Careers360 Logo
ask-icon
share
    झारखंड पात्रता परीक्षा 2025 आवेदन (JET Application 2025): आवेदन सुधार, प्रक्रिया, पात्रता
    • लेख
    • झारखंड पात्रता परीक्षा 2025 आवेदन (JET Application 2025): आवेदन सुधार, प्रक्रिया, पात्रता

    झारखंड पात्रता परीक्षा 2025 आवेदन (JET Application 2025): आवेदन सुधार, प्रक्रिया, पात्रता

    Kunal solankiUpdated on 27 Feb 2026, 09:38 AM IST

    झारखंड पात्रता परीक्षा 2025 आवेदन: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा जेईटी परीक्षा के लिए आउटस्टेंडिंग परीक्षा शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि समाप्त हो चुकी है। उम्मीदवार 26 फरवरी तक अपनी आउटस्टेंडिंग परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकते थे। आयोग द्वारा जेईटी परीक्षा के संबंध में अधिसूचना जारी की गई थी। ऐसे उम्मीदवार जिन्होने जेईटी परीक्षा शुल्क जमा नहीं किया है उनकी सूची भी जारी की गई थी। इन्हें 19 से 26 फरवरी तक जेईटी परीक्षा शुल्क जमा करने को कहा गया है। यदि किसी उम्मीदवार ने अपनी आउटस्टेंडिंग परीक्षा शुल्क का भुगतान नहीं किया होगा तो उनका आवेदन रद्द किया जा सकता है। जेइटी परीक्षा OUTSTANDING परीक्षा शुल्क के भुगतान हेतु उम्मीदवारों की सूची डाउनलोड करें
    1771666386006

    This Story also Contains

    1. झारखंड पात्रता परीक्षा 2024 आवेदन तिथियां
    2. जेईटी परीक्षा पात्रता मानदंड 2025
    3. जेईटी परीक्षा 2025 आवेदन प्रक्रिया
    4. झारखंड पात्रता परीक्षा 2025 आवेदन सुधार
    5. झारखंड पात्रता परीक्षा 2024: आवेदन शुल्क
    6. झारखंड पात्रता परीक्षा 2025: दस्तावेज अपलोड करने से संबंधित निर्देश
    झारखंड पात्रता परीक्षा 2025 आवेदन (JET Application 2025): आवेदन सुधार, प्रक्रिया, पात्रता
    झारखंड पात्रता परीक्षा 2025 आवेदन

    आयोग द्वारा जारी जेपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2026 के अनुसार जेईटी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार जेईटी परीक्षा 29 मार्च 2026 को आयोजित किए जाने की संभावना है। झारखंड पात्रता परीक्षा के लिए जेटीईटी एडमिट कार्ड ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। आयोग द्वारा परीक्षा के लिए जारी आवेदन पत्र में सुधार विंडो की सुविधा 17 दिसंबर को बंद कर दी गई है। आयोग ने आवेदन सुधार विंडो की तिथि को विस्तारित करते हुए 17 दिसंबर कर दिया गया था। इससे पहले उम्मीदवार 3 से 5 दिसंबर तक आवेदन पत्र में सुधार कर सकते थे। आवेदक जेईटी परीक्षा 2025 (JTET 2025 in Hindi) के लिए 1 दिसंबर तक जेटीईटी आवेदन पत्र भर कर जमा कर सकते थे।
    झारखंड पात्रता परीक्षा 2025 एडमिट कार्ड यहां देखें
    1765966584172


    जेईटी परीक्षा के लिए पहले आवेदन करने अंतिम तिथि 17 नवंबर थी। वहीं झारखंड पात्रता परीक्षा 2025 आवेदन शुल्क भुगतान करने की तिथि 18 नवंबर तय की गई थी। आवेदन में सुधार करने की अंतिम तिथि 21 नवंबर तकदी गई थी। बाद में इस तिथि को विस्तारित कर दिया गया था। बता दें कि, इससे पहले भी आयोग द्वारा झारखंड पात्रता परीक्षा 2025 आवेदन सुधार तिथि में बदलाव किया गया था, पहले यह तिथि 1 से 3 नवंबर थी। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर जांच कर सकते हैं।

