Careers360 Logo
ask-icon
share
    सीएसआईआर यूजीसी नेट 2026 (CSIR UGC NET 2026): आवेदन (जारी), पात्रता, तिथियां जानें
    • लेख
    • सीएसआईआर यूजीसी नेट 2026 (CSIR UGC NET 2026): आवेदन (जारी), पात्रता, तिथियां जानें

    सीएसआईआर यूजीसी नेट 2026 (CSIR UGC NET 2026): आवेदन (जारी), पात्रता, तिथियां जानें

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 22 Oct 2026, 05:07 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    सीएसआईआर यूजीसी नेट 2026 (CSIR UGC NET 2026) - नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा दिसंबर सत्र के लिए सीएसआईआर नेट आवेदन पत्र 7 अक्टूबर से जारी हैं। सीएसआईआर यूजीसी नेट आवेदन 2026 भरने की अंतिम तिथि 5 नवंबर है। वहीं आवेदन त्रुटि को सुधार करने की विंडो 10 से 12 नवंबर तक दी जाएगी। लेट फीस के साथ आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 9 नवंबर है और परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 9 नवंबर है। बता दें कि सीएसआईआर यूजीसी नेट 2026 (CSIR UGC NET 2026) परीक्षा का आयोजन 19,22 एवं 27 दिसंबर को किया जाएगा।
    1791430862640

    This Story also Contains

    1. सीएसआईआर यूजीसी नेट 2026 हाईलाइट्स (CSIR UGC NET 2026 Highlights)
    2. सीएसआईआर यूजीसी नेट 2026 महत्वपूर्ण तिथियां (CSIR UGC NET 2026 Important Dates)
    3. सीएसआईआर यूजीसी नेट एग्जाम क्या है?
    4. सीएसआईआर यूजीसी नेट 2026 आवेदन पत्र (CSIR UGC NET 2026 Application form)
    5. सीएसआईआर यूजीसी नेट पात्रता मानदंड 2026 (CSIR UGC NET Eligibility Criteria 2026)
    6. सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा पैटर्न (CSIR UGC NET Exam Pattern)
    7. सीएसआईआर यूजीसी नेट एडमिट कार्ड (CSIR UGC NET Admit Card )
    8. सीएसआईआर यूजीसी नेट सिलेबस  (CSIR UGC NET Syllabus in hindi)
    9. सीएसआईआर नेट 2026 सिलेबस
    10. सीएसआईआर यूजीसी नेट 2026 आंसर की (CSIR UGC NET Answer Key in hindi)
    11. सीएसआईआर यूजीसी नेट रिजल्ट (CSIR UGC NET result in Hindi)
    12. सीएसआईआर यूजीसी नेट कटऑफ
    13. सीएसआईआर क्या है (What is CSIR?)
    सीएसआईआर यूजीसी नेट 2026 (CSIR UGC NET 2026): आवेदन (जारी), पात्रता, तिथियां जानें
    सीएसआईआर यूजीसी नेट (CSIR NET 2026 in Hindi)- मुख्य तिथियां, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया देखें


    एनटीए एग्जाम कैलेंडर के अनुसार, सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2026 एग्जाम का आयोजन 20 से 21 दिसंबर 2026 तक होना है। हालांकि एजेंसी ने इसे संभावित तिथि बताते हुए तिथियों में परिवर्तन की संभावना भी जताई थी। परंतु अब प्राधिकरण द्वारा सीएसआईआर नेट दिसंबर अधिसूचना 2026 में परीक्षा तिथि की सटीक जानकारी दी गई है।
    एनटीए एग्जाम कैलेंडर देखें | ये भी देखें - सीएसआईआर यूजीसी नेट आवेदन कब जारी होगा?

    सीएसआईआर नेट 2026 एग्जाम पेपर (CSIR NET exam paper in hindi) में जीवन विज्ञान, रासायनिक विज्ञान, गणितीय विज्ञान, भौतिक विज्ञान, पृथ्वी विज्ञान जैसे पांच मुख्य विषयों से प्रश्न शामिल होते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को नीचे दिया गया लेख पढ़ने की सलाह दी जाती है।

    सीएसआईआर यूजीसी नेट 2026 हाईलाइट्स (CSIR UGC NET 2026 Highlights)

    मुख्य बिंदुविवरण

    परीक्षा का पूरा नाम

    वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा

    परीक्षा का संक्षिप्त नाम

    सीएसआईआर यूजीसी नेट

    परीक्षा संचालन निकाय

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी

    सीएसआईआर नेट परीक्षा वर्ष में कितनी बार आयोजित

    की जाती है

    वर्ष में दो बार (जून और दिसंबर)

