Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस भर्ती 2026 (UPSSSC lower PCS Bharti 2026)- आंसर की जारी, आपत्ति (31 अगस्त तक), रिजल्ट
    • लेख
    • यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस भर्ती 2026 (UPSSSC lower PCS Bharti 2026)- आंसर की जारी, आपत्ति (31 अगस्त तक), रिजल्ट

    यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस भर्ती 2026 (UPSSSC lower PCS Bharti 2026)- आंसर की जारी, आपत्ति (31 अगस्त तक), रिजल्ट

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 27 Aug 2026, 05:22 PM IST

    यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस भर्ती 2026 (UPSSSC lower PCS Bharti 2026) : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा 24 अगस्त को जारी यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा की आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 31 अगस्त तक का समय दिया गया है। परीक्षा में शामिल किसी उम्मीदवार को लोअर पीसीएस मेन्स आंसर की के किसी प्रश्न पर आपत्ति हो तो प्रमाण के साथ 31 अगस्त 2026 तक आपत्ति दर्ज करा सकता है। आपत्ति के लिए 100 प्रति प्रश्न शुल्क भुगतान करना होगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट या इस लेख में दिए गए डायरेक्ट लिंक से यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा आसंर की डाउनलोड (UPSSSc lower PCS mains Answer key download) कर सकते हैं और दिए आपत्ति लिंक से अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 23 अगस्त को हुआ था। आयोग ने यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड 19 अगस्त 2026 को जारी किया गया।
    यूपी लोअर पीसीएस आंसर की और आपत्ति लिंक
    1787718023132
    यूपी लोअर पीसीएस परीक्षा आसंर की पीडीएफ डायरेक्ट डाउनलोड लिंक
    1787632297528

    यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस भर्ती 2026 (UPSSSC lower PCS Bharti 2026)- आंसर की जारी, आपत्ति (31 अगस्त तक), रिजल्ट
    यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस 2026 (UPSSSC lower PCS 2026)

    मुख्य परीक्षा के लिए शुल्क जमा करने वाले अ इससे पहले 14 अगस्त को यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस परीक्षा जनपद की जानकारी के लिए सिटी स्लिप जारी की गई थी।
    यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड लिंक पर जाएं
    1787130445592

    सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (लोअर पीसीएस) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक से अपनी स्थिति भी जान सकते हैं। अधिसूचना के अनुसार, यूपी पीईटी में प्राप्त अंकों के आधार पर कटऑफ के माध्यम से 1 लाख 4 सौ 92 उम्मीदवारों को यीपू लोअर पीसीएस के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

    1784286058510

    1784286094472

    आयोग ने यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस के रिक्त पदों की संख्या में भी वृद्धि की है। पहले जहां कुल 2516 पदों पर भर्ती प्रस्तावित थी, वहीं अब पदों की संख्या बढ़ाकर 2587 कर दी गई है। भर्ती परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते थे।

    यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि 29 मई से 25 जून 2026 थी। उम्मीदवार 2 जुलाई 2026 तक आवेदन पत्र में आवश्यक संशोधन कर सकते थे। यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 18 जून से बढ़ाकर 25 जून 2026 की गई थी। आवेदन पत्र में संशोधन (करेक्शन) करने की अंतिम तिथि भी 25 जून से बढ़ाकर 2 जुलाई 2026 कर दी थी।
    यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस 2026 आवेदन डायरेक्ट लिंक

    आयोग ने 2 जून को परीक्षा कैलेंडर जारी कर यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा तिथि की घोषणा की है। जारी कैलेंडर के अनुसार, यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा तिथि 23 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।
    1780465236779

    आयोग ने 30 मार्च 2026 को सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा 2026 की आधिकारिक अधिसूचना जारी की थी। यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस भर्ती परीक्षा के लिए वहीं उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET-2025) उत्तीर्ण की है। यूपी पीईटी उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए यह लोअर पीसीएस भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा है। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से अब कुल 2587 पदों पर भर्ती की जाएगी। पहले 2285 पदों से बढ़ाकर 2516 पद की गई थी।
    यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस सिलेबस 2026 पीडीएफ
    1780466989047

    विज्ञापन संख्या 07/2026 अधिसूचना में पात्रता का विस्तृत विवरण दिया गया है। जिसमें यह बताया गया है कि जिन अभ्यर्थियों ने प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET-2025) उत्तीर्ण की है, वे इस मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस भर्ती परीक्षा संबंधी जानकारी के लिए यूपीएसएसएसी लोअर पीसीएस अधिसूचना जरूर देखें।

