Careers360 Logo
ask-icon
share
    आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 (RRB Group D Bharti 2026)- आंसर की (जारी), आपत्ति, रिजल्ट
    • लेख
    • आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 (RRB Group D Bharti 2026)- आंसर की (जारी), आपत्ति, रिजल्ट

    आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 (RRB Group D Bharti 2026)- आंसर की (जारी), आपत्ति, रिजल्ट

    Rajan KumarUpdated on 07 Sep 2026, 06:48 PM IST

    आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 (RRB Group D Bharti 2026) : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा आसंर की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपने क्षेत्र के आधिकारिक वेबसाइट से आरआरबी ग्रुप डी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की से असंतुष्ट उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने की सुविधा भी दी जाती है। आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 3 से 25 अगस्त 2026 तक आयोजित हुई थी। आरआरबी ग्रुप डी लिखित परीक्षा का पहला राउंड 3 से 6 अगस्त तक, दूसरा राउंड 9 से 14 अगस्त तक और तीसरे राउंड की परीक्षा 17 से 21 अगस्त तक आयोजित की गई। वहीं आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी की अंतिम तिथि 25 अगस्त थी। परीक्षा के लिए, बोर्ड द्वारा 31 जुलाई को आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी एडमिट कार्ड जारी किया गया। अभ्यर्थी रेलवे की रीजनल आधिकारिक वेबसाइट से आरआरबी ग्रुप डी ई-कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा पैटर्न की जानकारी के लिए आरआरबी ग्रुप डी मॉक टेस्ट लिंक 28 जुलाई को जारी किया। लिंक इस लेख में उपलब्ध है।
    आरआरबी ग्रुप डी लॉगइन लिंक पर जाएं

    This Story also Contains

    1. आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 : एक नजर (RRB Group D Bharti 2026 Overview in hindi)
    2. आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026: महत्वपूर्ण तिथि (RRB Group D Bharti 2026 Important Dates in hindi)
    3. आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026: पात्रता मानदंड (RRB Group D Bharti 2026 Eligibility Criteria in hindi)
    4. RRB ग्रुप D भर्ती 2026 – पदवार रिक्तियां
    5. आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026: आवेदन फॉर्म (RRB Group D Bharti 2026 Application Form in hindi)
    6. आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026: सिलेबस
    7. आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026: एग्जाम पैटर्न
    8. आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026: परीक्षा पैटर्न 2026-सीबीटी (RRB Group D bharti Exam Pattern 2026 - CBT in hindi)
    9. आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026: तैयारी टिप्स (RRB Group D bharti 2026 Preparation Tips in hindi)
    10. आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026: पुस्तकें (RRB Group D bharti 2026 Books in hindi)
    11. आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026: एडमिट कार्ड (RRB Group D bharti 2026 Admit Card in hindi)
    12. आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026: परीक्षा केंद्र (RRB Group D bharti 2026 Exam Centres in hindi)
    13. आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026: आंसर की (RRB Group D bharti 2026 Answer Key in hindi)
    14. आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026: प्रश्न पत्र (RRB Group D bharti 2026 Question Paper in hindi)
    15. आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026: परिणाम (RRB Group D bharti 2026 Result in hindi)
    16. आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026: परिणाम की जांच करने के चरण (Steps to check the RRB Group D bharti 2026 Results)
    17. आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026: कट ऑफ (RRB Group D Bharti 2026 Cut Off in hindi)
    18. आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026: चयन प्रक्रिया (RRB Group D Bharti 2026 Selection Process in hindi)
    19. आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026: वेतन (RRB Group D bharti 2026 Salary in hindi)
    आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 (RRB Group D Bharti 2026)- आंसर की (जारी), आपत्ति, रिजल्ट
    आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 (RRB Group D Recruitment 2026)


