Careers360 Logo
ask-icon
share
    झारखंड उत्पाद सिपाही रिजल्ट 2026 (Jharkhand Excise Constable Result)- डाउनलोड @jssc.jharkhand.gov.in
    • लेख
    • झारखंड उत्पाद सिपाही रिजल्ट 2026 (Jharkhand Excise Constable Result)- डाउनलोड @jssc.jharkhand.gov.in

    झारखंड उत्पाद सिपाही रिजल्ट 2026 (Jharkhand Excise Constable Result)- डाउनलोड @jssc.jharkhand.gov.in

    Rajan KumarUpdated on 08 Jul 2026, 11:45 AM IST

    झारखंड उत्पाद सिपाही रिजल्ट 2026- झारखंड कर्मचारी आयोग द्वारा झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती प्रक्रिया के सभी चरणों की समाप्ति के बाद झारखंड उत्पाद सिपाही फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, झारखंड उत्पाद सिपाही लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए चिकित्सा जांच का आयोजन 1 जुलाई से शुरू कर दी गई है। झारखंड उत्पाद सिपाही मेडिकल टेस्ट का आयोजन 14 जुलाई 2026 तक (रविवार एवं सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर) तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित की जाएगी। मेडिकल जांच का आयोजन सदर अस्पताल के ऑडिटोरियम (आठवीं मंजिल) में होगा। तिथि के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई हैं। आयोग द्वारा 27 जून को झारखंड उत्पाद सिपाही लिखित परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया था।

    This Story also Contains

    1. झारखंड उत्पाद सिपाही रिजल्ट 2026: एक नजर
    2. झारखंड उत्पाद सिपाही रिजल्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें
    3. झारखंड उत्पाद सिपाही रिजल्ट 2026 में दर्ज विवरण
    झारखंड उत्पाद सिपाही रिजल्ट 2026 (Jharkhand Excise Constable Result)- डाउनलोड @jssc.jharkhand.gov.in
    झारखंड उत्पाद सिपाही रिजल्ट 2026

    अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in या इस लेख में दिए गए डायरेक्ट लिंक से झारखंड उत्पाद सिपाही (जेईसीसीई) रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की अगली प्रक्रिया के तहत मेडिकल जांच 1 जुलाई से शुरू होगी। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, सफल अभ्यर्थियों की
    झारखंड उत्पाद सिपाही रिजल्ट 2026 डायरेक्ट डाउनलोड लिंक
    1782572831141

    आयोग द्वारा 28 अप्रैल 2026 को झारखंड उत्पाद सिपाही लिखित परीक्षा का आंसर की जारी किया गया था। आयोग ने अभ्यर्थियों से आंसर की पर आपत्ति भी मांगी थी। आंसर की से असंतुष्ट अभ्यर्थी 4 मई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in या इस लेख में दिए गए डायरेक्ट आपत्ति लिंक के माध्यम से अपनी चुनौती दर्ज कर सकते थे। आंसर की पर दर्ज आपत्तियों के निपटारे के बाद झारखंड उत्पाद सिपाही फाइनल आंसर की और रिजल्ट 2026 जारी किया गया है।
    जेईसीसीई आंसर की आपत्ति लिंक

    1777539969848

    झारखंड उत्पाद सिपाही रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपने परिणाम ऑनलाइन मोड में देख सकेंगे।अंतिम परिणाम जारी करने से पहले आंसर की पर प्राप्त आपत्तियों की विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाएगी, जिसके बाद रिजल्ट घोषित किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे ताजा अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

    झारखंड कर्मचारी आयोग द्वारा झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 12 अप्रैल को आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए जेईसीसीई एडमिट कार्ड 9 अप्रैल 2026 को जारी किया गया था। जेएसएससी उत्पाद कांस्टेबल भर्ती श्(JSSC Excise Constable Recruitment) के लिए अधिसूचना साल 2023 में जारी कर आवेदन मांगा गया था। भर्ती परीक्षा के पहले चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा (जेईसीसीई पीईटी) का आयोजन अगस्त-सितंबर 2024 में किया गया था। जेईसीसीई पीईटी रिजल्ट 28 नवंबर 2025 को जारी हुआ था। झारखंड उत्पाद सिपाही रिजल्ट 2026 लिंक, प्रक्रिया से संबंधित जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़ें।
    जरूर लिंक:- जेईसीसीई प्रवेश पत्र

