Careers360 Logo
ask-icon
share
    जेईसीसीई प्रवेश पत्र 2026 (JECCE admit card 2026) - झारखंड उत्पाद सिपाही एडमिट कार्ड 9 अप्रैल को, डाउनलोड लिंक
    • लेख
    • जेईसीसीई प्रवेश पत्र 2026 (JECCE admit card 2026) - झारखंड उत्पाद सिपाही एडमिट कार्ड 9 अप्रैल को, डाउनलोड लिंक

    जेईसीसीई प्रवेश पत्र 2026 (JECCE admit card 2026) - झारखंड उत्पाद सिपाही एडमिट कार्ड 9 अप्रैल को, डाउनलोड लिंक

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 27 Jun 2026, 08:44 PM IST
    Trusted Source Image

    झारखंड उत्पाद सिपाही एडमिट कार्ड: झारखंड कर्मचारी आयोग द्वारा झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 12 अप्रैल को आयोजित की गई। परीक्षा के लिए जेईसीसीई एडमिट कार्ड 9 अप्रैल 2026 को जारी किया गया था। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते थे। झारखंड उत्पाद सिपाही लिखित परीक्षा का आयोजन फिजिकल टेस्ट में सफल उम्मीदवारों के लिए आयोजित की गई थी। 583 पदों के लिए आयोजित की गई, इस भर्ती परीक्षा जेईसीसीई के पहले चरण शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में 148054 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए थे। झारखण्ड उत्पाद सिपाही लिकित परीक्षा पहले 22 मार्च 2026 को होनी थी, लेकिन आयोग द्वारा इसे स्थगित कर नई तिथि जारी की गई थी।

    This Story also Contains

    1. 2023 में जारी हुआ था जेएसएससी उत्पाद सिपाही भर्ती आवेदन पत्र
    2. जेईसीसीई एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? (How to download Jharkhand Excise Constable Admit Card)
    3. जेईसीसीई एडमिट कार्ड में डिटेल्स (details in JECCE admit card 2026)
    4. परीक्षा दिवस निर्देश (Exam day guidelines)
    5. जेएसएससी उत्पाद सिपाही परीक्षा पैटर्न (JSSC Excise Constable Exam Pattern)
    जेईसीसीई प्रवेश पत्र 2026 (JECCE admit card 2026) - झारखंड उत्पाद सिपाही एडमिट कार्ड 9 अप्रैल को, डाउनलोड लिंक
    जेईसीसीई प्रवेश पत्र 2026

    अपडेट: झारखंड कर्मचारी आयोग द्वारा 27 जून को झारखंड उत्पाद सिपाही लिखित परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in से झारखंड उत्पाद सिपाही (जेईसीसीई) रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की अगली प्रक्रिया के तहत मेडिकल जांच 1 जुलाई से 14 जुलाई 2026 तक (रविवार एवं सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर) प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित की जाएगी।
    1782573225934

    झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन राज्य के 8 जिलों (रांची, रामगढ़, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, बोकरो, धनबाद, देवघर एवं दुमका) में स्थित परीक्षा केन्द्रों पर 12 अप्रैल 2026 को किया गया।

    अपेडट: झारखंड कर्मचारी आयोग द्वारा 28 अप्रैल 2026 को झारखंड उत्पाद सिपाही लिखित परीक्षा का आंसर की जारी कर दिया गया है। आंसर की पर आपत्ति होने पर अभ्यर्थी 4 मई 2026 तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। अभ्यर्थी लॉगिन विवरण जैसे पंजीकरण आईडी, जन्मतिथि के माध्यम से आपत्ति दर्ज कर सकेंगे। नीचे आपत्ति दर्ज करने का डायरेक्ट लिंक दिया गया है। फाइनल आंसर की भी जारी कर दी गई है।
    जेईसीसीई आंसर की आपत्ति लिंक

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    1777529901950

    2023 में जारी हुआ था जेएसएससी उत्पाद सिपाही भर्ती आवेदन पत्र

    जेएसएससी उत्पाद कांस्टेबल भर्ती के लिए अधिसूचना साल 2023 में जारी कर आवेदन मांगा गया था। भर्ती परीक्षा के पहले चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा (जेईसीसीई पीईटी) का आयोजन अगस्त-सितंबर 2024 में किया गया था। जेईसीसीई पीईटी रिज्लट 28 नवंबर 2025 को जारी हुआ था। झारखण्ड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के लिए लिखित परीक्षा की तिथि 22 मार्च 2026 निर्धारित की गई थी, लेकिन बाद में इसे स्थगित कर नई तिथि जारी की गई।

    जेएसएससी एक्साइज कॉन्स्टेबल परीक्षा केंद्र (JSSC Excise Constable Exam Center)

    झारखण्ड उत्पाद सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा का आयोजन राज्य के 8 जिलों में होगा। उम्मीदवार नीचे परीक्षा शहरों की सूची देख सकते हैं-

    1. रांची

    2. बोकारो

    3. चाईबासा

    4. डाल्टेनगंज

    5. धनबाद

    6. दुमका

    7. हजापीबाग

    8. जमशेदपुर

    जेईसीसीई एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? (How to download Jharkhand Excise Constable Admit Card)

    • झारखंड एसएससी (JSSC) आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं।

    • होम पेज पर “Admit Card” लिंक पर क्लिक करें, नया टैब खुलेगा।

    • Excise Constable Admit Card के लिए जेईसीसीई एडमिट कार्ड लिंक देखें और इसपर क्लिक करें, नया पेज खुलेगा।

    • रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर सबमिट करें।

    • जेईसीसीई एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें।

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    NEET PG College Predictor

    NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide

    जेईसीसीई एडमिट कार्ड में डिटेल्स (details in JECCE admit card 2026)

    उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में दर्ज विवरणों को ध्यान से देखना चाहिए। अगर किसी विवरण में कोई त्रुटि हो तो तुरंत प्राधिकरण से संपर्क कर इसमें सुधार करने का आग्रह करना चाहिए।

    एडमिट में मुख्य तौर पर निम्नलिखित विवरण होते हैं-

    • उम्मीदवार का नाम

    • रजिस्ट्रेशन नंबर

    • रोल नंबर

    • जन्म तिथि

    • परीक्षा तिथि और समय

    • परीक्षा केंद्र का नाम और पता

    • फोटो और हस्ताक्षर

    • परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश

    परीक्षा दिवस निर्देश (Exam day guidelines)

    • उम्मीदवारों को जेएसएससी उत्पाद सिपाही प्रवेश पत्र 2026 (JSSC Excise Constable Admit Card 2026) परीक्षा केंद्र में लेकर आना आवश्यक है।

    • एडमिट कार्ड के बिना जेईसीसीई परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।

    • परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचे।

    • जेईसीसीई एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र ( वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड आदि) लाना आवश्यक है।

    • परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं प्रतिबंधित हैं।

    जेएसएससी उत्पाद सिपाही परीक्षा पैटर्न (JSSC Excise Constable Exam Pattern)

    झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित होने वाली जेएसएससी उत्पाद सिपाही लिखित परीक्षा 3 पेपर में आयोजित होगी। पहला पेपर भाषा ज्ञान, दूसरा पेपर क्षेत्रीय/जनजातीय भाषा ज्ञान और तीसरा पेपर सामान्य ज्ञान का होगा। तीनों पेपर की परीक्षा अवधि 2-2 घंटे की है। यह सभी पेपर बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) आधारित होंगे, जिनमें अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा में प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।

    Articles
    Upcoming Competition Exams