    अपडेट: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने CEN No. 09/2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की RRB-wise संख्या जारी की है। बोर्ड ने आवेदन संख्या को Tentative यानी अस्थायी बताया है। अभ्यर्थी संबंधित RRB के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपने क्षेत्र में प्राप्त आवेदनों की संख्या की जानकारी देख सकते हैं। आवेदन संख्या जारी होने से विभिन्न रेलवे भर्ती बोर्डों में अभ्यर्थियों की प्रतिस्पर्धा का अनुमान लगाया जा सकेगा।
    आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी ई प्रवेश पत्र लिंक
    RRB-वार प्राप्त आवेदनों की संख्या पीडीएफ लिंक
    1787721637040

    बोर्ड द्वारा 30 जुलाई को संशोधित परीक्षा शेड्यूल जारी किया गया था। जारी सूचना के अनुसार, आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी का आयोजन 3 से 25 अगस्त 2026 तक होगा। परीक्षा कुल 16 दिनों में विभिन्न शिफ्टों में आयोजित होगी। नए कार्यक्रम के अनुसार, आरआरबी ग्रुप डी (लेवल-1) कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) अब 3 से 6 अगस्त, 9 से 14 अगस्त, 17 से 21 अगस्त और 25 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएगी।
    1785395052083

    बोर्ड द्वारा 25 जुलाई से आरआरबी ग्रुप डी सीटी इंटिमेशन स्लिप जारी किया गया। आरआरबी द्वारा सीईएन 09/2025 के तहत भर्ती के लिए 8 जुलाई को आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आवेदन स्थिति जारी की गई थी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर आरआरबी ग्रुप डी एप्लीकेशन स्टेटस देख सकते हैं।

    बोर्ड द्वारा आरआरबी ग्रुप डी आवेदन सुधार के लिए 12 से 21 मार्च 2026 तक का समय दिया गया था। आरआरबी ग्रुप डी (लेवल-1) उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन के माध्यम से अपने आरआरबी ग्रुप डी आवेदन में त्रुटियों की जांच कर निर्धारित शुल्क भुगतान करके तय अंतिम तिथि तक आवेदन सुधार कर सकते थे। योग्य स्क्राइब से संबंधित प्रक्रिया (ऐसे अभ्यर्थी, जो किसी शारीरिक या लिखने से संबंधित दिव्यांगता के कारण स्वयं परीक्षा नहीं लिख सकते) के लिए 22 से 26 मार्च 2026 तक का समय तय किया गया था।

    आरआरबी द्वारा इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी से 9 मार्च 2026 तक जारी थी। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 2 मार्च थी, जिसे विस्तारित कर 9 मार्च 2026 कर दी गई थी। आवेदन शुल्क भुगतान की तिथि 11 मार्च तक थी।
    1772447176213

    रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आरआरबी ग्रुप डी (लेवल-1) के लिए विज्ञापन संख्या 09/2025 के तहत अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किया गया था। आरआरबी द्वारा 31 जनवरी से आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन लिंक सक्रिय किया गया। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि (rrb group d application last date) तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते थे। आरआरबी ग्रुप डी आवेदन पत्र में संशोधन तिथि 12 से 21 मार्च 2026 थी।
    आरआरबी ग्रुप डी लिंक

    आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 (लेवल-1) में 22195 वैकेंसी के लिए आरआरबी द्वारा भर्ती परीक्षा का आयोजन होगा। शुरुआत में जारी अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवार 5 से 14 मार्च 2026 तक आरआरबी ग्रुप डी आवेदन पत्र में संशोधन कर सकते थे। अब इन तिथियों में बदलाव किया जा चुका है। आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में अधिक जानने के लिए, आवेदक नीचे दिए गए लेख को पढ़ सकते हैं।
    ये भी पढ़ें:- आरआरबी ग्रुप डी सिलेबस 2026

    परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 परीक्षा एडमिट कार्ड हर परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड पर आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि और समय के साथ परीक्षा केंद्र का विवरण होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड की एक प्रति आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा हॉल में ले जाएं।

    आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 (RRB Group D Bharti 2026 in hindi) पॉइंट्समैन, ट्रैक मेंटेनर, अस्पताल सहायक और अन्य फील्डवर्क कर्तव्यों जैसी भूमिकाओं के लिए उम्मीदवारों की भर्ती के लिए साल में एक बार आयोजित की जाती है। आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2026 (RRB Group D admit card 2026 in hindi) पर परीक्षा के दिन से 4 दिन पहले जारी किया जाता है।

    बोर्ड ने आरआरबी ग्रुप डी बहाली के लिए 31 जनवरी 2026 को आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 अधिसूचना जारी की थी। आरआरबी ग्रुप डी 2026 परीक्षा के लिए आधिकारिक अधिसूचना (RRB Group D 2026 official notification in hindi) आधिकारिक आरआरबी क्षेत्रीय वेबसाइटों पर देखी जा सकती है।
    आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम शेड्यूल देखें

    आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 : एक नजर (RRB Group D Bharti 2026 Overview in hindi)

    परीक्षा का पूरा नाम

    रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ग्रुप डी एग्जाम

    संक्षिप्त चर्चित नाम

    आरआरबी ग्रुप डी (RRB Group D)

    संचालन निकाय

    रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (Railway Recruitment Board)

    परीक्षा की बारंबारता

    वार्षिक (Once a year)

    विज्ञापन संख्या
    सीईएन नंबर 09/2025

    परीक्षा स्तर

    मैट्रिकुलेट (मैट्रिक स्तरीय)

    भाषा

    हिंदी, बंगाली +13 More

    आवेदन का माध्यम

    ऑनलाइन

    आवेदन शुल्क (सामान्य)

    • जनरल – Rs 500

    • SC/ST – Rs 250

    परीक्षा का माध्यम

    ऑनलाइन और ऑफलाइन

    काउंसलिंग का माध्यम

    ऑनलाइन / ऑफलाइन

    रिक्तियों की संख्या

    22,195 पद

    कुल आवेदन प्राप्त1 करोड़ 8 लाख 62 हजार 191 लगभग

    आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026: महत्वपूर्ण तिथि (RRB Group D Bharti 2026 Important Dates in hindi)

    परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को आरआरबी ग्रुप डी महत्वपूर्ण तिथियों 2026 का पालन करना चाहिए ताकि कोई भी समय सीमा न छूटे। सभी आरआरबी ग्रुप डी महत्वपूर्ण तिथियां ( RRB Group D important dates in hindi) समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएंगी। उम्मीदवार किसी भी अपडेट या समय सीमा की ताजा जानकारी के लिए नीचे दी गई विस्तृत तालिका भी देख सकते हैं।

    आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 परीक्षा तिथि

    आरआरबी ग्रुप डी 2026 इवेंट्स

    परीक्षा तिथि

    आरआरबी ग्रुप डी 2026 अधिसूचना

    31 जनवरी, 2026

    ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि

    31 जनवरी 2026

    ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि (rrb group d application last date)

    2 मार्च, 2026
    9 मार्च 2026

    फीस जमा करने की अंतिम तिथि

    4 मार्च, 2026
    11 मार्च 2026

    आरआरबी ग्रुप डी 2026 आवेदन सुधार विंडो

    5-14 मार्च, 2026
    12 से 21 मार्च 2026

    आरआरबी ग्रुप डी 2026 एडमिट कार्ड (सीबीटी)

    31 जुलाई 2026

    आरआरबी ग्रुप डी 2026 परीक्षा तिथि (सीबीटी)

    3 से 6, 9 से 14 , 17 से 21 और 25 अगस्त 2026

    आरआरबी ग्रुप डी आंसर की

    7 सितंबर 2026

    ग्रुप डी सीबीटी रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी ग्रुप डी 2026 एडमिट कार्ड (पीईटी)

    सूचित किया जाएगा

    पीईटी रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा

    दस्तावेज सत्यापन

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी ग्रुप डी फाइनल परिणाम 2026 की घोषणा

