Careers360 Logo
ask-icon
share
    राजस्थान वीडीओ रिजल्ट 2025 (Rajasthan VDO Result 2025 ): फाइनल रिजल्ट जारी
    • लेख
    • राजस्थान वीडीओ रिजल्ट 2025 (Rajasthan VDO Result 2025 ): फाइनल रिजल्ट जारी

    राजस्थान वीडीओ रिजल्ट 2025 (Rajasthan VDO Result 2025 ): फाइनल रिजल्ट जारी

    Kunal solankiUpdated on 25 Jun 2026, 09:20 AM IST

    राजस्थान वीडीओ रिजल्ट 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आरएसएसबी वीडीओ अंतिम रिजल्ट 2026 (rssb vdo final result 2026) 24 जून 2026 को जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट https://rssb.rajasthan.gov.in/ से आरएसएसबी वीडीओ फाइनल रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि ये रिजल्ट दस्तावेजन सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी किया गया है।
    1782358780529

    This Story also Contains

    1. राजस्थान वीडीओ रिजल्टअपडेट्स 19 दिसंबर 2025 -
    2. राजस्थान वीडीओ भर्ती 2025- एक नजर
    3. राजस्थान वीडीओ रिजल्ट कब आएगा? (Rajasthan VDO result kab aayega?)
    4. राजस्थान वीडीओ भर्ती परीक्षा 2025- आंसर की
    5. राजस्थान वीडीओ भर्ती परीक्षा 2025 - ध्यान रखने योग्य बातें
    राजस्थान वीडीओ रिजल्ट 2025 (Rajasthan VDO Result 2025 ): फाइनल रिजल्ट जारी
    राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा रिजल्ट 2025

    इससे पहले राजस्थान वीडीओ पद के लिए दिव्यांगत उम्मीदवारों के लिए मेडिकल परीक्षण जारी था। बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार चयनित उम्मीदवारों को अपने क्रमानुसार 23 और 24 मार्च को निर्धारित स्थल पर मेडिकल परीक्षण के लिए उपस्थित होना था। उम्मीदावरों को सलाह दी जाती है कि वे बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें। राजस्थान वीडीओ मेडिकल परीक्षण अधिसूचना डाउनलोड करें
    1773720861022


    इससे पहले बोर्ड द्वारा दस्तावेज सत्यापन के लिए चयनित उम्मीदवारों के लिए ओएमआर शीट डाउनलोड करने का विकल्प जारी किया गया था। इसके लिए उम्मीदवारों को अपना लॉगइन विवरण दर्ज करना होगा। बोर्ड द्वार राजस्थान वीडीओ स्कोरकार्ड ऑनलाइन मोड में जारी कर दिया गया था। उम्मीदवार बोर्ड की वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in से राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा स्कोरकार्ड (Rajasthan VDO Scorecard) की जांच कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपना एसएसओ आईडी से लॉगइन करना होगा। इसकी जानकारी बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी। राजस्थान वीडीओ स्कोरकार्ड डाउनलोड डायरेक्ट लिंकराजस्थान वीडीओ ओएमआर शीट डायरेक्ट डाउनलोड लिंक
    1772343313533

    जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान वीडीओ परीक्षा में दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए मेडिकल वेरिफिकेशन शेड्यूल जारी किया गया। ये शेड्यूल जिले वार तरीके से निरंतर जारी किया जा रहा था। बता दें कि राजस्थान वीडीओ दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया 2025 में अनुपस्थित रहे उम्मीदवारों के लिए 20 जनवरी को अधिसूचना जारी की गई थी। बोर्ड द्वारा राजस्थान वीडीओ दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया 2025 में अनुपस्थित रहे उम्मीदवारों की सूची जारी की गई साथ ही इन्हे अंतिम अवसर दिए जाने हेतु 23 जनवरी को उपस्थित होने को कहा है। बता दें कि ग्राम विकास दस्तावेज प्रक्रिया 17 जनवरी को समाप्त हो गई थी। राजस्थान वीडीओ दस्तावेज शेड्यूल देखेंराजस्थान वीडीओ प्रारंभिक आसंर की देखें

    1770013773570


    राजस्थान वीडीओ दस्तावेज सत्यापन संबंधित अधिसूचना देखें-


    1768967964592


    बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, उम्मीदवार 2 से 12 जनवरी तक दस्तावेज सत्यापन के लिए इंदिरा गांधी पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास संस्थान, जवाहर लाल नेहरू मार्ग, जयपुर में उपस्थित होना था। यदि कोई अभ्यर्थी अपरिहार्य कारणों से निर्धारित कार्य-क्रम के दौरान उपस्थित नहीं हो पाता है, तो ऐसे अभ्यर्थियों को 16 और 17 जनवरी 2026 को अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा। आयोग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित न होने की स्थिति में संबंधित अभ्यर्थी का चयन निरस्त कर दिया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी स्वयं अभ्यर्थी की होगी।
    दस्तावेज सत्यापन के लिए शेड्यूल मेरिट- दस्तावेज सत्यापन के लिए अभ्यर्थियों की सूचीमेरिट- दस्तावेज सत्यापन के लिए अभ्यर्थियों की सूची

