Careers360 Logo
ask-icon
share
    एसएससी सीपीओ एडमिट कार्ड 2026 (SSC CPO Admit Card 2026) - रिलीज डेट, डाउनलोड लिंक
    • लेख
    • एसएससी सीपीओ एडमिट कार्ड 2026 (SSC CPO Admit Card 2026) - रिलीज डेट, डाउनलोड लिंक

    एसएससी सीपीओ एडमिट कार्ड 2026 (SSC CPO Admit Card 2026) - रिलीज डेट, डाउनलोड लिंक

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 14 Sep 2026, 03:00 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    कर्मचारी चयन आयोग (एससीसी) द्वारा दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में एसआई भर्ती के लिए एसएससी सीपीओ एडमिट कार्ड 2026 (SSC CPO admit card 2026 in hindi) परीक्षा से करीब 3-4 दिन पहले जारी किया जाएगा। एसएससी सीपीओ उम्मीदवार एसएससी की वेबसाइट पर जाकर एसएससी सीपीओ एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा के प्रत्येक चरण के लिए एसएससी सीपीओ एडमिट कार्ड अलग-अलग जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए एसएससी सीपीओ एडमिट कार्ड डाउनलोड करना अनिवार्य है।

    This Story also Contains

    1. एसएससी सीपीओ एडमिट कार्ड 2026 - अवलोकन (SSC CPO Admit Card 2026 - Overview)
    2. एसएससी सीपीओ एडमिट कार्ड 2026 : महत्वपूर्ण तिथियां (SSC CPO Admit Card 2026 : Important Dates in hindi)
    3. एसएससी सीपीओ एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें? (How to download SSC CPO Admit Card 2026?)
    4. एसएससी सीपीओ एडमिट कार्ड 2026: उल्लिखित विवरण (SSC CPO Admit Card 2026: Details Mentioned in Hindi)
    5. एसएससी सीपीओ 2026 के एडमिट कार्ड में किसी भी विसंगति के मामले में क्या करें?
    6. एसएससी सीपीओ परीक्षा दिवस दिशानिर्देश 2026 (SSC CPO Exam Day Guidelines 2026 in hindi)
    एसएससी सीपीओ एडमिट कार्ड 2026 (SSC CPO Admit Card 2026) - रिलीज डेट, डाउनलोड लिंक
    एसएससी सीपीओ एडमिट कार्ड 2026

    आयोग ने एसएससी सीपीओ 2026 अधिसूचना (ssc cpo 2026 notification) के साथ सीपीओ आवेदन पत्र 10 सितंबर 2026 को जारी कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार, एसएससी सीपीओ आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 है। आयोग द्वारा एसएससी सीपीओ भर्ती परीक्षा 2026 के माध्यम से दिल्ली पुलिस में एसआई पुरुष के 205, एसआई महिला के 112 जबकि सीएपीएफ के 1320 और सीआईएसएफ (CISF) में सब इंस्पेक्टर फायर के 234 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की बहाली की जाएगी।
    एसएससी सीपीओ आवेदन पत्र की तिथि, पात्रता जानें

    एसएससी सीपीओ हॉल टिकट में उम्मीदवार का नाम, व्यक्तिगत विवरण, परीक्षा संबंधी जानकारी और आवश्यक निर्देश शामिल होते हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपने एसएससी सीपीओ एडमिट कार्ड 2026 के साथ एक वैध पहचान प्रमाण अवश्य लाना होगा। उम्मीदवार एसएससी सीपीओ परीक्षा हॉल टिकट, एसएससी सीपीओ एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड प्रक्रिया, एसएससी सीपीओ क्षेत्रीय वेबसाइट से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।

    ये भी देखें-

    एसएससी द्वारा एसएससी सीपीओ 2026 आवेदन तिथि 10 से 30 सितंबर 2026 है। एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से तक ऑनलाइन मोड में एसएससी सीपीओ आवेदन पत्र (SSC CPO application form) भर सकते हैं। एएसएससी सीपीओ प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन संभवतः दिसंबर 2026 से जनवरी 2027 में हो सकता है।

    एसएससी सीपीओ एडमिट कार्ड 2026 - अवलोकन (SSC CPO Admit Card 2026 - Overview)

    एसएससी सीपीओ 2026 उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एसएससी सीपीओ 2026 परीक्षा (SSC CPO 2026 exam in hindi) से जुड़ी जानकारी से अवगत रहें। उम्मीदवार एसएससी सीपीओ की सामान्य जानकारी के लिए नीचे दी गई तालिका देख सकते हैं।