    जेपीएससी द्वारा जारी जेईटी 2024 से संबंधित अधिसूचना-

    1761973843157पहले झारखंड पात्रता परीक्षा 2024-25 (Jharkhand Eligibility Test 2024-25) आवेदन करने की अंतिम तिथि सबसे पहले 6 अक्टूबर निर्धारित की गई थी। जेपीएससी द्वारा झारखंड पात्रता परीक्षा 2024 के लिए सबसे पहली अधिसूचना 7 मार्च 2024 को जारी की गई थी।

    अन्य सरकारी परीक्षाएं-

    इस अधिसूचना के अनुसार परीक्षा मई/जून 2024 को आयोजित होने वाली थी, परंतु किसी कारण से नहीं हो पाई। आयोग द्वारा जेईटी परीक्षा 2024 के संदर्भ में अलग से अधिसूचना 9 सितंबर 2025 को जारी की गई थी। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार आयोग ने झारखंड पात्रता परीक्षा 2025 (Jharkhand Eligibility Test 2025 ) में आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 नवंबर कर दी थी। झारखंड पात्रता परीक्षा 2025 में आवेदन कैसे करें, क्या प्रक्रिया है? इन सभी सवालों के जवाब इस लेख में मिलेंगे। उम्मीदवारों से अपेक्षा है कि वे इस लेख को पूरा पढ़ें।
    यूजीसी नेट परीक्षा शेड्यूल यहां देखें

    झारखंड पात्रता परीक्षा 2024 आवेदन तिथियां

    उम्मीदवारों में झारखंड पात्रता परीक्षा 2025 आवेदन तिथियों (JET Application Dates 2025) को लेकर दुविधा बनी हुई है। नीचे दी गई तालिका से उम्मीदवार आसानी से इन तिथियों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। तालिका में नई तिथियों की जानकारी दी गई है।

    झारखंड पात्रता परीक्षा 2025 आवेदन तिथियां

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा संचालक

    झारखंड लोक सेवा आयोग

    झारखंड पात्रता परीक्षा 2025 नवीनतम अधिसूचना

    अक्टूबर 2025

    आधिकारिक वेबसाइट

    jpsc.gov.in

    विज्ञापन संख्या08/2025

    जेईटी 2025 आवेदन शुरू

    16 सितंबर 2025

    ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि

    30 अक्टूबर 2025

    17 नवंबर 2025

    1 दिसंबर 2025

    ऑानलाइन आवेदन सुधार तिथि

    1 - 3 नवंबर 2025

    19 - 21 नवंबर 2025

    3 से 5 दिसंबर 2025
    17 दिसंंबर 2025

    परीक्षा शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि

    31 अक्टूबर 2025

    18 नवंबर 2025

    2 दिसंबर 2025

    झारखंड पात्रता परीक्षा 2025 एडमिट कार्ड

    सूचित किया जाएगा

    जेईटी परीक्षा 2025 तिथि

    29 मार्च 2026 (संभावित)

    जेईटी परीक्षा 2025 आंसर की

    सूचित किया जाएगा

    आंसर की पर आपत्ती दर्ज करने की तिथि

    सूचित किया जाएगा

    जेईटी परीक्षा रिजल्ट 2025

    सूचित किया जाएगा

    जेईटी परीक्षा पात्रता मानदंड 2025

    आयोग द्वारा जेईटी परीक्षा 2025 के लिए कुछ पात्रता मानदंड निर्धारित किए हैं। जेईटी परीक्षा 2025 देने के इच्छुक उम्मीदवारों को एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जेईटी परीक्षा 2025 पात्रता मानदंड (JET Eligibility 2025) को आवश्य जांचना चाहिए। नीचे दी गई तालिका में भी जेईटी परीक्षा 2025 पात्रता मानदंड के बारे में जानकारी दी गई है।

    जेईटी परीक्षा पात्रता मानदंड 2025

    योग्यता

    विवरण

    शैक्षणिक

    • झारखंड SET परीक्षा में बैठने के लिए, उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री प्राप्त करनी होगी। अंतिम वर्ष के छात्र भी पात्र हैं।

    • केवल झारखंड राज्य के बीसी-I/बीसी-II/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवार, जिन्होंने मास्टर डिग्री या समकक्ष परीक्षा में कम से कम 50% अंक (बिना पूर्णांक के) प्राप्त किए हों, वे इस जेईटी के लिए पात्र हैं।

    • जिन अभ्यर्थियों ने पिछली जेईटी परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है, वे आवेदन करने के पात्र नहीं हैं।

