राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक भर्ती 2025 आवेदन: राजस्थान कर्मयारी चयन बोर्ड द्वारा राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक भर्ती 2025 के लिए राजस्थान प्राथमिक शिक्षक आवेदन (Rajasthan Primary Teacher Application in Hindi) 7 नवंबर 2025 को जारी कर दिया गया है। आरएसएसबी प्राथमिक विद्यालय अध्यापक भर्ती 2025 आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 दिसंबर 2025 तय की गई है। बता दें कि बोर्ड द्वारा आरएसएसबी प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (कक्षा 1 से 5 तक) भर्ती 2025 अधिसूचना (RSSB Primary Teacher Vacancy 2025 Notification) 6 नवंबर को अपनी अधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी की गई थी।
जारी अधिसूचना के अनुसार संस्कृत शिक्षा विभाग और प्रारंभिक शिक्षा विभाग में राजस्थान प्राथमिक विद्यालय शिक्षक (RSSB Primary School Teacher) के कुल 5000 पदों पर भर्ती की जानी है। आरएसएसबी परीक्षा ड्रेस कोड नियम देखें
राजस्थान के प्राथमिक विद्यालयों में अध्यापक भर्ती के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार रीट परीक्षा में सफल उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं। राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा का आयोजन 17-21 जनवरी 2026 को होगा। प्राथमिक विद्यालय शिक्षक भर्ती 2025 के लिए आवेदन कैसे करें, क्या पात्रता है? आदि की जानकारी पाने के लिए उम्मीदवार लेख को पूरा पढ़ें। राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक भर्ती 2025 यहां देखें
ये भी देखें-
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका की सहायता से राजस्थान प्राथमिक विद्यालय भर्ती 2025 से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
राजस्थान प्राथमिक विद्यालय शिक्षक भर्ती 2025- अवलोकन
इवेंट | विवरण |
परीक्षा संचालक | राजस्थान कर्मयारी चयन बोर्ड |
आधिकारिक वेबसाइट | rssb.rajasthan.gov.in |
कुल पद | 5000 |
अधिसूचना जारी | 6 नवंबर 2025 |
विज्ञापन संख्या | 08/2025 |
आरएसएसबी प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2025 आवेदन | 7 नवंबर - 6 दिसंबर |
आवेदन शुल्क | सामान्य वर्ग -600 रूपए आरक्षित- 400 रुपए |
आवेदन सुधार विंडो | 7-10 दिसंबर 2025 |
प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा 2025 | 17-21 जनवरी 2026 |
आरएसएसबी प्राथमिक शिक्षक भर्ती रिजल्ट 2025 | सूचित किया जाएगा |
बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना में राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक भर्ती 2025 को लेकर पदों का विवरण विस्तार से दिया गया है। उम्मीदवार नीचे दी गई अधिसूचना से इसको समझ सकते हैं।

बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना में राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक भर्ती 2025 पात्रता मानदंड (Rajasthan Primary School Teacher Eligibility 2025) की विस्तृत जानकारी दी गई है। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसकी जांच कर सकते हैं। नीचे दी गई तालिका की सहायता से उम्मीदवार संस्कृत शिक्षा विभाग और प्रारंभिक शिक्षा विभाग में प्राथमिक अध्यापक भर्ती पात्रता मानदंड को समझ सकते हैं।
राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक भर्ती 2025- पात्रता मानदंड
विभाग | पात्रता मानदंड |
प्रारंभिक शिक्षा विभाग | आरएसएसबी प्राथमिक विद्यालय शिक्षक भर्ती 2025 पात्रता मानदंड में उम्मीदवारों को कम से कम 50% अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक अथवा इसके समकक्ष तथा प्रारंभिक शिक्षा में द्विवर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए। या, कम से कम 45% अंकों के साथ सीनियर सेकेंडरी (या इसके समकक्ष) और प्रारंभिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा (चाहे किसी भी नाम से जाना जाए), एनसीटीई (मान्यता मानदंड और प्रक्रिया) विनियम 2002 के अनुसार या, कम से कम 50% अंकों के साथ सीनियर सेकेंडरी (या इसके समकक्ष) और प्रारंभिक शिक्षा में 4 वर्षीय स्नातक (बी.एल.एड.) या, प्रारंभिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा के साथ स्नातक (चाहे किसी भी नाम से जाना जाए) और राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण किया जाना चाहिए। |
संस्कृत शिक्षा विभाग | न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ वरिष्ठ उपाध्याय अथवा इसके समतुल्य पारंपरिक संस्कृत परीक्षा तथा प्रारंभिक शिक्षा में दो साल का डिप्लोमा किया होना जरूरी है या, वरिष्ठ उपाध्याय (या इसके समकक्ष पारंपरिक संस्कृत परीक्षा) कम से कम 45% अंकों के साथ और प्रारंभिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा (चाहे किसी भी नाम से ज्ञात हो), एनसीटीई (मान्यता,मानदंड और प्रक्रिया) विनियम-2002 के अनुसार या, वरिष्ठ उपाध्याय (या इसके समकक्ष पारंपरिक संस्कृत परीक्षा) कम से कम 50% अंकों के साथ और 4 वर्षीय प्रारंभिक शिक्षा में स्नातक (बी.एल.एड.) या, शास्त्री (या इसके समकक्ष पारंपरिक संस्कृत परीक्षा) और प्रारंभिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा ( चाहे किसी भी नाम से जाना जाए) और राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण किया जाना चाहिए। |
आयु सीमा | न्यून्तम- 18 वर्ष अधिकतम- 40 वर्ष आरक्षित श्रेणियों को नियमानुसार छूट |
बोर्ड द्वारा आरएसएसबी प्राथमिक विद्यालय अध्यापक आवेदन शुल्क 2025 (RSSB Primary School Teacher Application Fee 2025) निर्धारित किया गया है। जारी अधिूचना के अनुसार सामान्य/ ओबीसी/ बीसी अभ्यर्थियों को 600 रुपये और ओबीसी/बीसी/एससी/एसटी/पीएच उम्मीदवारों को 400 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को राजस्थान का निवासी होना अनिवार्य है। राज्य के बाहर के उम्मीदवारों को चाहे वे आरक्षित श्रेणी हों सबको सामान्य वर्ग के अंतर्गत समझा जाएगा।

उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आरएसएसबी प्राथमिक विद्यालय अध्यापक भर्ती 2025 आवेदन (RSSB Primary Teacher Recruitment 2025 Application) भर सकते हैं।
आरएसएसबी प्राइमरी विद्यालय अध्यापक भर्ती 2025 आवेदन प्रक्रिया-

बोर्ड द्वारा राजस्थान प्राथमिक भर्ती 2025 आवेदन सुधार विंडो (Rajasthan Primary Teacher Application Correction Window) निर्धारित समय के लिए उपलब्ध करवाई जाती है। उम्मीदवार निर्धारित समय के भीतर ही राजस्थान प्राथमिक अध्यापक भर्ती 2025 आवेदन में सुधार कर सकते हैं। उम्मीदवार आवेदन की अंतिम तिथि 6 दिसंबर तक आवेदन में सुधार बिना शुल्क के कर सकते हैं। यदि किसी कारण से उम्मीदवार 6 दिसंबर तक सुधार नहीं कर पाते हैं तो वे आवेदन सुधार शुल्क 300 रुपए का भुगतान करके 7 से 10 दिसंबर तक आवेदन में सुधार कर सकते हैं। एमपी सीईटी परीक्षा 2025
Frequently Asked Questions (FAQs)
राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक भर्ती 2025 आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 दिसंबर 2025 है।
राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक भर्ती 2025 आवेदन सुधार अंतिम तिथि 10 दिसंबर है।