Careers360 Logo
ask-icon
share
    बीपीएससी 71वीं परीक्षा तिथि 2025 (BPSC 71th Exam Dates 2025)- मुख्य परीक्षा परिणाम (जल्द)
    • लेख
    • बीपीएससी 71वीं परीक्षा तिथि 2025 (BPSC 71th Exam Dates 2025)- मुख्य परीक्षा परिणाम (जल्द)

    बीपीएससी 71वीं परीक्षा तिथि 2025 (BPSC 71th Exam Dates 2025)- मुख्य परीक्षा परिणाम (जल्द)

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 05 Jun 2026, 07:12 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    बीपीएससी 71वीं परीक्षा तिथि 2025 (BPSC Exam Dates 2025 in hindi) - बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा बीपीएससी 71वीं मेन्स रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। बीपीएससी सीसीई मेन्स में शामिल उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर रिजल्ट देख सकेंगे। बीपीएससी 71वीं मुख्य लिखित परीक्षा (BPSC 71 mains exam in Hindi) 25, 27, 28, 29 एवं 30 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया गया। आयोग द्वारा मुख्य लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 17 अप्रैल 2026 को जारी किया गया था। आयोग द्वारा बीपीएससी सीसीई 71वीं प्रारंभिक परीक्षा रिजल्ट 18 नवंबर को जारी किया गया था। बीपीएससी 71वीं सीसीई के माध्यम से कुल 1298 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती होगी।
    बीपीएससी लेटेस्ट अपडेट - बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा बीपीएससी सिविल सेवा 70वींं फाइनल रिजल्ट जून 2026 के तीसरे सप्ताह में घोषित किया जाएगा। बीपीएससी ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर साझा किए पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी दी है।
    1776939914995


    This Story also Contains

    1. बीपीएससी परीक्षा तिथि 2025 (BPSC Exam Dates 2025 in hindi) - लेटेस्ट अपडेट
    2. बीपीएससी सिविल सेवा 2025 एडमिट कार्ड (BPSC Civil Services 2025 Admit Card in hindi)
    3. बीपीएससी सिविल सेवा 2025 आंसर की (BPSC Civil Services 2025 Answer Key in hindi)
    4. बीपीएससी सिविल सेवा 2025 कटऑफ (BPSC Civil Services 2025 Cutoff in hindi)
    बीपीएससी 71वीं परीक्षा तिथि 2025 (BPSC 71th Exam Dates 2025)- मुख्य परीक्षा परिणाम (जल्द)
    बीपीएससी परीक्षा तिथि 2025

    उम्मीदवार अपने परीक्षा तिथियों के अनुसार आयोग की वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in से 71वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा के लिए अपना e-Admit Card डाउनलोड कर सकते थे। अभ्यर्थियों को Username व Password से लॉगिन कर एडमिट कार्ड डाउनलोड करना था।

    71वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) परीक्षा- दिशानिर्देश जारी

    बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा के लिए 23 अप्रैल 2026 को महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया था। 25 अप्रैल को होने वाली परीक्षा के मद्देनजर अभ्यर्थियों को फोटो/हस्ताक्षर त्रुटि, कैलकुलेटर उपयोग और परीक्षा संबंधी निर्देशों की जानकारी दी गई थी। साथ ही, उम्मीदवार परीक्षा के दौरान किसी गड़बड़ी पर डैशबोर्ड के जरिए शिकायत की भी सुविधा दी गई थी। सभी निर्देश आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

    बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा के कुछ अभ्यर्थियों को जरूरी निर्देश जारी किए हैं। जिन उम्मीदवारों के ऑनलाइन आवेदन में फोटो या हस्ताक्षर अस्पष्ट, अपठनीय या खाली हैं, उन्हें 25 अप्रैल 2026 को परीक्षा केंद्र पर आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे। अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट से घोषणा पत्र भरकर, राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित फोटो चिपकानी होगी। साथ ही पहचान पत्र जैसे आधार, पैन या ड्राइविंग लाइसेंस लाना अनिवार्य होगा। सत्यापन के बाद ही परीक्षा में बैठने की अनुमति मिलेगी।
    1776940031033

    बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा 2026 को लेकर कैलकुलेटर उपयोग पर स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। आयोग के अनुसार, 27 अप्रैल 2026 को सामान्य अध्ययन प्रथम पत्र में अभ्यर्थी साधारण कैलकुलेटर का उपयोग कर सकेंगे। वहीं 30 अप्रैल 2026 को वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी के वैकल्पिक विषय गणित एवं सांख्यिकी की परीक्षा में वैज्ञानिक कैलकुलेटर की अनुमति होगी। इन तिथियों के अलावा अन्य किसी भी दिन कैलकुलेटर का प्रयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

    आयोग द्वारा इससे पहले बीपीएससी 71वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा का शेड्यूल जारी किया था। आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, बीपीएससी 71वीं मुख्य परीक्षा 25 से 30 अप्रैल 2026 तक आयोजित होगी, जबकि 26 अप्रैल को अवकाश रहेगा। सभी परीक्षाएं पटना मुख्यालय के केंद्रों पर होंगी। प्रशासन ने अभ्यर्थियों को समय से पहुंचने और दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।

    बीपीएससी 71वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा के तहत पहले दिन सामान्य हिन्दी और निबंध की परीक्षा दो पालियों में होगी। 27 और 28 अप्रैल को सामान्य अध्ययन के प्रथम एवं द्वितीय पत्र आयोजित किए जाएंगे। 29 अप्रैल को ऐच्छिक विषय तथा 30 अप्रैल को वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी से संबंधित ऐच्छिक विषय की परीक्षा होगी।

    परीक्षा कार्यक्रम

    तिथि

    दिन

    समय

    विषय

    25.04.2026

    शनिवार

    सुबह 09:30 – दोपहर 12:30 बजे

    सामान्य हिन्दी

    25.04.2026

    शनिवार

    दोपहर 02:00 – शाम 05:00

    निबंध

    27.04.2026

    सोमवार

    सुबह 10:00 – दोपहर 01:00

    सामान्य अध्ययन प्रथम पत्र

    28.04.2026

    मंगलवार

    सुबह 10:00 – दोपहर 01:00

    सामान्य अध्ययन द्वितीय पत्र

    29.04.2026

    बुधवार

    सुबह 10:00 – दोपहर 12:00

    ऐच्छिक विषय

    30.04.2026

    गुरुवार

    सुबह 10:00– दोपहर 01:00

    वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी हेतु ऐच्छिक विषय


    बीपीएससी 71वीं सीसीई मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 3 से 24 दिसंबर 2025 तक आवेदन फॉर्म भरने का समय दिया गया था। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर bpsc.bihar.gov.in पर बीपीएससी 71वीं मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन अंतिम तिथि तक भर कर जमा कर सकते थे।
    बीपीएससी 71वीं मुख्य परीक्षा शेड्यूल सूचना:-
    1774152020870

    बता दें कि आयोग द्वारा बीपीएससी सीसीई 71वीं प्रारंभिक परीक्षा रिजल्ट 18 नवंबर को जारी किया गया था। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर बीपीएससी 71वीं सीसीई परिणाम देख सकते हैं। कुल 1298 रिक्त पदों के लिए 13 सितंबर 2025 को आयोजित हुई इस परीक्षा में 14261 परीक्षार्थी पास हुए थे। यह उम्मीदवार आगे बीपीएससी 71वीं मेन्स परीक्षा में शामिल हुए।

    1763478100998

    बीपीएससी 71वीं सीसीई फाइनल आंसर की 31 अक्टूबर को जारी की गई थी। इसके साथ ही उम्मीदवारों की ओएमआर शीट भी जारी की गई थी। बीपीएससी 71वीं प्रारंभिक परीक्षा में शामिल उम्मीदवार 6 नवंबर तक आयोग की वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in/candidate/login के माध्यम से अपनी ओएमआर शीट डाउनलोड कर सकते थे। ओएमआर शीट में कोई त्रुटि होने पर उम्मीदवार 8 नवंबर 2025 तक आयोग की ईमेल आईडी Idexamcontroller-bpsc@gov.in पर आपत्ति भेज सकते थे। बीपीएससी 71वीं सीसीई का आयोजन 13 सितंबर 2025 को किया गया था।


    1761988274364

    इससे पहले बीपीएससी द्वारा 19 सितंबर को आंसर की जारी की गई थी। बीपीएससी 71वीं सीसीई आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की तिथि 21 से 27 सितंबर थी। आंसर की से असंतुष्ट उम्मीदवार प्रति प्रश्न 250 रुपये शुल्क का भुगतान करके बीपीएससी 71वीं आंसर की को चुनौती दे सकते थे। आंसर की पर मिली आपत्तियों के निराकरण के बाद फाइनल बीपीएससी 71वीं सीसीई आंसर की जारी की गई है।
    ये भी पढ़ें - बीपीएससी प्रश्न पत्र 2025

