Careers360 Logo
ask-icon
share
    उत्तराखंड ग्रुप सी भर्ती 2026 (UKSSSC group C Recruitment 2026) - आवेदन (8 सितंबर से), पोस्ट वाइज वैकेंसी
    • लेख
    • उत्तराखंड ग्रुप सी भर्ती 2026 (UKSSSC group C Recruitment 2026) - आवेदन (8 सितंबर से), पोस्ट वाइज वैकेंसी

    उत्तराखंड ग्रुप सी भर्ती 2026 (UKSSSC group C Recruitment 2026) - आवेदन (8 सितंबर से), पोस्ट वाइज वैकेंसी

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 22 Sep 2026, 11:36 AM IST

    उत्तराखंड ग्रुप सी भर्ती 2026 : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) द्वारा यूकेएसएसएससी इंटर लेवल के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए उत्तराखंड समूह-ग आवेदन (UK group C application) प्रक्रिया 8 सितंबर 2026 से शुरू है। इंटर पास अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन यूकेएसएसएससी ग्रुप सी आवेदन की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट या इस लेख के माध्यम से उत्तराखंड ग्रुप सी (Uttarakhand group c) पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से जूनियर असिस्टेंट, कंप्यूटर असिस्टेंट, रजिस्ट्रेशन क्लर्क समेत कई पदो पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित कर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। ग्रुप-सी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए यूकेएसएसएससी की विज्ञापन संख्या 80/यूकेएसएसएससी/2026 के माध्यम से समूह 'ग' भर्ती नोटिफिकेशन 31 अगस्त 2026 को जारी किया है।
    उत्तराखंड ग्रुप सी भर्ती 2026 आवेदन डायरेक्ट लिंक
    1788931406268

    This Story also Contains

    1. उत्तराखंड समूह-ग भर्ती परीक्षा 2026 - एक नजर (UK group C recruitment exam 2026- Overview)
    2. उत्तराखंड ग्रुप सी भर्ती 2026 - मुख्य तिथियां
    3. उत्तराखंड इंटर लेवल भर्ती परीक्षा : पात्रता मानदंड (UKSSSC Inter level Recruitment exam 2026 : eligibility criteria)
    4. यूकेएसएसएससी इंटर लेवल भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
    5. यूकेएसएसएससी ग्रुप सी चयन प्रक्रिया (UKSSSC group C selection process)
    उत्तराखंड ग्रुप सी भर्ती 2026 (UKSSSC group C Recruitment 2026) - आवेदन (8 सितंबर से), पोस्ट वाइज वैकेंसी
    उत्तराखंड ग्रुप सी भर्ती 2026 (UKSSSC group C Recruitment 2026)

    यूके ग्रुप सी लेटेस्ट अपडेट - उत्तराखंड में स्केलर पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना के अनुसार, उत्तराखंड स्केलर भर्ती के लिए आवेदन पत्र 22 सितंबर 2026 को जारी होगा। आवेदन अंतिम तिथि 22 अक्टूबर निर्धारित है।

    सहायक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को उत्तराखंड ग्रुप सी आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए 12 से 14 अक्टूबर तक समय दिया गया है। लिखित परीक्षा के लिए प्रस्तावित तारीख 15 नवंबर है। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि 1 सप्ताह पहले जारी की जा सकती है।

    1788268244310

    इस भर्ती अभियान के तहत कुल 553 पद भरे जाएंगे। इनमें जूनियर असिस्टेंट, कंप्यूटर असिस्टेंट, रजिस्ट्रेशन क्लर्क, टेलीफोन ऑपरेटर, स्टोर कीपर और इंटरमीडिएट स्तर के अन्य पद शामिल हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पदों के अनुसार छूट और योग्यता के नियमों के बारे में जानने के लिए यूकेएसएसएससी इंटर लेवल आधिकारिक नोटिफिकेशन पीडीएफ (UKSSSC Inter level official notification pdf) डाउनलोड कर लें।

    उत्तराखंड समूह-ग भर्ती परीक्षा 2026 - एक नजर (UK group C recruitment exam 2026- Overview)

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा का नाम

    यूके एसएसएससी इंटर लेवल भर्तीपरीक्षा (UKSSSC Inter Level Recruitment)

    आयोजन निकाय

    उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी)

    पद का नाम

    ग्रुप सी (विज्ञापन संख्या 80/यूकेएसएसएससी/2026)

    पदों की संख्या

    553

    आवेदन माध्यम

    ऑनलाइन

    चयन प्रक्रिया

    • लिखित परीक्षा

    • स्किल टेस्ट

    • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

    • मेडिकल टेस्ट

    Official Website

    sssc.uk.gov.in

    उत्तराखंड ग्रुप सी भर्ती 2026 - मुख्य तिथियां

    यूकेएसएसएससी इंटर लेवल भर्ती के लिए उत्तराखंड समूह-ग आवेदन पत्र 8 सितंबर 2026 को जारी कर दिया गया है। ऑनलाइन यूकेएसएसएससी आवेदन की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर निर्धारित की गई है। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में मुख्य तिथियां देख सकते हैं -

