Careers360 Logo
ask-icon
share
    बिहार एएनएम भर्ती 2025 (Bihar ANM Recruitment 2025 in hindi)- फाइनल रिजल्ट (जल्द), कटऑफ जानें
    • लेख
    • बिहार एएनएम भर्ती 2025 (Bihar ANM Recruitment 2025 in hindi)- फाइनल रिजल्ट (जल्द), कटऑफ जानें

    बिहार एएनएम भर्ती 2025 (Bihar ANM Recruitment 2025 in hindi)- फाइनल रिजल्ट (जल्द), कटऑफ जानें

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 19 Mar 2026, 06:21 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    बिहार एएनएम भर्ती 2025 (Bihar ANM Recruitment 2025 in hindi) - बिहार स्वास्थ्य विभाग राज्य स्वास्थ्य समिति (बिहार एसएचएसबी) द्वारा बिहार एएनएम भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का फाइनल परिणाम और मेरिट लिस्ट जल्द जारी होगा। प्राधिकरण द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार बिहार एएनएम भर्ती परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज प्रक्रिया 27 जनवरी से 3 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई। बिहार एएनएम दस्तावेज सत्यापन के दौरान कुछ प्रमाण पत्रों के अभाव में या गलत पाए जाने पर सैकड़ों उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित कर 14 फरवरी को उनकी सूची जारी की गई थी। साथ ही इन उम्मीदवारों से अपनी उम्मीदवारी के लिए प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के लिए 17-18 फरवरी को दावा/आपत्ति भी मांगी गई। अब उम्मीदवारों को फाइनल रिजल्ट का इंतजार है। बिहार एएनएम पहले चरण की परीक्षा का परिणाम 22 जनवरी 2026 को जारी किया गया था।
    1773807354854
    एसएचएसबी ने बिहार एएनएम भर्ती परीक्षा 17 से 19 दिसंबर 2025 तक आयोजित की थी। बिहार स्वास्थ्य विभाग राज्य स्वास्थ्य समिति (बिहार एसएचएसबी) द्वारा बिहार एएनएम भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का 22 जनवरी 2026 को परिणाम जारी किया गया था। समिति द्वारा दस्तावेज सत्यापन के लिए कुल 1.5 गुना उम्मीदवारों का चयन किया गया था। बिहार एएनएम भर्ती 2025 (Bihar ANM Recruitment 2025 in hindi) के लिए दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया 27 जनवरी से 3 फरवरी, 2026 तक दो शिफ्ट में आयोजित की गई। दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान, शेखपुरा पटना में आयोजित हुई।
    बिहार एएनएम रिजल्ट डायरेक्ट लिंक
    1769140350296

    बिहार एएनएम भर्ती 2025 (Bihar ANM Recruitment 2025 in hindi)- फाइनल रिजल्ट (जल्द), कटऑफ जानें
    बिहार एएनएम भर्ती 2025 - आवेदन (28 अगस्त तक), वैकेंसी (5006), पात्रता

    बिहार एसएचएसबी द्वारा 25 दिसंबर 2025 को आंसर की जारी की गई थी। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर दिए लिंक के माध्यम से बिहार एएनएम आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की से असंतुष्ट उम्मीदवारों के लिए आपत्ति दर्ज करने की सुविधा भी दी गई थी। उम्मीदवार वेबसाइट पर दिए बिहार एएनएम आंसर की ऑब्जेक्शन लिंक पर जाकर 26 दिसंबर दोपहर 12 बजे से 28 दिसंबर सबह 11ः55 बजे तक आपत्ति दर्ज कर सकते थे। बिहार एएनएम भर्ती परीक्षा का आयोजन सीबीटी मोड में 17 से 19 दिसंबर 2025 तक हुआ था। आंसर की पर मिली आपत्तियों के निराकरण के बाद बिहार एएनएम रिजल्ट जारी कर दिया गया है।
    बिहार एएनएम भर्ती 2025 (Bihar ANM Recruitment 2025 in hindi) का कटऑफ चेक करें-
    1769138817142

    बिहार एएनएम भर्ती 2025 दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया का कार्यक्रम