    आयोग ने अधिसूचना के साथ विस्तृत यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस सिलेबस 2026 और परीक्षा पैटर्न भी प्रकाशित किया है, जो अभ्यर्थियों की तैयारी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यूपी लोअर पीसीएस भर्ती 2026 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को भर्ती परीक्षा संबंधी मुख्य तिथियों को साथ-साथ सिलेबस और परीक्षा पैटर्न से अवगत रहना चाहिए।

    UPSSSC सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा 2026 - एक नजर

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    भर्ती परीक्षा आयोजित करने वाले बोर्ड का नाम

    उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)

    भर्ती विज्ञापन संख्या

    07-परीक्षा/2026

    भर्ती परीक्षा का नाम

    सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा 2026

    यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस रिक्तियां

    2285 पद
    2516 पद
    2587 पद

    पात्रता

    PET-2025 उत्तीर्ण अभ्यर्थी

    परीक्षा मोड

    ऑफलाइन (ओएमआर आधारित)

    परीक्षा का प्रकार

    वस्तुनिष्ठ प्रश्न (बहुविकल्पीय प्रश्न)

    कुल सवाल

    100

    कुल मार्क

    100

    अवधि

    2 घंटे

    चयन प्रक्रिया

    • पीईटी स्कोर (यूपी पीईटी)

    • मुख्य परीक्षा (यूपीएसएसएससी अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा)

    • दस्तावेज़ सत्यापन

    नकारात्मक अंकन

    प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे।

    यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस भर्ती 2026 मुख्य तिथियां -

    मुख्य इवेंट

    तिथियां

    यूपीएसएसएससी अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा अधिसूचना

    30 मार्च 2026

    यूपीएसएसएससी अवर अधीनस्थ सेवा भर्ती ऑनलाइन आवेदन आरंभ

    29 मई 2026 जारी

    यूपीएसएसएससी अवर अधीनस्थ सेवा आवेदन की अंतिम तिथि

    18 जून 2026
    25 जून 2026

    आवेदन संशोधन की अंतिम तिथि

    25 जून 2026
    2 जुलाई 2026

    आवेदन शुल्क (ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क)

    25 रुपये (सभी श्रेणियों के लिए)

    लोअर पीसीएस सिटी स्लिप
    14 अगस्त 2026
    लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड
    19 अगस्त 2026
    परीक्षा तिथि
    23 अगस्त 2026
    यूपी लोअर पीसीएस आंसर की
    24 अगस्त 2026
    यूपी लोअर पीसीएस आंसर की आपत्ति
    31 अगस्त 2026 तक

    महत्वपूर्ण लेख:-

    यूपीएसएसएससी अवर अधीनस्थ सेवा भर्ती 2026 – पात्रता मानदंड

    यूपीएसएसएससी अवर अधीनस्थ सेवा भर्ती 2026 के लिए मुख्य पात्रता यूपी पीईटी उत्तीर्ण होना है। इसके बाद पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता का निर्धारण किया जाता है। यूपीएसएसएससी अवर अधीनस्थ सेवा भर्ती पात्रता मानदंड की विस्तृत जानकारी नीचे तालिका में देख सकते हैं।

    मानदंड

    विवरण

    शैक्षिक योग्यता

    PET-2025 (प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा) उत्तीर्ण होना अनिवार्य। पदवार शैक्षिक अर्हता अधिसूचना के अनुसार।

    आयु सीमा

    21-40 वर्ष (01 जुलाई को)

    आयु छूट

    SC/ST – 5 वर्ष, OBC – 5 वर्ष, PwD – 15 वर्ष (राज्य सरकार के नियमानुसार)

    राष्ट्रीयता

    भारतीय नागरिक

    यूपीएसएसएससी अवर अधीनस्थ सेवा भर्ती 2026 – ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

    1. यूपीएसएसएससी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं

    2. Live Advertisement Segment में विज्ञापन पर क्लिक करें, नया पेज खुलेगा

    3. यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस आवेदन पत्र भरने के लिए यूपी पीईटी -2025 रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन करें

    4. आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत सूचनाएं भरें – नाम, पिता/पति का नाम, माता का नाम, श्रेणी, EWS, विवरण आदि

    5. विज्ञापित पदों में से आवेदन करने वाले पद/पदों को चुनें

    6. फोटो तथा हस्ताक्षर अपलोड करें

    7. वेरिफिकेशन कोड दर्ज करने के बाद “सबमिट” बटन पर क्लिक करें

    8. यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस आवेदन प्रक्रिया शुल्क 25 रुपये का भुगतान करें ।

    9. आगे के संदर्भ के लिए आवेदन-पत्र का प्रिंटआउट निकाल लें

    यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस आवेदन सुधार

    यूपीएसएसएससी द्वारा अवर अधीनस्थ सेवा भर्ती 2026 आवेदन में सुधार की अंतिम तिथि 2 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन करने के बाद यूपीएसएसएससी अवर अधीनस्थ सेवा आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेकर उम्मीदवारों को उसमें दर्ज विवरण की जांच करनी चाहिए। अगर आवेदन पत्र में कोई त्रुटि हो तो प्राधिकरण के आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन क्रेडेंशियल के माध्यम से यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं।

