Careers360 Logo
ask-icon
share
    आरआरबी एएलपी आंसर की 2026 (RRB ALP Answer Key 2026)- आंसर की डाउनलोड लिंक, चैलेंज डेट
    • लेख
    • आरआरबी एएलपी आंसर की 2026 (RRB ALP Answer Key 2026)- आंसर की डाउनलोड लिंक, चैलेंज डेट

    आरआरबी एएलपी आंसर की 2026 (RRB ALP Answer Key 2026)- आंसर की डाउनलोड लिंक, चैलेंज डेट

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 14 May 2026, 12:28 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    आरआरबी एएलपी आंसर की 2026 (RRB ALP Answer Key 2026)- रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा आरआरबी एएलपी आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाती है। आरआरबी एएलपी आंसर की परीक्षा के प्रत्येक चरण यानी एएलपी सीबीटी 1 और एएलपी सीबीटी 2 के लिए अलग-अलग जारी की जाती है। लोको पायलट भर्ती परीक्षा का आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइट पर दिए आंसर की लिंक से अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके आरआरबी एएलपी आंसर की 2026 डाउनलोड (RRB ALP Answer Key Download in hindi) कर सकते हैं।
    लेटेस्ट - आरआरबी एएलपी 2026 भर्ती के लिए बोर्ड द्वारा सीईएन 01/2026 के तहत सूचना जारी कर दी है। आरआरबी एएलपी 2026 आवेदन की तिथि 15 मई से 14 जून 2026 है।

    आरआरबी एएलपी आंसर की 2026 (RRB ALP Answer Key 2026)- आंसर की डाउनलोड लिंक, चैलेंज डेट
    आरआरबी एएलपी आंसर की 2026 (RRB ALP Answer Key 2026 in hindi)- डाउनलोड स्टेप्स, चुनौती कैसे दें

    आरआरबी एएलपी आंसर की सीबीटी 1 के लिए पहले प्रोविजनल आंसर की जारी कर उम्मीदवारों से आपत्ति मांगी जाती है। आपत्तियों पर सुनवाई के बाद आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट फाइनल आंसर की जारी की जाती है।

    आरआरबी एएलपी 2026 की आंसर (RRB ALP 2026 Answer Key in hindi) की कंप्यूटर आधारित परीक्षाओं सीबीटी 1 और सीबीटी 2 के लिए दो चरणों प्रोविजनल और फिर फाइनल में जारी की जाती है। आरआरबी एएलपी आंसर की 2026 (RRB ALP Answer Key 2026 in hindi) से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए नीचे दिया गया लेख देखें।

    रेलवे भर्ती बोर्ड असिस्टेंट लोको पायलट 2025 अपडेट - आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 फाइनल आंसर की जल्द जारी की जाएगी। बोर्ड ने 20 मार्च 2026 को आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 प्रारंभिक आंसर की जारी कर 26 मार्च 2026 शाम 5 बजे तक आंसर की पर आपत्ति मांगी थी। असिस्टेंट लोको पायलट सीबीटी 1 में शामिल उम्मीदवार 26 मार्च तक आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइट पर दिए लिंक से अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके 50 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क के साथ आरआरबी एएलपी आंसर की 2025 पर चुनौती दे सकते थे।
    आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 आंसर की लिंक पर जाएं

    आरआरबी एएलपी आंसर की 2026 - तिथियां (RRB ALP Answer Key 2026 - Dates in hindi)

    आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 और 2 (RRB ALP CBT 1 & 2 in hindi) के लिए लिखित आंसर की संबंधित परीक्षा परिणाम से पहले जारी की जाती है। विभिन्न आरआरबी एएलपी 2026 तिथियों के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई तालिका देखें।

    आरआरबी एएलपी 2026 की महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates of RRB assistant loco pilot 2026 in hindi)

