Careers360 Logo
ask-icon
share
    राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक दस्तावेज सत्यापन 2026 (RSSB Agriculture Supervisor DV 2026)- अंतिम मौका (3 सितंबर)
    • लेख
    • राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक दस्तावेज सत्यापन 2026 (RSSB Agriculture Supervisor DV 2026)- अंतिम मौका (3 सितंबर)

    राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक दस्तावेज सत्यापन 2026 (RSSB Agriculture Supervisor DV 2026)- अंतिम मौका (3 सितंबर)

    Rajan KumarUpdated on 01 Sep 2026, 02:16 PM IST

    राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक दस्तावेज सत्यापन 2026- राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा चयनित उम्मीदवारों को अंतिम मौका देते हुए एक बार फिर दस्तावेज सत्यापन कराने का अवसर दिया गया है। जो उम्मीदवार अभी तक अपना दस्तावेज सत्यापन नहीं करा पाए हैं वे 3 सितंबर को निर्धारित स्थल पर पहुंच कर अपना दस्तावेज सत्यापन करवा लें। प्राधिकरण द्वारा पूर्व में हुई डीवी प्रक्रिया में अनुपस्थित उम्मीदवारों की सूची भी जारी की गई है जिसे उम्मीदवार rssb की आधिकारिक वेबसाइट या दिए गए लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
    डीवी प्रक्रिया में अनुपस्थित रहे उम्मीदवारों की सूची डाउनलोड करें
    1788251880491

    राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक दस्तावेज सत्यापन 2026  (RSSB Agriculture Supervisor DV 2026)- अंतिम मौका (3 सितंबर)
    राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक दस्तावेज सत्यापन 2026

    राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक डीवी प्रक्रिया 2026 (Rajasthan Agriculture supervisor Dv process 2026) 3 अगस्त से जारी थी। उम्मीदवार 14 अगस्त तक अपना दस्तावेज सत्यापन करा सकते थे। इसके लिए रिजर्व डे 17 अगस्त रखा गया था। बता दें कि उम्मीदवार 15 जुलाई तक राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक डीवी के लिए स्क्रूटनी फॉर्म भर सकते थे। 23 जून 2026 को राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया था। अभ्यर्थी अपना Rajasthan Agriculture Supervisor Result 2026 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
    राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक दस्तावेज सत्यापन फॉर्मेट पीडीएफ देखें
    राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक रिजल्ट लिंक 2026 । राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक कटऑफ 2026
    1782277342729

    राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक दस्तावेज सत्यापन 2026 के लिए बोर्ड ने आवश्यक दिशा-निर्देशों के साथ दस्तावेज सत्यापन का निर्धारित प्रारूप (Document Verification Format) भी जारी किया है, जिसे अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर अपने मूल दस्तावेजों और उनकी स्वप्रमाणित प्रतियों के साथ प्रस्तुत करना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे दस्तावेज सत्यापन से संबंधित सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और समय रहते आवश्यक प्रमाण-पत्र तैयार रखें, ताकि सत्यापन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। दस्तावेज सत्यापन से जुड़ी तिथियां, आवश्यक दस्तावेजों की सूची और फॉर्मेट की जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।
    महत्वपूर्ण लेख: रीट मेंस फाइनल आंसर की 2026 लेवल 1,2 । रीट मेंस रिजल्ट 2026

    राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक दस्तावेज सत्यापन 2026- अवलोकन व तिथियां

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन (DV) के लिए शॉर्टलिस्ट किया है। परिणाम 23 जून को जारी किया गया था और अब उम्मीदवारों को अगले चरण की तैयारियां पूरी करनी होंगी। दस्तावेज सत्यापन से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां, परीक्षा विवरण और अन्य आवश्यक जानकारी नीचे दी गई सारणी में देखी जा सकती है।

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा संचालक

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड

    आधिकारिक वेबसाइट

    rssb.rajasthan.gov.in

    राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक परीक्षा 2026

    18 अप्रैल 2026

    आरएसएसबी कृषि पर्यवेक्षक प्राथमिक आंसर की 2026

    13 मई 2026

    राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक परीक्षा 2026 रिजल्ट

    23 जून 2026

    राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक डीवी स्क्रूटनी फॉर्म


    1 से 15 जुलाई 2026

    राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक डीवी प्रक्रिया
    3 - 14 अगस्त 2026
    3 सितंबर (अंतिम मौका)

    ये भी पढ़ें: राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक परीक्षा एडमिट कार्ड

    राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक डीवी 2026 के लिए स्क्रूटनी फॉर्म क्यों जरूरी?