    परीक्षा स्तर

    राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा

    भाषा

    अंग्रेजी और हिंदी

    आवेदन का तरीका

    ऑनलाइन

    सीएसआईआर नेट आवेदन शुल्क

    ऑनलाइन (1,150 रुपये)

    परीक्षा का तरीका

    ऑनलाइन

    परीक्षा अवधि

    3 घंटे

    आधिकारिक वेबसाइट

    csirnet.nta.ac.in या csirnet.nta.nic.in/

    सीएसआईआर यूजीसी नेट 2026 महत्वपूर्ण तिथियां (CSIR UGC NET 2026 Important Dates)

    एनटीए ने आधिकारिक अधिसूचना में परीक्षा कार्यक्रम के साथ सीएसआईआर नेट 2026 की तारीखें जारी की हैं। नीचे दी गई तालिका में सीएसआईआर यूजीसी नेट 2026 की महत्वपूर्ण तिथियों का विवरण दिया गया है ताकि आगामी आयोजनों की अपडेटेड जानकारी प्राप्त हो सके।

    सीएसआईआर यूजीसी नेट 2026 की महत्वपूर्ण तिथियां

    सीएसआईआर यूजीसी नेट इवेंट्स

    सीएसआईआर नेट जून 2026 तिथियां 

    सीएसआईआर नेट दिसंबर 2026 तिथियां

    सीएसआईआर यूजीसी नेट अधिसूचना

    27 मई 2026

    7 अक्टूबर 2026

    सीएसआईआर यूजीसी नेट पंजीकरण फॉर्म जमा करने की शुरुआत

    27 मई 2026

    7 अक्टूबर 2026

    ऑनलाइन सीएसआईआर नेट 2026 आवेदन की अंतिम तिथि

    19 जून 2026

    5 नवंबर 2026

    परीक्षा शुल्क भरने की अंतिम तिथि

    20 जून 2026

    5 नवंबर 2026

    सीएसआईआर यूजीसी नेट आवेदन पत्र सुधार विंडो

    22-23 जून 2026

    10-12 नवंबर 2026
    एडवांस सिटी इंटीमेशन स्लिप

    8 जुलाई 2026

    सूचित किया जाएगा

    सीएसआईआर नेट 2026 एडमिट कार्ड

    13 जुलाई 2026

    सूचित किया जाएगा

    परीक्षा की तिथि

    17 और 18 जुलाई 2026

    19,22 एवं 27 दिसंबर 2026

    सीएसआईआर नेट 2026 प्रोविज़नल आंसर की

    16 अगस्त 2026सूचित किया जाएगा

    आंसर की चैलेंज की तिथि

    16 से 18 अगस्त 2026सूचित किया जाएगा

    जॉइंट सीएसआईआर नेट जून फाइनल आंसर की

    29 अगस्त 2026सूचित किया जाएगा

    सीएसआईआर यूजीसी नेट 2026 रिजल्ट डेट

    29 अगस्त 2026
    सूचित किया जाएगा
    सीएसआईआर यूजीसी नेट स्कोरकार्ड 202610 सितंबर 2026सूचित किया जाएगा

    सीएसआईआर यूजीसी नेट एग्जाम क्या है?

    वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा को सीएसआईआर यूजीसी नेट के नाम से भी जाना जाता है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) विज्ञान संकाय में व्याख्याता और जूनियर रिसर्च फेलो के रूप में योग्य उम्मीदवारों का चयन करने के लिए सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा आयोजित करती है। सीएसआईआर नेट दिसंबर 2026 परीक्षा (CSIR December 2026 exam) ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।

    सीएसआईआर यूजीसी नेट 2026 आवेदन पत्र (CSIR UGC NET 2026 Application form)

    राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा सीएसआईआर नेट आवेदन पत्र ऑनलाइन मोड में csirnet.nta.nic.in पर जारी किया जाता है। केवल उन अभ्यर्थी को ही सीएसआईआर नेट एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा जिन्होंने सीएसआईआर नेट आवेदन पत्र को सफलतापूर्वक जमा किया होगा। उम्मीदवारों के लिए सीएसआईआर यूजीसी नेट आवेदन पत्र 2026 भरने के चरण नीचे दिए गए हैं।

    सीएसआईआर यूजीसी नेट आवेदन पत्र 2026 भरने के चरण

    • आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं या सीएसआईआर यूजीसी नेट आवेदन लिंक पर जाने के लिए यहां क्लिक करें |