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026: पात्रता मानदंड (RRB Group D Bharti 2026 Eligibility Criteria in hindi)

    आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए आवेदन करने से पहले आरआरबी ग्रुप डी पात्रता मानदंड (RRB Group D Eligibility criteria in hindi) को जरूर देख लेना चाहिए। पात्रता मानदंड पूरा नहीं करने वाले उम्मीदवार आवेदन के लिए अपात्र होंगे। कुछ आवश्यक आरआरबी ग्रुप डी भर्ती पात्रता मानदंड 2026 नीचे सूचीबद्ध हैं।

    • आयु सीमा - उम्मीदवारों की आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। एससी, एसटी, भूतपूर्व सैनिक आदि जैसी कुछ श्रेणियों के लिए आयु में छूट होगी।

    • शैक्षणिक योग्यता - नए मानदंडों के अनुसार, कक्षा-10 उत्तीर्ण उम्मीदवार या आईटीआई डिप्लोमा या समकक्ष या राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीटी) द्वारा प्रदान किया गया राष्ट्रीय शिक्षुता प्रमाणपत्र (एनएसी) धारक लेवल-1 पदों के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे।

    • शारीरिक मानक - उम्मीदवारों को ऊंचाई, वजन आदि जैसी कुछ शारीरिक आवश्यकताओं को पूरा करना होगा।

    आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026: शारीरिक मानदंड (RRB Group D Recruitment 2026: Physical Standards in hindi)

    वर्ग

    आरआरबी ग्रुप डी शारीरिक मानक

    पुरुष उम्मीदवार

    • 35 किलोग्राम वजन को उठाकर बिना नीचे रखे 2 मिनट 100 मीटर तक चलना।

    • 4 मिनट और 15 सेकंड में 1000 मीटर दौड़ना।

    महिला उम्मीदवार

    • 20 किलोग्राम वजन को उठाकर बिना नीचे रखे 2 मिनट 100 मीटर तक चलना।

    • 5 मिनट और 40 सेकंड में 1000 मीटर दौड़ना।

    नोट:- राष्ट्रीयता (Nationality) - भारत का नागरिक होना चाहिए।

    RRB ग्रुप D भर्ती 2026 – पदवार रिक्तियां

    नीचे RRB Group D Vacancy 2026 के तहत घोषित कुल 22,195 पदों का श्रेणीवार (UR, OBC, SC, ST, EWS) विस्तृत सारणीबद्ध विवरण प्रस्तुत है:

    क्रम

    पद का नाम

    कुल पद

    UR

    OBC

    SC

    ST

    EWS

    1

    असिस्टेंट ब्रिज

    557

    228

    134

    83

    40

    72

    2

    असिस्टेंट कैरिज और वैगन

    962

    384

    236

    134

    91

    117

    3

    असिस्टेंट लोको शेड (इलेक्ट्रिकल)

    167

    74

    42

    22

    16

    13

    4

    असिस्टेंट ऑपरेशंस (इलेक्ट्रिकल)

    592

    247

    135

    82

    56

    72

    5

    असिस्टेंट टीएल एवं एसी

    505

    217

    122

    72

    44

    50

    6

    असिस्टेंट पी.वे

    296

    123

    68

    42

    28

    35

    7

    ट्रैक मेंटेनर-IV

    9350

    3681

    2268

    1338

    811

    1252

    8

    असिस्टेंट (एस & टी)

    1257

    520

    291

    189

    109

    148

    9

    असिस्टेंट ट्रैक मशीन

    593

    247

    145

    85

    46

    70

    10

    पॉइंट्समैन बी

    4843

    2064

    1195

    722

    427

    435

    11

    असिस्टेंट टीआरडी

    748

    313

    174

    111

    67

    83

    कुल योग


    22195

    8755

    5330

    3043

    1535

    2152

    आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026: आवेदन फॉर्म (RRB Group D Bharti 2026 Application Form in hindi)

    आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 आवेदन पत्र (RRB Group D bharti 2026 application form in hindi) आधिकारिक वेबसाइट पर सक्रिय होता है। उम्मीदवारों को वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाना होगा, जहां वे राज्यवार आरआरबी वेबसाइट देख पाएंगे। उम्मीदवारों को नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है। नीचे आरआरबी ग्रुप डी आवेदन प्रक्रिया को विस्तार से देख सकते हैं।
    आरआरबी एएलपी कटऑफ देखें

    आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026: ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के चरण (Railway Group D Apply Online 2026)

    • पंजीकरण के बाद, आरआरबी ग्रुप डी आवेदन पत्र 2026 तक पहुंचें।

    • विवरण सावधानी से भरें।

    • आवश्यक स्कैन किए गए दस्तावेज़ अपलोड करें।

    • शुल्क का भुगतान करें।

    • आवेदन पत्र की समीक्षा करें और उसे जमा करें।

    आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026- आवेदन प्रक्रिया (Step-by-Step)

    • आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाएं – संबंधित RRB की ऑफिशियल वेबसाइट खोलें।

    • 1771481805126

    • New Registration पर क्लिक करें – नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें।

    • 1771481849864

    • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड प्राप्त करें – SMS/ईमेल के माध्यम से लॉगिन विवरण मिलेगा।

    • 1771481873191

    • लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें – व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य विवरण दर्ज करें।

    • दस्तावेज अपलोड करें – पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक प्रमाण पत्र अपलोड करें।

    • आवेदन शुल्क का भुगतान करें – ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/UPI) से फीस जमा करें।

    • फाइनल सबमिट करें – सभी विवरण जांचकर फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

    आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026: आवेदन शुल्क 2026 (RRB Group D bharti Application Fee 2026 in hindi)

    श्रेणी

    माध्यम

    जेंडर

    आरआरबी ग्रुप डी आवेदन शुल्क

    सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी

    ऑफलाइन, ऑनलाइन

    ट्रांसजेंडर, महिला

    250 रुपये

    सामान्य

    ऑफलाइन, ऑनलाइन

    पुरुष

    500 रुपये

    एससी, एसटी

    ऑफलाइन, ऑनलाइन

    पुरुष

    250 रुपये

    पीडब्ल्यूडी (दिव्यांग)

    ऑफलाइन, ऑनलाइन

    पुरुष

    250 रुपये

    लेख पढ़े:-

    आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026: सिलेबस

    आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 सिलेबस 2026 (RRB Group D syllabus 2026 in hindi) को 2 श्रेणियों में विभाजित किया गया है। उम्मीदवारों को आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा (RRB Group D exam in hindi) की तैयारी शुरू करने से पहले आरआरबी ग्रुप डी सिलेबस को पढ़ने की सलाह दी जाती है।

    • सामान्य विज्ञान (General Science) - इस खंड में कक्षा 10 (सीबीएसई) स्तर के भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान से मौलिक वैज्ञानिक अवधारणाओं से संबंधित 25 प्रश्न होंगे।

    • गणित (25 प्रश्न) - यह खंड बुनियादी गणितीय संचालन और रोजमर्रा की जिंदगी से संबंधित अवधारणाओं पर केंद्रित है।

    • सामान्य बुद्धि और तर्क (General Intelligence and Reasoning) से 30 प्रश्न - यह खंड आपकी विश्लेषणात्मक और समस्या-समाधान क्षमताओं का आकलन करता है।

    • सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स (General Awareness and Current Affairs) से 20 प्रश्न - यह खंड भारत से संबंधित वर्तमान घटनाओं और सामान्य जानकारी के बारे में आपके ज्ञान का परीक्षण करता है।

    आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026: एग्जाम पैटर्न

    आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 परीक्षा पैटर्न में 3 चरण हैं। उम्मीदवारों के लिए परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा पैटर्न 2026 को जानना महत्वपूर्ण है।

