ें:- बिहार पुलिस एसआई सिलेबस

    बिहार पुलिस एसआई भर्ती 2026 अवलोकन

    बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (Bihar Police Sub-Ordinate Service Commission : BPSSC) द्वारा बिहार में दारोगा पद पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन कई चरणों में किया जाता है। भर्ती परीक्षा का पहला चरण बिहार पुलिस एसआई प्रारंभिक परीक्षा है। परीक्षा के विभिन्न चरणों, आवेदन का माध्यम, आधिकारिक वेबसाइट की जानकारी नीचे तालिका में देखें।

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    भर्ती प्रक्रिया आयोजक

    बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (बीपीएसएससी)

    पद का नाम

    पुलिस सब इंस्पेक्टर और सार्जेंट

    आवेदन का माध्यम

    ऑनलाइन

    चयन प्रक्रिया

    • प्रारंभिक

    • मेन्स

    • शारीरिक दक्षता परीक्षण/शारीरिक मानक परीक्षण

    • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

    • चिकित्सा परीक्षण

    परीक्षा का तरीका

    लिखित (ओएमआर मोड)

    रिक्तियों की संख्या

    1799

    परीक्षा का स्तर

    राज्य स्तरीय

    आधिकारिक वेबसाइट

    https://bpssc.bihar.gov.in

    बिहार पुलिस एसआई भर्ती 2026 - मुख्य तिथियां

    बीपीएसएससी द्वारा 23 सितंबर को जारी अधिसूचना के अनुसार, Bihar Police SI Vacancy 2026 आवेदन की तिथि 26 सितंबर से 26 अक्टूबर 2025 थी। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में बिहार दारोगा भर्ती परीक्षा शेड्यू देख सकते हैं-

    इवेंट

    डेट्स

    बिहार पुलिस वैकेंसी आवेदन प्रारंभ

    26 सितंबर 2025

    बिहार पुलिस एसआई आवेदन अंतिम तिथि

    26 अक्टूबर 2025

    बिहार पुलिस एसआई आवेदन सुधार

    26 अक्टूबर से 3 दिसंबर 2025 तक

    बिहार पुलिस एसआई एडमिट कार्ड

    29 दिसंबर 2025

    बिहार पुलिस एसआई प्रारंभिक परीक्षा

    18 और 21 जनवरी 2026

    बिहार पुलिस एसआई प्रीलिम्स परिणाम

    16 मार्च 2026

    बिहार पुलिस एसआई मुख्य परीक्षा

    अप्रैल 2026
    27 मई 2026 (स्थगित)

    नई तिथि जल्द सूचित किया जाएगा

    बिहार पुलिस एसआई मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड

    12 मई 2026 (रद्द)
    नई तिथि जल्द सूचित किया जाएगा

    बिहार पुलिस एसआई मुख्य परीक्षा परिणाम

    19 जून 2026

    बिहार पुलिस एसआई शारीरिक दक्षता परीक्षण

    सूचित किया जाएगा

    बिहार पुलिस एसआई फाइनल परिणाम

    सूचित किया जाएगा

    बिहार दारोगा आवेदन पत्र 2026 (Bihar SI application form in Hindi)

    आवेदन करने के लिए bpssc.bihar.gov.in पर जाकर, बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर आवेदन लिंक के माध्यम से बिहार एसआई आवेदन पत्र भर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले उम्मीदवार को वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए नाम, जन्म तिथि, पता जैसे विवरण भरने होते हैं।

    बिहार पुलिस एसआई आवेदन शुल्क (Bihar police SI Application fee)

    श्रेणी

    बिहार पुलिस एसआई आवेदन शुल्क

    बिहार के सामान्य/ईबीसी/ओबीसी, अन्य राज्य के उम्मीदवार

    100 रुपये

    बिहार के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/शारीरिक रूप से विकलांग

    100 रुपये

    बिहार की महिलाएँ, थर्ड जेंडर

    100 रुपये

    बिहार पुलिस एसआई पात्रता मानदंड 2026

    बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर पद पर बहाली के लिए जारी अधिसूचना में पात्रता मानदंड का उल्लेख किया जाता है। पात्रता मानदंड के अनुसार, उम्मीदवारों को देश के मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए। उम्मीदवारों की उम्र 20 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांंकि आरक्षित श्रेणी को उम्र सीमा में छूट का भी प्रावधान है। विस्तृत जानकारी के लिए नीचे बिंदुवार पात्रता मानदंड को समझाया गया है।

