Careers360 Logo
ask-icon
share
    राजस्थान वीडीओ 2025 रिजल्ट (Rajasthan VDO 2025 Result in hindi) - अंतिम रिजल्ट जारी
    • लेख
    • राजस्थान वीडीओ 2025 रिजल्ट (Rajasthan VDO 2025 Result in hindi) - अंतिम रिजल्ट जारी

    राजस्थान वीडीओ 2025 रिजल्ट (Rajasthan VDO 2025 Result in hindi) - अंतिम रिजल्ट जारी

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 25 Jun 2026, 09:23 AM IST

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा ग्रामीण विकास अधिकारी फाइनल रिजल्ट 2026, 24 जून को जारी कर दिया गया है। ये रिजल्ट दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी किया गया है। बता दें कि प्राधिकरण द्वारा परीक्षा में उत्तीण अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया जारी थी। बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, उम्मीदवार 2 से 12 जनवरी तक दस्तावेज सत्यापन के लिए इंदिरा गांधी पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास संस्थान, जवाहर लाल नेहरू मार्ग, जयपुर में उपस्थित होना था। यदि कोई अभ्यर्थी अपरिहार्य कारणों से निर्धारित कार्य-क्रम के दौरान उपस्थित नहीं हो पाता है, तो ऐसे अभ्यर्थियों को 16 और 17 जनवरी 2026 को अनिवार्य रूप से उपस्थित होना था।
    राजस्थान वीडीओ फाइनल रिजल्ट डाउनलोड लिंक दस्तावेज सत्यापन के लिए अभ्यर्थियों की सूची
    1782359122936

    This Story also Contains

    1. राजस्थान वीडीओ कटऑफ (Rajasthan VDO cutoff in Hindi)
    2. राजस्थान वीडीओ रिजल्ट कब आएगा? (Rajasthan VDO result kab aayega?)
    3. 10 दिसंबर को जारी होना था राजस्थान वीडीओ रिजल्ट 2025
    4. राजस्थान वीडीओ रिजल्ट कहां जारी होगा? (Where will the Rajasthan VDO Result be released?)
    राजस्थान वीडीओ 2025 रिजल्ट (Rajasthan VDO 2025 Result in hindi) - अंतिम रिजल्ट जारी
    राजस्थान वीडीओ का रिजल्ट

    बता दें आरएसएसबी द्वारा राजस्थान ग्रामीण विकास अधिकारी (Rajasthan VDO) के लिए आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर राजस्थान वीडीओ रिजल्ट 2025 जारी किया गया था।उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से राजस्थान वीडीओ रिजल्ट देख सकते हैं। बोर्ड द्वारा राजस्थान विडीओ मेरिट लिस्ट भी जारी की गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार चयनित उम्मीदवारों को स्क्रूटिनी फॉर्म भरने की तिथि 22 से 28 दिसंबर निर्धारित की गई है। राजस्थान वीडीओ कट ऑफ 2025 जारी
    लेटेस्ट अपडेट- आरएसएसबी द्वारा आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर राजस्थान वीडीओ फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है। उम्मीदवार बोर्ड की वेबसाइट से आरएसएसबी वीडीओ फाइनल आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान वीडीओ आंसर की देखें


    1766201358293
    इसे भी देखें- राजस्थान ग्रुप डी रिजल्ट

    राजस्थान वीडीओ मेरिट लिस्ट डायरेक्ट लिंक देखें

    राजस्थान वीडीओ रिजल्ट जारी होने की तिथि को लेकर पहले काफी दुविधा थी। राजस्थान वीडीओ रिजल्ट कब तक आएगा, राजस्थान वीडीओ रिजल्ट कहां जारी होगा, इन सवालों पर विराम लगाते हुए राजस्थान वीडियो रिजल्ट 19 दिसंबर को जारी कर दिया गया है। राजस्थान वीडीओ 2025 आंसर की 12 नवंबर को जारी की गई थी। आंसर की पर 18-20 नवंबर तक आपत्ति मांगी गई थी। आपत्तियों के निराकरण के बाद वीडीओ रिजल्ट जारी कर दिया गया है।

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा वीडीओ पद पर कुल 850 पदों पर भर्ती की जानी है। आरएसएसबी द्वारा राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन 2 नवंबर को हुआ था। राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी रिजल्ट 2025 (राजस्थान वीडीओ रिजल्ट 2025) ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। वीडीओ रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉग इन क्रेडेंशियल को दर्ज करना होगा।

    आरएसएसबी के अध्यक्ष आलोक राज के द्वारा सोशल मीडिया पर वीडीओ रिजल्ट से संबंधित दी गई जानकारी के अनुसार 19 दिसंबर को राजस्थान वीडीओ का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। आलोक राज ने जानकारी देते हुए बताया है कि राजस्थान वीडीओ रिजल्ट अगली बोर्ड मीटिंग 19 दिसंबर को होगी और पूरा प्रयास रहेगा कि उसी दिन राजस्थान वीडीओ रिजल्ट भी जारी कर दिया जाए। उम्मीदवार राजस्थान वीडीओ रिजल्ट (Rajasthan VDO Result in Hindi) आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है। राजस्थान वीडीओ रिजल्ट कब आएगा,राजस्थान वीडीओ रिजल्ट लिंक क्या है, इसका जवाब जानने के लिए उम्मीदवार इस पेज पर विजिट करते रहें। साथ ही आधिकारिक वेबसाइट पर भी नजर रखें।

