Careers360 Logo
ask-icon
share
    हरियाणा ग्रुप डी आवेदन 2026 (HSSC Group D Application 2026 )- शुल्क, लिंक, पात्रता जानें
    • लेख
    • हरियाणा ग्रुप डी आवेदन 2026 (HSSC Group D Application 2026 )- शुल्क, लिंक, पात्रता जानें

    हरियाणा ग्रुप डी आवेदन 2026 (HSSC Group D Application 2026 )- शुल्क, लिंक, पात्रता जानें

    Rajan KumarUpdated on 22 Jul 2026, 11:15 AM IST

    एचएसएससी ग्रुप डी आवेदन 2026 - हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा एचएसएससी हरियाणा सीईटी ग्रुप डी 2026 (HSSC Haryana Group D Apply Online 2026) के लिए एडमिट कार्ड तिथि की सूचना जल्द दी जाएगी। आयोग द्वारा हरियाणा ग्रुप डी भर्ती के लिए सीईटी आवेदन विंडो 19 जून 2026 को सक्रिय किया गया था। एचएसएससी ग्रुप डी आवेदन 2026 करने की अंतिम तिथि 3 जुलाई से विस्तारित कर 5 जुलाई कर दी गई थी। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल onetimeregn.haryana.gov.in/hssc के माध्यम से ऑनलाइन एचएसएससी सीईटी ग्रुप डी आवेदन पत्र भर कर जमा कर सकते थे। उम्मीदवार 9 से 11 जुलाई तक अपने आवेदन पत्र में संशोधन कर सकते थे।
    चएसएससी ग्रुप डी आवेदन सुधार डायरेक्ट लिंक (समाप्त)एचएसएससी सीईटी ग्रुप डी सिलेबस 2026
    1783145867055

    This Story also Contains

    1. एचएसएससी ग्रुप डी आवेदन 2026- अवलोकन व तिथियां
    2. एचएसएससी ग्रुप डी आवेदन 2026- पात्रता मानदंड
    3. राष्ट्रीयता संबंधी पात्रता
    4. एचएसएससी सीईटी ग्रुप डी आवेदन 2026 कैसे करें?
    5. एचएसएससी सीईटी ग्रुप डी आवेदन शुल्क 2026
    6. एचएसएससी सीईटी ग्रुप डी आवेदन 2026: आवश्यक दस्तावेज
    हरियाणा ग्रुप डी आवेदन 2026 (HSSC Group D Application 2026 )- शुल्क, लिंक, पात्रता जानें
    एचएसएससी ग्रुप डी आवेदन 2026 जारी


    हरियाणा ग्रुप डी भर्ती 2026


    1782106663092


    उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना में दी गई पात्रता शर्तों और निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लेना चाहिए। गलत या अपूर्ण आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। यह भर्ती कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के माध्यम से आयोजित की जाएगी, जिसके आधार पर विभिन्न विभागों में ग्रुप डी पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।हरियाणा ग्रुप डी आवेदन 2026 लिंक, प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज से जुड़ी जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।

    एचएसएससी सीईटी ग्रुप डी अधिसूचना के अनुसार, एचएसएससी ग्रुप डी आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 6 जुलाई 2026 निर्धारित की गई थी। वहीं पहले आवेदन पत्र में सुधार करने की तिथि 7 जुलाई से 9 जुलाई 2026 थी। विज्ञापन संख्या 05/2026 के तहत एचएसएससी सीईटी ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना (hssc group d notification 2026) 18 जून 2026 को जारी किया गया।


    1783486027697

    एचएसएससी ग्रुप डी आवेदन 2026 के लिए उम्मीदवारों को पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) विवरण के माध्यम से लॉगिन करना होगा और फिर निर्धारित आवेदन पत्र भरना होगा। आवेदन के दौरान व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, श्रेणी संबंधी विवरण तथा आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। जिन अभ्यर्थियों पर आवेदन शुल्क लागू है, उन्हें ऑनलाइन माध्यम से शुल्क का भुगतान भी करना होगा। आवेदन पत्र जमा करने के बाद उम्मीदवारों को उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखना चाहिए। एडमिट कार्ड, दस्तावेज सत्यापन एवं अन्य भर्ती प्रक्रियाओं में इसकी आवश्यकता पड़ सकती है।
    महत्वपूर्ण लेख: एचएसएससी ग्रुप सी भर्ती 2026सीटेट 2026