    • सीबीटी (Computer based test) - यह महत्वपूर्ण चरण है क्योंकि इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को ही अगले दौर के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा में 100 प्रश्न होते हैं जिन्हें 90 मिनट में लिखना होता है। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा और गलत उत्तर के लिए ⅓ अंक काटे जाएंगे।

    1737614179257

    आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026: परीक्षा पैटर्न 2026-सीबीटी (RRB Group D bharti Exam Pattern 2026 - CBT in hindi)

    सेक्शन

    प्रश्नों की संख्या

    मैथेमेटिक्स

    25

    जेनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग

    30

    जेनरल साइंस

    25

    जेनरल अवेयरनेस एंड करंट अफेयर्स

    20

    कुल

    100

    • शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) - लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को उनकी शारीरिक फिटनेस का आकलन करने के लिए बुलाया जाएगा।

    • दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण (Document verification and medical tests) - जिन उम्मीदवारों ने पीईटी सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया है, उन्हें यह जांचने के लिए अपनी चिकित्सा परीक्षा देनी होगी कि क्या वे पद के लिए फिट हैं।

    1771420253673

    आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026: तैयारी टिप्स (RRB Group D bharti 2026 Preparation Tips in hindi)

    परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले एक उचित आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 तैयारी रणनीति (RRB Group D preparation strategy in hindi) बनानी चाहिए। इससे उम्मीदवारों को कार्रवाई करने और समय पर सिलेबस पूरा करने में मदद मिलेगी। आरआरबी ग्रुप डी तैयारी टिप्स (RRB Group D Preparation Tips in hindi) में से कुछ टिप्स नीचे दिए गए हैं जो उम्मीदवारों को परीक्षा में सफल होने में मदद करेंगे।

    • आरआरबी ग्रुप डी सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को समझें।

    • सभी विषयों की मूल बातें समझें।

    • गणित कौशल को तेज करें, तर्क क्षमता विकसित करें और करंट अफेयर्स पर अपडेट रहें।

    • मॉक टेस्ट और आरआरबी ग्रुप डी सैंपल पेपर का अभ्यास करें।

    • एक अध्ययन कार्यक्रम बनाए रखें और उस पर टिके रहें।

    आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026: पुस्तकें (RRB Group D bharti 2026 Books in hindi)


    आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 परीक्षा (RRB Group D bharti 2026 exam in hindi) के लिए अच्छी तैयारी की आवश्यकता होती है और उम्मीदवारों के लिए तैयारी शुरू करने से पहले सर्वोत्तम संसाधनों का चयन करना महत्वपूर्ण है। कुछ अनुशंसित आरआरबी ग्रुप डी पुस्तकें (RRB Group D books in hindi) जिन्हें उम्मीदवार संदर्भित कर सकते हैं, नीचे सूचीबद्ध हैं।

    • मात्रात्मक योग्यता (Quantitative aptitude) - प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मात्रात्मक योग्यता - आर.एस. अग्रवाल।

    • सामान्य बुद्धि और तर्क(General Intelligence and Reasoning) - तर्क का परीक्षण (एडगर थोरपे), तर्क के लिए एक नया दृष्टिकोण (बीएस सिजवाली)।

    • सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स (General Awareness and Current Affairs) - मनोरमा वर्ष पुस्तिका, लूसेंट सामान्य ज्ञान।

    आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026: एडमिट कार्ड (RRB Group D bharti 2026 Admit Card in hindi)

    परीक्षा हॉल में प्रवेश करने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा लिखने के लिए अपना आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 एडमिट कार्ड (RRB Group D bharti 2026 admit card in hindi) और एक आईडी प्रूफ लाना होगा। आरआरबी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड जारी करता है। उम्मीदवार आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा प्रवेश पत्र (RRB Group D hall ticket 2026 in hindi) अपने संबंधित क्षेत्र-वार वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। आरआरबी ग्रुप डी 2026 एडमिट कार्ड आमतौर पर परीक्षा से 1 सप्ताह पहले जारी किया जाता है। यह प्रत्येक वर्ष के साथ भिन्न हो सकता है।

    आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण (Steps to download the RRB Group D Admit Card in hindi)

    • आरआरबी की संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

    • होम पेज पर 'आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड' लिंक पर क्लिक करें

    • उम्मीदवारों को लॉगिन पेज पर री-डायरेक्ट किया जाएगा

    • यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें.

