आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2026 पीडीएफ डाउनलोड लिंक - रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा सीईएन 09/2025 के तहत आयोजित आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा 2026 का रिजल्ट 12 नवंबर को जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपने संबंधित क्षेत्रीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या इस लेख के माध्यम से आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2026 लिंक से रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2026 पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। रिजल्ट के साथ कटऑफ भी जारी किया गया है। आरआरबी ग्रुप डी स्कोरकार्ड 16 नवंबर को जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी स्कोरकार्ड लॉगिन विवरण के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2026 पीडीएफ डाउनलोड लिंक इस लेख में भी उपलब्ध कराया गया है।
आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2026 । आरआरबी ग्रुप डी कटऑफ 2026
This Story also Contains
बोर्ड द्वारा आरआरबी ग्रुप डी सीईएन 09/2025 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 3 से 25 अगस्त 2026 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद 7 सितंबर 2026 को प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी की गई थी। उम्मीदवारों को आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने का अवसर भी दिया गया था। प्राप्त आपत्तियों के मूल्यांकन के बाद बोर्ड रिजल्ट जारी किया गया हैं। रिजल्ट के साथ ही आरआरबी ग्रुप डी कटऑफ मार्क्स भी जारी किए गए हैं। उम्मीदवार रिजल्ट पीडीएफ में अपना रोल नंबर सर्च करके चयन की स्थिति जांच सकेंगे।
आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2026 पीडीएफ डाउनलोड लिंक, रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया और जोन वाइज कटऑफ की जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़ सकते हैं।
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 सीईएन नंबर 09/2025 (RRB Group D Recruitment 2026 CEN No. 09/2025) के रिजल्ट जारी कर दिया गया है। नीचे सारणी में भर्ती से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदु और प्रमुख तिथियां दी गई हैं।
परीक्षा का पूरा नाम | रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ग्रुप डी एग्जाम |
संक्षिप्त चर्चित नाम | आरआरबी ग्रुप डी (RRB Group D) |
संचालन निकाय | रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (Railway Recruitment Board) |
विज्ञापन संख्या | CEN 09/2025 |
रिक्तियों की संख्या | 22,195 पद |
आरआरबी ग्रुप डी 2025 परीक्षा तिथि (सीबीटी) | 3 से 6, 9 से 14 , 17 से 21 और 25 अगस्त 2026 |
रेलवे ग्रुप डी आंसर की | 7 सितंबर 2026 |
आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2026 | 12 नवंबर 2026 |
ये भी पढ़ें:- आरआरबी ग्रुप डी सिलेबस 2026
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा सीईएन 09/2025 के तहत ग्रुप डी सीबीटी रिजल्ट 2026 जारी कर दिया गया हैं। उम्मीदवार अपने संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट से रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने की प्रक्रिया निम्नलिखित है:
सबसे पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर अपने संबंधित क्षेत्रीय रेलवे भर्ती बोर्ड की वेबसाइट खोलें।
वेबसाइट पर उपलब्ध Results / Latest Updates सेक्शन पर क्लिक करें।
अब CEN 09/2025 (Group D Level 1 CBT Result 2026) के लिंक को खोजें।
संबंधित रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
स्क्रीन पर आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी।
पीडीएफ में अपना रोल नंबर खोजने के लिए कीबोर्ड पर Ctrl + F दबाएं और अपना रोल नंबर दर्ज करें।
यदि आपका रोल नंबर पीडीएफ में दिखाई देता है, तो आप अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट हो सकते हैं।
अंत में रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए: उम्मीदवारों को संबंधित आरआरबी की वेबसाइट पर उपलब्ध Scorecard लिंक पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि या पासवर्ड दर्ज करना होगा। इसके बाद स्कोरकार्ड डाउनलोड किया जा सकेगा।
आरआरबी एएलपी कटऑफ देखें
आरआरबी ग्रुप डी स्कोरकार्ड में कई महत्वपूर्ण जानकारियां देखने को मिलेंगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक चेक करें।
उम्मीदवार का नाम
उम्मीदवार का रोल नंबर
पंजीकरण संख्या
परीक्षा का चरण
उम्मीदवार द्वारा प्राप्त स्कोर
उम्मीदवार की योग्यता स्थिति
आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2026 के बाद चयन प्रक्रिया अगले चरणों में आगे बढ़ती है। जो उम्मीदवार कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में सफल हुए हैं, उन्हें फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है।PET पास करने वाले अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाता है, जहां उन्हें अपनी शैक्षणिक योग्यता, पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होते हैं। इसके बाद अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है और चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न रेलवे जोन में नियुक्ति दी जाती है।
On Question asked by student community
Hello Student,
For RRB Group D CEN 09/2025, the CBT was conducted in August 2026. Candidates should regularly check their respective regional RRB website for result updates.
For more information, you can click on the link below.
Article Link - RRB Group D 2025-26: Application Form, Admit card, Exam Dates
Dear Student,
The RRB Group D Answer Key 2026 has been released. Candidates can check the provisional answer key and response sheet using their registration details.
Hello Dear Student,
The RRB Group D 2026 exam is scheduled from August 3 to August 25, 2026
You can check, find and access more information here:
The RRB Group D application process closed on March 9, 2026, and all applications were confirmed by then. Any further updates will be shared by the Board on its official website.
Since you have entered wrong certificate date in your RRB Group D application, it can create problems during Document Verification. The Railway Recruitment Boards checks your original documents and compare them with the information you enter in the application form.
If the date on your original certificate does not match