राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक आंसर की 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा आंसर की पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि अब बीत चुकी है। उम्मीदवार 17 मई तक उम्मीदवार अंतिम तिथि 17 मई तक अपनी आपत्ति ऑनलाइन मोड में दर्ज करा सकते थे। वहीं ऑफलाइन आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 19 मई है। इस दिन तक उम्मीदवार अपनी आपत्ति ऑफलाइन मोड में दर्ज करा सकते हैं। बता दें कि प्राधिकरण द्वारा राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक आंसर की पर आपत्ति विंडो 15 मई से जारी थी।
राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक आंसर की 2026 डाउनलोड लिंक पर जाएं
This Story also Contains
प्राधिकरण द्वारा 13 मई को राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक आंसर की 2026 जारी की गई थी। अभ्यर्थी प्राधिकरण द्वारा तय की गई निर्धारित तिथि तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक आंसर की पर मिली आपत्तियों के निराकरण के बाद बोर्ड द्वारा फाइनल आंसर की और परिणाम जारी किया जाएगा। राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक परीक्षा का आयोजन 18 अप्रैल 2026 को हुआ था।
जानकारी के लिए बता दें कि बोर्ड द्वारा आरएसएसबी कृषि पर्यवेक्षक आंसर की दो चरणों में जारी की जाती है। सबसे पहले राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक प्राथमिक उत्तर कुंजी परीक्षा के कुछ दिन बाद ऑनलाइन मोड में जारी की जाती है। प्राइमरी आंसर की में किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति होने पर उम्मीदवार अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए प्राधिकरण द्वारा समय सीमा और आपत्ति दर्ज शुल्क निर्धारित किया जाता है। इन सबके बाद बोर्ड द्वारा राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक अंतिम आंसर की 2026 जारी की जाती है।
राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक रिजल्ट लिंक
अपडेट- RSSB द्वारा आगामी परीक्षाओं की अंकन प्रणाली के संदंर्भ में अधिसूचना जारी की गई है। बोर्ड द्वारा नकारात्मक अंकन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। जारी अधिसूचना के अनुसार अबसे विलोपित प्रश्न के भारांक सिर्फ उस प्रश्न के सेक्शन के प्रश्नों पर ही नहीं बल्कि अब उस प्रश्न पत्र के सभी प्रश्नों पर बराबर बाटे जाएंगे। पहले wrong आंसर पर उस प्रश्न के भारांक समेत अंकों के एक तिहाई या एक चौथाई हिस्सा कट जाते थे मगर अब wrong आंसर पर उस प्रश्न के दिए हुए ओरिजिनल अंकों से ही एक तिहाई या एक चौथाई हिस्सा ही कटेगा।
आरएसएसबी एग्रीकल्चर सुपवाइजर आंसर की 2026 जारी होने के साथ ही इस पेज पर भी डाउनलोड लिंक उपलब्ध कराया जाएगा। कृषि पर्यवेक्षक आंसर की कैसे डाउनलोड करें, ये कितने चरण में जारी होती है? इन सभी प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए लेख को पूरा पढ़ें।
ये भी देखें-
मुख्य बिंदु | विवरण |
आधिकारिक वेबसाइट | rssb.rajasthan.gov.in |
कुल पद | 1100 |
कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026 परीक्षा तिथि | 18 अप्रैल 2026 |
राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा प्रारंभिक आंसर की 2026 | 13 मई 2026 |
आंसर की पर आपत्ति दर्ज विंडो | 15 से 17 मई 2026 |
राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक फाइनल आंसर की | सूचित किया जाएगा |
राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक रिजल्ट | सूचित किया जाएगा |
राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक आंसर की 2026 (Rajasthan Agriculture Supervisor Exam Answer Key 2026) ऑनलाइन मोड में जारी की जाती है। परीक्षा संपन्न होने के बाद उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की दो चरणों में जारी की जाएगी। हालांकि दोनो चरणों की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने की प्रक्रिया एक समान है। राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा आंसर की 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं।