    • आरआरसी ग्रुप डी एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा

    • आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।

    उपयोगी लिंक

    आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026: परीक्षा केंद्र (RRB Group D bharti 2026 Exam Centres in hindi)

    परीक्षा के लिए आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा केंद्र रेलवे बोर्ड द्वारा आवंटित किए जाते हैं। परीक्षा पूरे भारत में विभिन्न आरआरबी ग्रुप डी 2026 परीक्षा केंद्रों ( RRB Group D exam centres 2026 in hindi) में आयोजित की जाएगी। आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 परीक्षा केंद्र का आवंटन उम्मीदवारों की पसंद के आधार पर आरआरबी द्वारा किया जाएगा। आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा केंद्र एक बार आवंटित होने के बाद बदले नहीं जा सकते।

    आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026: आंसर की (RRB Group D bharti 2026 Answer Key in hindi)

    आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के कुछ दिनों बाद आरआरबी ग्रुप डी 2026 आंसर की (RRB Group D 2026 Answer Key in hindi) जारी की जाएगी। आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 आंसर की उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे उनके संबंधित अंकों का मूल्यांकन करने में मदद मिलेगी। रेलवे भर्ती बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आरआरबी ग्रुप डी 2026 उत्तर कुंजी जारी करता है। उम्मीदवारों आरआरबी ग्रुप डी आंसर की डाउनलोड (RRB Group D 2026 Answer Key download in hindi) कर अपने संभावित स्कोर की जांच कर सकते हैं।

    आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026: प्रश्न पत्र (RRB Group D bharti 2026 Question Paper in hindi)

    उम्मीदवार पिछले वर्षों के प्रश्न आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। आरआरबी हर साल आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा पैटर्न (RRB group D exam pattern in hindi) और उम्मीदवारों को तैयारी में मदद करने के लिए आरआरबी ग्रुप डी प्रश्न पत्र जारी करता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 प्रश्न पत्र (RRB Group D 2026 Question Paper in hindi)) के पिछले 5-10 वर्षों को डाउनलोड करें और अभ्यास करें।

    आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026: परिणाम (RRB Group D bharti 2026 Result in hindi)

    आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के 2-3 महीने के भीतर आरआरबी ग्रुप डी परिणाम 2026 जारी होगा। आरआरबी ग्रुप डी परिणाम (RRB Group D Result in hindi) आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 परिणाम (RRB Group D 2026 Result in hindi) एक पीडीएफ के रूप में होगा जिसमें योग्य उम्मीदवारों की सूची रोल नंबर के साथ होगी। उम्मीदवारों को अपनी स्थिति जांचने के लिए नियमित रूप से वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है।

    आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026: परिणाम की जांच करने के चरण (Steps to check the RRB Group D bharti 2026 Results)

    • आरआरबी की संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जाएं।

    • मुख पृष्ठ पर, उम्मीदवार परिणाम लिंक पा सकते हैं

    • आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट पीडीएफ पर क्लिक करें।

    • Ctrl+f के जरिए रोल नंबर खोजें

    • भविष्य के संदर्भ के लिए आरआरबी ग्रुप डी परिणाम पीडीएफ डाउनलोड करें और सहेजें।

    लोगों ने ये भी पढ़ा:-

    आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026: कट ऑफ (RRB Group D Bharti 2026 Cut Off in hindi)

