Careers360 Logo
ask-icon
share
    एमपी पुलिस कांस्टेबल कटऑफ 2026 (MP Police Constable Cut off 2026) - संभावित और पिछले वर्षों के कट ऑफ अंक
    • लेख
    • एमपी पुलिस कांस्टेबल कटऑफ 2026 (MP Police Constable Cut off 2026) - संभावित और पिछले वर्षों के कट ऑफ अंक

    एमपी पुलिस कांस्टेबल कटऑफ 2026 (MP Police Constable Cut off 2026) - संभावित और पिछले वर्षों के कट ऑफ अंक

    Rajan KumarUpdated on 13 Nov 2026, 02:39 PM IST
    Trusted Source Image

    एमपी पुलिस कांस्टेबल कटऑफ 2026: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आयोजित की जाती है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपने चयन की स्थिति जानने के लिए कट ऑफ अंकों का इंतजार रहता है। एमपी पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ 2026 (MP Police Constable Cut-off 2026) परीक्षा के विभिन्न चरणों के पूरा होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। एमपी पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ पीडीएफ फॉर्मेट (MP Police Constable Cut off in PDF format) में उपलब्ध होगी, जिसमें श्रेणीवार न्यूनतम अर्हता अंक दिए जा सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट या इस लेख के माध्यम से इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

    This Story also Contains

    1. एमपी पुलिस कांस्टेबल कटऑफ 2026 : अवलोकन
    2. एमपी पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ 2026 को प्रभावित करने वाले कारक
    3. एमपी पुलिस कांस्टेबल संभावित कट ऑफ 2026 (MP Police Constable Expected Cut off 2026)
    4. एमपी पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ 2026 : पिछले वर्षों के श्रेणीवार कटऑफ
    5. एमपी पुलिस कांस्टेबल कटऑफ 2026 कैसे चेक करें? (How to check the MP Police Constable cutoff for 2026?)
    एमपी पुलिस कांस्टेबल कटऑफ 2026 (MP Police Constable Cut off 2026) - संभावित और पिछले वर्षों के कट ऑफ अंक
    एमपी पुलिस कांस्टेबल कटऑफ 2026 (MP Police Constable Cut off 2026) - संभावित और पिछले वर्षों के कट ऑफ अंक

    एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया (MP Police Constable Recruitment Process) में लिखित परीक्षा के साथ शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और मेडिकल परीक्षा जैसे चरण शामिल होते हैं। प्रत्येक चरण की चयन प्रक्रिया और निर्धारित मानदंडों के अनुसार उम्मीदवारों की पात्रता तय की जाती है। ऐसे में अलग-अलग चरणों के लिए कट ऑफ और चयन संबंधी जानकारी महत्वपूर्ण होती है। लिखित परीक्षा में प्राप्त अंक, आरक्षण श्रेणी, उपलब्ध रिक्तियां और परीक्षा का कठिनाई स्तर कट ऑफ को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक हो सकते हैं। सभी आवश्यक चयन प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद एमपी पुलिस कांस्टेबल अंतिम कट ऑफ 2026 (MP Police Constable Final Cut-off 2026) के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
    ये भी पढ़ें: एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 

    उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एमपी पुलिस कांस्टेबल 2026 कट ऑफ (MP Police Constable 2026 Cut-off) से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें। कट ऑफ जारी होने पर उम्मीदवार अपने अंक और श्रेणी के अनुसार चयन की संभावनाओं का आकलन कर सकेंगे। एमपी पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ 2026 लिंक (MP Police Constable Cut off 2026 Link), चरणवार कट ऑफ, एमपी पुलिस कांस्टेबल संभावित कटऑफ 2026 (MP Police Constable Expected Cut-off 2026) और पिछले वर्षों के कट ऑफ की जानकारी के लिए इस लेख को विस्तार से पढ़ सकते हैं।

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    एमपी पुलिस कांस्टेबल कटऑफ 2026 : अवलोकन

    एमपी पुलिस कांस्टेबल कटऑफ 2026 (MP Police Constable Cut off 2026) से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं। इसमें भर्ती परीक्षा, चयन प्रक्रिया और कटऑफ जारी करने वाली संस्था का विवरण दिया गया है।

