Careers360 Logo
ask-icon
share
    एनटीए एग्जाम कैलेंडर 2026-27 (NTA Exam Calendar 2026-27)- यूजीसी नेट, सीयूईटी समेत अन्य परीक्षा तिथि जानें
    • लेख
    • एनटीए एग्जाम कैलेंडर 2026-27 (NTA Exam Calendar 2026-27)- यूजीसी नेट, सीयूईटी समेत अन्य परीक्षा तिथि जानें

    एनटीए एग्जाम कैलेंडर 2026-27 (NTA Exam Calendar 2026-27)- यूजीसी नेट, सीयूईटी समेत अन्य परीक्षा तिथि जानें

    Rajan KumarUpdated on 17 Sep 2026, 12:34 PM IST

    एनटीए एग्जाम कैलेंडर 2026-27 : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 16 सितंबर 2026 को एनटीए एग्जाम कैलेंडर 2026-27 जारी कर दिया है। एनटीए एग्जाम कैलेंडर 2026-27 (NTA Exam Calendar 2026-27) में दिसंबर 2026 से मार्च 2027 के बीच आयोजित होने वाली प्रमुख परीक्षाओं की तिथियां दी गई हैं। इसमें जेईई मेन, यूजीसी नेट, सीयूईटी पीजी, सीमैट सहित अन्य महत्वपूर्ण परीक्षाओं का परीक्षा कार्यक्रम शामिल है। एनटीए एग्जाम कैलेंडर 2026-27 के माध्यम से अभ्यर्थी आगामी परीक्षाओं की तैयारी, रिवीजन और अध्ययन की रणनीति पहले से तैयार कर सकते हैं। अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट के साथ इस लेख में भी दिए गए एनटीए एग्जाम कैलेंडर 2026-27 (NTA Exam Calendar 2026-27) पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
    1789628780697

    एनटीए एग्जाम कैलेंडर 2026-27 (NTA Exam Calendar 2026-27)- यूजीसी नेट, सीयूईटी समेत अन्य परीक्षा तिथि जानें
    एनटीए एग्जाम कैलेंडर 2026-27

    एनटीए ने स्पष्ट किया है कि जारी किया गया एनटीए एग्जाम कैलेंडर 2026-27 अंतिम परीक्षा कार्यक्रम या परीक्षा अधिसूचना नहीं है। यह केवल संभावित परीक्षा तिथियों की जानकारी प्रदान करता है। प्रत्येक परीक्षा के लिए अलग से सूचना बुलेटिन और परीक्षा संबंधी नोटिस निर्धारित समय पर जारी किए जाएंगे। एनटीए एग्जाम कैलेंडर, परीक्षा सूची, महत्वपूर्ण तिथि के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।

    एनटीए एग्जाम कैलेंडर 2026-27 (NTA Exam Calendar 2026-27)

    एनटीए एग्जाम कैलेंडर 2026-27 राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा जारी किया गया महत्वपूर्ण परीक्षा शेड्यूल है। इसमें दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक आयोजित होने वाली प्रमुख परीक्षाओं की संभावित तिथियां शामिल हैं। जेईई मेन, यूजीसी नेट, सीयूईटी पीजी और सीमैट जैसी परीक्षाओं की तिथि नीचे सारणी में दी गई है, जिसकी मदद से अभ्यर्थी अपनी पढ़ाई और रिवीजन की बेहतर योजना बना सकते हैं।

    परीक्षा का नाम

    एनटीए परीक्षा तिथि

    समय

    यूजीसी नेट (दिसंबर सत्र)

    14 से 19 दिसंबर 2026 (बफर: 20 और 21 दिसंबर)

    6 दिन

    जॉइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट (दिसंबर सत्र)

    20 से 21 दिसंबर 2026

    2 दिन

    सीयूईटी पीजी

    1–5, 8, 12–20, 24–25 मार्च 2027 (बफर: 30 और 31 मार्च)

    17 दिन

    राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल

    13 दिसंबर 2026

    1 दिन

    राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (आरआईएमसी)

    6 दिसंबर 2026

    1 दिन

    स्वयं (SWAYAM)

    8 से 12 दिसंबर 2026

    5 दिन

    आर्मी कैडेट्स कॉलेज

    4 जनवरी 2027

    1 दिन

    श्रेष्ठ (NETS) - आवासीय शिक्षा

    लक्षित क्षेत्रों में उच्च विद्यालयों के छात्र

    10 जनवरी 2027

    1 दिन

    एनआईएफटी प्रवेश परीक्षा

    10 जनवरी 2027

    1 दिन

    जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा

    22-24, 28- 30 जनवरी 2027 (बफर: 31 जनवरी)

    6 दिन

    ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा

    31 जनवरी 2027

    1 दिन

    कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (सीमैट)

    7 फरवरी 2027

    1 दिन

    एनआईटीटीटी (नेशनल इनिशिएटिव फॉर टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग) पार्ट-1

    26 से 27 फरवरी 2027

    2 दिन

    एनआईटीटीटी पार्ट-2

    5 और 7 मार्च 2027

    2 दिन

    एनटीए परीक्षा कैलेंडर 2026–27 पीडीएफ डाउनलोड लिंक (NTA Exam Calendar 2026–27 PDF Download Link)

    एनटीए परीक्षा कैलेंडर 2026-27 पीडीएफ में दिसंबर 2026 से शुरू होने वाली परीक्षाओं की संभावित तारीखें दी गई हैं। अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक से एनटीए परीक्षा कैलेंडर 2026 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
    एनटीए परीक्षा कैलेंडर 2026-27 पीडीएफ डायरेक्ट डाउनलोड लिंक

    • सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाएं।

    • होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज सेक्शन में जाएं।

    • परीक्षा कैलेंड 2026–27 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

    • स्क्रीन पर एनटीए परीक्षा कैलेंडर की पीडीएफ खुल जाएगी।

    • पीडीएफ में दी गई परीक्षा-वार तिथियों और महत्वपूर्ण निर्देशों को ध्यान से देखें।

    • पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए Download आइकन पर क्लिक करें और इसे अपने डिवाइस में सुरक्षित रख लें।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)