Careers360 Logo
ask-icon
share
    राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक रिजल्ट 2026 जारी (Rajasthan Agriculture supervisor result 2026) - डाउनलोड लिंक
    • लेख
    • राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक रिजल्ट 2026 जारी (Rajasthan Agriculture supervisor result 2026) - डाउनलोड लिंक

    राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक रिजल्ट 2026 जारी (Rajasthan Agriculture supervisor result 2026) - डाउनलोड लिंक

    Kunal solankiUpdated on 01 Sep 2026, 02:16 PM IST
    Trusted Source Image

    राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक रिजल्ट 2026 जारी : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (rssb) द्वारा राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक 2026 रिजल्ट (Rajasthan Agriculture Supervisor 2026 Result) 23 जून को जारी कर दिया गया। इसके साथ ही कृषि पर्यवेक्षक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए फॉर्मेट भी जारी कर दिया गया था। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना लॉगइन विवरण दर्ज करके एग्रीकल्चर सुपरवाइजर का रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सहायता के लिए इस पेज पर भी राजस्थान एग्रीकल्चर सुपरवाइजर रिजल्ट 2026 को डाउनलोड करने का लिंक उपलब्ध कराया गया है।
    राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक 2026 रिजल्ट लिंक । राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक दस्तावेज सत्यापन 2026 । राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक कटऑफ 2026
    लेटेस्ट अपडेट- राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा चयनित उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया 3 से 14 अगस्त तक आयोजित की गई। इस दौरान जो अनुपस्थित थे वे 17 अगस्त को अपना दस्तावेज सत्यापन करा सकते थे। बोर्ड द्वारा अनुपस्थि रहे उम्मीदवारों के लिए अंतिम अवसर देने हेतु डीवी प्रक्रिया पुन; आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस बार उम्मीदवार अपना दस्तावेज सत्यापन 3 सितंबर को निर्धारित स्थल पर पहुंच कर करवा सकते हैं।

    This Story also Contains

    1. राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक रिजल्ट 2026: कटऑफ
    2. राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक रिजल्ट 2026- अवलोकन
    3. राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें? (How to check ag supervisor result 2026)
    4. राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक का रिजल्ट कब आएगा? rssb agriculture supervisor ka result kab aaega
    5. राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक परिणाम 2026: विवरण
    6. आरएसएसबी कृषि पर्यवेक्षक 2026 रिजल्ट: परिणाम के बाद क्या होगा?
    7. राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक रिजल्ट 2026- ध्यान रखने योग्य बातें
    राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक रिजल्ट 2026 जारी (Rajasthan Agriculture supervisor result 2026) - डाउनलोड लिंक
    राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक रिजल्ट 2026

    राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक रिजल्ट पीडीएफ डायरेक्ट लिंक

    राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक परिणाम जारी होने के साथ ही चयनित अभ्यर्थियों के लिए अगले चरण यानी दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) की प्रक्रिया स्क्रूटनी फॉर्म की तिथि जारी कर दी है। अभ्यर्थी 1 से 15 जुलाई तक राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक डीवी के लिए स्क्रूटनी फॉर्म भर सकते थे।
    1782279639272

    राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक रिजल्ट 2026: कटऑफ

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने परिणाम के साथ ही श्रेणीवार कटऑफ भी घोषित की गई है। अभ्यर्थी अब अपना राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं। कटऑफ के आधार पर ही उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। इस बार चयन प्रक्रिया में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली है और मेरिट के अनुसार अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए बुलाया गया है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे जारी मेरिट सूची में अपना नाम एवं कटऑफ स्थिति अवश्य जांच लें।
    1782279672336

    राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक रिजल्ट 19 या 25 जून को जारी करने की संभावना पहले से ही जताई जा रही थी, लेकिन इसे 23 जून को जारी कर दिया गया है। बता दें कि राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक 2026 परीक्षा 18 अप्रैल को आयोजित की गई थी। राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक आंसर की 13 मई को जारी कर दी गई। परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के लिए राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक आंसर की पर ऑनलाइन आपत्ति के लिए 15 से 17 मई तक का समय दिया गया था। वहीं ऑफलाइन आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 19 मई थी। उम्मीदवार राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक 2026 रिजल्ट कैसे चेक करें, डाउनलोड प्रक्रिया आदि के बारे में जानने के लिए लेख को पूरा पढ़ें।
    राजस्थान जॉब्स 2026 देखें

    अन्य उपयोगी लिंक

    राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक रिजल्ट 2026- अवलोकन

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा संचालक

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड

    आधिकारिक वेबसाइट

    rssb.rajasthan.gov.in , rsmssb.rajasthan.gov.in

    राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक परीक्षा 2026

    18 अप्रैल 2026

    राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक प्राथमिक आंसर की 2026

    13 मई 2026

    ag supervisor result 2026

    19 या 25 जून 2026 (संभावित)
    23 जून 2026

    राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें? (How to check ag supervisor result 2026)

    राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक परीक्षा के बाद उम्मीदवार बेसब्री से परिणाम जारी होने का इंतजार करते हैं। रिजल्ट घोषित होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दी गई राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक रिजल्ट 2026 डाउनलोड प्रक्रिया को फॉलो कर आसानी से अपना परिणाम देख सकते हैं। प्राधिकरण द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in या recruitment.rajasthan.gov.in पर कृषि पर्यवेक्षक रिजल्ट जारी किया जाएगा। सामान्यत: rssb.rajasthan.gov.in पर रिजल्ट जारी किया जाता है इसलिए नीचे इस वेबसाइट के आधार पर जानकारी दी गई है।

    • आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.inपर जाएं।

    • अब Candidate corner टैब पर क्लिक करें।

    • रिजल्ट वाले बटन पर क्लिक करें।

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    1782277733969

    • अब उम्मीदवार परीक्षा का नाम और वर्ष का चुनाव करें।

    • अब राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक परीक्षा रिजल्ट का लिंक दिखेगा उस पर क्लिक करें।

    • क्लिक करने के बाद राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक रिजल्ट 2026 देख सकते हैं।

    राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक का रिजल्ट कब आएगा? rssb agriculture supervisor ka result kab aaega

    इन दिनों कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा दे चुके उम्मीदवारों के द्वारा सबसे अधिक पूछा जाने वाला प्रश्न है कि agriculture supervisor ka result kab aayega ,agriculture supervisor ka result kab aaega राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक का रिजल्ट कब तक आएगा? उम्मीदवारों को इन सवालों का जवाब जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट के साथ इस पेज को निरंतर फॉलो करना चाहिए।

    राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक परिणाम 2026: विवरण

    राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक परिणाम डाउनलोड (ag supervisor result 2026 )करने के बाद उम्मीदवारों को इसे ध्यानपूर्वक देखना चाहिए। इसलिए उम्मीदवारों को राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक परिणाम में उपलब्ध सभी महत्वपूर्ण विवरणों की अच्छी तरह से जांच करनी चाहिए। परिणाम में जांच करने योग्य कुछ सबसे महत्वपूर्ण विवरण निम्नलिखित हैं:

    • उम्मीदवार का रोल नंबर

    • वर्ग

    • उम्मीदवार का नाम

    • जन्म तिथि

    • परीक्षा की तिथि

    • परिणाम की तिथि

    • उम्मीदवार का लिंग

    • उम्मीदवार के पिता का नाम

    • उम्मीदवार द्वारा प्राप्त अधिकतम अंक

    • कुल अंकों का प्रतिशत

    • परिणाम की स्थिति

    • अन्य निर्देश

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    NEET PG College Predictor

    NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide

    आरएसएसबी कृषि पर्यवेक्षक 2026 रिजल्ट: परिणाम के बाद क्या होगा?

    आरएसएसबी कृषि पर्यवेक्षक परिणाम (rssb agriculture supervisor result 2026) जारी होने के बाद भर्ती की आगे की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। परिणाम के आधार पर अभ्यर्थियों की राज्य स्तरीय वरीयता सूची तैयार की जाएगी, जिसमें प्रतियोगी परीक्षा में प्राप्त अंकों को आधार बनाया जाएगा। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। दस्तावेज़ सत्यापन सफलतापूर्वक पूर्ण होने के पश्चात विभागवार, विषयवार एवं श्रेणीवार अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी, जिसके आधार पर योग्य अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

    राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक रिजल्ट 2026- ध्यान रखने योग्य बातें

    • सबसे पहले अपने आवेदन संबंधित लॉगइन क्रेडेंशियल सुरक्षित रखें।

    • रिजल्ट देखते समय अपने इंटरनेट की गति का विशेष ध्यान रखें क्योंकि इससे उम्मीदवारों को रिजल्ट डाउनलोड करने में सहजता होगी।

    • रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट थोड़ी धीमी हो जाती है तो घबराएं नहीं प्रयास करते रहें।

    • rssb agriculture supervisor result 2026 नहीं हो पा रहा है तो किसी ऐसी व्यक्ति की सहायता लें जिसे तकनीकी जानकारी हो।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा कब आयोजित की जाएगी?
    A:

    राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा 18 अप्रैल को आयोजित की गई।

    Q: मैं राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक परिणाम कैसे देख सकता/सकती हूं?
    A:

    राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए लेख को पूरा पढें।

    Articles
    Upcoming Competition Exams