    विवरण

    जानकारी

    भर्ती बोर्ड

    मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB)

    परीक्षा का नाम

    एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026

    पद का नाम

    पुलिस कांस्टेबल

    कटऑफ का नाम

    MP Police Constable Cut Off 2026

    कटऑफ वर्ष

    2026

    कटऑफ जारी करने का माध्यम

    ऑनलाइन

    कटऑफ का प्रारूप

    पीडीएफ

    चयन प्रक्रिया

    लिखित परीक्षा, PET/PST एवं मेडिकल परीक्षा

    आधिकारिक वेबसाइट

    esb.mp.gov.in

    एमपी पुलिस कांस्टेबल कटऑफ जारी तिथि

    सूचित किया जाएगा

    महत्वपूर्ण लेख: एमपी पुलिस कांस्टेबल सिलेबस 2026 । एमपी पुलिस कांस्टेबल एप्लीकेशन 

    एमपी पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ 2026 को प्रभावित करने वाले कारक

    एमपी पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ 2026 (MP Police Constable Cut off 2026) कई महत्वपूर्ण कारकों पर निर्भर करेगी। इन कारकों के आधार पर कटऑफ अंक कम या अधिक हो सकते हैं।

    • परीक्षा का कठिनाई स्तर: प्रश्नपत्र आसान या कठिन होने के आधार पर कटऑफ में बदलाव हो सकता है।

    • कुल रिक्तियां: भर्ती में उपलब्ध पदों की संख्या कटऑफ को प्रभावित करती है।

    • परीक्षा में शामिल उम्मीदवार: परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या भी कटऑफ निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

    • उम्मीदवारों का प्रदर्शन: अभ्यर्थियों के औसत अंकों के आधार पर कटऑफ प्रभावित हो सकती है।

    • आरक्षण श्रेणी: सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के लिए कटऑफ अलग-अलग होती है।

    • नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया: यदि परीक्षा कई पालियों में आयोजित होती है, तो नॉर्मलाइजेशन के कारण अंकों में बदलाव हो सकता है।

    • चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा के निर्धारित मानदंड भी अंतिम चयन को प्रभावित कर सकते हैं।

    एमपी पुलिस कांस्टेबल संभावित कट ऑफ 2026 (MP Police Constable Expected Cut off 2026)

    एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2026 (MP Police Constable Exam 2026) की आधिकारिक कटऑफ (Official Cut-off) जारी होने से पहले उम्मीदवार पिछले वर्षों के कटऑफ अंकों के आधार पर संभावित कटऑफ का अनुमान लगा सकते हैं। पिछले वर्षों के कटऑफ तथा परीक्षा के संभावित कठिनाई स्तर को ध्यान में रखते हुए श्रेणीवार अनुमानित कटऑफ नीचे दी गई है।

    वर्ग

    पुरुष संभावित कटऑफ

    महिला संभावित कटऑफ

    सामान्य (UR)

    75–80

    65–70

    अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)

    72–77

    65–70

    अनुसूचित जाति (SC)

    64–69

    55–61

    अनुसूचित जनजाति (ST)

    56–62

    48–55

    आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)

    70–75

    60–66

    महत्वपूर्ण लेख:- एमपी पुलिस कांस्टेबल प्रश्नपत्र 

    एमपी पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ 2026 : पिछले वर्षों के श्रेणीवार कटऑफ

    एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के पिछले वर्षों के कटऑफ अंक उम्मीदवारों को परीक्षा में प्रतिस्पर्धा के स्तर और चयन के लिए आवश्यक अंकों का अनुमान लगाने में मदद करते हैं। नीचे पिछले श्रेणीवार कटऑफ अंक दिए गए हैं, जिन्हें देखकर उम्मीदवार अपनी तैयारी का आकलन कर सकते हैं।

    एमपी पुलिस कांस्टेबल फेज 1 कटऑफ (MP Police Constable Phase 1 Cut-off)

    पद नाम

    श्रेणी

    आवंटित

    कट-ऑफ (पर्सेंटाइल)

    कांस्टेबल 87 प्रतिशत

    सामान्य (UR)

    13051

    98.351826

    कांस्टेबल 87 प्रतिशत

    अनुसूचित जाति (SC)