सबसे पहले प्राधिकरण की आधिकरिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
अब कैंडिडेट कॉर्नर टैब पर क्लिक करें।
आंसर की टैब पर क्लिक करें।

अब कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026 के सामने लिंक पर क्लिक करें।
क्लिक करने के बाद यदि लॉगइन विवरण दर्ज करने का विकल्प है तो दर्ज करें अन्यथा कृषि पर्यवेक्षक आंसर की पीडीएफ प्रारुप में खुल जाएगी।
राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक आंसर की पीडीएफ डाउनलोड (Rajasthan Agriculture Supervisor Answer Key PDF Download) करें।
प्राधिकरण द्वारा राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक प्रोविजनल आंसर की 2026 पर आपत्ति दर्ज करने की सुविधा दी जाती है। इसके लिए समय सीमा निर्धारित की जाती है। उम्मीदवार अपनी एसएसओ आईडी से लॉगइन करके rssb agriculture supervisor answer key 2026 पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
बोर्ड द्वारा राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक उत्तर कुंजी 2026 दो चरणों में जारी की जाती है। सबसे पहले परीक्षा संपन्न होने के कुछ दिन बाद राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक प्राथमिक उत्तर कुंजी 2026 (Rajasthan Agriculture Supervisor Primary Answer Key 2026) जारी की जाती है। इसके बाद राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक अंतिम उत्तर कुंजी 2026 (Rajasthan Agriculture Supervisor Final Answer Key 2026) जारी की जाती है। आगे लेख में इन दोनों चरणों की विस्तार से चर्चा की जाएगी।
प्राधिकरण द्वारा परीक्षा संपन्न होने के बाद ऑनलाइन मोड में राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक प्राथमिक उत्तर कुंजी 2026 जारी की जाती है। जिसमें किसी उम्मीदवार को यदि कोई आपत्ति है तो वे निर्धारित समयसीमा के भीतर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए प्राधिकरण द्वारा आपत्ति शुल्क भी निर्धारित किया जाता है।
आरएसएसबी द्वारा आगामी परीक्षा के भारांक आकलन पद्धति में सरलीकरण करते हुए दो फेरबदल किए गए हैं। उदाहरण के तौर पर, यदि किसी प्रश्न पत्र जिसमें 150 प्रश्न हों, हर प्रश्न 3 अंकों का हो, और दो प्रश्न डिलीट हो जाएं तो डिलीट हुए दोनों प्रश्नों का भारांक यानि 6 अंक बाकी 148 प्रश्नों में बराबर बांटने के बाद हर सही प्रश्न के 3 अंकों के बजाय 3.04 अंक मिलेंगे। मगर हर गलत आंसर प्रश्न के एक तिहाई के हिसाब से 1.0135 नहीं बल्कि ओरिजिनल 3 अंकों से एक तिहाई यानि 1 अंक ही कटेगा।
उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त सभी आपत्तियों का निरीक्षण करने के बाद प्राधिकरण द्वारा राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक अंतिम आंसर की 2026 (Rajasthan Agriculture Supervisor Final Answer Key 2026 in Hindi) जारी की जाती है। कृषि पर्यवेक्षक फाइनल आंसर की जारी होने के साथ ही राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक रिजल्ट 2026 (Rajasthan Agriculture Supervisor Result 2026) जारी किया जा सकता है।
राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक परीक्षा आंसर की जारी होने से उम्मीदवार अपने उत्तर का मिलान कर सकते हैं। इसकी सहायता से वे अपने अंकों की गणना कर सकते हैं। इस प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बात ये है कि किसी उम्मीदवार को यदि किसी प्रश्न,उत्तर पर कोई आपत्ति है तो वे इस पर ऑब्जेक्शन (Objection) दर्ज करा सकते हैं। इससे उम्मीदवारों के प्रति पारदर्शिता सुनिश्चित होती है।
Frequently Asked Questions (FAQs)
राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती आंसर की ऑनलाइन मोड में प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी होगी।
राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक आंसर की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की डाउनलोड करने की विस्तृत जानकारी उपर्युक्त लेख में दी गई है।
हां, दोनों ही आंसर की प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होंगी और इन्हें डाउनलोड करने की प्रक्रिया भी एकसमान है।