    रेलवे भर्ता बोर्ड द्वारा सहायक लोको पायलट के लिए जारी भर्ती विज्ञापन सूचना के अनुसार, एएलपी आवेदन की प्रक्रिया 15 मई से 14 जून 2026 तक चलेगी। जल्द ही विस्तृत एलएलपी अधिसूचना जारी कर आवेदन सुधार, एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथियों सहित पात्रता मानदंड और अन्य मुख्य जानकारियां दी जाएंगी। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में एएलपी 2025 की तिथियां भी देख सकते हैं।

    आरआरबी एएलपी महत्वपूर्ण तिथि 2026 RRB ALP Important Dates 2026

    आरआरबी एएलपी इवेंट्स

    आरआरबी एएलपी डेट्स 2025

    आरआरबी एएलपी 2026 डेट्स

    आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट नोटिफिकेशन

    10 अप्रैल 2025

    12 अप्रैल, 2025

    15 मई 2026

    आरआरबी एएलपी आवेदन आरंभ

    10 अप्रैल 2025

    12 अप्रैल, 2025

    15 मई 2026

    आरआरबी एएलपी आवेदन अंतिम तिथि

    19 मई 2025

    14 जून 2026

    आरआरबी एएलपी आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि

    21 मई, 2025

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी एएलपी आवेदन पत्र सुधार विंडो

    22 से 31 मई, 2025

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 सिटी स्लिप3 फरवरी 2026
    रीशेड्यूल एग्जाम के लिए (6 मार्च 2026)

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 एडमिट कार्ड

    10 फरवरी 2026

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 परीक्षा

    13, 16, 17 और 18 फरवरी 2026

    11 मार्च 2026 (रीशेड्यूल एग्जाम)

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 आंसर की20 मार्च 2026

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 आंसर की आपत्ति

    20 से 26 मार्च 2026 (शाम 5 बजे तक)

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 एडमिट कार्ड

    सूचित किया जाएगा

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 परीक्षा

    सूचित किया जाएगा

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 परिणाम

    सूचित किया जाएगा

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी एएलपी सीबीएटी एडमिट कार्ड

    सूचित किया जाएगा

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी एएलपी सीबीएटी परीक्षा तिथि

    सूचित किया जाएगा

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी एएलपी सीबीएटी रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी एएलपी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

    सूचित किया जाएगा

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी एएलपी फाइनल मेरिट लिस्ट

    सूचित किया जाएगा

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी एएलपी आंसर की 2026 - सीबीटी 1 और 2 (RRB ALP Answer Key 2026 – CBT 1 & 2 in hindi)

    आरआरबी एएलपी परीक्षा 2026 (RRB ALP Exam 2026 in hindi) चार चरणों में आयोजित की जाती है: सीबीटी 1, सीबीटी 2, कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा (सीबीएटी) और दस्तावेज़ सत्यापन। चारों चरणों में उत्तीर्ण होने वाले आवेदकों को आरआरबी सहायक लोको पायलट पदों पर भर्ती किया जाता है। सीबीटी 1 परीक्षा में चार विषयों का एक पेपर होता है। इसमें कुल 75 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होते हैं। चयन प्रक्रिया के अगले चरण, यानी सीबीटी 2 में आगे बढ़ने के लिए सीबीटी 1 क्वालीफाई होना जरूरी है।

    आरआरबी एएलपी 2026 की आंसर (RRB assistant loco pilot 2026 Answer Key) कंप्यूटर आधारित परीक्षाओं सीबीटी 1 और सीबीटी 2 के लिए दो चरणों प्रोविजनल और फिर फाइनल में जारी की जाएगी। आरआरबी एएलपी 2026 सीबीटी 1 (RRB assistant loco pilot 2026 CBT 1) की प्रोविजनल आंसर की सबसे पहले जारी की जाएगी। उम्मीदवार आंसर की के खिलाफ चुनौती दे सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराने के बाद अंतिम आरआरबी एएलपी आंसर की (RRB ALP Answer Key) जारी की जाएगी।