    1775633147331

    यूपीएसएसएससी अवर अधीनस्थ सेवा 2026 – परीक्षा पैटर्न

    भाग

    विषय

    प्रश्नों की संख्या

    कुल अंक

    परीक्षा अवधि

    भाग-1

    1) भारत का इतिहास एवं भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन

    05

    05

    दो घण्टा (120 मिनट)

    2) भारतीय राज्यव्यवस्था एवं भारतीय संविधान

    10

    10

    3) भारत एवं विश्व का भूगोल

    05

    05

    4) भारतीय अर्थव्यवस्था एवं सामाजिक विकास

    10

    10

    5) सामान्य विज्ञान

    05

    05

    6) पर्यावरण, पारिस्थितिकी एवं आपदा प्रबन्धन

    10

    10

    7) राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएँ

    05

    05

    8) सामान्य बुद्धि परीक्षण

    05

    05

    9) प्रारम्भिक गणितीय ज्ञान

    05

    05

    10) सामान्य हिन्दी

    05

    05

    भाग-2

    कम्प्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी

    15

    15

    भाग-3

    उत्तर प्रदेश राज्य से सम्बन्धित सामान्य जानकारी

    20

    20

    कुल

    100

    100

    नोट: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 25 प्रतिशत अर्थात ¼ अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।

    उपयोगी लिंक

    यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस सिलेबस 2026: एक नजर

    यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस भर्ती 2026 सिलेबस उम्मीदवारों को उनकी तैयारी को सुव्यवस्थित रूप से योजना बनाकर अधिक प्रभावी बनाने में मदद करता है। UPSSSC Lower PCS bharti pariksha की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए भर्ती से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी रखना अत्यंत आवश्यक है।

    परीक्षा में सामान्य अध्ययन, कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी तथा उत्तर प्रदेश से संबंधित सामान्य ज्ञान को संतुलित रूप से शामिल किया गया है। यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस सिलेबस 2026 (Upsssc lower pcs syllabus 2026 in hindi) तीन प्रमुख भागों में विभाजित है, जिनका उद्देश्य अभ्यर्थियों के समग्र ज्ञान, तकनीकी समझ और राज्य विशेष की जानकारी का मूल्यांकन करना है। प्रत्येक भाग का अपना अलग महत्व है, जो परीक्षा की तैयारी को संतुलित और व्यापक बनाता है। यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस परीक्षा प्रश्न पत्र में तीन भाग होते हैं जिसे नीचे बिंदुवार बताया गया है।
    यूपीएसएसएससी अवर अधीनस्थ सेवा भर्ती परीक्षा का विस्तृत सिलेबस देखें

    यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस प्रश्न पत्र -
    भाग-1: विषयगत ज्ञान (Subject Knowledge)

    इस भाग में सामान्य अध्ययन से जुड़े महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं, जैसे इतिहास, भारतीय राजव्यवस्था, भूगोल, अर्थव्यवस्था, विज्ञान, पर्यावरण, करेंट अफेयर्स, गणित, सामान्य बुद्धि और हिंदी। इसका उद्देश्य अभ्यर्थियों की बौद्धिक क्षमता, विश्लेषण कौशल और विभिन्न विषयों की बुनियादी समझ को परखना है। यह भाग परीक्षा का सबसे व्यापक हिस्सा है और चयन में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

    भाग-2: कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी

    इस भाग में आधुनिक तकनीक और डिजिटल ज्ञान से जुड़े विषय शामिल हैं। इसमें कंप्यूटर की मूलभूत जानकारी, इंटरनेट, ईमेल, MS Office, डिजिटल भुगतान, साइबर सुरक्षा और नई तकनीकों जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग आदि का ज्ञान पूछा जाता है। इसका उद्देश्य अभ्यर्थियों को डिजिटल युग के अनुरूप सक्षम बनाना और उनकी तकनीकी समझ का आकलन करना है।

    भाग-3: उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान

    यह भाग पूरी तरह से उत्तर प्रदेश राज्य पर केंद्रित है। इसमें राज्य का इतिहास, संस्कृति, भूगोल, अर्थव्यवस्था, प्रशासन, पर्यटन और समसामयिक घटनाएं शामिल हैं। इस भाग का उद्देश्य अभ्यर्थियों की राज्य विशेष के प्रति समझ और जागरूकता को परखना है, ताकि चयनित अभ्यर्थी राज्य की प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुरूप कार्य कर सकें।

    यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस भर्ती 2026 वैकेंसी
    1781776203100