    • होमपेज के नीचे ‘ऑनलाइन आवेदन करें’ पर क्लिक करें

    • पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें

    • ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें

    • स्कैन की गई तस्वीर और हस्ताक्षर अपलोड करें

    • लागू परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें

    • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें

    सीएसआईआर यूजीसी नेट आवेदन पत्र सुधार विंडो 2026

    सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2026 आवेदन पत्र सुधार की सुविधा आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद 2-3 दिन के लिए दी जाती है। सीएसआईआर नेट आवेदन करने वाले उम्मीदवार निर्धारित अंतिम तिथि तक आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in के माध्यम से सीएसआईआर नेट आवेदन पत्र की जांच कर उसमें सुधार कर सकते हैं। उम्मीदवारों के लिए सीएसआईआर यूजीसी नेट आवेदन पत्र 2026 के कुछ ही कॉलम में सुधार करने की सुविधा दी जाती है। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट की जांच कर सकते हैं।

    1761741885370

    सीएसआईआर यूजीसी नेट 2026 आवेदन शुल्क (CSIR UGC NET 2026 Application Fee)

    श्रेणी

    आवेदन शुल्क

    सामान्य

    1,150 रुपये

    ओबीसी/ईडब्ल्यूएस

    600 रुपये

    एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/थर्ड जेंडर

    325 रुपये

    1749009919747

    सीएसआईआर यूजीसी नेट पात्रता मानदंड 2026 (CSIR UGC NET Eligibility Criteria 2026)

    परीक्षा आयोजित करने वाले प्राधिकरण ने आधिकारिक अधिसूचना में सीएसआईआर नेट 2026 पात्रता मानदंड जारी किया है। सीएसआईआर यूजीसी नेट 2026 अधिसूचना csirnet.nic.nic.in से डाउनलोड की जा सकती है। केवल सीएसआईआर यूजीसी नेट पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार ही परीक्षा में उपस्थित हो सकेंगे। सीएसआईआर नेट 2026 के पात्रता मानदंड में उन शर्तों का उल्लेख है जिन्हें उम्मीदवारों से व्याख्याता के रूप में पहचाने जाने या जूनियर रिसर्च फेलोशिप प्राप्त करने के लिए पूरा करने की अपेक्षा की जाती है। सीएसआईआर यूजीसी नेट 2026 के लिए पात्रता आवश्यकताएँ नीचे दी गई हैं।

    सीएसआईआर यूजीसी नेट 2026 पात्रता मानदंड

    • राष्ट्रीयता: अभ्यर्थी को भारत का नागरिक होना चाहिए।

    • आयु: एनटीए ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए आयु सीमा को 28 से बढ़ाकर 30 वर्ष कर दिया है। हालांकि, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है। हालांकि, सहायक प्रोफेसर और पीएचडी कार्यक्रमों के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है।

    • शैक्षणिक योग्यता: न्यूनतम 55% कुल अंक के साथ स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री वाले अभ्यर्थी (सामान्य), और 50% (एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी) अभ्यर्थी।

    सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा पैटर्न (CSIR UGC NET Exam Pattern)

    एनटीए ने आधिकारिक अधिसूचना में सीएसआईआर नेट परीक्षा पैटर्न का उल्लेख किया है जो आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा पैटर्न की जांच कर लें। सीएसआईआर नेट परीक्षा पैटर्न 2026 में परीक्षा की अवधि, प्रश्नों की कुल संख्या, अंकन योजना, परीक्षा का तरीका, विषय और बहुत कुछ जैसे महत्वपूर्ण विवरण दिए गए हैं। नीचे सीएसआईआर यूजीसी नेट 2026 के पाठ्यक्रम पर विस्तृत जानकारी दी गई है।

    सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा पैटर्न 2026 - जीवन विज्ञान

    विवरण

    भाग A 

    भाग B 

    भाग C

    कुल

    प्रश्नों की कुल संख्या

    20

    50

    75

    145

    हल करने के लिए प्रश्नों की संख्या

    15

    35

    25

    75

    सही उत्तर के लिए अंक

    2

    2

    4

    200

    प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अंक

    0.5

    0.5

    1

    -

    सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा पैटर्न 2026 - पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागर और ग्रह विज्ञान

