Careers360 Logo
ask-icon
share
    राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक कटऑफ 2026 जारी (RSSB Agriculture Supervisor Cutoff 2026)- श्रेणीवार पासिंग मार्क्स
    • लेख
    • राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक कटऑफ 2026 जारी (RSSB Agriculture Supervisor Cutoff 2026)- श्रेणीवार पासिंग मार्क्स

    राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक कटऑफ 2026 जारी (RSSB Agriculture Supervisor Cutoff 2026)- श्रेणीवार पासिंग मार्क्स

    Rajan KumarUpdated on 24 Jun 2026, 11:36 AM IST

    राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक कटऑफ 2026- राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा 23 जून 2026 को राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परिणाम जारी करने के साथ ही श्रेणीवार कटऑफ भी घोषित कर दी है। कटऑफ अंक उन न्यूनतम अंकों को दर्शाते हैं, जिनके आधार पर अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन (DV) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। बोर्ड ने गैर-अनुसूचित क्षेत्र (NTSP) और अनुसूचित क्षेत्र (TSP) के लिए अलग-अलग मेरिट सूची एवं कटऑफ जारी की है। इस लेख से अभ्यर्थी आसानी राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक कटऑफ 2026 पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड कर सकते हैं।
    राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक कटऑफ 2026 पीडीएफ लिंक
    ये भी पढ़ें: राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक रिजल्ट लिंक 2026राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक दस्तावेज सत्यापन 2026
    1782279974372

    This Story also Contains

    1. राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक कटऑफ 2026: अवलोकन व तिथियां
    2. राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक कटऑफ 2026 कैसे चेक करें?
    3. राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक गैर अनुसूचित क्षेत्र कटऑफ 2026 (NTSP)
    4. राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक अनुसूचित क्षेत्र कटऑफ 2026 (TSP)
    5. राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक दस्तावेज सत्यापन 2026
    राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक कटऑफ 2026 जारी (RSSB Agriculture Supervisor Cutoff 2026)- श्रेणीवार पासिंग मार्क्स
    राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक कटऑफ 2026

    इस बार बोर्ड ने वरीयतानुसार लगभग दो गुना अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए पात्र घोषित किया है। यानी उपलब्ध रिक्तियों की संख्या के मुकाबले करीब दोगुने उम्मीदवारों को DV प्रक्रिया के लिए बुलाया गया है। कटऑफ का निर्धारण परीक्षा के कठिनाई स्तर, रिक्त पदों की संख्या, अभ्यर्थियों के प्रदर्शन और श्रेणीवार आरक्षण के आधार पर किया गया है। कटऑफ में शामिल अभ्यर्थियों को ऑनलाइन विस्तृत आवेदन सह परिनिरीक्षा प्रपत्र (Scrutiny Form) भरना अनिवार्य होगा। इसके लिए पोर्टल 1 जुलाई 2026 से 15 जुलाई 2026 तक खुला रहेगा।
    राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक रिजल्ट 2026 जारी

    राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक कटऑफ 2026 के तहत अनुसूचित क्षेत्र (TSP) एवं गैर-अनुसूचित क्षेत्र (NTSP) के अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग मेरिट सूची प्रकाशित की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जारी मेरिट सूची एवं कटऑफ अंक ध्यानपूर्वक जांच लें और निर्धारित समय सीमा में स्क्रूटनी फॉर्म भरकर दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए तैयार रहें।निर्धारित अवधि में फॉर्म नहीं भरने वाले अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया से वंचित किया जा सकता है। राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक कटऑफ 2026 की पूरी जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।

    राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक कटऑफ 2026: अवलोकन व तिथियां

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा 2026 का परिणाम जारी करने के साथ ही दस्तावेज सत्यापन के लिए पात्र अभ्यर्थियों की मेरिट सूची एवं कटऑफ जारी कर दी है। बोर्ड ने गैर-अनुसूचित क्षेत्र (NTSP) एवं अनुसूचित क्षेत्र (TSP) के लिए अलग-अलग चयन सूची प्रकाशित की है। कटऑफ में शामिल अभ्यर्थियों को निर्धारित अवधि में स्क्रूटनी फॉर्म भरना अनिवार्य होगा। कटऑफ और दस्तावेज सत्यापन से जुड़ी प्रमुख तिथियां नीचे सारणी में दी गई हैं।

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा संचालक

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)

    पद का नाम

    कृषि पर्यवेक्षक (Agriculture Supervisor)

    आधिकारिक वेबसाइट

    rssb.rajasthan.gov.in

    परीक्षा तिथि

    18 अप्रैल 2026

    प्राथमिक उत्तर कुंजी जारी

    13 मई 2026

    परिणाम एवं कटऑफ जारी

    23 जून 2026

    मेरिट सूची

    NTSP एवं TSP क्षेत्र के लिए जारी

    दस्तावेज सत्यापन हेतु पात्रता

    वरीयतानुसार लगभग 2 गुना अभ्यर्थी

    स्क्रूटनी फॉर्म प्रारंभ

    1 जुलाई 2026

    स्क्रूटनी फॉर्म की अंतिम तिथि

    15 जुलाई 2026

    स्क्रूटनी फॉर्म का माध्यम

    ऑनलाइन

    राजस्थान जॉब्स 2026 देखें

    राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक कटऑफ 2026 कैसे चेक करें?