    8416

    89.123435

    कांस्टेबल 87 प्रतिशत

    अनुसूचित जनजाति (ST)

    10497

    80.256915

    कांस्टेबल 87 प्रतिशत

    अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)

    7358

    96.169567

    कांस्टेबल 87 प्रतिशत

    आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)

    5249

    92.242410

    कांस्टेबल 13 प्रतिशत (UR)

    सामान्य (UR)

    6847

    95.682249

    कांस्टेबल 13 प्रतिशत (OBC)

    अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)

    6857

    93.894389

    कांस्टेबल (होम गार्ड हेतु) 87 प्रतिशत

    सामान्य (UR)

    1147

    ---

    कांस्टेबल (होम गार्ड हेतु) 87 प्रतिशत

    अनुसूचित जनजाति (ST)

    3

    ---

    कांस्टेबल (होम गार्ड हेतु) 87 प्रतिशत

    अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)

    10

    ---

    कांस्टेबल (होम गार्ड हेतु) 87 प्रतिशत

    आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)

    3

    ---

    एमपी पुलिस कांस्टेबल कटऑफ 2022

    वर्ग

    पुरुष कटऑफ अंक

    महिला कटऑफ अंक

    सामान्य (UR)

    80.6

    67.5

    ओबीसी (OBC)

    77.2

    72.9

    एससी (SC)

    72.4

    66.1

    एसटी (ST)

    66.1

    59.8

    ईडब्ल्यूएस (EWS)

    73.5

    उपलब्ध नहीं

    एमपी पुलिस कांस्टेबल कटऑफ 2017

    वर्ग

    पुरुष कटऑफ अंक

    महिला कटऑफ अंक

    सामान्य (UR)

    75.52

    46.79

    ओबीसी (OBC)

    73.70

    66.59

    एससी (SC)

    63.43

    50.44

    एसटी (ST)

    55.72

    47.27

    एमपी पुलिस कांस्टेबल कटऑफ 2026 कैसे चेक करें? (How to check the MP Police Constable cutoff for 2026?)

    मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा एमपी पुलिस कांस्टेबल कटऑफ 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी की जाती है। उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके एमपी पुलिस कांस्टेबल श्रेणीवार कटऑफ पीडीएफ (Police Constable Category-wise Cut-off PDF) डाउनलोड कर सकते हैं।

    एमपी पुलिस कांस्टेबल कटऑफ चेक करने की प्रक्रिया (Process for checking the MP Police Constable cut-off)

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in  पर जाएं।

    • होमपेज पर उपलब्ध Results या Student Dashboard सेक्शन पर क्लिक करें।

    • अब Police Constable Recruitment Test 2026 के लिंक को खोजें।

    • भर्ती से संबंधित Cut Off या Final Cut Off लिंक पर क्लिक करें।

    • इसके बाद स्क्रीन पर कटऑफ की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी।

    • पीडीएफ में अपनी श्रेणी (UR, OBC, SC, ST, EWS) के अनुसार कटऑफ अंक देखें।

    • भविष्य के उपयोग के लिए कटऑफ पीडीएफ डाउनलोड करके सेव कर लें।

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    NEET PG College Predictor

    NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: एमपी पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ 2026 कहां जारी होगी?
    A:

    एमपी पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ 2026 मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की जाएगी। इस लेख में डायरेक्ट लिंक उपलब्ध है।

    Q: एमपी पुलिस कांस्टेबल कटऑफ किन कारकों पर निर्भर करती है?
    A:

    कटऑफ परीक्षा का कठिनाई स्तर, कुल रिक्तियां, उम्मीदवारों की संख्या, परीक्षा में प्रदर्शन, आरक्षण श्रेणी और नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया पर निर्भर करती है।

    Q: एमपी पुलिस कांस्टेबल कटऑफ कैसे डाउनलोड करें?
    A:

    उम्मीदवार MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट या स्टूडेंट डैशबोर्ड सेक्शन में भर्ती से संबंधित कटऑफ लिंक पर क्लिक करके पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। इस लेख में प्रक्रिया विस्तार से बताई गई हैं।

    Articles
    Upcoming Competition Exams