Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस रिजल्ट 2026 (UPSSSC Lower PCS Result 2026)- आंसर की जारी, रिजल्ट (जल्द), प्रक्रिया
    • लेख
    • यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस रिजल्ट 2026 (UPSSSC Lower PCS Result 2026)- आंसर की जारी, रिजल्ट (जल्द), प्रक्रिया

    यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस रिजल्ट 2026 (UPSSSC Lower PCS Result 2026)- आंसर की जारी, रिजल्ट (जल्द), प्रक्रिया

    Rajan KumarUpdated on 27 Aug 2026, 05:19 PM IST

    यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस रिजल्ट 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा विज्ञापन संख्या 07/2026 के तहत आयोजित यूपी लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा 2026 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। आयोग ने लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा का आयोजन 23 अगस्त 2026 को किया था और 24 अगस्त को आंसर की जारी की गई थी। आंसर की से असंतुष्ट उम्मीदवार यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस मेन्स आंसर की पर आपत्ति 31 अगस्त 2026 तक कर सकते हैं। आंसर की पर मिली आपत्तियों के मूल्यांकन के बाद रिजल्ट जारी होगा। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी रिजल्ट जारी होने के बाद इसे UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट के साथ इस लेख के माध्यम से भी यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस रिजल्ट 2026 देख व डाउनलोड कर सकेंगे।
    यूपी लोअर पीसीएस आंसर की आपत्ति लिंक । यूपी लोअर पीसीएस परीक्षा आसंर की पीडीएफ लिंक

    This Story also Contains

    1. यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस रिजल्ट 2026- अवलोकन व तिथियां
    2. यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस रिजल्ट 2026 कैसे देखें?
    3. यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस रिजल्ट 2026 में दर्ज विवरण
    4. यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस रिजल्ट 2026 के बाद की प्रक्रिया
    यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस रिजल्ट 2026 (UPSSSC Lower PCS Result 2026)- आंसर की जारी, रिजल्ट (जल्द), प्रक्रिया
    यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस रिजल्ट 2026


    1787736330048

    आयोग ने 24 अगस्त 2026 को मुख्य परीक्षा की आंसर की जारी की गई। अभ्यर्थियों को आंसर की डाउनलोड करने और उससे संबंधित आपत्ति दर्ज करने के लिए आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना होगा। आंसर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आयोग परीक्षा परिणाम जारी करेगा। रिजल्ट में सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर, चयन की स्थिति अथवा आगे की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी दी जा सकती है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को अपना परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा। यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस रिजल्ट 2026 लिंक, प्रक्रिया से संबंधित जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।
    ये भी पढ़ें: यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस सिलेबस 2026

    यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस रिजल्ट 2026- अवलोकन व तिथियां

    यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा 2026 में शामिल हुए अभ्यर्थियों का रिजल्ट जारी किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस रिजल्ट 2026 से संबंधित महत्वपूर्ण तिथि और परीक्षा के प्रमुख विवरणों की जानकारी नीचे दी गई सारणी में उपलब्ध है।

    इवेंट

    विवरण

    परीक्षा का नाम

    यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस 2026

    परीक्षा का पूरा नाम

    सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा 2026

    संचालन निकाय

    उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग

    विज्ञापन संख्या

    07/2026

    यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस रिक्तियां

    2587 पद

    पदों के नाम

    सहायक ट्रेजरी लेखाकार, ऑडिटर, अमीन/नीलामकर्ता, कार्यकारी अधिकारी, क्लर्क-सह-टाइपिस्ट, सहायक आबकारी अधिकारी, सहायक प्रबंधक (गैर-तकनीकी), केंद्र प्रभारी, जिला सहायक टीकाकरण अधिकारी, बाजार पर्यवेक्षक, आदि।

    चयन प्रक्रिया

    • पीईटी स्कोर

    • मुख्य परीक्षा

    • दस्तावेज़ सत्यापन

    आधिकारिक वेबसाइट

    upsssc.gov.in

    यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस एडमिट कार्ड 2026 जारी तिथि

    19 अगस्त 2026

    यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस परीक्षा तिथि

    23 अगस्त 2026

    यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस आंसर की

    24 अगस्त 2026

    यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस आंसर की आपत्ति

    25 से 31 अगस्त 2026

    यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस रिजल्ट 2026

    सूचित किया जाएगा

    ये भी पढ़ें:- यूपीएसएसएससी पीईटी सिलेबस । यूपीएसएसएससी आशुलिपिक एडमिट कार्ड

    यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस रिजल्ट 2026 कैसे देखें?

    यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे। नीचे आसान स्टेप्स से रिजल्ट देख सकते हैं।

    रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया:

    • सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर Results/परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

    • विज्ञापन संख्या-07-परीक्षा/2026, सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा परिणाम लिंक को चुनें।

    • अब लॉगिन विंडो में मांगी गई जानकारी, जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर/जन्मतिथि या अन्य लॉगिन विवरण, दर्ज करें।

    • Submit बटन पर क्लिक करें।

    • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

    • रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

    यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस रिजल्ट 2026 में दर्ज विवरण

    यूपीएसएसएससी द्वारा जारी लोअर पीसीएस 2026 रिजल्ट में महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज होती है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर दर्ज विवरण को ध्यानपूर्वक देखना चाहिए। परिणाम में अभ्यर्थी की पात्रता और संबंधित कटऑफ जैसी जानकारी उपलब्ध कराई जाती है।

    रिजल्ट में मुख्य रूप से ये विवरण दर्ज होते हैं:

    • अभ्यर्थी का नाम

    • रजिस्ट्रेशन नंबर

    • जन्म तिथि

    • लिंग (Gender)

    • श्रेणी/कैटेगरी

    • कटऑफ अंक

    • योग्यता/शॉर्टलिस्टिंग की स्थिति

    महत्वपूर्ण लेख:-

    यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस रिजल्ट 2026 के बाद की प्रक्रिया

    UPSSSC लोअर PCS 2026 की मुख्य परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन (DV) के लिए बुलाया जाएगा। इसमें शैक्षिक प्रमाणपत्र, जाति/EWS प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र आदि की जांच होगी। दस्तावेज सही पाए जाने पर अंतिम मेरिट/चयन सूची जारी होगी और चयनित अभ्यर्थियों को संबंधित पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। इस भर्ती में सामान्यतः इंटरव्यू का चरण नहीं है।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)