Careers360 Logo
ask-icon
share
    अग्निपथ आर्मी भर्ती 2025 (Agnipath Army Recruitment 2025i): रिजल्ट, शेड्यूल@joinindianarmy.nic.in
    • लेख
    • अग्निपथ आर्मी भर्ती 2025 (Agnipath Army Recruitment 2025i): रिजल्ट, शेड्यूल@joinindianarmy.nic.in

    अग्निपथ आर्मी भर्ती 2025 (Agnipath Army Recruitment 2025i): रिजल्ट, शेड्यूल@joinindianarmy.nic.in

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 07 Nov 2025, 06:03 PM IST

    अग्निपथ आर्मी भर्ती 2025 (Agnipath Army Recruitment 2025 in hindi) : इंडियन आर्मी ने आरटीजी 2025-26 के लिए रैली नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सूचना के अनुसार, कोलकाता जोन के लिए रैली का आयोजन 9 नवंबर से 5 दिसंबर 2025 तक होगा। लखनऊ जोने के लिए रैली जनवरी 2026 में आयोजित होगी। वहीं जलंधर के लिए रैली फरवरी 2026 में आयोजित की जाएगी। इससे पहले, अग्निपथ आर्मी सीसीई 2025 (Army Agniveer CEE 2025 in Hindi) में सफल उम्मीदवारों के लिए जोनवाइज आर्मी भर्ती रैली का आयोजन सितंबर 2025 में किया गया था।

    अग्निपथ आर्मी भर्ती 2025 (Agnipath Army Recruitment 2025i):  रिजल्ट, शेड्यूल@joinindianarmy.nic.in
    अग्निवीर आर्मी भर्ती 2025 आवेदन, पात्रता, सिलेबस

    1762515716568

    अग्निपथ आर्मी सीसीई रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर 26 जुलाई, 2025 को जारी किया गया। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल, जैसे आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करके अग्निपथ आर्मी सीसीई परिणाम 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के फेज-2 में शामिल होंगे। उम्मीदवारों को फेज-2 के लिए अपने जोन के लिए बताए गए केंद्र पर निर्धारित तिथि और समय पर पहुंचना होगा और मूल दस्तावेज/प्रमाणपत्र और अटेस्टेड फोटोकॉपी के साथ पहुंचना होगा।

    अग्निवीर आर्मी भर्ती रैली का शेड्यूल -

    1754544344265


    इंडियन आर्मी में अग्निवीरों की भर्ती के लिए 30 जून से 10 जुलाई तक अग्निवीर भर्ती परीक्षा का आयोजित की गई थी। अग्निवीर भर्ती परीक्षा 2025 (Agniveer Exam 2025 in hindi) परिणाम के बाद प्रोविजनल आंसर की जारी की जाएगी। अग्निवीर आंसर की जारी होने के बाद, परीक्षा में शामिल उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट से इंडियन आर्मी अग्निवीर आंसर की 2025 (Agniveer answer key 2025 in hindi) डाउनलोड कर सकते हैं। आपत्तियों पर सुनवाई के बाद अग्निवीर आर्मी रिजल्ट और फाइनल आंसर की (Final Agniveer answer key in hindi) जारी होगी।

    30 जून से शुरू हुई अग्निवीर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक वेबसाइट join Indianarmy.nic.in पर अग्निवीर आर्मी एडमिट कार्ड 2025 (angiveer army admit card 2025 in hindi) पद के अनुसार 16 जून से जारी किया गया। अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) की परीक्षा के लिए अग्निवीर का एडमिटट कार्ड 16 जून को और बाकि पदों के लिए 18 जून को जारी हुआ। प्राधिकरण की ओर से सूचना में बताया गया था कि वर्ष 2025-26 के लिए अग्निवीर, जेसीओ/ओआर के लिए ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा 30 जून से 10 जुलाई 2025 तक निर्धारित है।

    इससे पहले, अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक वेबसाइट join Indianarmy.nic.in पर अग्निवीर आर्मी भर्ती एडमिट कार्ड 16 जून से 26 जून तक पद आधारित परीक्षा तिथि के अनुसार जारी करने की सूचना दी गई थी जिसे बाद में संशोधित करते हुए नई तिथि जारी की गई। अग्निवीर भर्ती 2025 सीसीई (Agniveer recruitment 2025 cce in hindi) का आयोजन 30 जून से शुरू हुआ जो 10 जुलाई तक चली।