    आरएसएसबी द्वारा आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर राजस्थान वीडीओ फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है। उम्मीदवार बोर्ड की वेबसाइट से आरएसएसबी वीडीओ फाइनल आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। इस लेख में भी आंसर की डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराया गया है। आरएसएसबी वीडीओ फाइनल आंसर की डाउनलोड लिंक
    1766483513930

    बता दें कि बोर्ड द्वारा पहले ही राजस्थान वीडीओ रिजल्ट 2025 जारी कर दिया गया था। बोर्ड द्वारा वीडीओ भर्ती 2025 के लिए कुल 850 पदों पर 02 गुणा उम्मीदवारों को पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन के लिए सूचीबद्ध किया गया है। इन उम्मीदवारों के लिए स्क्रूटिनी फॉर्म भरने की तिथि 22-28 दिसंबर निर्धारित की गई है।
    Latest: राजस्थान वीडीओ कट ऑफ 2025 जारी राजस्थान ग्रुप डी रिजल्टराजस्थान वीडीओ कट ऑफ 2025
    1766200968231

    राजस्थान वीडीओ मेरिट लिस्ट डायरेक्ट लिंक देखें

    राजस्थान वीडीओ रिजल्ट पर मिले लेटेस्ट अपडेट के अनुसार राजस्थान वीडीओ रिजल्ट का अनुमोदन कर दिया गया है। किसी भी समय रिजल्ट ऑनलाइन उपलब्ध हो जाएगा। उम्मीदवार आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर राजस्थान वीडीओ रिजल्ट 2025 पीडीएफ (Rajasthan vdo result 2025 pdf in Hindi) देख सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट की जांच करें।

    प्राधिकरण द्वारा आयोजित दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में 5 दिसंबर को शामिल नहीं हुए उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन 18 दिसंबर को किया गया। आरएसएसबी के अध्यक्ष आलोक राज के द्वारा सोशल मीडिया पर वीडीओ रिजल्ट से संबंधित दी गई जानकारी के अनुसार 19 दिसंबर को राजस्थान वीडीओ का रिजल्ट जारी होगा। आलोक राज ने जानकारी देते हुए बताया है कि राजस्थान वीडीओ रिजल्ट अगली बोर्ड मीटिंग 19 दिसंबर को होगी और पूरा प्रयास रहेगा कि उसी दिन राजस्थान वीडीओ रिजल्ट भी जारी कर दिया जाए।

    राजस्थान वीडीओ रिजल्टअपडेट्स 19 दिसंबर 2025 -

    राजस्थान वीडीओ रिजल्ट @6ः15 PM - रिजल्ट के साथ कटऑफ भी जारी होगा

    राजस्थान वीडीओ 2025 परिणाम के साथ आरएसएस बोर्ड द्वारा श्रेणी वार राजस्थान वीडीओ कट-ऑफ अंक 2025 भी जारी किए जाएंगे। इससे पहले राजस्थान वीडीओ प्रारंभिक आसंर की ऑनलाइन मोड में 12 नवंबर 2025 को जारी की गई थी। उम्मीदवार आंसर की का मिलान कर संभावित अंक का अनुमान लगा सकते हैं।

    राजस्थान वीडीओ रिजल्ट @5ः40 PM - राजस्थान वीडीओ रिजल्ट 2025 कैसे देखें

    आरएसएसबी की वेबसाइट पर रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए चरणों का पालन कर सकते हैं:

    • आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
    • होम पेज पर चल रहे लेटेस्ट अपडेट या रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।
    • उसके बाद स्क्रिन पर विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के लिंक दिखेंगे।
    • इनमें से राजस्थान वीडीओ भर्ती परीक्षा 2025 रिजल्ट का लिकं खोजें।
    • राजस्थान वीडीओ भर्ती परीक्षा 2025 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करने पर रिजल्ट पीडीएफ प्रारुप में दिखाई देगा।
    • राजस्थान वीडीओ रिजल्ट डाउनलोड करें।

    राजस्थान वीडीओ रिजल्ट @5ः00 PM - वेबसाइट क्रैश

    राजस्थान वीडीओ रिजल्ट जारी करने वाले प्राधिकरण आरएसएसबी की साइट पर इंटरनल सर्वर एरर का मैसेज दिख रहा है। माना जा रहा है कि राजस्थान वीडीओ रिजल्ट अपलोड करने की प्रक्रिया चल रही है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद वीडीओ रिजल्ट 2025 जारी होने के साथ साइट पर दिख रहा एरर भी दूर हो जाएगा।