    परीक्षा के लिए आरआरबी ग्रुप डी कटऑफ 2026 कुछ दिनों में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 कट ऑफ (RRB Group D 2026 Cut Off in hindi) के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, वे अगले परीक्षण के लिए योग्य होंगे। आरआरबी ग्रुप डी कटऑफ विभिन्न मापदंडों पर भिन्न होती है जैसे पिछले वर्ष की कटऑफ, रिक्तियों की संख्या, परीक्षा का कठिनाई स्तर और कई अन्य। उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 कटऑफ पीडीएफ (RRB Group D cut off PDF in hindi) डाउनलोड करें और अपने अंकों का मूल्यांकन करें।

    आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026: चयन प्रक्रिया (RRB Group D Bharti 2026 Selection Process in hindi)

    आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 परीक्षा में आरआरबी ग्रुप डी चयन प्रक्रिया 2026 (RRB Group D 2026 Selection Process in hindi) में 2 चरण शामिल हैं। सीबीटी और शारीरिक परीक्षण दोनों को पास करने वाले उम्मीदवारों को रेलवे में भूमिका के लिए चुना जाएगा। परीक्षा में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को सभी पात्रता मानदंडों और कटऑफ को पूरा करना होगा।

    आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026: वेतन (RRB Group D bharti 2026 Salary in hindi)

    आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 में एक कर्मचारी का वेतन लगभग 18,000 रुपये है। हालांकि, उम्मीदवारों को हाथ में लगभग 25,000 रुपये से 27,000 रुपये मिलेंगे। इसमें मकान किराया भत्ता, यात्रा भत्ता और महंगाई भत्ता जैसे भत्ते शामिल होंगे। आरआरबी ग्रुप डी वेतन 2026 (RRB Group D 2026 salary in hindi) भी उम्मीदवार को सौंपी गई भूमिका के आधार पर भिन्न होता है।

    1771420253711

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे किया जा सकता है?
    A:

    आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए आवेदन पूरी तरह से ऑनलाइन माध्यम से किया जाता है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक आरआरबी क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण, आवश्यक विवरण, दस्तावेज़ और आवेदन शुल्क के साथ आवेदन पत्र भर सकते थे।

    Q: आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 परीक्षा में कौन-कौन से चरण शामिल हैं?
    A:

    आरआरबी ग्रुप डी भर्ती चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से दो चरणों में होती है: कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)। CBT में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को PET और इसके बाद दस्तावेज़ सत्यापन तथा मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया जाता है। केवल सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवार ही अंतिम रूप से चयनित होते हैं।

    Q: आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए पात्रता क्या है?
    A:

    आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम योग्यता मैट्रिकुलेशन (कक्षा 10) या आईटीआई/राष्ट्रीय शिक्षुता प्रमाणपत्र (NAC) होनी चाहिए। इसके साथ ही आयु सीमा और कुछ शारीरिक मानक जैसे ऊँचाई, वजन, दौड़ और भार उठाने की क्षमता को भी पूरा करना आवश्यक है।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    International Human Rights System
    Via OP Jindal Global University, Sonipat
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to RRB Group D

    On Question asked by student community

    Have a question related to RRB Group D ?

    Hello Student,

    For RRB Group D CEN 09/2025, the CBT was conducted in August 2026. Candidates should regularly check their respective regional RRB website for result updates.

    For more information, you can click on the link below.

    Article Link - RRB Group D 2025-26: Application Form, Admit card, Exam Dates

    Dear Student,
    The RRB Group D Answer Key 2026 has been released. Candidates can check the provisional answer key and response sheet using their registration details.

    RRB Group D Answer Key 2026

    Hello Dear Student,
    The RRB Group D 2026 exam is scheduled from August 3 to August 25, 2026

    You can check, find and access more information here:

    The RRB Group D application process closed on March 9, 2026, and all applications were confirmed by then. Any further updates will be shared by the Board on its official website.

    Since you have entered wrong certificate date in your RRB Group D application, it can create problems during Document Verification. The Railway Recruitment Boards checks your original documents and compare them with the information you enter in the application form.

    If the date on your original certificate does not match