    इवेंट्स

    डेट्स

    उत्तराखंड ग्रुप सी भर्ती आवेदन आरंभ

    8 सितंबर 2026

    उत्तराखंड यूकेएसएसएससी ग्रुप सी आवेदन अंतिम तिथि

    7 अक्टूबर 2026

    यूकेएसएसएससी ग्रुप सी आवेदन सुधार

    12 से 14 अक्टूबर 2026

    उत्तराखंड इंटर लेवल भर्ती परीक्षा तिथि / यूकेएसएसएससी ग्रुप सी एग्जाम

    15 नवंबर 2026

    उत्तराखंड इंटर लेवल भर्ती परीक्षा : पात्रता मानदंड (UKSSSC Inter level Recruitment exam 2026 : eligibility criteria)

    इंटर लेवल आधारित इस भर्ती परीक्षा में उत्तराखंड के विभिन्न सरकारी विभागों में अलग-अलग पद उपलब्ध हैं। अधिकतर वैकेंसी जूनियर असिस्टेंट के लिए हैं। योग्यता के संबंध में, उम्मीदवारों का 12वीं कक्षा पास होना जरूरी है। अधिसूचना के अनुसार, कुछ पदों के लिए हिंदी टाइपिंग स्पीड और कंप्यूटर का ज्ञान होना अनिवार्य है। आयु सीमा के अनुसार 1 जुलाई, 2026 तक आयु 18 से 42 वर्ष होना जरूरी है। आरक्षित श्रेणियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

    यूकेएसएसएससी इंटर लेवल भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

    उत्तराखंड इंटर लेवल ग्रुप सी भर्ती आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in के माध्यम से नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करके यूकेएसएसएससी ग्रुप सी आवेदन पत्र (UKSSSC group C application form) भर कर जमा कर सकते हैं-

    • आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर इंट लेवल भर्ती के लिए दिए ग्रुप सी भर्ती (Inter Level group C recruitment) से संबंधित Apply Online Link पर क्लिक करें।

    • अपनी व्यक्तिगत जानकारी, एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, डोमिसाइल, कैटेगरी और अन्य जानकारी भरें।

    • पासपोर्ट साइज़ फ़ोटो और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी अपलोड करें।

    • यूकेएसएसएससी एप्लीकेशन फ़ीस (श्रेणी के अनुसार) का भुगतान करें।

    • उत्तराखंड इंटर लेवल ग्रुप सी भर्ती आवेदनसबमिट करने से पहले आवेदन पत्र में भरे विवरणों की जांच करें, सही हो तो सबमिट बटन पर क्लिक करें।

    • भविष्य के लिए भरे हुए आवेदन पत्र को डाउनलोड या प्रिंट कर लें।

    यूके ग्रुप सी भर्ती आवेदन शुल्क (UK group C Recruitment application and fees)

    आवेदन केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। सामान्य/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए यूकेएसएसएससी ग्रुप सी आवेदन शुल्क 300 रुपये और एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 150 रुपये है। अनाथ उम्मीदवारों को आवेदन फीस से छूट दी गई है।

    यूकेएसएसएससी ग्रुप सी चयन प्रक्रिया (UKSSSC group C selection process)

    यूकेएसएसएससी भर्ती के तहत, चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से लिखित परीक्षा पर आधारित होगी, जिसके बाद स्किल टेस्ट (जहां लागू हो) और दस्तावेजों की जांच होगी। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा के सभा चरणों में सफल उम्मीदवारों की मेरिट सूची फाइनल रिजल्ट के साथ जारी की जाती है।

    यूकेएसएसएससी इंटर लेवल वैकेंसी 2026 (UKSSSC Inter Level Vacancy 2026)

    यूकेएसएसएससी इंटर लेवल अधिसूचना के अनुसार, इंटर लेवल ग्रुप सी में कुल 553 पदों का ज़िक्र किया गया है। पदों का विवरण नीचे तालिका में देख सकते हैं-

    पद नाम

    पदों की संख्या

    जूनियर असिस्टेंट (विभिन्न विभागों में)

    420

    कंप्यूटर असिस्टेंट

    09

    कनिष्ठ सहायक/को-डाटा एंट्री ऑपरेटर (Junior Assistant / Co-Data Entry Operator)

    03

    सीनियर असिस्टेंट

    01

    रजिस्ट्रेशन क्लर्क (Registration Clerk)

    55

    टेलीफोन ऑपरेटर

    01

    असिस्टेंट मिनरल सुपरवाइज़र (Assistant Mineral Supervisor)

    22

    भूमि अधिग्रहण अमीन/इंस्पेक्टर (Land Acquisition Amin/Inspector)

    08

    अहलमाद और कैशियर (Ahlamad & Cashier)

    02

    स्टोर कीपर (Store Keeper)

    01

    हाउस मदर (House Mother)

    03

    सर्वे लेखपाल (Survey Lekhpal)

    16


    कुल पद- 553

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)