    ऑनलाइन सीसीई 2025-26 शेड्यूल देखें

    1750053135244

    इससे पहले 5 जून को जारी परीक्षा तिथि के अनुसार एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि अलग थी। सूचना देखें -

    1749104874845

    अग्निपथ आर्मी 2025 भर्ती अवेदन (Agnipath army 2025 recruitment application In hindi) की अंतिम तिथि 25 अप्रैल 2025 कर दी गई थी। इससे पहले, अग्निवीर आर्मी भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल थी। आवेदन प्रक्रिया 12 मार्च से शुरू की गई थी। इस बार अग्निवीरों के लिए फॉर्म में बदलाव किया गया है। उम्मीदवारों के पास दो पोस्ट पर आवेदन करने का ऑप्शन दिया गया था।

    अग्निपथ सेना भर्ती 2025 चार साल की अवधि के लिए भारतीय सेना में सैनिकों की भर्ती के लिए एक चयन प्रक्रिया है। अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की भर्ती हर साल की जाती है। 2025 के लिए अग्निवीर भर्ती (Army Agniveer Vacancy in hindi) आवेदन की अंतिम तिथि 25 अप्रैल 2025 थी।

    अग्निपथ योजना (Agnipath scheme in hindi) वर्ष 2022 में भारतीय सशस्त्र बलों के लिए युवा, फिटर उम्मीदवारों की भर्ती के लिए शुरू की गई थी। अग्निपथ सेना 2025 भर्ती (Agnipath army 2025 recruitment In hindi) के लिए आधिकारिक वेबसाइट join Indianarmy.nic.in है। अग्निपथ भर्ती 2025 योजना (Agneepath recruitment 2025 scheme in hindi) के तहत कुछ महत्वपूर्ण पद हैं अग्निवीर - जनरल ड्यूटी, अग्निवीर - ट्रेड्समैन, अग्निवीर - तकनीकी, अग्निवीर - तकनीकी- विमानन और गोला बारूद परीक्षक और, अग्निवीर - क्लर्क और स्टोरकीपर।

    अग्निपथ सेना भर्ती 2025 - लाभ (Agneepath Army Recruitment 2025 - Advantages in hindi)

    अग्निपथ सेना में शामिल होने से उन छात्रों/उम्मीदवारों को कई लाभ होंगे जो अपने जीवन के शुरुआती दौर में भारतीय सेना में काम करना चाहते हैं। यह अवसर उम्मीदवारों को एक बेहतरीन अनुभव प्रदान करता है। कुछ फायदे नीचे सूचीबद्ध हैं -

    • हर साल हजारों युवाओं को रोजगार का अवसर

    • 17.5 साल की उम्र में नौकरी

    • अच्छी खासी सैलरी

    • सेवा अवधि के दौरान विभिन्न कौशल सिखाए जाएंगे।

    • सेवा प्रमाणपत्र/अग्निवीर कौशल प्रमाणपत्र

    • सेवानिवृत्ति पर लगभग 11 लाख की एकमुश्त राशि

    • 25% तक अग्निवीरों को सशस्त्र बलों के नियमित कैडर में नामांकित किया जाएगा।

    इसे भी पढ़ें - दिल्ली पुलिस भर्ती 2025

    अग्निपथ सेना भर्ती 2025 - महत्वपूर्ण तिथियां (Agnipath Army Recruitment 2025 - Important Dates in Hindi)

    अग्निपथ 2025 भर्ती परीक्षा (Agnipath 2025 recruitment exams in hindi) साल में एक बार आयोजित की जाती है। अग्निपथ भर्ती 4 साल के लिए भारतीय सेना में सेवा देने के लिए उम्मीदवारों को नियुक्त करने के लिए आयोजित की जाती है।अग्निपथ सेना 2025 की सभी महत्वपूर्ण तिथियां (Agneepath army 2025 important dates in Hindi) आधिकारिक अधिसूचना में साझा की जाएंगी। उम्मीदवारों के लिए किसी भी समय सीमा से पहले अग्निपथ सेना भर्ती 2025 की तारीखों (Agnipath army recruitment 2025 dates in Hindi) पर नज़र रखना महत्वपूर्ण है। अग्निपथ सेना भर्ती 2025 की कुछ प्रमुख तिथियाँ नीचे तालिका में दिखाई गई हैं -