    विवरण

    सूचना

    परीक्षा का नाम

    कर्मचारी चयन आयोग केंद्रीय पुलिस संगठन

    संक्षिप्त नाम

    एसएससी सीपीओ या एसएससी एसआई (सब इंस्पेक्टर)

    संचालक निकाय

    कर्मचारी चयन आयोग

    आधिकारिक वेबसाइट

    ssc.gov.in

    परीक्षा का तरीका

    ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड

    परीक्षा का स्तर

    • पेपर 1

    • पीईटी/ पीएसटी

    • पेपर 2

    • मेडिकल टेस्ट

    न्यूनतम पात्रता

    स्नातक

    आयु सीमा

    20-25 वर्ष (आरक्षित श्रेणियों के लिए छूट के अधीन)

    परीक्षा केंद्र

    आवेदन पत्र भरते समय अभ्यर्थी द्वारा चुना जाएगा (प्रवेश पत्र पर प्रदर्शित किया जाएगा)

    एसएससी सीजीएल - आवेदन, परीक्षा तिथि देखें

    एसएससी सीपीओ एडमिट कार्ड 2026 : महत्वपूर्ण तिथियां (SSC CPO Admit Card 2026 : Important Dates in hindi)

    कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा एसएससी सीपीओ एडमिट कार्ड 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है। उम्मीदवार अपने क्षेत्रीय एसएससी वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे दी गई तालिका में एसएससी सीपीओ 2026 की सभी महत्वपूर्ण तिथियां दी गई हैं, जिन पर उम्मीदवारों को विशेष ध्यान देना चाहिए।

    एसएससी सीपीओ 2026 : परीक्षा तिथियां (SSC CPO 2026 : Exam Dates)

    इवेंट्स

    एसएससी सीपीओ 2026

    ssc cpo 2026 notification

    10 सितंबर 2026

    आवेदन जारी होने की तारीख

    10 सितंबर 2026

    आवेदन करने की अंतिम तारीख

    30 सितंबर 2026

    आवेदन सुधार विंडो

    8 से 10 अक्टूबर 2026

    एसएससी सीपीओ एग्जाम सिटी स्लिप 2026

    सूचित किया जाएगा

    एसएससी सीपीओ 2026 एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख

    सूचित किया जाएगा

    एसएससी सीपीओ पेपर 1 परीक्षा

    जनवरी 2027

    पेपर 1 प्रोविजनल आंसर की

    सूचित किया जाएगा

    पेपर 1 आंसर की सुधार विंडो

    सूचित किया जाएगा

    पेपर 1 रिजल्ट जारी होने की तारीख

    सूचित किया जाएगा

    एसएससी सीपीओ पेपर 2

    सूचित किया जाएगा

    पेपर 2 रिजल्ट जारी होने की तारीख

    सूचित किया जाएगा

    पेपर 2 प्रोविज़नल आंसर की

    सूचित किया जाएगा

    पेपर 2 आंसर की सुधार विंडो

    सूचित किया जाएगा

    फाइनल आंसर की जारी होने की तारीख

    सूचित किया जाएगा

    एसएससी सीपीओ एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें? (How to download SSC CPO Admit Card 2026?)

    • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in या क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाएं।

    • होम स्क्रीन पर, "एडमिट कार्ड" बटन पर क्लिक करें।

    • अब उस क्षेत्र का चयन करें जहां से आपने अपना एसएससी सीपीओ आवेदन प्रस्तुत किया था।

    • एसएससी सीपीओ एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।

    • ड्रॉप-डाउन मेनू से “SSC CPO 2026 admit card” चुनें।

    • लॉगिन जानकारी दर्ज करें, जिसमें आपका रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, नाम और जन्म तिथि शामिल है।

    • हॉल पास पर दी गई सभी जानकारी की जांच करें।

    • एसएससी सीपीओ हॉल टिकट पीडीएफ भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड किया जा सकता है।

    एसएससी सीपीओ एडमिट कार्ड 2026: उल्लिखित विवरण (SSC CPO Admit Card 2026: Details Mentioned in Hindi)

    एसएससी सीपीओ एडमिट कार्ड 2026 उम्मीदवार के लिए परीक्षा में प्रवेश का सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसमें उम्मीदवार की व्यक्तिगत जानकारी, परीक्षा से संबंधित विवरण और परीक्षा केंद्र के निर्देश शामिल होते हैं। परीक्षा के दिन उम्मीदवारों की पहचान सुनिश्चित करने और परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने के लिए एडमिट कार्ड पर दी गई जानकारी का सही होना आवश्यक है। एसएससी सीपीओ 2026 एडमिट कार्ड में निम्नलिखित विवरण उल्लेखित होंगे।

    उम्मीदवारों का विवरण

    परीक्षा विवरण

    • उम्मीदवार का नाम

    • लिंग

    • वर्ग

    • आवेदन संख्या

    • रोल नंबर

    • पिता का नाम

    • जन्म तिथि

    • परीक्षा का समय

    • विषय

    • परीक्षा केंद्र

    • परीक्षा का समय

    • महत्वपूर्ण निर्देश

    एसएससी सीपीओ 2026 के एडमिट कार्ड में किसी भी विसंगति के मामले में क्या करें?