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा 2026 का परिणाम और मेरिट सूची जारी कर दी है। कटऑफ अंक एवं दस्तावेज सत्यापन के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। उम्मीदवार अपने वर्ग (Category), क्षेत्र (NTSP/TSP) और मेरिट स्थिति की जांच ऑनलाइन पीडीएफ के माध्यम से कर सकते हैं। परिणाम और कटऑफ देखने के लिए नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करें।

    राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक कटऑफ 2026 चेक करने की प्रक्रिया

    • सबसे पहले RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर उपलब्ध Results या Latest News सेक्शन पर क्लिक करें।

    • “Agriculture Supervisor Result/Cut Off 2026” या संबंधित मेरिट सूची लिंक को खोजें।

    • कटऑफ एवं मेरिट सूची की पीडीएफ डाउनलोड करें।

    • पीडीएफ खुलने के बाद Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर या नाम दर्ज करें।

    • अपनी श्रेणी (General, OBC, EWS, SC, ST आदि) के अनुसार कटऑफ अंक देखें।

    • यदि आपका नाम/रोल नंबर सूची में है, तो आप दस्तावेज सत्यापन (DV) के लिए पात्र हैं।

    राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक गैर अनुसूचित क्षेत्र कटऑफ 2026 (NTSP)

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा 23 जून 2026 को कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। इसी के साथ गैर-अनुसूचित क्षेत्र (NTSP) की श्रेणीवार कटऑफ भी घोषित की गई है, जिसके आधार पर अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन (DV) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। इस वर्ष कटऑफ का निर्धारण परीक्षा के कठिनाई स्तर, रिक्त पदों की संख्या और अभ्यर्थियों के प्रदर्शन को ध्यान में रखकर किया गया है। नीचे दिए गए इमेज में कटऑफ देखें

    1782279974470

    अन्य उपयोगी लिंक

    राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक अनुसूचित क्षेत्र कटऑफ 2026 (TSP)

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा कृषि पर्यवेक्षक परिणाम के साथ ही अनुसूचित क्षेत्र (TSP) की श्रेणीवार कटऑफ भी घोषित की गई है। इस कटऑफ के आधार पर अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। TSP क्षेत्र की कटऑफ आमतौर पर कम रहने के बावजूद इस बार प्रतिस्पर्धा अधिक होने के कारण अंक स्तर अपेक्षाकृत संतुलित देखने को मिला है।

    कटऑफ का निर्धारण परीक्षा में प्राप्त अंकों, कुल रिक्तियों की संख्या, अभ्यर्थियों की संख्या तथा श्रेणीवार आरक्षण के आधार पर किया गया है। इस बार बोर्ड ने लगभग दो गुना अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए अस्थायी रूप से पात्र घोषित किया है। TSP क्षेत्र के जिन उम्मीदवारों के अंक निर्धारित कटऑफ के बराबर या उससे अधिक हैं, उन्हें स्क्रूटनी फॉर्म भरना अनिवार्य किया गया है।

    1782279974599

    राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक दस्तावेज सत्यापन 2026

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा 23 जून 2026 को कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है, जिसके बाद चयनित अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस चरण में योग्य अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ स्क्रूटनी फॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। दस्तावेज सत्यापन भर्ती प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण चरण होता है, जिसके आधार पर अंतिम चयन सूची तैयार की जाती है।

    इस बार बोर्ड ने वरीयतानुसार लगभग दो गुना अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए अस्थायी रूप से पात्र घोषित किया है। अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता, पहचान, श्रेणी और अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन निर्धारित तिथियों के भीतर पूरा करना होगा। स्क्रूटनी फॉर्म भरने की प्रक्रिया 1 जुलाई 2026 से 15 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर समय पर अपनी प्रक्रिया पूरी करें, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचा जा सके और उनका चयन प्रभावित न हो।

    महत्वपूर्ण लेख: रीट मेंस फाइनल आंसर की 2026 लेवल 1,2रीट मेंस रिजल्ट 2026

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Ongoing Dates
    Maha SET Application Date

    2 Jun'26 - 3 Jul'26 (Online)

    Ongoing Dates
    AP TET Others

    5 Jun'26 - 5 Jul'26 (Online)