Careers360 Logo
ask-icon
share
    राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी आंसर की 2025 (Rajasthan VDO Answer key 2025 in Hindi): विस्तार से देखें
    • लेख
    • राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी आंसर की 2025 (Rajasthan VDO Answer key 2025 in Hindi): विस्तार से देखें

    राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी आंसर की 2025 (Rajasthan VDO Answer key 2025 in Hindi): विस्तार से देखें

    Kunal solankiUpdated on 11 Dec 2025, 03:27 PM IST

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा 2025 आसंर की (Rajasthan VDO Exam Answer Key 2025) पर आपत्ति दर्ज विंडो अब समाप्त कर दी गई है। उम्मीदवार 18 से 20 नवंबर तक आंसर की पर अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते थे। बोर्ड द्वारा जल्द ही राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी फाइनल आंसर की 2025 जारी की जाएगी। बता दें कि बोर्ड द्वारा राजस्थान वीडीओ प्राथमिक आंसर की 2025 ऑनलाइन मोड में 12 नवंबर 2025 को जारी कर दी गई थी। आरएसएसबी के अध्यक्ष आलोक राज के द्वारा सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया है कि राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा आंसर की में 30 प्रश्नो पर कुल 1202 आपत्तिया दर्ज हुई हैं।1763702129887

    This Story also Contains

    1. राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा 2025 आंसर की - एक नजर
    2. राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा आंसर की 2025 कैसे डाउनलोड करें?
    3. राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा 2025 आसंर की पर आपत्ति दर्ज कैसे करें?
    4. राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा 2025 कटऑफ
    5. राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा 2025 रिजल्ट
    राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी आंसर की 2025 (Rajasthan VDO Answer key 2025 in Hindi): विस्तार से देखें
    राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी आंसर की 2025: डाउनलोड प्रक्रिया

    राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी प्रारंभिक आसंर की को मास्टर प्रश्न पत्र के साथ उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा 2 नवंबर को आयोजित की गई थी।
    1762952359783

    बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज के द्वारा हाल ही में सोशल मीडिया पर राजस्थान वीडीओ परीक्षा आंसर की 2025 तिथि जारी होने के संबंध में सूचना दी गई थी। उम्मीदवार आरएसएसबी ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा 2025 आंसर की बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर पाएंगे।
    राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी रिजल्ट 2025

    1762936952510


    आरएसएसबी ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा 2025 आंसर की (RSSB VDO Exam Answer key 2025) से उम्मीदवार अपने उत्तर का मिलान कर सकते हैं। उत्तर कुंजी की मदद से उम्मीदवार अपने अंकों का आकलन भी कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा ग्राम विकास अधिकारी आंसर की दो चरणों में जारी की जाएगी, प्रारंभिक आंसर की और अंतिम आंसर की। बोर्ड द्वारा उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा भी प्रदान की जाती है। राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा आंसर की 2025 के बारे में विस्तार से जानने के लिए लेख को पूरा पढ़ें। आरएसएसबी ड्रेस कोड नियम 2025

    ये भी देखें-

    राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा 2025 आंसर की - एक नजर

    उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका की सहायता से राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा आंसर की 2025 से संबंधित जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। राजस्थान प्राइमरी अध्यापक भर्ती 2025

    राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा 2025 आंसर की अवलोकन

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा संचालक

    राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग

    आधिकारिक वेबसाइट

    rssb.rajasthan.gov.in

    कुल पद

    850

    आरएसएसबी ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा 2025

    2 नवंबर 2025

    आरएसएसबी ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा प्रारंभिक आंसर की 2025

    12 नवंबर 2025

    आरएसएसबी ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा आंसर की आपत्ति दर्ज विंडो 2025

    18 - 20 नवंबर 2025

    आरएसएसबी ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा फाइनल आंसर की

    सूचित किया जाएगा

    आरएसएसबी ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा


    राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा आंसर की 2025 कैसे डाउनलोड करें?

    बोर्ड द्वारा राजस्थान वीडीओ परीक्षा आंसर की 2025 (RSSB VDO Answer Key 2025) आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाती है। बोर्ड द्वारा राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा प्रारंभिक आंसर की 2025 (Rajasthan VDO Primary Answer Key 2025) 12 नवंबर को जारी की गई है। उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसंर की डाउनलोड कर सकते हैं-

    • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

    • अब Candidate Corner टैब पर क्लिक करके प्रारंभिक आंसर की (Provisional Answer Key) पर क्लिक करें।

    1762936952550

    • अब परीक्षा का नाम और वर्ष को चुनें ।

    • अब राजस्थान वीडीओ भर्ती 2025 आंसर की पर क्लिक करें।

    • स्क्रीन पर अब आंसर की दिखाई देगी उसे डाउनलोड करें।

    • भविष्य के लिए प्रिंटआउट भी लें।

    राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा 2025 आसंर की पर आपत्ति दर्ज कैसे करें?

    उम्मीदवार बोर्ड द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर ही राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती 2025 परीक्षा प्रारंभिक आंसर की पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवारों को जिस भी उत्तर पर आपत्ति होगी उस पर प्रमाण सहित आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी प्रारंभिक आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की तिथि 18-20 नवंबर 2025 है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर दिए आपत्ति लिंक पर जाकर एसएसओ आईडी के माध्यम से प्रति प्रश्न निर्धारित आपत्ति शुल्क का भुगतान कर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

    राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा 2025 फाइनल आंसर की

    राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी प्रारंभिक आंसर पर आपत्ति आमंत्रित करने के बाद बोर्ड द्वारा राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा 2025 फाइन आंसर की जारी की जाएगी। उम्मीदवार बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा 2025 फाइनल आंसर की डाउनलोड ( Rajasthan VDO final Answer Key Download) कर सकते हैं। राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती 2025 फाइनल आंसर की डाउनलोड करने के चरण इस प्रकार हैं।

    • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    • अब Candidate Corner टैब पर क्लिक करके फाइनल आंसर की (Final Answer Key )पर क्लिक करें।

    • अब परीक्षा का नाम और वर्ष को चुनें ।

    • अब राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती 2025 आंसर की पर क्लिक करें।

    • स्क्रीन पर अब आंसर की दिखाई देगी उसे डाउनलोड करें।

    • भविष्य के लिए प्रिंटआउट भी लें।

    राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा 2025 कटऑफ

    राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती 2025 कटऑफ मार्क्स (RSSB VDO Cut Off Marks 2025) वह निर्धारित न्यून्तम अंक हैं जिससे अधिक अंक आने पर उम्मीदवारों का चयन होता है। राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा 2025 कटऑफ मार्क्स कितने होंगे? इसकी सटीक जानकारी देना फिलहाल कठिन है परंतु ये निम्नलिखित बातों पर निर्भर करती है-

    • परीक्षा की कठिनाई का स्तर

    • परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों की संख्या

    • आवेदित पदों की संख्या

    • परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों की संख्या

    राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा 2025 रिजल्ट

    राजस्थान बोर्ड द्वारा राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती 2025 रिजल्ट (Rajasthan VDO Exam 2025 Result) आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov पर जल्द ही अपलोड किया जाएगा। उम्मीदवार अपने लॉगइन क्रेडेंशियल का उपयोग करके राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती 2025 रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट देखते समय उम्मीदवारों को कुछ बातों का ध्यान रखना होगा जैसे इंटरनेट की गति, आवश्यक दस्तावेज इत्यादि।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    APS CSB Score Card Date

    8 Oct'25 - 31 Mar'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPSC State Services Late Fee Application Date

    17 Feb'26 - 1 Apr'26 (Online)