    आयोग ने हाल ही में संशोधित बीपीएससी 71वीं प्रारंभिक परीक्षा 2025 तिथि जारी कर नई तिथि की सूचना दी थी। पहले एकीकृत 71वीं संयुक्त (प्रारम्भिक) प्रतियोगिता परीक्षा की संभावित तिथि 30 अगस्त थी जिसे संशोधित करते हुए आयोग ने 10 सितंबर 2025 किया था। बाद में, नई सूचना जारी कर परीक्षा तिथि 13 सितंबर तय की गई। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बीपीएससी 71वीं प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड 6 सितंबर 2025 को आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जारी किया गया था।

    बीपीएससी 71वीं सीसीई आवेदन की तिथि 2 जून से 30 जून 2025 थी। आयोग ने बीपीएससी 71वीं सीसीई की जानकारी 30 मई को बीपीएससी एकीकृत 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा की अधिसूचना जारी कर दी थी। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से बीपीएससी 71वीं अधिसूचना डाउनलोड कर सकते हैं।
    बीपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम मुख्य बिंदुओं को विस्तार से जानें

    बीपीएससी सिविल सेवा पात्रता मानदंड के अनुसार, उम्मीदवारों को किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए। आयु सीमा अलग-अलग पदों के लिए श्रेणियों के अनुसार भिन्न-भिन्न है। बीपीएससी सिविल सेवा 2025 में तीन चरण शामिल हैं - प्रारंभिक, मुख्य और व्यक्तित्व परीक्षण। उम्मीदवार इस लेख में बीपीएससी 71वीं सीसीई प्रारंभिक, मुख्य और व्यक्तित्व परीक्षा की तिथियों के साथ समय-समय पर जारी होने वाले अपडेट्स भी देख सकते हैं।

    बीपीएससी परीक्षा तिथि 2025 (BPSC Exam Dates 2025 in hindi) - लेटेस्ट अपडेट

    बीपीएससी 71वीं अधिसूचना 30 मई को जारी हुई थी। बीपीएससी 71वीं आवेदन पत्र 2025 की तिथि 2 जून से 30 जून, 2025 थी। आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को बीपीएससी परीक्षा तिथियां 2024 से संबंधित विवरण अवश्य जांचना चाहिए ताकि वे सभी प्रमुख घटनाओं पर नज़र रख सकें। बीपीएससी अधिसूचना में परीक्षा और अन्य संबंधित घटनाओं से संबंधित बीपीएससी 2024 की महत्वपूर्ण तिथियां शामिल हैं।.

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    बीपीएससी 71वीं अधिसूचना

    30 मई 2025

    बीपीएससी 71वीं सीसीई आवेदन आरंभ

    2 जून 2025

    बीपीएससी 71वीं सीसीई आवेदन अंतिम तिथि

    30 जून 2025

    बीपीएससी 71वीं एडमिट कार्ड

    6 सितंबर 2025

    बीपीएससी 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा

    13 सितंबर 2025

    बीपीएससी 71वीं सीसीई आंसर की19 सितंबर 2025
    बीपीएससी 71वीं सीसीई आंसर की आपत्ति

    21 से 27 सितंबर 2025 तक
    बीपीएससी 71वीं सीसीई प्रीलिम्स रिजल्ट18 नवंबर 2025
    बीपीएससी 71वीं सीसीई मुख्य परीक्षा आवेदन3 से 24 दिसंबर 2025
    बीपीएससी 71वीं सीसीई मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड17 अप्रैल 2026 (जारी)
    बीपीएससी 71वीं मुख्य परीक्षा तिथि25 -30 अप्रैल 2026
    बीपीएससी 71वीं मुख्य परीक्षा परिणाम
    सूचित किया जाएगा

    बीपीएससी सिविल सेवा 2025 एडमिट कार्ड (BPSC Civil Services 2025 Admit Card in hindi)