    राजस्थान वीडीओ कटऑफ (Rajasthan VDO cutoff in Hindi)

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राजस्थान वीडीओ रिजल्ट के साथ ही राजस्थान वीडीओ कट ऑफ सूची भी जारी कर दी गई है। गैर अनुसूचित क्षेत्र और अनुसूचित क्षेत्रों के लिए अलग-अलग राजस्थान वीडीओ कट ऑफ जारी किया गया है। गैर अनुसूचित क्षेत्र का राजस्थान वीडीओ कट ऑफ अनुसूचित क्षेत्र के वीडियो कटऑफ से अधिक गया है। सामान्य श्रेणी के लिए गैर अनुसूचित क्षेत्र का कटऑफ जहां 166.5399 है वहीं अनुसूचित क्षेत्र के लिए यह 144.8551 है।

    ओबीसी श्रेणी के लिए गैर अनुसूचित क्षेत्र का कटऑफ 164.7464 है। एससी श्रेणी के लिए गैर अनुसूचित क्षेत्र का कटऑफ 151.8478 है वहीं अनुसूचित क्षेत्र के लिए यह 134.3297 है। एसटी श्रेणी के लिए गैर अनुसूचित क्षेत्र का कटऑफ 148.0978 है वहीं अनुसूचित क्षेत्र के लिए यह 119.8913 है। अन्य श्रेणियों के लिए भी राजस्थान वीडियो कटऑफ में यह बात नजर आती है। नीचे दी गई तालिका से राजस्थान वीडीओ कट ऑफ चेक किया जा सकता है।

    राजस्थान वीडिओ कटऑफ गैर अनुसूचित क्षेत्र

    1766210652325

    राजस्थान वीडिओ कटऑफ अनुसूचित क्षेत्र

    1766210732560

    राजस्थान वीडीओ रिजल्ट कब आएगा? (Rajasthan VDO result kab aayega?)

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज की ओर से हाल ही में राजस्थान वीडीओ रिजल्ट 2025 12 दिसंबर को जारी करने की बात कही गई थी। हालांकि बोर्ड अध्यक्ष ने 11 दिसंबर को सोशल मीडिया पर राजस्थान वीडीओ रिजल्ट 2025 के लेकर नया अपडेट जारी करते हुए बताया गया है कि राजस्थान वीडीओ रिजल्ट 2025 किसी कारण से 12 दिसंबर को जारी नहीं हो पाएगा। आलोक राज ने सूचित किया है कि बोर्ड की मीटिंग 15 दिसंबर को करने का प्लान है जिसके बाद ही वे राजस्थान वीडीओ रिजल्ट 2025 की जानकारी दे पाएंगे।

    10 दिसंबर को जारी होना था राजस्थान वीडीओ रिजल्ट 2025

    राजस्थान वीडीओ रिजल्ट 10 दिसंबर को जारी करने की बात कही गई थी, लेकिन बाद में राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी रिजल्ट 2025 (Rajasthan VDO Result 2025) 12 दिसंबर को जारी होने की बात कही गई। हालांकि 12 दिसंबर को भी रिजल्ट जारी नहीं हुआ। आरएसएसबी के अध्यक्ष आलोक राज के द्वारा अपने सोशल मीडिया पर ये जानकारी साझा की गई थी। एक यूजर के प्रश्न का जवाब देते हुए आलोक राज के द्वारा बताया गया कि राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी रिजल्ट 2025 दिसंबर में जारी करने का प्रयास किया जा रहा है।

    राजस्थान वीडीओ रिजल्ट कहां जारी होगा? (Where will the Rajasthan VDO Result be released?)

    राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी रिजल्ट 2025 ऑनलाइन मोड में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होता है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in या recruitment.rajasthan.gov.in पर राजस्थान वीडीओ रिजल्ट 2025 जारी होता है। हालांकि दोनों वेबसाइट पर रिजल्ट जांचने की प्रक्रिया अलग-अलग है। राजस्थान वीडीओ 2025 रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं।

    आरएसएसबी की वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर रिजल्ट देखने के लिए निम्नलिखित चरण हैं:

    • सबसे पहले आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    • उसके बाद राजस्थान वीडीओ रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।

    • उसके बाद स्क्रिन पर विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के लिंक दिखेंगे।

    • इनमे से राजस्थान वीडीओ भर्ती परीक्षा 2025 रिजल्ट का लिकं खोजें।

    • राजस्थान वीडीओ भर्ती परीक्षा 2025 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करने पर रिजल्ट पीडीएफ प्रारुप में दिखाई देगा।

    राजस्थान की वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर रिजल्ट देखने के लिए निम्नलिखित चरण हैं:

    • सबसे पहले आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    • उसके बाद रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।

    1762148000445

    • अब उम्मीदवार अपने लॉगइन क्रेडेंशियल को दर्ज करें।

    • अब एक नई स्क्रिन दिखाई देगी जिसमें उम्मीदवार राजस्थान वीडीओ रिजल्ट देख सकते हैं।

    Upcoming Competition Exams