Careers360 Logo
ask-icon
share
    आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 आंसर की 2026 जारी (RRB ALP CBT 1 Answer Key 2026)- डाउनलोड स्टेप्स, चुनौती प्रक्रिया
    • लेख
    • आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 आंसर की 2026 जारी (RRB ALP CBT 1 Answer Key 2026)- डाउनलोड स्टेप्स, चुनौती प्रक्रिया

    आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 आंसर की 2026 जारी (RRB ALP CBT 1 Answer Key 2026)- डाउनलोड स्टेप्स, चुनौती प्रक्रिया

    Rajan KumarUpdated on 12 Nov 2026, 07:40 PM IST
    Trusted Source Image

    आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 आंसर की 2026 (RRB ALP CBT 1 Answer Key 2026 in hindi) : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 आंसर की 12 नवंबर को शाम 7 बजे जारी कर दिया गया। बोर्ड द्वारा आंसर की जारी करने के समय की सूचना पहले ही दे दी गई थी। असिस्टेंट लोको पायलट परीक्षा में शामिल उम्मीदवार संबंधित क्षेत्रीय RRB वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 आंसर की लिंक व आपत्ति लिंक इस लेख में उपलब्ध कराया गया है। आंसर की पर कोई आपत्ति होने पर अभ्यर्थी 19 नवंबर तक आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 आंसर की पर 50 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क के साथ आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। 
    आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 आंसर की लिंक 2026 पर जाएं

    This Story also Contains

    1. आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 आंसर की 2026 - एक नजर (RRB ALP CBT1 Answer Key 2026 - Overview)
    2. आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 आंसर की 2026: चयन प्रक्रिया
    3. आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 आंसर की 2026 – डाउनलोड प्रक्रिया
    4. आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 आंसर की 2026 - अंक गणना (RRB ALP CBT1 Answer Key 2026 – Marks Calculation in hindi)
    5. आरआरबी एएलपी सीबीटी1 2026 के लिए अंकन योजना (Marking Scheme for RRB ALP CBT1 2026 in hindi)
    6. आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 आंसर की 2026 - चुनौती प्रक्रिया (RRB ALP CBT1 Answer Key 2026 – Challenge Process in hindi)
    7. आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 आंसर की 2026: फाइनल आंसर की
    8. आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 आंसर की 2026: कट ऑफ
    9. आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 आंसर की 2026: आरआरबी एएलपी परिणाम
    आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 आंसर की 2026 जारी (RRB ALP CBT 1 Answer Key 2026)- डाउनलोड स्टेप्स, चुनौती प्रक्रिया
    आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 आंसर की 2026

    आंसर की के माध्यम से उम्मीदवार अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं, जिससे उन्हें आगे की तैयारी की रणनीति बनाने में मदद मिलेगी। CEN 01/2026 के तहत असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) परीक्षा 3 से 5 नवंबर 2026 तक आयोजित की गई। 

    आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 आंसर की पर यदि किसी उम्मीदवार को आपत्ति है, तो बोर्ड उन्हें चुनौती देने का मौका भी देता है। अभ्यर्थी निर्धारित प्रति प्रश्न शुल्क के अनुसार तय समय सीमा के भीतर आपत्ति दर्ज कर सकेंगे। आपत्ति दर्ज करने के बाद विशेषज्ञों द्वारा उनकी समीक्षा की जाएगी और यदि आपत्ति सही पाई जाती है, तो अंतिम आंसर की में संशोधन किया जाएगा। इसके आधार पर ही परिणाम तैयार किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें ताकि किसी भी महत्वपूर्ण सूचना से वंचित न रहें।
    ये भी पढ़ें:- आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 एडमिट कार्ड । आरआरबी एएलपी आवेदन

    रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा RRB ALP CBT 1 आंसर की दो चरणों में जारी की जाती है। सबसे पहले प्रोविजनल (अस्थायी) आंसर की जारी की जाती है, जिस पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने का अवसर दिया जाता है। इसके बाद, विशेषज्ञों द्वारा सभी आपत्तियों पर विचार करने के बाद बोर्ड फाइनल (अंतिम) आंसर की जारी करता है। इसी फाइनल आंसर की के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाता है। आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 आंसर की 2026 डाउनलोड प्रक्रिया, आपत्ति विंडो से संबंधित जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।

    आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 आंसर की 2026 - एक नजर (RRB ALP CBT1 Answer Key 2026 - Overview)

    आरआरबी एएलपी 2026 की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत होना चाहिए। उम्मीदवारों को जरूरी तिथियों की जानकारी होनी चाहिए। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए नीचे सारणी में आरआरबी एएलपी 2026 भर्ती परीक्षा से जुड़ी विशेष जानकारी व तिथियां दी गई है।