    ये भी पढ़े:-

    बिहार दारोगा के लिए शैक्षणिक योग्यता

    • बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर पदों पर आवेदन के लिए बिहार पुलिस एसआई पात्रता के अनुसार, उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    बिहार पुलिस वैकेंसी 2026 के लिए आयु सीमा

    • बिहार पुलिस एसआई आयु सीमा के अनुसार, उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 37 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट का प्रावधान है।

    Bihar Police New Vacancy 2026 के लिए शारीरिक योग्यता

    • बिहार दारोगा पदों के लिए सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवार की न्यूनतम न्यूनतम लंबाई 165 सेमी और सीना बिना फुलाए 81 एवं फुलाकर 86 सेमी होना चाहिए।

    • अत्यंत पिछड़ा वर्ग, एससी, एसटी वर्ग की न्यूनतम लंबाई 160 सेमी और सीना बिना फुलाए 79 एवं फुलाकर 84 सेमी होना चाहिए।

    • महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 155 सेमी एवं न्यूनतम वजन 48 किलोग्राम होना आवश्यक है।

    उपयोगी लिंक

    बिहार पुलिस एसआई चयन प्रक्रिया

    बिहार पुलिस एसआई भर्ती के लिए बिहार पुलिस एसआई परीक्षा पैटर्न के अनुसार, उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा:

    चरण 1 – बिहार पुलिस एसआई प्रारंभिक परीक्षा

    प्रारंभिक परीक्षा में दो विषय होंगे, अर्थात् सामान्य ज्ञान और समसामयिक घटनाएं। परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। उम्मीदवारों को 200 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। केवल वे उम्मीदवार जो प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करेंगे, वे ही मुख्य परीक्षा के लिए पात्र होंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर बिहार पुलिस एसआई एडमिट कार्ड जारी किया जाता है जिसे रजिस्ट्रेशन नंबर या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और जन्म तिथि की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं।

    1767069148841

    चरण 2 – बिहार पुलिस एसआई मुख्य परीक्षा

    प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। मुख्य परीक्षा में दो पेपर होंगे, पेपर I और पेपर II। प्रत्येक पेपर में 100 प्रश्न होंगे, जिनमें से प्रत्येक 2 अंक का होगा। पेपर I में सामान्य हिंदी और पेपर II में सामान्य अध्ययन, गणित, नागरिक शास्त्र आदि विषय शामिल होंगे।

    चरण 3 – बिहार पुलिस एसआई शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) / शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी)

    बिहार पुलिस एसआई के पद पर चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को पीईटी उत्तीर्ण करना होगा जिसमें दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद और गोला फेंक जैसी स्पर्धाएं शामिल हैं। बिहार पुलिस नियमों के अनुसार पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए इन स्पर्धाओं को उत्तीर्ण करने के मानक अलग-अलग हैं। केवल पीईटी उत्तीर्ण करने वाले ही आगे की चयन प्रक्रिया के लिए पात्र होंगे, जिसमें दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा दौर शामिल है।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: मैं बिहार पुलिस एसआई के लिए आवेदन कैसे करूं?
    A:

    बिहार पुलिस एसआई आवेदन आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरा जाता है, लेख में पूरी जानकारी दी गई है।

    Q: एसआई की वैकेंसी कब निकलेगी 2025 में?
    A:

    बिहार एसआई के लिए आवेदन 26 सितंबर से 26 अक्टूबर 2025 तक थी।

    Q: बिहार पुलिस एसआई परीक्षा 2025 कब होगी?
    A:

    बिहार पुलिस एसआई प्रारंभिक परीक्षा 18 और 21 जनवरी 2026 को आयोजित हुई। मुख्य परीक्षा तिथि 27 मई 2026 है।

    Q: बिहार पुलिस में एसआई कैसे बने?
    A:

    बिहार पुलिस में एसआई बनने के लिए पहले आवेदन करना होगा फिर प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) और चिकित्सा परीक्षण जैसे कई चरणों से गुजरना पड़ता है, जिनमें हर चरण को पास करना ज़रूरी है।

    Q: बिहार एसआई भर्ती के लिए कितनी आयु होनी चाहिए?
    A:

    बिहार एसआई भर्ती के लिए उम्मीदवारों की उम्र 20 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Ongoing Dates
    NABARD Grade A Score Card Date

    30 Jul'26 - 31 Dec'26 (Online)