    अग्निपथ सेना भर्ती 2025 मुख्य तारीखें

    अग्निपथ आर्मी पोस्ट का नाम

    अधिसूचना की तिथि

    आवेदन आरंभ

    आवेदन की अंतिम तिथि

    परीक्षा तिथि

    अग्निवार (General Duty)

    मार्च 2025


    12 मार्च 2025

    10 अप्रैल 2025
    25 अप्रैल 2025

    30 जून-3 जुलाई 2025

    Tradesman

    12 मार्च 2025

    10 अप्रैल 2025
    25 अप्रैल 2025

    3-4 जुलाई 2025 (10वीं स्तर के लिए)
    7 जुलाई 2025 (8वीं स्तर के लिए)

    Technical

    12 मार्च 2025

    10 अप्रैल 2025
    25 अप्रैल 2025

    4 जुलाई 2025

    Technical- Aviation and Ammunition Examiner

    12 मार्च 2025

    10 अप्रैल 2025
    25 अप्रैल 2025

    4 जुलाई 2025

    Clerk and Storekeeper tech

    12 मार्च 2025

    10 अप्रैल 2025
    25 अप्रैल 2025

    10 जुलाई 2025

    अग्निपथ सेना भर्ती 2025 पात्रता मानदंड (Agnipath Army recruitment 2025 Eligibility Criteria in Hindi)

    अग्निपथ सेना पात्रता मानदंड 2025 (Agnipath army eligibility criteria 2025 in Hindi) न्यूनतम विशिष्टताएं हैं जिन्हें उम्मीदवारों को पद के लिए आवेदन करने से पहले पूरा करना होगा। अग्निपथ सेना भर्ती 2025 पात्रता मानदंड उम्मीदवारों की जांच के लिए आधिकारिक अधिसूचना/आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। इस तरह की भूमिका के लिए महत्वपूर्ण अग्निपथ सेना भर्ती पात्रता मानदंड 2025 में आयु, शैक्षणिक योग्यता, वैवाहिक स्थिति, नागरिकता, शारीरिक मानक आदि शामिल हैं। नीचे दी गई तालिका कुछ पदों के लिए अग्निपथ सेना भर्ती पात्रता दर्शाती है -

    अग्निपथ आर्मी 2025- पात्रता मानदंड (Agneepath Army 2025 - Eligibility Criteria)

    अग्निपथ आर्मी पोस्ट का नाम

    आयु सीमा

    एजुकेशनल क्वालीफिकेशन / शैक्षणिक योग्यता

    General Duty

    17 ½ - 21 वर्ष

    कक्षा 10वीं/मैट्रिक कुल मिलाकर 45% अंकों के साथ और प्रत्येक विषय में 33%।

    Tradesman

    17 ½ - 21 वर्ष

    कक्षा 10वीं पास

    Agniveer (General Duty) Women in Corps of Military Police

    17 ½ - 21 वर्ष

    कक्षा 10वीं/मैट्रिक कुल मिलाकर 45% अंकों के साथ और प्रत्येक विषय में 33%।

    Technical- Aviation and Ammunition Examiner

    17 ½ - 21 वर्ष

    विज्ञान में भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित और अंग्रेजी के साथ न्यूनतम 50% अंकों के साथ इंटरमीडिएट उत्तीर्ण और प्रत्येक विषय में 40% अंक।

    Office Assistant / Store Keeper Technical (All Arms)

    17 ½ - 21 वर्ष

    इंटरमीडिएट परीक्षा किसी भी स्ट्रीम (कला, वाणिज्य, विज्ञान) में कुल 60% अंकों के साथ उत्तीर्ण और प्रत्येक विषय में न्यूनतम 50%। बारहवीं कक्षा में अंग्रेजी और गणित/अकाउंट/बुक कीपिंग में 50% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