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026 के परिणाम जारी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) प्रक्रिया में शामिल होना होगा। इस प्रक्रिया के लिए बोर्ड ने स्क्रूटनी/सत्यापन प्रपत्र जारी किया है, जो अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता, आयु, श्रेणी, पहचान एवं अन्य पात्रता संबंधी जानकारियों की जांच का महत्वपूर्ण आधार होगा। निर्धारित प्रारूप में स्क्रूटनी फॉर्म भरना और आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा करना अनिवार्य है। यदि किसी अभ्यर्थी द्वारा गलत जानकारी दी जाती है, दस्तावेज अधूरे पाए जाते हैं या निर्धारित समय सीमा में प्रपत्र जमा नहीं किया जाता है, तो उसकी अभ्यर्थिता निरस्त की जा सकती है। इसलिए उम्मीदवारों को सभी विवरण सावधानीपूर्वक भरने और दस्तावेज सही प्रारूप में प्रस्तुत करने की सलाह दी जाती है।

    राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक दस्तावेज सत्यापन 2026: स्क्रूटनी फॉर्म कैसे भरें?

    कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026 के लिए दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को बोर्ड द्वारा जारी स्क्रूटनी/दस्तावेज सत्यापन प्रपत्र को सही तरीके से भरना होगा। इसके लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें—

    • सबसे पहले RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

    • कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026 से संबंधित दस्तावेज सत्यापन नोटिस डाउनलोड करें।

    • जारी किए गए स्क्रूटनी/सत्यापन फॉर्म का प्रिंटआउट लें।

    • फॉर्म में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, श्रेणी एवं अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।

    • मांगे गए सभी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न करें।

    • फॉर्म में दी गई घोषणा (Declaration) को पढ़कर हस्ताक्षर करें।

    • निर्धारित तिथि एवं स्थान पर मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर फॉर्म जमा करें।

    • भविष्य की आवश्यकता के लिए भरे हुए फॉर्म की एक प्रति अपने पास सुरक्षित रखें।

    पढ़ें: राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक रिजल्ट 2026 जारी

    राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक दस्तावेज सत्यापन 2026: कटऑफ

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026 के परिणाम के साथ ही दस्तावेज सत्यापन के लिए चयनित अभ्यर्थियों की मेरिट सूची जारी कर दी है। बोर्ड ने Meritwise List of Selected Candidates (NTSP) प्रकाशित की है, जिसके आधार पर अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। श्रेणीवार एवं क्षेत्रवार चयन सूची में शामिल उम्मीदवारों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में भाग लेना होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे जारी मेरिट सूची में अपना नाम एवं कटऑफ स्थिति अवश्य जांच लें।
    1782277342798

    राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक दस्तावेज सत्यापन 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेज

    दस्तावेज सत्यापन के दौरान अभ्यर्थियों को सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ उनकी स्वप्रमाणित प्रतियां प्रस्तुत करनी होंगी। आवश्यक दस्तावेजों की संभावित सूची निम्नानुसार है—

    • कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026 का आवेदन पत्र/प्रिंटआउट

    • प्रवेश पत्र (Admit Card)

    • परिणाम/मेरिट सूची से संबंधित दस्तावेज

    • दस्तावेज सत्यापन (स्क्रूटनी) फॉर्म

    • 10वीं कक्षा की अंकतालिका एवं प्रमाण पत्र (जन्मतिथि प्रमाण हेतु)

    • 12वीं कक्षा की अंकतालिका एवं प्रमाण पत्र

    • निर्धारित शैक्षणिक योग्यता से संबंधित अंकतालिका एवं प्रमाण पत्र

    • जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC/MBC अभ्यर्थियों के लिए)

    • EWS प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    • मूल निवास प्रमाण पत्र

    • आधार कार्ड या अन्य वैध फोटो पहचान पत्र

    • पासपोर्ट आकार के नवीनतम रंगीन फोटो

    • विवाह प्रमाण पत्र/नाम परिवर्तन संबंधी दस्तावेज (यदि लागू हो)

    • दिव्यांगता प्रमाण पत्र (PwD अभ्यर्थियों के लिए)

    • अन्य दस्तावेज, जैसा RSSB द्वारा नोटिस में निर्देशित किया गया हो।

    अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे दस्तावेज सत्यापन नोटिस में उल्लिखित सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और निर्धारित तिथि पर सभी मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित हों।

    राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक दस्तावेज सत्यापन के लिए कहां जाना होगा?

    प्राधिकरण द्वारा चयनित उम्मीदवारों के लिए राजस्थान कृषि दस्तावेज सत्यापन हेतु स्थल निर्धारित किया गया है। निर्धारित समयसीमा के अंदर ही उम्मीदवारों को अपनी डीवी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। उम्मीदवारों की सहायता नीचे निर्धारित स्थल की जानकारी दी गई है।


    1785817819236

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)