    1769139734375बिहार राज्य में सहायक नर्स मिडवाइफ यानी एएनएम भर्ती के लिए बिहार एसएचएसबी ने बिहार एएनएम आवेदन पत्र (Bihar ANM application form in hindi) 14 अगस्त, 2025 को जारी किया था। बिहार एएनएम आवेदन की तिथि 28 अगस्त 2025 थी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाकर बिहार एसएचएस एएनएम आवेदन लिंक (Bihar SHS ANM apply link in hindi) का उपयोग करके 28 अगस्त तक आवेदन पत्र भर सकते थे। बिहार एएनएम एडमिट कार्ड 11 दिसंबर 2025 को जारी किया गया था।
    झारखंड एएनएम परीक्षा सिलेबस यहां देखें

    बिहार एएनएम भर्ती के तहत एएनएम (सहायक नर्स मिडवाइफ) के कुल 5006 पदों पर भर्ती की जाएगी। बिहार एसएचएस एएनएम अधिसूचना 2025 (Bihar SHS ANM notification 2025 in Hindi) 12 अगस्त, 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई थी। बिहार एएनएम आवेदन शुल्क भुगतान और एएनएम आवेदन की अंतिम तिथि 28 अगस्त, 2025 थी। जल्द ही बिहार एएनएम परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
    ये भी पढ़ें - आगामी सरकारी परीक्षाएं 2025-26

    बिहार एएनएम परीक्षा तिथि 2025 (Bihar ANM Exam Dates 2025 in hindi)

    राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार ने आधिकारिक अधिसूचना में बिहार एएनएम परीक्षा तिथियों (Bihar ANM exam dates) की घोषणा कर दी है। उम्मीदवार बिहार एसएचएस एएनएम परीक्षा तिथियों और अन्य महत्वपूर्ण तिथियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए नीचे दी गई तालिका देख सकते हैं।

    बिहार एसएचएस एएनएम 2025 तिथियां (Bihar SHS ANM 2025 Dates)

    बिहार एएनएम इवेंट्स

    बिहार एएनएम तिथियां

    बिहार एसएचएस एएनएम 2025 अधिसूचना

    12 अगस्त, 2025

    बिहार एएनएम आवेदन 2025

    14अगस्त, 2025

    बिहार एएनएम आवेदन शुल्क भुगतान अंतिम तिथि

    28 अगस्त 2025

    बिहार एएनएम आवेदन अंतिम तिथि

    28 अगस्त 2025

    बिहार एएनएम एडमिट कार्ड

    11 दिसंबर 2025

    बिहार एसएचएस एएनएम ऑनलाइन परीक्षा

    17 से 19 दिसंबर 2025

    बिहार एएनएम आंसर की25 दिसंबर 2025

    बिहार एएनएम सीबीटी रिजल्ट 2025

    22 जनवरी 2026

    बिहार एएनएम डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन डेट्स

    27 जनवरी से 3 फरवरी, 2026

    बिहार एएनएम फाइनल रिजल्ट 2025सूचित किया जाएगा

    बिहार, यूपी में पुलिस की नौकरी की जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर जाएं -

    बिहार एएनएम रिक्तियां (Bihar SHS Vacancy in hindi)

    बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति (Bihar SHS) ने आधिकारिक अधिसूचना में सहायक नर्स मिडवाइफ (एएनएम) के कुल 5006 पदों की घोषणा की है। इन रिक्तियों में एएनएम (एचएससी) के लिए 4197 रिक्तियां, एएनएम (आरबीएसके) के लिए 510 रिक्तियां और एएनएम (एनयूएचएम) के लिए 299 रिक्तियां शामिल हैं। उम्मीदवार श्रेणीवार रिक्तियों की जानकारी के लिए नीचे दी गई तालिका देख सकते हैं।

    श्रेणी

    वैकेंसी / रिक्तियां

    अनारक्षित

    2578

    ईडब्ल्यूएस

    496

    ईबीसी

    760

    बीसी

    125

    बिहार एएनएम पात्रता मानदंड (Bihar ANM Eligibility Criteria in Hindi)

    जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें बिहार एएनएम पात्रता मानदंड 2025 (Bihar ANM eligibility criteria 2025 in hindi) को पूरा करना आवश्यक है। बिहार एसएचएस एएनएम पात्रता मानदंड के बारे में अधिक जानने के लिए, नीचे दी गई तालिका देखें।

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    आयु

    21 से 40 वर्ष (जनरल, ईडब्ल्यूएस, बीसी, ईबीसी महिला के लिए)

    21-42 वर्ष (एससी और एसटी महिला के लिए)