    विवरण

    भाग A 

    भाग B 

    भाग C

    कुल

    प्रश्नों की कुल संख्या

    20

    50

    80

    150

    हल करने के लिए प्रश्नों की संख्या

    15

    35

    25

    75

    सही उत्तर के लिए अंक

    2

    2

    4

    200

    प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अंक

    0.5

    0.5

    1

    -

    सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा पैटर्न 2026 - गणितीय विज्ञान

    विवरण

    भाग A 

    भाग B 

    भाग C

    कुल

    प्रश्नों की कुल संख्या

    20

    40

    60

    120

    हल करने के लिए प्रश्नों की संख्या

    15

    25

    20

    60

    सही उत्तर के लिए अंक

    2

    3

    4.75

    200

    प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अंक

    0.5

    0.75

    0

    -

    सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा पैटर्न 2026 - रासायनिक विज्ञान

    विवरण

    भाग A 

    भाग B 

    भाग C

    कुल

    प्रश्नों की कुल संख्या

    20

    40

    60

    120

    हल करने के लिए प्रश्नों की संख्या

    15

    35

    25

    75

    सही उत्तर के लिए अंक

    2

    2

    4

    200

    प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अंक

    0.5

    0.5

    1.32

    -

    सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा पैटर्न 2026 - भौतिक विज्ञान

    विवरण

    भाग A 

    भाग B 

    भाग C

    कुल

    प्रश्नों की कुल संख्या

    20

    25

    30

    75

    हल करने के लिए प्रश्नों की संख्या

    15

    20

    20

    55

    सही उत्तर के लिए अंक

    2

    3.5

    5

    200

    प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अंक

    0.5

    0.875

    1.25

    -

    सीएसआईआर यूजीसी नेट एडमिट कार्ड (CSIR UGC NET Admit Card )

    एनटीए द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर सीएसआईआर नेट एडमिट कार्ड  (CSIR UGC NET Admit Card in hindi) जारी किया जाता है। आवेदक को अनिवार्य रूप से जॉइंट सीएसआईआर नेट एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होता है और परीक्षा केंद्र पर अपने एडमिट कार्ड में बताए गए तारीख और पते पर उपस्थित होना होता है। उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, नेट विषय, परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तारीख, आवेदक परिवर्तन, परीक्षा के दिवस निर्देश आदि जैसी जानकारी एडमिट कार्ड में शामिल की जाएगी। आवेदकों को अपने सीएसआईआर यूजीसी नेट एडमिट कार्ड (CSIR UGC NET Admit Card) के साथ एक फोटो पहचान पत्र (पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पैन कार्ड) भी ले जाना चाहिए। फोटो पहचान के प्रमाण पर प्रदर्शित नाम एडमिट कार्ड पर प्रदर्शित नाम से मेल खाना चाहिए।

    सीएसआईआर यूजीसी नेट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण:

    • सीएसआईआर यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

    • सीएसआईआर यूजीसी नेट एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें

    • लॉगिन विंडो खोली जाएगी

    • अपना आवेदन नंबर, जन्मतिथि डालें

    • सीएसआईआर यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करें

    सीएसआईआर यूजीसी नेट सिलेबस  (CSIR UGC NET Syllabus in hindi)

    सीएसआईआर यूजीसी नेट 2026 सिलेबस को एनटीए द्वारा जारी किया जाता है और उम्मीदवार सभी नेट विषयों के लिए सीएसआईआर यूजीसी की वेबसाइट CSIR UGC netonline.in/syllabus -new.php से इस अपडेटेड सिलेबस को डाउनलोड कर सकते हैं। पेपर 1 सभी उम्मीदवारों के लिए सामान्य होता है। पेपर I के लिए पाठ्यक्रम उम्मीदवारों के टीचिंग एंड रीजनिंग एबिलिटी, सामान्य ज्ञान, अंडरस्टैंडिंग और डाइवेर्जेंट थिंकिंग पर केंद्रित होगा। पेपर 2 विषय आधारित होता है 5 विषयों की सूची से, उम्मीदवार एक विषय चुन सकते हैं। अर्थशास्त्र, वाणिज्य, मनोविज्ञान, प्रबंधन, मलयालम, जर्मन, संगीत, जैसे आदि विषय में से चुन सकते हैं।

    सीएसआईआर नेट 2026 सिलेबस

    विषय का नाम

    पाठ्यक्रम पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए लिंक

    रासायनिक विज्ञान

    Download link

    पृथ्वी विज्ञान

    Download link

    गणितीय विज्ञान

    Download link

    जीवन विज्ञान

    Download link

    भौतिक विज्ञान

    Download link

    सीएसआईआर यूजीसी नेट 2026 आंसर की (CSIR UGC NET Answer Key in hindi)