    झारखंड उत्पाद सिपाही रिजल्ट 2026: एक नजर

    झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा 2026 का परिणाम आधिकारिक रूप से जारी किया जाएगा। लिखित परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अंतिम परिणाम जारी करने से पहले आंसर की पर प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट और आगे की प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी के लिए सारणी देखें।

    झारखंड उत्पाद सिपाही रिजल्ट 2026: एक नजर

    विवरण

    जानकारी

    परीक्षा का नाम

    झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा (JECCE)

    आयोजित करने वाली संस्था

    झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC)

    लिखित परीक्षा तिथि

    12 अप्रैल 2026

    एडमिट कार्ड जारी तिथि

    9 अप्रैल 2026

    अधिसूचना जारी वर्ष

    2023

    शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)

    अगस्त–सितंबर 2024

    PET परिणाम तिथि

    28 नवंबर 2025

    जेईसीसीई आंसर की जारी तिथि

    28 अप्रैल 2026

    जेईसीसीई आंसर की आपत्ति

    4 मई 2026

    झारखंड उत्पाद सिपाही रिजल्ट तिथि

    27 जून 2026

    आधिकारिक वेबसाइट

    jssc.jharkhand.gov.in

    झारखंड उत्पाद सिपाही रिजल्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें

    झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा जेईसीसीई रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना परिणाम ऑनलाइन मोड में देख और डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी। नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करके अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

    झारखंड उत्पाद सिपाही रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने की प्रक्रिया

    • सबसे पहले झारखंड एसएससी (JSSC) की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं।

    • होम पेज पर उपलब्ध “Result” या “Result/Notice” लिंक पर क्लिक करें।

    • अब “Excise Constable Result या JECCE-2023 result” लिंक को खोजकर उस पर क्लिक करें।

    • नया पेज खुलने पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

    • सभी जानकारी भरने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।

    • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।

    • रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के उपयोग के लिए उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

    ये भी पढ़ें:- झारखंड एएनएम भर्ती परीक्षा परिणामबिहार एएनएम भर्ती 2025 यहां देखें

    झारखंड उत्पाद सिपाही रिजल्ट 2026 में दर्ज विवरण

    झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा जारी किए जाने वाले झारखंड उत्पाद सिपाही रिजल्ट 2026 में उम्मीदवारों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक जांच लें, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि की स्थिति में समय रहते सुधार कराया जा सके।

    रिजल्ट में दर्ज विवरण

    • उम्मीदवार का नाम

    • रोल नंबर

    • रजिस्ट्रेशन नंबर

    • जन्म तिथि

    • श्रेणी (General/OBC/SC/ST)

    • परीक्षा का नाम

    • प्राप्त अंक

    • कुल अंक

    • क्वालिफाइंग स्टेटस (Qualified/Not Qualified)

    • मेरिट स्थिति (यदि लागू हो)

    उपयोगी लिंक

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: झारखंड उत्पाद सिपाही रिजल्ट कैसे देखा जा सकता है?
    A:

    उम्मीदवार झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन विवरण दर्ज करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंट आउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखना चाहिए।

    Q: क्या रिजल्ट से पहले आंसर की जारी की जाती है?
    A:

    हां, आयोग द्वारा पहले आंसर की जारी कर दी गई है, उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। यदि किसी उत्तर पर आपत्ति हो तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत उसे दर्ज भी कर सकते हैं।

    Q: रिजल्ट में कौन-कौन सी जानकारी शामिल होती है?
    A:

    रिजल्ट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, प्राप्त अंक, श्रेणी, योग्यता स्थिति और मेरिट से संबंधित विवरण शामिल होता है, जिसे ध्यानपूर्वक जांचना आवश्यक होता है।

    Upcoming Competition Exams