    यदि उम्मीदवार के एसएससी सीपीओ 2026 एडमिट कार्ड में नाम, जन्मतिथि, फोटो, हस्ताक्षर या परीक्षा केंद्र से संबंधित कोई भी त्रुटि या विसंगति पाई जाती है, तो उसे तुरंत कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क करना चाहिए। गलत जानकारी के साथ परीक्षा में उपस्थित होना उम्मीदवार की उम्मीदवारी को प्रभावित कर सकता है। इसलिए, किसी भी गलती की स्थिति में उम्मीदवार को अपनी समस्या का विवरण, पंजीकरण संख्या, आवेदन की प्रति और प्रमाणित दस्तावेजों के साथ एसएससी के क्षेत्रीय ईमेल या हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करना चाहिए। आयोग द्वारा सत्यापन के बाद आवश्यक सुधार किए जाएंगे।

    एसएससी सीपीओ परीक्षा दिवस दिशानिर्देश 2026 (SSC CPO Exam Day Guidelines 2026 in hindi)

    कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित एसएससी सीपीओ 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा दिवस पर आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है। ये दिशानिर्देश परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी, सुरक्षित और निष्पक्ष बनाए रखने के उद्देश्य से जारी किए जाते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें, आवश्यक दस्तावेज साथ रखें और किसी भी प्रतिबंधित वस्तु को केंद्र पर न लाएं। नीचे एसएससी सीपीओ परीक्षा दिवस के प्रमुख दिशानिर्देश देख सकते हैं-

    परीक्षा दिवस दिशानिर्देश

    • उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से कम से कम 90 मिनट पहले पहुंचना चाहिए ताकि प्रवेश और सुरक्षा जांच में समय लग सके।

    • अपने साथ एसएससी सीपीओ एडमिट कार्ड 2026, फोटो पहचान पत्र (ID Proof) और हाल ही का पासपोर्ट साइज फोटो अवश्य लेकर आएं।

    • परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, वैज्ञानिक कैलकुलेटर, लॉग टेबल, कागज़ के टुकड़े, लिफ़ाफे या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सख्त रूप से प्रतिबंधित हैं।

    • उम्मीदवार केवल पारदर्शी पानी की बोतल, बॉल प्वॉइंट पेन और आवश्यक दस्तावेज साथ रख सकते हैं।

    • परीक्षा हॉल में प्रवेश करने के बाद पर्यवेक्षकों द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: एसएससी सीपीओ एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए क्या आवश्यक है?
    A:

    एसएससी सीपीओ एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, नाम और जन्मतिथि की आवश्यकता पड़ सकती है।

    Q: एसएससी सीपीओ एडमिट कार्ड में गलती होने पर क्या करें?
    A:

    एसएससी सीपीओ एडमिट कार्ड में गलती होने पर क्षेत्रीय एसएससी कार्यालय से तुरंत संपर्क करें।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    International Human Rights System
    Via OP Jindal Global University, Sonipat
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to SSC CPO

    On Question asked by student community

    Have a question related to SSC CPO ?

    Hello,

    For the SSC CPO exam , the main eligibility requirement is a graduation degree from a recognized university.

    If you have completed your graduation , you can apply for the exam .
    However, during document verification , your Maths back in Class 12th could cause an issue only if

    The SSC generally accepts affidavits for such minor, unintentional errors but it depends on the document verification process rules.so cant say anything confirm

    Just bring original supporting documents like your 10th class certificate and birth certificate that show the correct date.present your affidavit they might accept that because previously they

    Hello,

    Yes, it is necessary for the last year's result to be declared by July for SSC CPO. This is because the final selection process and document verification require the previous year's result to be available.

    If the result is delayed, it may create issues during the selection process.

    Hope

    Hello aspirant,

    Candidates must be between the ages of 20 and 25 to be eligible to take the SSC CPO exam. Candidates from the reserved category will be granted an age relaxation.

    So you will be eligible for this exam from 2025.

    To know the more detailed information, you can

    Yes,you can use your EWS certificate of haryana state government while applying to SSC CPO as the EWS reservation is a central government policy, so an EWS certificate issued by any state government is accepted for central government jobs.

    But the EWS category certificate must be in the prescribed form