Careers360 Logo
ask-icon
share
    राजस्थान वीडीओ दस्तावेज सत्यापन 2025 (Rajasthan VDO Document Verification 2025): जानें पूरा शेड्यूल
    • लेख
    • राजस्थान वीडीओ दस्तावेज सत्यापन 2025 (Rajasthan VDO Document Verification 2025): जानें पूरा शेड्यूल

    राजस्थान वीडीओ दस्तावेज सत्यापन 2025 (Rajasthan VDO Document Verification 2025): जानें पूरा शेड्यूल

    Kunal solankiUpdated on 02 Mar 2026, 09:11 AM IST

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा दस्तावेज सत्यापन के लिए चयनित उम्मीदवारों के लिए ओएमआर शीट डाउनलोड करने का विकल्प जारी कर दिया गया है। इसके लिए उम्मीदवारों को अपना लॉगइन विवरण दर्ज करना होगा। उम्मीदवारों की सहायता के लिए लेख में भी राजस्थान ओएमआर शीट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराया गया है। राजस्थान वीडीओ ओएमआर शीट डाउनलोड डायरेक्ट लिंक
    1772343654682

    This Story also Contains

    1. राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी दस्तावेज सत्यापन शेड्यूल
    2. राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी दस्तावेज सत्यापन 2025- अवलोकन सारणी
    3. राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी दस्तावेज सत्यापन 2025- दिशा निर्देश
    4. राजस्थान वीडीओ दस्तावेज सत्यापन 2025- आवश्यक दस्तावेज
    5. राजस्थान वीडीओ दस्तावेज सत्यापन 2025- दिशा निर्देश
    6. राजस्थान वीडीओ दस्तावेज सत्यापन 2025- दस्तावेज फॉर्मेट
    राजस्थान वीडीओ दस्तावेज सत्यापन 2025 (Rajasthan VDO Document Verification 2025): जानें पूरा शेड्यूल
    राजस्थान वीडीओ दस्तावेज सत्यापन 2025 प्रारंभ (Rajasthan VDO Document Verification 2025): दिशा निर्देश, प्रक्रिया


    बोर्ड द्वारा दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए मेडिकल सत्यापन शेड्यूल जारी किया गया। बोर्ड द्वारा जिलेवार तरीके से मेडिकल सत्यापन के लिए शेड्यूल जारी किया जा रहा था। ये केवल दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निरंतर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट की जांच करते रहें। बता दें कि बोर्ड द्वारा राजस्थान वीडीओ दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया 2025 में अनुपस्थित रहे उम्मीदवारों के लिए 20 जनवरी को अधिसूचना जारी की गई थी। बोर्ड द्वारा राजस्थान वीडीओ दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया 2025 में अनुपस्थित रहे उम्मीदवारों की सूची जारी की है साथ इन्हे अंतिम अवसर भी दिया गया है। उम्मीदवार 23 जनवरी को अपना दस्तावेज सत्यापन करवा सकते थे। यदि कोई उम्मीदवार इस दिन भी अनुपस्थित रहता है तो उनकी उम्मीदवारी निरस्त कर दी जाएगी। राजस्थान मेडिकल सत्यापन शेड्यूल डाउनलोड लिंक
    1770006149743

    राजस्थान वीडीओ दस्तावेज सत्यापन संबंधित अधिसूचना देखें-


    1768987296473

    बता दें कि ग्राम विकास दस्तावेज प्रक्रिया 17 जनवरी को समाप्त हो गई थी। बोर्ड द्वारा राजस्थान डीवी प्रक्रिया 2025 में अनुपस्थित रहे उम्मीदवारों की सूची 14 जनवरी को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई थी। इन्हे अंतिम अवसर हेतु 16 और 17 जनवरी को अपने दस्तावेज सत्यापन करवाने थे। जारी सूची के अनुसार कुल 392 उम्मीदवार राजस्थान दस्तावेज प्रक्रिया में अनुपस्थित थे। राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी दस्तावेज सत्यापन अधिसूचना डाउनलोड करें
    1768967675961


    राजस्थान वीडीओ लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया की अंतिम तिथि समाप्त हो चुकी है। बता दें कि उम्मीदवार 12 जनवरी तक अपना दस्तावेज सत्यापन करा सकते थे। किसी कारण से यदि कोई उम्मीदवार अपना दस्तावेज सत्यापन नहीं करा पाया है तो उन्हे 16 और 17 जनवरी को अनिवार्य रुप से उपस्थित होना था।
    1768448883893
    इसके बाद उम्मीदवारों को कोई अवसर नहीं दिया जाएगा। आएसएसबी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा 2025 में चयनित उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया 2 से 12 जनवरी 2026 तक जारी थी। आयोग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित न होने की स्थिति में संबंधित अभ्यर्थी का चयन निरस्त कर दिया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी स्वयं अभ्यर्थी की होगी। राजस्थान वीडीओ दस्तावेज सत्यापन शेड्यूल डाउनलोड डायरेक्ट लिंक1767000858739आरएसएसबी द्वारा जारी राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी दस्तावेज सत्यापन 2025 (Rajasthan VDO Document Verification Process 2025 ) में उम्मीदवारों के लिए दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं। इन सभी दिशा निर्देशों का पालन करना सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य है। राजस्थान वीडीओ रिजल्ट देखें

