झारखंड पात्रता परीक्षा 2025 एडमिट कार्ड जारी (Jharkhand Eligibility Test 2025 Admit Card in Hindi): झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा 22 अप्रैल 2026 को झारखंड पात्रता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। झारखंड पात्रता परीक्षा 2025 एडमिट कार्ड (Jharkhand Eligibility Test 2025 Admit Card) को आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर ओटीआर लॉगिन के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए इस लेख में भी जेईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक उपलब्ध कराया गया है। जेईटी परीक्षा 2025 (JET Exam 2025) अब 26 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई है। आयोग ने पहले ही सूचना जारी कर इसकी जानकारी दे दी थी। एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है, जिसके बिना उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
झारखंड पात्रता परीक्षा 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक
लेटेस्ट अपडेट- आयोग द्वारा निम्न परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में प्रश्न पत्र उपलब्ध नहीं होने के कारण परीक्षा को रद्द किया गया है। इनके लिए अलग से सूचना जारी की जाएगी।
This Story also Contains
आयोग द्वारा झारखंड पात्रता परीक्षा तिथि को संशोधित किया गया था। जेईटी परीक्षा 2025 (JET Exam 2025) 26 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई, पहले ये 29 मार्च को होने वाली थी। इसके साथ ही आवेदकों की संख्या एवं केंद्र की उपलब्धता के आलोक में आवश्यकतानुसार झारखंड पात्रता परीक्षा–2025 के लिए रांची, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर), धनबाद, बोकारो एवं देवघर के अतिरिक्त हजारीबाग जिला को भी परीक्षा केंद्र के रूप में चयन किया गया है। परीक्षा केंद्र हेतु चयनित शहर में संशोधन की सुविधा समाप्त हो चुकी है। उम्मीदवार 24 से 30 मार्च, शाम 5:00 बजे तक परीक्षा केंद्र शहर का चयन कर सकते थे।
जेपीएससी द्वारा जेपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2026 जारी किया गया, जिसमें विभिन्न परीक्षाओं के आयोजन कार्यक्रम दिए गए हैं।
झारखंड पात्रता परीक्षा आवेदन 2025 तिथियां देखें
जेपीएससी द्वारा झारखंड पात्रता परीक्षा 2024-25 (JET Exam 2024-25) की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि विस्तारित कर 1 दिसंबर तय की गई थी। पहले आवेदन तिथि 16 सितंबर से 17 नवंबर तक थी। झारखंड पात्रता परीक्षा आवेदन सुधार की अंंतिम तिथि भी आगे बढ़ाकर 17 दिसंबर कर दी गई थी।

जेईटी परीक्षा 2025 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें, क्या प्रक्रिया होगी? इन सबकी विस्तार से जानकारी पाने के लिए लेख को पूरा पढ़ें। इसके साथ ही समय- समय पर लेख को अपडेट भी किया जाता रहेगा।
लोगों ने ये भी देखा -
इवेंट | तिथियां |
परीक्षा संचालक | झारखंड लोक सेवा आयोग |
आधिकारिक वेबसाइट | jpsc.gov.in |
जेईटी परीक्षा 2025 आवेदन तिथि |
16 सितंबर - 1 दिसंबर |
जेईटी परीक्षा 2025 आवेदन सुधार |
11-17 दिसंबर 2025 |
जेईटी परीक्षा 2025 एडमिट कार्ड | 22 अप्रैल 2026 (जारी) |
झारखंड पात्रता परीक्षा 2025 तिथि |
26 अप्रैल 2026 |
जेईटी परीक्षा 2025 रिजल्ट | सूचित किया जाएगा |
ये भी पढ़ें - बिहार एसईटी परीक्षा 2025
उम्मीदवार जेईटी परीक्षा 2025 एडमिट कार्ड (Jharkhand Eligibility Test Admit Card 2025) आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर पाएंगे। नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करके उम्मीदवार झारखंड पात्रता परीक्षा एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड (JET Admit Card Download 2025) कर सकते हैं।
सबसे पहले जेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाएं।
उसके बाद होम पेज पर जाएं।

अब परीक्षाओं की सूची दिखाई देगी, इसमें झारखंड पात्रता परीक्षा 2025 लिंक को खोजें।
अब एडमिट कार्ड का विकल्प दिखाई देखा उस पर क्लिक करें।
क्लिक करने के बाद अब अपने लॉग इन विवरण दर्ज करें।
स्क्रिन पर अब एडमिट कार्ड दिखाई देगा उसे पीडीएफ प्रारुप में डाउनलोड करें।
झारखंड पात्रता परीक्षा 2025 एडमिट कार्ड में निम्नलिखित विवरण उल्लिखित होंगे।
उम्मीदवार का नाम
पंजीकरण संख्या
जन्म तिथि
रोल नंबर
पंजीकरण संख्या
परीक्षा केंद्र
परीक्षा तिथि और शिफ्ट का समय
उम्मीदवार की स्पष्ट तस्वीर
उम्मीदवार के हस्ताक्षर
परीक्षा का नाम
अभ्यर्थी और निरीक्षक के हस्ताक्षर
झारखंड पात्रता परीक्षा 2025 ए़़मिट कार्ड डाउनलोड करते समया उम्मीदवारों को निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए।
झारखंड पात्रता परीक्षा 2025 ए़़मिट कार्ड डाउनलोड करते समय उम्मीदवार अपने साथ आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी आवश्य रखें क्योंकि लाॉग इन विवरण में सही सही जानकारी दर्ज करनी होती है।
डाउनलोड प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए उम्मीदवार अपने इंटरनेट की स्पीड का विशेष ध्यान रखें।
एडमिट कार्ड डाउनलोड होने के बाद उसका प्रिंट आउट जरूर लें।
जेईटी परीक्षा 2025 में बैठने के लिए उम्मीदवारों को अपने साथ एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य है। कई बार परीक्षा स्थल पर जांच के दौरान एडमिट कार्ड में त्रुटि का पता चलता है तो उम्मीदवारों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते एडमिट कार्ड की जांच करें। एडमिट कार्ड में कोई त्रुटि होती है तो जेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हेल्प लाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। उम्मीदवार आयोग द्वारा उपलब्ध ई-मेल के माध्यम से भी अपनी त्रुटि की जानकारी दे सकते हैं।
Frequently Asked Questions (FAQs)
झारखंड पात्रता परीक्षा 26 अप्रैल को आयोजित होगी।
जेपीएससी द्वारा एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते/सकती हैं।