    परीक्षा का नाम

    आरआरबी एएलपी

    परीक्षा आयोजक

    रेलवे भर्ती बोर्ड

    पद का नाम

    असिस्टेंट लोको पायलट और टेक्नीशियन

    आरआरबी एएलपी आंसर की 2026 वेबसाइट

    आधिकारिक आरआरबी क्षेत्रीय वेबसाइट (जैसे- rrbbhopal.gov.in)

    परीक्षा भाषा माध्यम

    Hindi, English

    आरआरबी एएलपी आंसर की जारी करने का माध्यम

    ऑनलाइन

    आरआरबी एएलपी 2026
    रिक्तियों की संख्या

    11,127 

    14,627 पद

    आरआरबी एएलपी अधिसूचना

    शॉर्ट नोटिस- 16 मार्च, 2026

    आरआरबी एएलपी आवेदन आरंभ

    15 मई, 2026

    आरआरबी एएलपी 2026 आवेदन अंतिम तिथि

    14 जून, 2026

    आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 परीक्षा

    3 से 5 नवंबर 2026

    आरआरबी एएलपी 2026 सीबीटी 1 आंसर की

    12 नवंबर 2026 (शाम 7 बजे) 

    आरआरबी एएलपी 2026 सीबीटी 1 आंसर की आपत्ति

    19 नवंबर 2026 (रात 11:59)

    इसे भी पढ़ें:-

    आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 आंसर की 2026: चयन प्रक्रिया

    रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित आरआरबी एएलपी परीक्षा चार चरणों में होती है। सीबीटी 1, सीबीटी 2, कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) और दस्तावेज़ सत्यापन। इन सभी चरणों को सफलतापूर्वक पास करने वाले उम्मीदवारों का चयन सहायक लोको पायलट पद के लिए किया जाता है। सीबीटी 1 परीक्षा में चार विषयों से कुल 75 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाते हैं। यह एक क्वालीफाइंग चरण होता है, जिसे पास करने के बाद ही उम्मीदवार सीबीटी 2 में शामिल हो सकते हैं।

    आरआरबी एएलपी की आंसर की सीबीटी 1 और सीबीटी 2 दोनों के लिए दो चरणों प्रोविजनल और फाइनल में जारी की जाती है। सबसे पहले प्रोविजनल आंसर की जारी होती है, जिस पर उम्मीदवार निर्धारित समय में आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम आंसर की जारी की जाती है। सीबीटी 2 परीक्षा के अंक अंतिम मेरिट तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सीबीटी 1 और 2 में सफल उम्मीदवारों को आगे कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) के लिए बुलाया जाता है। इसके बाद योग्य अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए आमंत्रित किया जाता है।

    आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 आंसर की 2026 – डाउनलोड प्रक्रिया

    आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 आंसर की 2026 को उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की आधिकारिक वेबसाइट से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीटी 1 और सीबीटी 2 दोनों के लिए आंसर की डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in या संबंधित क्षेत्रीय RRB वेबसाइट पर जाएं

    • होमपेज पर “RRB ALP Answer Key 2026” लिंक पर क्लिक करें

    • इसके बाद लॉगिन पेज खुलेगा, जहां पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड दर्ज करें

    • लॉगिन करने के बाद आंसर की स्क्रीन पर दिखाई देगी

    • आंसर की पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें और उसे सेव कर लें

    • अपने प्रश्न पत्र सेट के अनुसार उत्तरों का मिलान करें

    लोगों ने इसे भी पढ़ा:

    आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 आंसर की 2026 - अंक गणना (RRB ALP CBT1 Answer Key 2026 – Marks Calculation in hindi)

    आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 आंसर की 2026 से, उम्मीदवार अपने अंकों की गणना करके यह अनुमान लगा सकते हैं कि प्रारंभिक परीक्षा में उनका प्रदर्शन कैसा रहा। अंकों की गणना के लिए, आवेदकों को पेपर की अंकन योजना और अंकों की गणना के सूत्र को जानना ज़रूरी है। अगर उम्मीदवारों को इसकी जानकारी नहीं है, तो वे अंकों की सटिक जानकारी नहीं प्राप्त कर पाएंगे।

    कुल अंक = सही उत्तरों की संख्या x दिए गए अंक - गलत उत्तरों की संख्या x काटे गए अंक

    आरआरबी एएलपी सीबीटी1 2026 के लिए अंकन योजना (Marking Scheme for RRB ALP CBT1 2026 in hindi)

    प्रत्येक सही उत्तर के अंक

    गलत उत्तर के अंक

    1

    -ve ⅓ ( यानी 3 उत्तर गलत होने पर एक अंक कटेंगे)

    आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 आंसर की 2026 - चुनौती प्रक्रिया (RRB ALP CBT1 Answer Key 2026 – Challenge Process in hindi)

    आरआरबी उम्मीदवारों को आधिकारिक आरआरबी एएलपी आंसर की पर चुनौती देने की सुविधा प्रदान करता है। उम्मीदवार आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइट पर एएलपी उत्तर कुंजी पर आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवारों को आरआरबी एएलपी प्रश्नपत्र में दिए गए प्रश्न क्रम के अनुसार अपनी आपत्ति दर्ज करानी होगी।

    आरआरबी एएलपी आंसर की आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया (Process to file objection on RRB ALP CBT1 Answer Key in hindi)

    • आवेदकों को उस assistant loco pilot प्रश्न आईडी को नोट करना होगा जिसपर उन्हें आपत्ति हैं।

    • एक बार प्रश्नों की पहचान हो जाने पर, वेबसाइट पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 'अभ्यर्थी आपत्ति' टैब पर जाएं

    • आपत्ति दर्ज करने के लिए ‘नई आपत्ति’ पर क्लिक करें

    • अभ्यर्थियों को ड्रॉप-डाउन सूची से उस प्रश्न आईडी का चयन करना होगा जिसके विरुद्ध वे आपत्ति दर्ज करना चाहते हैं।

    • फिर भाषा का चयन करें

    • अभ्यर्थियों को अपनी आपत्ति के संबंध में स्पष्टीकरण भी देना होगा।

    • सभी जानकारी देने के बाद ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।

    आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 आंसर की 2026: फाइनल आंसर की

    रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई आपत्तियों की विस्तृत समीक्षा करने के बाद अंतिम आंसर की जारी करेगा। यह फाइनल आंसर की पूरी तरह से सत्यापित होती है और इसके जारी होने के बाद किसी भी प्रकार की चुनौती या संशोधन स्वीकार नहीं किया जाता। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम आंसर की के आधार पर ही अपने अंकों का आकलन करें।

    आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 आंसर की 2026: कट ऑफ

    अभ्यर्थियों को यह ध्यान रखना चाहिए कि अंतिम कट ऑफ तय करते समय सीबीटी 1 के अंकों को शामिल नहीं किया जाता है। सीबीटी 1 केवल क्वालीफाइंग चरण होता है, जिसका उद्देश्य उम्मीदवारों को सीबीटी 2 के लिए शॉर्टलिस्ट करना है। अंतिम मेरिट सूची मुख्य रूप से सीबीटी 2 और आगे के चरणों के प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाती है। इसलिए उम्मीदवारों को प्रत्येक चरण में बेहतर प्रदर्शन करना जरूरी है।

    उपयोगी लिंक

    आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 आंसर की 2026: आरआरबी एएलपी परिणाम

    आरआरबी एएलपी भर्ती प्रक्रिया के सभी चरणों- सीबीटी 1, सीबीटी 2, कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) और दस्तावेज़ सत्यापन के परिणाम ऑनलाइन जारी किए जाते हैं। अंतिम परिणाम में उन उम्मीदवारों के नाम शामिल होते हैं जिन्होंने सभी चरण सफलतापूर्वक पास किए हैं। उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट भी सुरक्षित रख सकते हैं।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: RRB ALP CBT 1 आंसर की क्या होती है?
    A:

    आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 परीक्षा में पूछे गए सभी प्रश्नों के सही उत्तरों की सूची होती है, जिससे उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।

    Q: क्या उम्मीदवार आंसर की पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं?
    A:

    हां, उम्मीदवार प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

    Q: आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 फाइनल आंसर की कब जारी की जाती है?
    A:

    सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम (फाइनल) आंसर की जारी की जाती है, जो पूरी तरह से मान्य होती है।

    Q: क्या CBT 1 के अंक अंतिम मेरिट में जोड़े जाते हैं?
    A:

    नहीं, CBT 1 केवल क्वालीफाइंग परीक्षा है। अंतिम मेरिट मुख्य रूप से CBT 2 और आगे के चरणों के आधार पर तैयार होती है।

    Q: आंसर की से अंक कैसे निकाले जाते हैं?
    A:

    सही उत्तरों के लिए निर्धारित अंक जोड़ें और गलत उत्तरों के लिए निगेटिव मार्किंग घटाकर कुल स्कोर का अनुमान लगाया जा सकता है।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Indian Philosophy
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Media Laws and Ethics
    Via Pondicherry University, Puducherry
    Understanding Human Trafficking
    Via Indira Gandhi National Open University, New Delhi
    Explore Top Universities Across Globe