Careers360 Logo
ask-icon
share
    झारखंड एएनएम भर्ती परीक्षा परिणाम 2025 (Jharkhand ANM result 2025)- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (जारी), फाइनल रिजल्ट
    • लेख
    • झारखंड एएनएम भर्ती परीक्षा परिणाम 2025 (Jharkhand ANM result 2025)- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (जारी), फाइनल रिजल्ट

    झारखंड एएनएम भर्ती परीक्षा परिणाम 2025 (Jharkhand ANM result 2025)- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (जारी), फाइनल रिजल्ट

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 03 Jun 2026, 10:54 AM IST

    झारखंड एएनएम भर्ती परीक्षा परिणाम 2025 (Jharkhand ANM exam result 2025 in Hindi) : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा एएनएम भर्ती परीक्षा के दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 2 जून को समाप्त हो गई। प्राधिकरण द्वारा झारखंड एएनएम फाइनल रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा। जेएएनएम लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों की बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया 18 से 26 मई तक चली। कुछ उम्मीदवारों के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन जेएएनएम डीवी 2 जून को आयोजित हुआ। इसके बाद एएनएम भर्ती परीक्षा परिणाम तैयार किया जा रहा है। परिणाम के साथ जेएएनएम 2025 मेरिट लिस्ट भी जारी की जाएगी। झारखंड एएनएम रिजल्ट 13 मई को जारी कर परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज सत्यापन शेड्यूल जारी किया गया था। आयोग द्वारा झारखंड सहायक नर्स मिडवाइफ (Jharkhand auxiliary nurse midwife) यानी जेएएनएम के 3181 पदों पर भर्ती के लिए 18 और 19 मार्च 2026 को झारखंड ए.एन.एम. प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की गई थी। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट के साथ ही इस पेज के माध्यम से भी झारखंड एएनएम डीवी शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।
    झारखंड एएनएम डीवी शेड्यूल डाउनलोड लिंक

    This Story also Contains

    1. जेएसएससी एएनएम आंसर की 2025 (JSSC ANM answer key 2025)
    2. झारखंड एएनएम 2025 - महत्वपूर्ण तिथियां (Jharkhand ANM 2025 - Important dates in hindi)
    3. जेएसएससी एएनएम रिजल्ट 2025 कैसे डाउनलोड करें? (How to download the JSSC ANM result in Hindi?)
    4. जेएएनएम 2025 न्यूनतम योग्यता अंक (JANM 2025 minimum qualify marks in Hindi)
    5. झारखंड एएनएम परीक्षा तिथि 2025 (Jharkhand ANM exam date 2025 in Hindi)
    झारखंड एएनएम भर्ती परीक्षा परिणाम 2025 (Jharkhand ANM result 2025)- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (जारी), फाइनल रिजल्ट
    झारखंड एएनएम भर्ती परीक्षा परिणाम 2025 (Jharkhand ANM exam result 2025 in Hindi)

    लेटेस्ट अपडेट- प्राधिकरण द्वारा झारखंड सहायक नर्स (Jharkhand auxiliary nurse) भर्ती परीक्षा में सफल उम्मीदवारों का बायोमेट्रिक सत्यापन 2 जून को किया जा रहा है। आयोग ने 22 मई को एएनएम भर्ती परीक्षा के डीवी कार्यक्रम के संबंध में अधिसूचना जारी कर बताया कि 21 मई को डीवी सत्यापन की प्रथम पाली में उम्मीदवारों का बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं हो पाया है। इसलिए इन उम्मीदवारों का वेरिफेशन 2 जून को होगा।
    1779530694776

    झारखंड एएनएम डीवी अधिसूचना देखें-


    1778741681565

    झारखंड एएनएम रिजल्ट 13 मई 2026 को जारी किया गया। झारखंड एएनएम भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर की 27 अप्रैल को जारी किया गया। झारखंड एएनएम की फाइनल आंसर की 1 मई तक आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध थी। इससे पहले 1-7 अप्रैल तक झारखंड एएनएम परीक्षा आंसर की पर आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं। आयोग द्वारा झारखंड सहायक नर्स मिडवाइफ यानी जेएएनएम के 3181 पदों पर भर्ती के लिए 18 और 19 मार्च 2026 को जेएसएससी एएनएम भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी।
    झारखंड एएनएम आंसर की डाउनलोड लिंक
    1777383051047

    जेएसएससी एएनएम आंसर की 2025 (JSSC ANM answer key 2025)