    Also read -

    अग्निपथ आर्मी सिलेबस 2025 (Agnipath Army Syllabus in Hindi)

    अग्निपथ सेना भर्ती (Agnipath Army Recruitment in Hindi) में एक लिखित परीक्षा होती है जिसके लिए एक पाठ्यक्रम दिया जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षण की तैयारी शुरू करने से पहले अग्निपथ सेना 2025 पाठ्यक्रम (Agneepath army 2025 syllabus in hindi) को अच्छी तरह से पढ़ना आवश्यक है। नीचे दी गई तालिका उन विषयों को दिखाती है जिन पर अग्निपथ सेना भर्ती पाठ्यक्रम 2025 आधारित होगा -

    अग्निपथ आर्मी भर्ती सिलेबस 2025

    अग्निपथ आर्मी पद का नाम

    सिलेबस

    General Duty

    • जेनरल अवेयरनेस

    • रीजनिंग

    • न्यूमेरिकल एबिलिटी

    Tradesman

    • सामान्य ज्ञान

    • बेसिक मैथेमेटिक्स

    • सामान्य विज्ञान

    • लॉजिकल रीजनिंग

    Agniveer (General Duty) Women in Corps of Military Police

    —--

    Technical- Aviation and Ammunition Examiner

    • सामान्य योग्यता

    • तकनीकी विषय

    • विमानन मूल तथ्य (Aviation basics), गुणवत्ता नियंत्रण और निरीक्षण प्रक्रियाओं आदि से संबंधित विषय।

    Office Assistant / Store Keeper Technical (All Arms)

    • सामान्य ज्ञान

    • सामान्य बुद्धि और तर्क.

    • संख्यात्मक योग्यता

    • अंग्रेज़ी

    देश की पुलिस भर्ती परीक्षाओं के बार में जानें

    अग्निपथ सेना भर्ती 2025 - परीक्षा पैटर्न (Agnipath Army Recruitment 2025 - Exam Pattern in Hindi)

    अग्निपथ सेना भर्ती परीक्षा पैटर्न 2025 आधिकारिक अधिसूचना में join Indianarmy.nic.in पर साझा किया जाएगा। अग्निपथ 2025 सेना परीक्षा पैटर्न (Agnipath Army recruitment Exam pattern 2025 In Hindi) पद के आधार पर भिन्न हो सकता है। हालाँकि, अग्निपथ सेना परीक्षा पैटर्न 2025 में केवल मामूली बदलाव हो सकते हैं।

    अग्निपथ सेना भर्ती 2025 - प्रवेश पत्र (Agnipath Army Recruitment 2025 - Admit Card in Hindi)

    अग्निपथ सेना 2025 भर्ती सेना एडमिट कार्ड (Agnipath army 2025 recruitment army admit card in hindi) भारतीय सेना द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन एक वैध सरकारी आईडी के साथ अपना अग्निपथ सेना प्रवेश पत्र 2025 (Agneepath army admit card 2025 in Hindi) ले जाना होगा। अग्निपथ सेना भर्ती एडमिट कार्ड 2025 परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा।

    अग्निपथ सेना भर्ती एडमिट कार्ड 2025 डेट्स

    Agneepath आर्मी पद

    एडमिट कार्ड डेट

    General Duty

    16 जून 2025

    Tradesman

    18 जून 2025

    Agniveer (General Duty) Women in Corps of Military Police

    23 जून 2025

    18 जून 2025

    Technical- Aviation and Ammunition Examiner

    19 जून 2025

    18 जून 2025

    Office Assistant / Store Keeper Technical (All Arms)

    27 जून 2025

    18 जून 2025

    ये भी देखें - इंडिया पोस्ट रिक्रूटमेंट 2025- आवेदन, पात्रता, परीक्षा

    अग्निपथ सेना अग्निवीर भर्ती 2025 परिणाम (Agneepath Army agniveer Recruitment 2025 Results in Hindi)

    अग्निपथ सेना भर्ती परिणाम 2025 (Agnipath army recruitment results 2025 in hindi) उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ के रूप में जारी किया जाएगा। अग्निपथ सेना परिणाम 2025 परीक्षा के आयोजन के एक महीने बाद जारी किया जाएगा। अग्निपथ सेना भर्ती परिणाम उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार अगले दौर में चले जाएंगे।