    *दिव्यांग वर्ग के लिए नियमानुसार 10 वर्ष की छूट

    शैक्षणिक योग्यता

    किसी मान्यता प्राप्त एएनएम प्रशिक्षण संस्थान से डिप्लोमा इन एएनएम (Diploma in Auxiliary Nurse Midwifery)

    बिहार एएनएम आवेदन 2025 (Bihar ANM Application 2025 in hindi)

    बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति ने बिहार एएनएम आवेदन पत्र 2025 ((Bihar ANM Application 2025 in hindi)) 14 अगस्त, 2025 को जारी हुआ। उम्मीदवार बिहार एएनएम ऑनलाइन आवेदन लिंक (Bihar ANM Application link in hindi) के माध्यम से आवेदन पत्र भर सकते थे। बिहार एएनएम 2025 आवेदन पत्र (Bihar ANM 2025 Application form in hindi) की अंतिम तिथि 28 अगस्त, 2025 थी। बिहार एसएचएस एएनएम आवेदन शुल्क नीचे दी गई तालिका में देखें -

    कैटेगरी

    बिहार एएनएम आवेदन शुल्क

    जनरल, ईडब्ल्यूएस, बीसी, ईबीसी

    500 रुपये

    अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए

    500 रुपये

    एससी और एसटी

    125 रुपये

    महिला

    125 रुपये

    दिव्यांग

    125 रुपये

    बिहार एएनएम एडमिट कार्ड 2025 (Bihar ANM admit card 2025 in Hindi)

    बिहार एएनएम परीक्षा प्राधिकरण द्वारा बिहार एएनएम सीबीटी परीक्षा तिथि से पहले बिहार एएनएम एडमिट कार्ड ऑनलाइन मोड में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार लॉगइन क्रेडेंशियल से बिहार एएनएम परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एएनएम एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, श्रेणी, माता-पिता का नाम, परीक्षा तिथि और समय, परीक्षा केंद्र व अन्य मुख्य विवरण दर्ज होता है।
    झारखंड एएनएम एडमिट कार्ड 2025 देखें

    बिहार एएनएम परीक्षा 2025 (Bihar ANM CBT exam 2025 in Hindi)

    बिहार एएनएम भर्ती परीक्षा कंप्यूटर आधारित होती है। परीक्षा की अवधि दो घंटे की होगी। बिहार एएनएम भर्ती परीक्षा में प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे और नकारात्मक अंकन नहीं होगा। परीक्षा संभवतः एक पाली में होगी। हालांकि उम्मीदवारों की संख्या अधिक होने पर पाली की संख्या बढ़ाई जा सकती है। सीबीटी में सफल उम्मीदवार एएनएम भर्ती प्रक्रिया के दूसरे चरण डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में शामिल होंगे। अंतिम चयन के बाद बिहार एएनएम मेरिट सूची (Bihar ANM merit list in hindi) जारी होगी।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: बिहार एसएचएस एएनएम में कितनी रिक्तियां हैं?
    A:

    एनएचएम के तहत विभिन्न श्रेणियों के तहत कुल 5006 पद जारी किए गए हैं।

    Q: बिहार एसएचएस एएनएम परीक्षा के लिए पात्रता मानदंड क्या हैं?
    A:

    जिन उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सहायक नर्स मिडवाइफ में डिप्लोमा पूरा कर लिया है, वे बिहार एसएचएस एएनएम परीक्षा के लिए पात्र हैं।

    Q: बिहार एसएचएस एएनएम आवेदन पत्र कब शुरू होगा?
    A:

    बिहार एसएचएस एएनएम आवेदन पत्र 14 से 28 अगस्त 2025 तक भरा गया था।

    Q: बिहार एसएचएस एएनएम परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क क्या है?
    A:

    बिहार एसएचएस एएनएम परीक्षा के लिए सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है, जबकि एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए यह 125 रुपये है।

    Q: बिहार एसएचएस एएनएम परीक्षा के लिए आयु सीमा क्या है?
    A:

    प्रवेश के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 17 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष होनी चाहिए।

    Q: बिहार एसएचएस एएनएम रिजल्ट कब जारी होगा?
    A:

    बिहार एसएचएस एएनएम रिजल्ट जारी कर दिया गया है।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    Bihar Judicial Service Examination Application Date

    25 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPEB Jail Prahari Application Date

    28 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)