    एनटीए द्वारा सीएसआईआर नेट फ़ाइनल आंसर की परीक्षा के बाद जारी की जाएगी। एनटीए द्वारा प्रश्न पत्र के साथ सीएसआईआर यूजीसी नेट 2026 उत्तर कुंजी (प्रोविजनल) (CSIR UGC NET 2026 Answer Key in hindi) भी जारी की जाएगी। सीएसआईआर यूजीसी नेट आंसर की देखने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि / पासवर्ड के माध्यम से लॉग इन करना होगा। सीएसआईआर यूजीसी नेट 2026 आंसर की में सही और गलत उत्तरों की संख्या को उम्मीदवारों द्वारा सत्यापित किया जा सकेगा।

    उम्मीदवार गलत उत्तरों पर प्रति उत्तर की दर से प्रोसेसिंग फीस का भुगतान कर आपत्तियां उठाने का अवसर दिया जाएगा। उम्मीदवारों द्वारा की गई सभी आपत्तियों पर विचार करने के बाद, फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। आधिकारिक सीएसआईआर यूजीसी नेट फाइनल आंसर की की समीक्षा करने के बाद, उम्मीदवार अपने संभावित स्कोर जान सकेंगे।

    सीएसआईआर यूजीसी नेट 2026 आंसर की (CSIR UGC NET 2026 in Hindi Answer Key) डाउनलोड करने के चरण :

    सीएसआईआर यूजीसी नेट 2026 आंसर की पर उल्लिखित विवरण निम्नलिखित हैं -

    • एनटीए सीएसआईआर यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट जाएं।

    • वेब पेज पर उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें (लिंक अपडेट किया जाएगा)।

    • मान्य क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके वेबसाइट पर लॉग इन करें।

    • सबमिट बटन पर क्लिक करें।

    • सीएसआईआर यूजीसी नेट 2026 उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।

    • डाउनलोड करें और इसे एक पीडीएफ फाइल के रूप में सेव कर लें।

    सीएसआईआर यूजीसी नेट रिजल्ट (CSIR UGC NET result in Hindi)

    सीएसआईआर यूजीसी नेट रिजल्ट एनटीए द्वारा ऑनलाइन मोड में घोषित किया गया है। परिणाम सत्यापित करने के लिए उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि / पासवर्ड का उपयोग कर करना होगा। सीएसआईआर यूजीसी नेट रिजल्ट में उम्मीदवार के डेटा, उनके द्वारा सुरक्षित अंक और उनकी योग्यता की स्थिति शामिल होता है। सीएसआईआर यूजीसी नेट रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका जानने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें :

    1. सीएसआईआर यूजीसी नेट आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं।

    2. सीएसआईआर यूजीसी नेट रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

    3. दिखाई देने वाली लॉगिन विंडो में सीएसआईआर यूजीसी नेट एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड / जन्मतिथि दर्ज करें।

    4. स्क्रीन तब सीएसआईआर यूजीसी नेट परिणाम प्रदर्शित करेगा।

    5. परिणाम डाउनलोड करें और इसे भविष्य के संदर्भों के लिए सहेजें।

    सीएसआईआर यूजीसी नेट (CSIR UGC NET in Hindi) रिजल्ट पर निर्दिष्ट विवरण :

    • उम्मीदवार का नाम

    • रोल नंबर

    • आवेदन संख्या

    • पिता का नाम

    • दिनांक

    • वर्ग

    • माता का नाम

    • अधिकतम अंक

    • पेपर

    • प्रत्येक पेपर में प्राप्त अंक और प्रतिशत

    • सुरक्षित अंकों का प्रतिशत

    सीएसआईआर यूजीसी नेट कटऑफ

    एनटीए द्वारा सीएसआईआर नेट कट ऑफ रिजल्ट के साथ जारी किया जाता है। यूजीसी नेट 2026 कटऑफ के दो रूप हैं: विषयवार कट ऑफ अंक और योग्यता अंक एनटीए द्वारा अधिसूचना में संदर्भित किए जाते है। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों द्वारा कम से कम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त किया जाना चाहिए, जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों (ओबीसी-एनसीएल, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और ट्रांसजेंडर) को दोनों पेपरों में न्यूनतम 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करने चाहिए। ये न्यूनतम योग्यता अंक उन आवेदकों पर लागू होते हैं जो सहायक प्रोफेसर के साथ-साथ जेआरएफ के लिए पात्र हैं।

    पिछले वर्ष का सीएसआईआर यूजीसी नेट कट-ऑफ देखें -

    1708404574953

    सीएसआईआर क्या है (What is CSIR?)

    वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (Council of Scientific and Industrial Research - CSIR) एक समकालीन रिसर्च एवं डेवलपमेंट संगठन है। सीएसआईआर समुद्र विज्ञान, भूभौतिकी, रसायन, दवाओं, जीनोमिक्स, जैव प्रौद्योगिकी और नैनो प्रौद्योगिकी से लेकर खनन, वैमानिकी, इंस्ट्रूमेंटेशन, पर्यावरण इंजीनियरिंग और सूचना प्रौद्योगिकी तक विज्ञान और प्रौद्योगिकी के व्यापक स्पेक्ट्रम को कवर करता है। वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) ने सीएसआईआर-यूजीसी नेट (CSIR UGC NET in hindi) को सीबीटी मोड में आयोजित करने की जिम्मेदारी एनटीए को सौंपी है, इसका अर्थ यह है कि एनटीए सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा को आयोजित करती है।

    1789623958488

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: क्या मैं ऑफ़लाइन मोड में सीएसआईआर यूजीसी नेट दे सकता हूं?
    A:

    नहीं, सीएसआईआर यूजीसी नेट केवल ऑनलाइन मोड में एक कंप्यूटर-आधारित परीक्षण (सीबीटी) के रूप में आयोजित किया जाता है, क्योंकि एनटीए ही अब इस परीक्षा को आयोजित करती है।

    Q: सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आवेदन करने की अधिकतम आयु सीमा क्या है?
    A:

    जेआरएफ के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए आवेदक की आयु 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी के लिए आवेदन करने की कोई उम्र सीमा नहीं है।

    Q: क्या सीएसआईआर नेट में निगेटिव मार्किंग की जाएगी?
    A:

    नहीं, परीक्षा में नकारात्मक अंकन नहीं किया जाएगा। गलत उत्तर या अनुत्तरित प्रश्न के लिए, उम्मीदवारों को शून्य अंक दिए जाते हैं।

    Q: सीएसआईआर यूजीसी नेट के लिए पात्रता प्रमाण पत्र की वैधता क्या है?
    A:

    सहायक प्रोफेसर के पद के लिए प्राप्त सीएसआईआर यूजीसी नेट पात्रता प्रमाण पत्र के लिए, कोई अनुशंसित वैधता नहीं है। यह सुनिश्चित करता है कि सहायक प्रोफेसर का सीएसआईआर यूजीसी नेट क्रेडेंशियल जीवन के लिए मान्य है। जेआरएफ अवार्ड लेटर, हालांकि, पत्र जारी करने की तारीख से तीन साल की अवधि के लिए वैध है।

    Q: सीएसआईआर यूजीसी नेट परिणाम किस आधार पर घोषित किया जाएगा?
    A:

    सीएसआईआर नेट का परिणाम सामान्यीकरण प्रक्रिया के बाद उम्मीदवार को मिले स्कोर के आधार पर जारी किया जाता है। वे सभी उम्मीदवार जो न्यूनतम कट ऑफ अंक के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त करते हैं उन्हें पात्र माना जाता है।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    International Human Rights System
    Via OP Jindal Global University, Sonipat
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to CSIR UGC NET

    On Question asked by student community

    Have a question related to CSIR UGC NET ?

    Hello Aspirant,

    To prepare for CSIR UGC Net Examination you need to follow some steps:

    1.Know the exam pattern

    Total Marks 200

    It consists 3 section-

    Part A(Aptitude common for all).

    Part B and C(Subject specific questions)

    2.Choose your subject for this examination

    As this examination consider in different subjects,so

    A six month preparation window is ideal for CSIR UGC NET, especially if you follow a structured plan. Below is a month wise breakdown of how you can prepare effectively, balancing core subjects, General Aptitude, revision, mock tests , and research paper reading .

    In the first three months ,

    Hi aspirant.

    If you're looking to download the CSIR UGC NET question papers, you can follow this method for easy access:

    1. Start by visiting the official CSIR (HRDG) website.
    2. Once you are on the homepage, look for the section specifically dedicated to the "CSIR-UGC NET Exam."
    3. Under the "Examinations" subsection,

    Hello,

    As of now there is no official announcement made regarding the release date of application form for CSIR NET for June session, you may follow the official website at https://csirnet.nta.nic.in/ to know the latest information pertaining this,

    CSIR NET is conducted to determine the eligibility of candidate for JRF/Assistant