    अग्निपथ सेना भर्ती परिणाम की जांच करने के चरण -

    • आधिकारिक वेबसाइट, join Indianarmy.nic.in पर जाएं

    • अग्निवीर परिणाम लिंक या सीईई परिणाम देखें। (उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइटों पर परिणाम देखें)

    • परिणाम तक पहुंचने के लिए उपयुक्त लिंक पर क्लिक करें।

    • लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें जिसमें पंजीकरण संख्या या रोल नंबर और पासवर्ड शामिल हैं।

    • अग्निपथ सेना परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे।

    • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति डाउनलोड करें और सहेजें।

    अग्निपथ सेना भर्ती 2025 - रिक्तियां (Agnipath Army Recruitment 2025 - Vacancies in Hindi)

    अग्निपथ सेना भर्ती का उद्देश्य अपनी सेना के लिए बड़े पैमाने पर युवा और नए उम्मीदवारों की भर्ती करना है। अग्निपथ सेना भर्ती 2025 रिक्तियां (Agneepath army recruitment 2025 vacancies in Hindi) हर साल अलग-अलग होती हैं। अग्निपथ सेना की रिक्तियां विभिन्न भूमिकाओं के लिए उपलब्ध हैं और अक्सर विभिन्न क्षेत्रों में वितरित की जाती हैं। नीचे दी गई तालिका अग्निपथ सेना भर्ती रिक्ति सूची दिखाती है -

    अग्निपथ आर्मी 2025 - वैकेंसी

    अग्निपथ आर्मी पद का नाम

    रिक्तियों की संख्या

    General Duty

    सूचित किया जाएगा

    Tradesman

    सूचित किया जाएगा

    Agniveer (General Duty) Women in Corps of Military Police

    सूचित किया जाएगा

    Technical- Aviation and Ammunition Examiner

    सूचित किया जाएगा

    Office Assistant / Store Keeper Technical (All Arms)

    सूचित किया जाएगा

    अग्निपथ आर्मी भर्ती 2025 - वेतन (Agnipath Army Recruitment 2025 - Salary in Hindi)

    अग्निपथ सेना भर्ती में एक निश्चित वेतन संरचना होती है। हालाँकि, अग्निपथ सेना भर्ती वेतन (Agneepath army recruitment salary in hindi) भी 4 साल की अवधि के दौरान हर साल बढ़ता है। अग्निपथ सेना 2025 वेतन (Agnipath army 2025 salary in hindi) आधिकारिक अधिसूचना या वेबसाइट पर सूचीबद्ध किया जाएगा।

    नीचे दी गई तालिका में अग्निपथ सेना भर्ती 2025 में विभिन्न पदों के लिए वेतन देखें -

    अग्निपथ आर्मी 2025 - सैलरी

    अग्निपथ आर्मी पद का नाम

    अग्निपथ आर्मी सैलरी

    General Duty






    30,000 - 40, 000 रुपये


    Tradesman

    Agniveer (General Duty) Women in Corps of Military Police

    Technical- Aviation and Ammunition Examiner

    Office Assistant / Store Keeper Technical (All Arms)

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: अग्निपथ सेना 2025 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
    A:

    अग्निपथ 2025 परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल 2025 थी।

    Q: अग्निपथ सैनिकों का वेतन कितना होता है?
    A:

    अग्निपथ भर्ती योजना 2025 के तहत किसी भी पद का वेतन 30,000 से 40,000 रुपये के बीच होगा।

    Q: अग्निपथ के लिए फिजिकल टेस्ट क्या है?
    A:

    अग्निपथ सेना पीईटी के चरण 1 में 1600 मीटर की दौड़, पुश-अप्स, सिट-अप्स और पुल-अप्स शामिल हैं।

    Q: आर्मी अग्निपथ के लिए योग्यता क्या है?
    A:

    अग्निपथ भर्ती परीक्षा के लिए 17. 5 से 21 वर्ष की आयु के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    APS CSB Score Card Date

    8 Oct'25 - 31 Mar'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPSC State Services Late Fee Application Date

    17 Feb'26 - 1 Apr'26 (Online)