    जेएसएससी द्वारा एएनएम भर्ती परीक्षा के बाद 1 अप्रैल 2026 को झारखंड एएनएम आंसर की जारी की गई थी। प्राधिकरण ने 1-7 अप्रैल तक झारखंड एएनएम परीक्षा आंसर की पर आपत्तियां दर्ज करने की सुविधा दी थी। जोएसएससी एएनएम आंसर की पर मिली आपत्तियों के निराकरण के बाद फाइनल जेएसएससी आंसर की 27 अप्रैल 2026 को jssc.jharkhand.gov.in पर जारी की गई है। उम्मीदवार इसे लॉगिन के माध्यम से चेक कर सकते हैं। लॉगिन करने के लिए रोल नंबर और जन्मतिथि की जानकारी भरने के बाद कैप्चा कोड डालकर साइन इन बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद जेएनएम आंसर की डाउनलोड की जा सकेगी।
    1777434436689

    झारखंड एएनएम एडमिट कार्ड 14 मार्च 2026 को jssc.jharkhand.gov.in पर जारी किया था, आयोग ने जेएसएससी एएनएम प्रवेश पत्र जारी करने और परीक्षा तिथि की सूचना पहले ही दे दी थी। उम्मीदवार एडमिट कार्ड को परीक्षा तिथि तक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते थे।

    एएनएम भर्ती परीक्षा के समापन के कुछ सप्ताह बाद झारखंड एएनएम भर्ती परीक्षा परिणाम (Jharkhand ANM exam result in Hindi) जारी किया जाएगा। जेएएनएम 2025 रिजल्ट से पहले, झारखंड एएनएम आंसर की (Jharkhand ANM answer key in hindi) जारी की जाएगी। जेएसएससी एएनएम रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद, उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर जेएएनएम 2025 रिजल्ट देख सकते हैं।
    बिहार एएनएम भर्ती 2025 यहां देखें
    1770802368594

    महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) भर्ती के लिए जेएसएससी एएनएम रिजल्ट जेएएनएम मेरिट सूची (JANM merit list in Hindi) के साथ जारी किया जाएगा। मेरिट सूची में सभी चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर होंगे जिन्हें आगे दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। जेएसएससी एएनएम 2025 रिजल्ट (JSSC ANM 2025 result in Hindi) कितने चरणों में जारी होगा, झारखंड एएनएम परीक्षा परिणाम कहां देखें, परिणाम डाउनलोड करने की प्रक्रिया, मेरिट सूची और अन्य मुख्य जानकारी के लिए लेख को आगे पढ़ें।

    प्राधिकरण द्वारा 11 अगस्त 2025 को महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती प्रतियोगिता परीक्षा (एएनएमसीई) के लिए जेएएनएमसीई आवेदन 2025 (JANMCE application 2025 in Hindi) जारी किया था। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने जेएएनएमसीई आवेदन 2025 की अंतिम तिथि 10 सितंबर से बढ़ाकर 15 सितंबर 2025 कर दी गई थी।

    1761196034437

    झारखंड महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (जेएएनएम) भर्ती परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवार झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर जेएसएससी एएनएम आवेदन (ANM Application Form 2025 in Hindi) कर सकते थे।

    झारखंड एएनएम 2025 - महत्वपूर्ण तिथियां (Jharkhand ANM 2025 - Important dates in hindi)

    झारखंड एएनएम 2025 इवेंट्स

    झारखंड एएनएम 2025 तिथियां

    झारखंड एएनएम 2025 आवेदन

    11 अगस्त 2025

    झारखंड एएनएम आवेदन अंतिम तिथि

    15 सितंबर 2025

    झारखंड एएनएम आवेदन सुधार

    16 से 17 सितंबर 2025

    जेएसएससी एएनएम एडमिट कार्ड

    16 मार्च 2026
    14 मार्च 2026

    जेएएनएम परीक्षा 2025

    18-19 मार्च 2026

    जेएसएससी जेएनएम प्रारंभिक आंसर की आपत्ति1 से 7 अप्रैल 2026
    जेएसएससी जेएनएम फाइनल आंसर की27 अप्रैल, 2026

    जेएसएससी एएनएम रिजल्ट 2025

    13 मई 2026

    जेएसएससी एएनएम डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
    18 से 26 मई 2026 और 2 जून 2026

    जेएएनएम परीक्षा 2025 परिणाम

    सूचित किया जाएगा

    जेएसएससी एएनएम रिजल्ट 2025 कैसे डाउनलोड करें? (How to download the JSSC ANM result in Hindi?)