    बीपीएससी 71वीं एडमिट कार्ड 2025 आधिकारिक बीपीएससी वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर 6 सितंबर 2025 को ऑनलाइन जारी कर दिया। बीपीएससी सिविल सेवा एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, व्यक्तिगत विवरण, परीक्षा विवरण, परीक्षा के दिन के निर्देश आदि का उल्लेख होता है।

    आवेदकों को परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी प्रूफ भी लाना होता है। बीपीएससी के एडमिट कार्ड में किसी भी विसंगति के मामले में, उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक सप्ताह पहले परीक्षा आयोजित करने वाले अधिकारियों से संपर्क करना होगा।

    मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड

    मुख्य परीक्षा के लिए बीपीएससी सिविल सेवा प्रवेश पत्र उन उम्मीदवारों को जारी किया जाता है जो आयोग द्वारा निर्धारित योग्यता के साथ-साथ समग्र कट ऑफ हासिल करके प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करते हैं और आवंटित समय सीमा के भीतर मुख्य आवेदन पत्र भी भरते हैं।
    बीपीएससी परीक्षा पैटर्न 2025 के बारे में जानें

    बीपीएससी सिविल सेवा 2025 आंसर की (BPSC Civil Services 2025 Answer Key in hindi)

    आयोग प्रीलिम्स और मेन्स के लिए बीपीएससी 71वीं उत्तर कुंजी 2025 जारी करेगा। बीपीएससी 71वीं प्रोविजनल आंसर की के खिलाफ उम्मीदवारों द्वारा प्रस्तुत चुनौतियों के मूल्यांकन के बाद आयोग परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी करेगा। बीपीएससी सिविल सेवा आंसर की प्रश्न पुस्तिकाओं के सभी सेटों के लिए ऑनलाइन जारी की जाएगी। उत्तर कुंजी उम्मीदवारों को परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के सही उत्तरों की जांच करने में मदद करती है।

    उम्मीदवार सही उत्तरों की संख्या के आधार पर अपने संभावित स्कोर की गणना कर सकते हैं। उत्तर कुंजी में विसंगति के मामले में, उम्मीदवार चुनौती प्रस्तुत कर सकते हैं। चुनौती प्रस्तुत करने के लिए उम्मीदवारों को नाम, रोल नंबर और पता जैसे विवरण संयुक्त सचिव-सह-परीक्षा नियंत्रक को पोस्ट के माध्यम से भेजना होगा।

    बीपीएससी सिविल सेवा 2025 कटऑफ (BPSC Civil Services 2025 Cutoff in hindi)

    बीपीएससी का कट ऑफ न्यूनतम योग्यता अंक है जो उम्मीदवारों को परीक्षा उत्तीर्ण करने और चयन प्रक्रिया के अगले दौर के लिए पात्र बनने के लिए प्राप्त करना होता है। बीपीएससी प्रारंभिक, मुख्य और व्यक्तित्व परीक्षण के लिए अलग-अलग कट ऑफ जारी करेगा। बीपीएससी कटऑफ दो प्रकार की होती है - क्वालिफाइंग और ओवरऑल कटऑफ। बीपीएससी प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा की क्वालीफाइंग कट ऑफ की घोषणा आयोग द्वारा आधिकारिक अधिसूचना में की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा की क्वालीफाइंग कट-ऑफ सामान्य वर्ग के लिए 40% है जबकि ओबीसी के लिए यह 36.5% है।

    बीपीएससी 70वीं सीसीई अपडेट्स -

    बीपीएससी द्वारा राज्य सिविल सेवा 70वीं मुख्य परीक्षा का आयोजन अप्रैल 2025 में हुआ। प्राधिकरण द्वारा जल्द ही बीपीएससी 70वीं सीसीई मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा।

    बीपीएससी 70वीं सीसीई 2024 डेट्स

    Particulars

    Dates 2024-25

    बीपीएससी 70वीं अधिसूचना

    23 सितंबर, 2024

    बीपीएससी 70वीं आवेदन जारी

    28 सितंबर, 2024

    बीपीएससी 70वीं आवेदन अंतिम तिथि

    4 नवंबर, 2024 (विस्तारित)

    बीपीएससी 70वीं आवेदन सुधार विंडो

    19 अक्टूबर से 4 नवंबर, 2024

    बीपीएससी 70वीं प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड

    6 दिसंबर, 2024

    बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2024

    13 दिसंबर, 2024

    बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा आंसर की

    8 जनवरी 2025 (प्रोविजनल)
    17 जनवरी 2025 (फाइनल)