    राजस्थान वीडीओ दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया (Rajasthan VDO Document Verification Process in Hindi) के तहत उम्मीदवरों को अपने साथ कौन से जरूरी दस्तावेज ले जाने होंगे, क्या प्रक्रिया है? इन सभी प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए उम्मीदवर लेख को पूरा पढ़ें।

    राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी दस्तावेज सत्यापन शेड्यूल

    उम्मीदवार निम्नलिखित तालिका में राजस्थान वीडीओ दस्तावेज सत्यापन शेड्यूल देख सकते हैं।

    दस्तावेज सत्यापन तिथिसमयउम्मीदवारों की संख्या
    2 जनवरी 202610.00 (सुबह)- 2.00210
    3 जनवरी 202610.00 (सुबह)- 2.00240
    5 जनवरी 202610.00 (सुबह)- 2.00240
    6 जनवरी 202610.00 (सुबह)- 2.00240
    8 जनवरी 202610.00 (सुबह)- 2.00240
    8 जनवरी 202610.00 (सुबह)- 2.00240
    9 जनवरी 202610.00 (सुबह)- 2.00240
    10 जनवरी 202610.00 (सुबह)- 2.00240
    12 जनवरी 202610.00 (सुबह)105


    राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी दस्तावेज सत्यापन 2025- अवलोकन सारणी

    इवेंट

    विवरण

    परीक्षा संचालक

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड

    कुल पद

    850

    आधिकारिक वेबसाइट

    rssb.rajasthan.gov.in

    राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा तिथि

    2 नवंबर 2025

    राजस्थान वीडीओ प्रारंभिक आंसर की

    12 नवंबर 2025

    आंसर की पर आपत्ति की समय सीमा

    18- 20 नवंबर 2025

    ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा एडमिट कार्ड 2025

    30 अक्टूबर 2025

    ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा रिजल्ट 2025

    19 दिसंबर 2025

    आरएसएसबी वीडीओ दस्तावेज सत्यापन तिथि

    2-12 जनवरी 2026

    आरएसएसबी वीडीओ दस्तावेज सत्यापन अंतिम तिथि16-17 जनवरी 2026
    आरएसएसबी वीडीओ दस्तावेज सत्यापन अंतिम अवसर
    23 जनवरी 2026

    राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी दस्तावेज सत्यापन 2025- दिशा निर्देश

    आरएसएसबी द्वारा राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी दस्तावेज सत्यापन 2025 संबंधित दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। उम्मीदवार विस्तृत जानकारी के लिए बोर्डी की आधिकारिक वेबसाइट की जांच कर सकते हैं। नीचे संक्षिप्त में राजस्थान वीडीओ दस्तावेज सत्यापन दिशा निर्देश 2025 (Rajasthan VDO Document Verification Instruction 2025) दिए गए हैं।


    1767000331344

    राजस्थान वीडीओ दस्तावेज सत्यापन 2025- आवश्यक दस्तावेज

    बोर्ड द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर दस्तावेज सत्यापन हेतु साथ ले जाने वाले आवश्यक दस्तावेजों की सूची भी जारी की गई है। इस संबंध में उम्मीदवारों को एक चैक लिस्ट भी जारी की गई है जिसे उम्मीदवारों को स्वंय भरना होगा। बोर्ड द्वारा जारी चैक लिस्ट में उम्मीदवारों को दस्तावेज की उपलब्धता, जारी होने की तिथि, पृष्ठ संख्या को मार्क करना होगा। राजस्थान वीडीओ दस्तावेज सत्यापन चैक लिस्ट डायरेक्ट लिंक


    1767001106796


    राजस्थान वीडीओ दस्तावेज सत्यापन 2025- दिशा निर्देश

    आरएसएसबी द्वारा जारी अधिसूचना में राजस्थान वीडीओ दस्तावेज सत्यापन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। नीचे संक्षिप्त में इन दिशा निर्देशों की जानकारी दी गई है।

    • उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर ही दस्तावेज सत्यापन के लिए इंदिरा गांधी पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास संस्थान, जवाहर लाल नेहरू मार्ग, जयपुर में उपस्थित होना होगा।
    • उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे दस्तावेज सत्यापन के लिए निर्धारित क्रम में ही दस्तावेजों को प्रस्तुत करें।
    • उम्मीदवार अपने रोल नंबर के क्रम के अनुसार ही टोकन प्राप्त कर आवंटित दल के सामने दस्तावेज प्रस्तुत करें।
    • दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में कोई समस्या आने पर परिसर में उपलब्ध हेल्प डेस्क से संपर्क करें।
    • दस्तावेज सत्यापन के लिए आने वाले उम्मीदवारों के लिए कोई भी भत्ता देय नहीं होगा।
    • उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पार्किंग की समस्या से बचने के लिए सार्वजनिक वाहन का उपयोग करें।

    राजस्थान वीडीओ दस्तावेज सत्यापन 2025- दस्तावेज फॉर्मेट

    प्राधिकरण द्वारा राजस्थान वीडीओ दस्तावेज सत्यापन 2025 हेतु फॉर्मेट जारी किया है। जारी फॉर्मेट में चरित्र प्रमाण पत्र,धूम्रपान नहीं करने के संबंध में घोषणा पत्र, अविवाहित उम्मीदवारों के द्वारा घोषणा पत्र इत्यादि अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों का फॉर्मेट जारी किया है।

    1767003386735

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    APS CSB Score Card Date

    8 Oct'25 - 31 Mar'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPSC State Services Late Fee Application Date

    17 Feb'26 - 1 Apr'26 (Online)