    यही प्रक्रिया, सीबीटी 2 परीक्षा के लिए भी होती है, लेकिन इस पेपर में प्राप्त अंकों का उपयोग अंतिम परिणाम तैयार करने के लिए किया जाता है। सीबीटी 1 और 2 उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा के लिए पात्र होते हैं। कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए आमंत्रित किया जाता है।

    आरआरबी एएलपी आंसर की 2026- डाउनलोड प्रक्रिया (RRB ALP Answer Key 2026 – Download Process in hindi)

    आरआरबी एएलपी 2026 आंसर की (RRB ALP 2026 Answer Key in hindi) आरआरबी की वेबसाइट से डाउनलोड की जा सकती है। सीबीटी 1 और 2 के लिए आरआरबी एएलपी आंसर की 2026 (RRB ALP Answer Key 2026) डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।

    • आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर या क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट जाएं और कैंडिडेट लॉगइन करें

    • आरआरबी एएलपी आंसर की 2026 लिंक पर क्लिक करें

    • एक नए पेज पर, आरआरबी एएलपी आंसर की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी

    • आंसर की डाउनलोड करें और उसे सेव करें

    • अपने प्रश्न पत्र सेट की जांच करें और आंसर की से मिलान करें

    आरआरबी एएलपी आंसर की 2026- चुनौती प्रक्रिया (RRB ALP Answer Key 2026 – Challenge Process)

    आरआरबी उम्मीदवारों को आधिकारिक आरआरबी एएलपी आंसर की पर चुनौती देने की सुविधा प्रदान करता है। उम्मीदवार आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइट पर एएलपी उत्तर कुंजी पर आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवारों को आरआरबी एएलपी प्रश्नपत्र में दिए गए प्रश्न क्रम के अनुसार अपनी आपत्ति दर्ज करानी होगी।

    आरआरबी एएलपी आंसर की आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया (Process to file objection on RRB ALP Answer Key in hindi)

    • आवेदकों को उस assistant loco pilot प्रश्न आईडी को नोट करना होगा जिसपर उन्हें आपत्ति हैं।

    • एक बार प्रश्नों की पहचान हो जाने पर, वेबसाइट पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 'अभ्यर्थी आपत्ति' टैब पर जाएं

    • आपत्ति दर्ज करने के लिए ‘नई आपत्ति’ पर क्लिक करें

    • अभ्यर्थियों को ड्रॉप-डाउन सूची से उस प्रश्न आईडी का चयन करना होगा जिसके विरुद्ध वे आपत्ति दर्ज करना चाहते हैं।

    • फिर भाषा का चयन करें

    • अभ्यर्थियों को अपनी आपत्ति के संबंध में स्पष्टीकरण भी देना होगा।

    • सभी जानकारी देने के बाद ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।

    आरआरबी एएलपी आंसर की 2026 - अंक गणना (RRB ALP Answer Key 2026 – Marks Calculation in hindi)

    आरआरबी एएलपी 2026 आंसर की (RRB ALP 2026 Answer Key in hindi) से, उम्मीदवार अपने अंकों की गणना करके यह अनुमान लगा सकते हैं कि प्रारंभिक परीक्षा में उनका प्रदर्शन कैसा रहा। अंकों की गणना के लिए, आवेदकों को पेपर की अंकन योजना और अंकों की गणना के सूत्र को जानना ज़रूरी है। अगर उम्मीदवारों को इसकी जानकारी नहीं है, तो वे अंकों की सटिक जानकारी नहीं प्राप्त कर पाएंगे।

    कुल अंक = सही उत्तरों की संख्या x दिए गए अंक - गलत उत्तरों की संख्या x काटे गए अंक

    आरआरबी एएलपी 2026 के लिए अंकन योजना (Marking Scheme for RRB ALP 2026 in hindi)

    प्रत्येक सही उत्तर के अंक

    गलत उत्तर के अंक

    1

    -ve ⅓ ( यानी 3 उत्तर गलत होने पर एक अंक कटेंगे)