    1766144261269

    राजस्थान वीडीओ रिजल्ट @4ः25 PM - राजस्थान वीडीओ रिजल्ट लिंक कब जारी होगा

    राजस्थान वीडीओ के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं कि राजस्थान वीडीओ रिजल्ट लिंक कब जारी होगा? संभावना है कि आज शाम तक राजस्थान वीडीओ रिजल्ट 2025 पीडीएफ (Rajasthan vdo result 2025 pdf in Hindi) फॉर्मेट में जारी किया जाएगा।

    राजस्थान वीडीओ रिजल्ट @3ः40 PM - वेबसाइट पर अपलोडिंग का प्रक्रिया जल्द होगी पूरी

    राजस्थान वीडीओ रिजल्ट पर मिले लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, राजस्थान वीडीओ रिजल्ट 2025 वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए औपचारिकताएं पूरी करने के बाद राजस्थान VDO रिजल्ट प्रकाशित कर दिया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

    राजस्थान वीडीओ रिजल्ट @3ः00 PM - बोर्ड मीटिंग में हुआ परिणाम जारी करने का अनुमोदन

    आरएसएसबी अध्यक्ष द्वारा सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी के अनुसार, राजस्थान वीडीओ रिजल्ट का अनुमोदन कर दिया गया है। जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर राजस्थान वीडीओ रिजल्ट 2025 जारी कर दिया जाएगा।
    1766136246187

    पहले राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम 15 दिसंबर को जारी करने का प्लान था परंतु किसी कारणवश रिजल्ट जारी नहीं हो पाया है। बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने ताजा जानकारी देते हुए बताया है कि राजस्थान वीडीओ रिजल्ट 2025 बन चुका है लेकिन किसी कारणवश कंसीडर नहीं किया गया है। इसका अर्थ ये हुआ कि उम्मीदवारों को अगली बोर्ड मीटिंग तक इंतजार करना होगा।
    राजस्थान जमादार भर्ती यहां देखें

    राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी रिजल्ट 2025 (राजस्थान वीडीओ रिजल्ट 2025) ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। वीडीओ रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉग इन क्रेडेंशियल को दर्ज करना होगा। राजस्थान वीडीओ रिजल्ट कब तक आएगा, राजस्थान वीडीओ रिजल्ट कहां जारी होगा, इन सवालों का जवाब जानने के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट की निरंतर जांच करते रहें।

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज की ओर से हाल ही में राजस्थान वीडीओ रिजल्ट 2025 12 दिसंबर को जारी करने की बात कही गई थी। हालांकि बोर्ड अध्यक्ष ने 11 दिसंबर को सोशल मीडिया पर राजस्थान वीडीओ रिजल्ट 2025 के लेकर नया अपडेट जारी करते हुए बताया गया है कि राजस्थान वीडीओ रिजल्ट 2025 किसी कारण से 12 दिसंबर को जारी नहीं हो पाएगा। आलोक राज ने सूचित किया है कि बोर्ड की मीटिंग 15 दिसंबर को करने का प्लान है जिसके बाद ही वे राजस्थान वीडीओ रिजल्ट 2025 की जानकारी दे पाएंगे।

    1765519954464

    बता दें कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा वीडीओ पद पर कुल 850 पदों पर भर्ती की जानी है। आरएसएसबी द्वारा राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन 2 नवंबर को हुआ था। राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी रिजल्ट 2025 (Rajasthan VDO Result 2025) 12 दिसंबर को जारी होने की संभावना थी। हालांकि इससे पहले वीडीओ रिजल्ट 10 दिसंबर को जारी करने की बात कही गई थी।
    इससे पहले भी आलोक राज के द्वारा अपने सोशल मीडिया पर ये जानकारी साझा की गई थी। एक यूजर के प्रश्न का जवाब देते हुए आलोक राज के द्वारा बताया गया कि राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी रिजल्ट 2025 दिसंबर में जारी करने का प्रयास किया जा रहा है।
    1764129622823

    राजस्थान ग्रामीण विकास अधिकारी आंसर की (राजस्थान वीडीओ आंसर की) जारी

    बोर्ड द्वारा राजस्थान वीडीओ प्रारंभिक आंसर की 2025 पर आपत्ति के लिए 18 नवंबर से 20 नवंबर 2025 तिथि निर्धारित की गई थी। राजस्थान वीडीओ प्रारंभिक आसंर की ऑनलाइन मोड में 12 नवंबर 2025 को जारी की गई थी। प्राधिकरण ने राजस्थान वीडीओ आंसर की से असंतुष्ट उम्मीदवारों के लिए वीडीओ आंसर की पर आपत्ति के लिए 18 से 20 नवंबर 2025 तक का समय निर्धारित किया है। उम्मीदवार आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर राजस्थान वीडीओ आंसर की 2025 (Rajasthan VDO Answer key 2025 in Hindi) देख सकते हैं। राजस्थान वीडीओ प्रारंभिक आसंर की पर मिली आप्त्तियों के निराकरण के बाद प्राधिकरण द्वारा राजस्थान वीडीओ भर्ती 2025 रिजल्ट जारी होगा। राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक भर्ती 2025 का शेड्यूल देखें