    आयु सीमा

    • न्यूनतम आयु- 21 वर्ष

    • अधिकतम आयु के लिए कोई सीमा नहीं है।

    जेईटी परीक्षा 2025 आवेदन प्रक्रिया

    उम्मीदवार जेईटी परीक्षा 2025 आवेदन (JET 2025 Application) केवल ऑनलाइन मोड में ही भर सकते हैं। उम्मीदवरों से अपेक्षा है कि वे झारखंड पात्रता परीक्षा 2025 आवेदन ( Jharkhand Eligibility Test Application 2025) भरते समय ध्यान पूर्वक विवरण दर्ज करें। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आवेदन भर सकते हैं।

    लोगो ने ये भी देखा-

    जेईटी परीक्षा 2025 आवेदन की चरणवार प्रक्रिया

    • जेपीएसकी की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाएं।
    • होमपेज पर उपलब्ध, जेईटी 2024 लिंक पर क्लिक करें।
    • उसके बाद वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना होगा।


    1760605269005

    • अब इसके बाद लॉग इन विवरण को दर्ज करके आवेदन पत्र भरना होगा।

    • फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

    झारखंड पात्रता परीक्षा 2025 आवेदन सुधार

    जेपीएससी द्वारा जेईटी परीक्षा 2024 के लिए आवेदन में सुधार करने सुविधा दी जाती है। इसके लिए उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर ही आवेदन में सुधार कर सकते हैं। आवेदन में संशोधन करने के लिए उम्मीदवारों को जेपीएससी की वेबसाइट पर जाकर लॉग इन विवरण दर्ज करना होता है इसके बाद आवेदन में सुधार कर सकते हैं।

    झारखंड पात्रता परीक्षा 2024: आवेदन शुल्क

    आयोग द्वारा जेईटी परीक्षा 2025 के लिए आवेदन शुल्क निर्धारित की गई है। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका से जेईटी परीक्षा 2025 आवेदन शुल्क (JET Application Fee 2025) के बारे में समझ सकते हैं।

    झारखंड पात्रता परीक्षा 2024: आवेदन शुल्क

    वर्ग

    आवेदन शुल्क (रुपए में)

    सामान्य

    575

    एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/तृतीय लिंग

    150

    बीसी-I/ बीसी-II/ ईडब्ल्यूएस

    300

    झारखंड पात्रता परीक्षा 2025: दस्तावेज अपलोड करने से संबंधित निर्देश

    उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे दस्तावेज अपलोड करने से पहले एक बार आधिकारिक वेबसाइट की जांच आवश्य करें। नीचे दी गई तालिका से उम्मीदवार दस्तावेज अपलोड करने से संबंधित सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    झारखंड पात्रता परीक्षा 2025: दस्तावेज

    दस्तावेज

    निर्देश (आकार, प्रारूप)

    फोटोग्राफ

    • JPG फॉर्मेट

    • 10 केबी से 200 केबी

    हस्ताक्षर

    • JPG फॉर्मेट

    • 4 केबी से 30 केबी

    आवासीय प्रमाण पत्र

    • PDF फॉर्मेट

    • 50- 300 केबी

    जाति प्रमाण पत्र

    • PDF फॉर्मेट

    • 50- 300 केबी

    पीडब्ल्यूबीडी

    • PDF फॉर्मेट

    • 50- 300 केबी

    खेल प्रमाण पत्र

    • PDF फॉर्मेट

    • 50- 300 केबी

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: झारखंड पात्रता परीक्षा 2025 आवेदन कब तक कर सकते हैं?
    A:

    झारखंड पात्रता परीक्षा 2025 आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 दिसंबर 2025 थी।

    Q: मैं जेईटी परीक्षा 2025 के लिए आवेदन कैसे कर सकता हूं?
    A:

    उपर्युक्त लेख में जेईटी परीक्षा आवेदन से जुड़ी जानकारी विस्तार से दी गई है।

    Q: जेईटी परीक्षा 2025 में आवेदन करने की अधिकतम उम्र क्या है?
    A:

    जेईटी परीक्षा 2025 में आवेदन करने की कोई अधिकतम उम्र सीमा नहीं है।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    APS CSB Score Card Date

    8 Oct'25 - 31 Mar'26 (Online)

    Ongoing Dates
    BPSC Civil Services Others

    16 Feb'26 - 14 Mar'26 (Offline)