    आरआरबी एएलपी अंतिम आंसर की 2026 (RRB ALP Final Answer Key 2026)

    आरआरबी एएलपी उम्मीदवार द्वारा प्रस्तुत चुनौतियों का मूल्यांकन करने के बाद अंतिम आंसर की जारी की जाएगी। परीक्षा प्राधिकरण अंतिम आरआरबी एएलपी 2026 आंसर की (RRB ALP 2026 Answer Key in hindi) जारी होने के बाद किसी भी बदलाव पर विचार नहीं करेगा।

    आरआरबी एएलपी कट ऑफ 2026 (RRB ALP Cut Off 2026 in hindi)

    आरआरबी एएलपी आवेदकों को ध्यान रखना चाहिए कि अंतिम आरआरबी एएलपी कट ऑफ (RRB ALP Cut Off in hindi) तैयार करते समय सीबीटी 1 के अंकों को ध्यान में नहीं रखा जाता है। प्रारंभिक परीक्षा का कट ऑफ केवल आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 (RRB ALP CBT 2 in hindi) परीक्षा के लिए आवेदकों की स्क्रीनिंग के लिए है। उम्मीदवारों को भर्ती होने के लिए, उन्हें समग्र परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी।

    ये भी पढ़ें:

    आरआरबी एएलपी परिणाम 2026 (RRB ALP Result 2026 in hindi)

    आरआरबी एएलपी भर्ती प्रक्रिया (RRB ALP Recruitment Process in hindi) के सभी चार चरणों के परिणाम ऑनलाइन मोड में घोषित किए जाएंगे। अंतिम परिणाम में उन आवेदकों के नाम शामिल होंगे जिन्होंने आरआरबी एएलपी परीक्षा 2026 (RRB ALP Exam 2026 in hindi) के सभी चरणों को उत्तीर्ण किया है। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार वेबसाइट पर जा सकते हैं।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: आरआरबी एएलपी आंसर की कैसे देखें?
    A:

    आरआरबी एएलपी आंसर की 2026 का लिंक क्षेत्रीय वेबसाइटों पर उपलब्ध कराया जाएगा। प्रारंभिक आंसर की देखने के लिए कैंडिडेट लॉगइन की आवश्यकता होती है। 

    Q: आरआरबी एएलपी 2026 उत्तर कुंजी कब जारी होगी?
    A:

    आरआरबी एएलपी आंसर की 2026 वेबसाइट पर परीक्षा समापन के एक माह के भीतर जारी की जाएगी।

    Q: आरआरबी एएलपी 2026 के लिए अंक वितरण क्या है?
    A:

    आरआरबी एएलपी 2026 का अंक वितरण यानी मार्किंग स्कीम इस प्रकार है -

    • सीबीटी 1 - 75 अंक। (अंक क्वालिफाई प्रकृति के हैं. इसे फाइनल रिजल्ट में नहीं जोड़ा जाता है)

    • सीबीटी 2 - भाग A - 100 अंक, भाग B - 75 अंक।

    • सीबीएटी - अंतिम मेरिट सूची में 30% वेटेज का योगदान देता है।

    Q: क्या एएलपी सीबीटी 1 क्वालीफाइंग है?
    A:

    सीबीटी 1 क्वालीफाइंग प्रकृति का है, आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 पास करने वाले उम्मीदवार अगले दौर में आगे बढ़ेंगे।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    TNTET Admit Card Date

    19 Jun'26 - 5 Jul'26 (Online)

    Ongoing Dates
    HSSC Group D Exam Application Date

    19 Jun'26 - 3 Jul'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Haryana CET Application Date

    19 Jun'26 - 3 Jul'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    Indian Philosophy
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    Introduction to Econometrics
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Online BA Political Science
    Via Aligarh Muslim University, Aligarh
    Swayam
     234 courses
    Edx
     201 courses
    LawSikho
     127 courses
    NPTEL
     104 courses
    Futurelearn
     89 courses
    Coursera
     76 courses
    Explore Top Universities Across Globe