    बीपीएससी 70वीं प्रारंभिक परीक्षा परिणाम

    23 जनवरी 2025

    बीपीएससी 70वीं मुख्य परीक्षा 2024 एडमिट कार्ड

    12 अप्रैल 2025

    बीपीएससी 70वीं मुख्य परीक्षा 2024

    25, 26, 28, 29और 30 अप्रैल 2025

    बीपीएससी 70वीं मुख्य परीक्षा परिणाम 2024-25

    16 दिसंबर 2025

    बीपीएससी 70वीं इंटरव्यू21 जनवरी से 10 अप्रैल 2026 (दो फेज में)
    बीपीएससी 70वीं फाइनल रिजल्ट
    जून 2026


    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: क्या BPSC एक भर्ती परीक्षा है?
    A:

    हाँ, BPSC परीक्षा बिहार की प्रशासनिक सेवा में अधिकारियों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है।

    Q: बीपीएससी आंसर की को चुनौती देने के लिए मुझे कितना समय मिलेगा?
    A:

    प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी होने के बाद बीपीएससी आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो 21 सितंबर से 27 सितंबर तक खोली गई थी।

    Q: बीपीएससी एडमिट कार्ड कब जारी होगा?
    A:

    बीपीएससी प्री परीक्षा के लिए बीपीएससी 2025 एडमिट आधिकारिक वेबसाइट पर 6 सितंबर 2025 को और मुख्य परीक्षा के लिए 17 अप्रैल 2026 को जारी हुआ था। 

    Q: बीपीएससी बीपीएससी परिणाम कब जारी करेगा?
    A:

    बीपीएससी 71वीं प्रारंभिक परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर 18 नवंबर 2025 को घोषित कर दिया गया है। मुख्य परिक्षा परिणाम जल्द जारी होगा।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    OPSC Civil Service Exam Score Card Date

    2 Jun'26 - 3 Jul'26 (Online)

    Ongoing Dates
    RPSC RAS Application Date

    4 Jun'26 - 3 Jul'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    Indian Philosophy
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    Introduction to Econometrics
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Online BA Political Science
    Via Aligarh Muslim University, Aligarh
    Swayam
     234 courses
    Edx
     201 courses
    LawSikho
     127 courses
    NPTEL
     104 courses
    Futurelearn
     89 courses
    Coursera
     76 courses
    Explore Top Universities Across Globe
    University of Essex, Colchester
    Wivenhoe Park Colchester CO4 3SQ
    University College London, London
    Gower Street, London, WC1E 6BT
    The University of Edinburgh, Edinburgh
    Old College, South Bridge, Edinburgh, Post Code EH8 9YL
    University of Nottingham, Nottingham
    University Park, Nottingham NG7 2RD
    Bristol Baptist College, Bristol
    The Promenade, Clifton Down, Bristol BS8 3NJ

    Questions related to BPSC Civil Services

    On Question asked by student community

    Have a question related to BPSC Civil Services ?

    Hello aspirant!

    The minimum Educational Eligibility Criteria for the BPSC is to have a Bachelor (graduation) degree or equivalent in any discipline from any recognized university on or before the last date of registration process. The candidate must have a Graduate Degree before the registration process of that year’s exam

    Hello,

    BPSC stands for Bihar Public Service Commission (BPSC). It's a State Level Civil Services Exam conducted for recruitment to multiple posts such as Sub Divisional Officer, Rural Development Officer, District Sanapark Officer and other PCS level Officers etc. It has huge scope as after cracking this exam you can

    Hello,

    It is not a hidden fact that English language has a slightly higher edge over Hindi language(with due respect to Hindi). However it is not a bad thing if you give your BPSC exam in Hindi because in the end what matters is your selection after BPSC exam. So

    Iske piche reason hai...deputy collector eak aisa position hai jiska posting as BDO and CO bhi hota hai. And aaj bhi bahot saare states me dekhne ko milta hai Isiliye waha aaj bhi deputy collector post exist krta...wahin bihar me 2010 ne bihar administrative services rules me changes hua jiske

    Hello Nitish !

    Bihar Public Service Commission (BPSC) exam is conducted to select applicants for civil service jobs in Bihar. In Patna you can find several coaching centers which prepare for BPSC exam such as :

    1) Achievers IAS Academy

    Its situated in New Patliputra colony, Patna, Bihar. They have