    JSSC ANM result in Hindi जारी कर दिया गया है। जेएसएससी एएनएम रिजल्ट मेरिट सूची के साथ जारी किया किया गया है। मेरिट सूची में सभी चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर होंगे जिन्हें आगे दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया गया है।
    बिहार एएनएम भर्ती 2025 एडमिट कार्ड यहां देखें

    जेएसएससी द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जेएएनएम रिजल्ट जारी होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एएनएम रिजल्ट लिंक के माध्यम से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए नीचे जेएसएससी एएनएम रिजल्ट डाउनलोड करने के चरणों को बताया गया है-

    • आयोग की वेबसाइट www.jssc.nic.in पर जाएं।
      1760438149173

    • होम पेज पर रिजल्ट लिंक मिलेगा, उसपर क्लिक करें।

    • नया पेज/टैब खुलेगा जहां जेएएनएम रिजल्ट लिंक स्क्रीन पर दिखने लगेगा , उसे पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड कर लें।

    जेएएनएम 2025 न्यूनतम योग्यता अंक (JANM 2025 minimum qualify marks in Hindi)

    झारखंड एएनएम भर्ती के लिए मुख्य चरण लिखित परीक्षा है। इसके बाद लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंक और शैक्षणिक योग्यता के आधार पर जेएसएससी एएनएम मेरिट सूची (JSSC ANM merit list in hindi) का प्रकाशन होगा। जेएसएससी एएनएम लिखित परीक्षा (JSSC ANM written exam in hindi) में उत्तीर्ण होने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को न्यूनतम 40 प्रतिशत, एससी-एसटी और महिला उम्मीदवार को 32 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है। उम्मीदवार नीचे दिए इमेज में जेएएनएम अधिसूचना में जारी श्रेणीवार न्यूनतम योग्यता अंक को देख सकते हैं।

    1760438149209

    झारखंड एएनएम परीक्षा तिथि 2025 (Jharkhand ANM exam date 2025 in Hindi)

    प्राधिकरण द्वारा आधिकारिक अधिसूचना में झारखंड एएनएम परीक्षा तिथियों 2025 (Jharkhand ANM exam dates 2025 in Hindi) की घोषणा की जाती थी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा तिथि देख सकते हैं। झारखंड एएनएम परीक्षा 18-19 मार्च को आयोजित की गई, जबकि प्रोविजनल आंसर की 1 अप्रैल को जारी की गई। झारखंड एएनएम परीक्षा की फाइनल आंसर की 27 अप्रैल को जारी की गई। प्राधिकरण अन्य महत्वपूर्ण तिथियों जैसे रिजल्ट दस्तावेज सत्यापन आदि की जानकारी के लिए लेख के साथ जुड़े रहें।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: झारखंड एएनएम रिजल्ट 2025 कहां जारी होगा?
    A:

    झारखंड एएनएम भर्ती परीक्षा का परिणाम झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया।

    Q: जेएएनएम परीक्षा 2025 का रिजल्ट कितने चरणों में जारी होगा?
    A:

    जेएसएससी एएनएम रिजल्ट एक ही चरण में मेरिट सूची के साथ जारी किया गया। इसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर होंगे, जिन्‍हें आगे दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा।

    Q: क्या रिजल्ट से पहले आंसर की जारी की जाएगी?
    A:

    हां, जेएसएससी परीक्षा के बाद उत्तर कुंजी की गई। जिसका आपत्ति 1 से 7 अप्रैल तक की गई। आपत्तियों के समाधान के बाद 27 अप्रैल 2026 को फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है।

    Q: झारखंड एएनएम परीक्षा में न्यूनतम योग्यता अंक क्या है?
    A:

    एएनएम भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए:

    • सामान्य वर्ग को कम से कम 40% अंक लाने होंगे,
    • जबकि एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों के लिए यह न्यूनतम योग्यता 32% निर्धारित की गई है।
    Q: झारखंड एएनएम मेरिट सूची में नाम आने के बाद अगला चरण क्या होगा?
    A:

    यदि किसी उम्मीदवार का नाम मेरिट सूची में होता है, तो उसे दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। सत्यापन के बाद अंतिम चयन किया जाएगा। सभी प्रमाणपत्रों का वैध और सत्य होना अनिवार्य है।