    ये भी देखें-

    इस लेख में उम्मीदवार राजस्थान वीडीओ रिजल्ट कैसे देखें, कहां देखे, क्या प्रक्रिया है? इन सबकी जानकारी प्राप्त करने के लिए लेख को पूरा पढ़ें।

    राजस्थान वीडीओ भर्ती 2025- एक नजर

    उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका की सहायता से राजस्थान वीडीओ भर्ती 2025 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    राजस्थान वीडीओ भर्ती 2025

    इवेंट

    विवरण

    परीक्षा संचालक

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड

    कुल पद

    850

    आधिकारिक वेबसाइट

    rssb.rajasthan.gov.in

    राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा तिथि

    2 नवंबर 2025

    राजस्थान वीडीओ प्रारंभिक आंसर की12 नवंबर 2025
    आंसर की पर आपत्ति की समय सीमा18- 20 नवंबर 2025

    ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा एडमिट कार्ड 2025

    30 अक्टूबर 2025

    ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा रिजल्ट 2025

    19 दिसंबर 2025

    राजस्थान वीडीओ फाइनल रिजल्ट 202624 जून 2026

    राजस्थान वीडीओ रिजल्ट कब आएगा? (Rajasthan VDO result kab aayega?)

    उम्मीदवार राजस्थान वीडीओ रिजल्ट (Rajasthan VDO Result in Hindi) आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है। राजस्थान वीडीओ फाइनल रिजल्ट कब आएगा, इसका जवाब उम्मीदवारों को मिल चुका है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर राजस्थान वीडीओ रिजल्ट 2025 जारी किया गया है । राजस्थान वीडीओ 2025 रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं।

    आरएसएसबी की वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर वीडीओ फाइनल रिजल्ट देखने के लिए निम्नलिखित चरण हैं:

    • सबसे पहले आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
    • उसके बाद राजस्थान वीडीओ रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।
    • उसके बाद स्क्रिन पर विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के लिंक दिखेंगे।
    • इनमे से राजस्थान वीडीओ भर्ती परीक्षा 2025 रिजल्ट का लिकं खोजें।

    1782358837720


    • राजस्थान वीडीओ भर्ती परीक्षा 2025 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करने पर रिजल्ट पीडीएफ प्रारुप में दिखाई देगा।

    राजस्थान की वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर रिजल्ट देखने के लिए निम्नलिखित चरण हैं:

    • सबसे पहले आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    • उसके बाद रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।

    1762148000445



    • अब उम्मीदवार अपने लॉगइन क्रेडेंशियल को दर्ज करें।

    • अब एक नई स्क्रिन दिखाई देगी जिसमें उम्मीदवार राजस्थान वीडीओ रिजल्ट देख सकते हैं।

    राजस्थान वीडीओ भर्ती परीक्षा 2025- आंसर की

    बोर्ड द्वारा राजस्थान वीडीओ भर्ती परीक्षा 2025 प्राथमिक आंसर की (Rajasthan VDO Exam Answer Key 2025) 12 नवंबर को जारी हो गई है। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर राजस्थान भर्ती परीक्षा 2025 आंसर की देख पाएंगे। बोर्ड द्वारा आसंर की जारी होने के बाद उस पर आपत्ति दर्ज करने की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

    राजस्थान वीडीओ भर्ती परीक्षा 2025 - ध्यान रखने योग्य बातें

    वीडीओ भर्ती परीक्षा 2025 रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। राजस्थान वीडीओ भर्ती परीक्षा 2025 आवेदन करने के बाद उसका प्रिंट आउट जरूर रखें। रिजल्ट देखते समय आपके लॉग इन क्रेडेंशियल में आवेदन संख्या, जन्म तिथि इत्यादि पूछी जा सकती है। राजस्थान वीडीओ भर्ती 2025 परीक्षा रिजल्ट (Rajasthan VDO Exam Result 2025) पीडीएफ में प्रारुप में जारी होगी तो उसका भी प्रिंट आउट जरुर रखें।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा 2025 रिजल्ट कब जारी होगा?
    A:

    राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी रिजल्ट 2025 जारी कर दिया गया है।

    Q: वीडीओ भर्ती परीक्षा 2025 कब आयोजित होगी?
    A:

    वीडीओ भर्ती परीक्षा 2025, 2 नवंबर को आयोजित हो चुकी है।

    Upcoming Competition Exams