    एचएसएससी ग्रुप डी आवेदन 2026- अवलोकन व तिथियां

    हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने एचएसएससी सीईटी ग्रुप डी भर्ती 2026 (HSSC Group D Recruitment 2026) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। भर्ती प्रक्रिया कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के आधार पर संचालित की जाएगी, जिसके प्राप्त अंकों के अनुसार उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। आवेदन, पात्रता, परीक्षा और चयन प्रक्रिया से संबंधित प्रमुख जानकारी नीचे दी गई सारणी में देखी जा सकती है।

    विवरण

    जानकारी

    भर्ती प्राधिकरण

    हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC)

    परीक्षा का नाम

    एचएसएससी सीईटी ग्रुप डी भर्ती 2026

    विज्ञापन संख्या

    05/2026

    अधिसूचना जारी होने की तिथि

    18 जून 2026

    आवेदन माध्यम

    ऑनलाइन

    परीक्षा का माध्यम

    ऑफलाइन (OMR आधारित)

    परीक्षा स्तर

    मैट्रिक (10वीं) स्तर

    कुल प्रश्न

    100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)

    कुल अंक

    100 अंक

    परीक्षा अवधि

    1 घंटा 45 मिनट

    चयन प्रक्रिया

    CET परीक्षा → मेरिट सूची → विभागवार सहमति (Willingness) → दस्तावेज सत्यापन एवं नियुक्ति

    आधिकारिक वेबसाइट

    hssc.gov.in

    onetimeregn.haryana.gov.in/hssc

    नौकरी का स्थान

    हरियाणा

    पद श्रेणी

    ग्रुप डी (चतुर्थ श्रेणी भर्ती)

    अधिसूचना जारी होने की तिथि

    18 जून 2026

    ऑनलाइन पंजीकरण प्रारंभ

    19 जून 2026 (जारी)

    ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि

    03 जुलाई 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक)
    5 जुलाई 2026

    आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि

    06 जुलाई 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक)
    8 जुलाई 2026

    आवेदन पत्र में संशोधन (Correction/Edit)

    07 से 09 जुलाई 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक)
    9-11 जुलाई 2026

    ये भी पढ़ें:- हरियाणा सीईटी हरियाणा सीईटी लॉगइन

    एचएसएससी ग्रुप डी आवेदन 2026- पात्रता मानदंड

    एचएसएससी सीईटी ग्रुप डी भर्ती 2026 (hssc cet group d vacancy 2026 में आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को निर्धारित पात्रता मानदंडों को ध्यानपूर्वक समझ लेना चाहिए। आयोग ने शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, राष्ट्रीयता तथा चयन प्रक्रिया से संबंधित स्पष्ट दिशानिर्देश जारी किए हैं। केवल वही उम्मीदवार आवेदन के पात्र होंगे जो सभी आवश्यक शर्तों को पूरा करते हैं। पात्रता से संबंधित प्रमुख जानकारी नीचे सारणीबद्ध रूप में दी गई है।

    शैक्षणिक योग्यता

    पद का नाम

    आवश्यक योग्यता

    ग्रुप डी के सभी पद (स्वीपर, चौकीदार एवं स्वीपर-कम-चौकीदार को छोड़कर)

    मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक (10वीं) उत्तीर्ण तथा हिंदी/संस्कृत विषय का अध्ययन मैट्रिक स्तर तक किया हो

    स्वीपर, चौकीदार एवं स्वीपर-कम-चौकीदार

    हिंदी पढ़ने और लिखने का ज्ञान होना चाहिए

    आयु सीमा

    विवरण

    आयु

    न्यूनतम आयु

    18 वर्ष

    अधिकतम आयु

    42 वर्ष

    आयु की गणना

    आवेदन की अंतिम तिथि के अनुसार

    आयु में छूट

    हरियाणा सरकार के नियमानुसार पात्र श्रेणियों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी

    लोगों ने इसे भी पढ़ा:- हरियाणा सीईटी कटऑफ

    राष्ट्रीयता संबंधी पात्रता

    उम्मीदवार का भारत का नागरिक होना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त नेपाल एवं भूटान के नागरिक भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उनके पक्ष में सरकार द्वारा जारी पात्रता प्रमाण-पत्र (Eligibility Certificate) उपलब्ध हो। ऐसे अभ्यर्थियों को नियुक्ति से पूर्व आवश्यक प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा।

    एचएसएससी सीईटी ग्रुप डी आवेदन 2026 कैसे करें?

    एचएसएससी सीईटी ग्रुप डी भर्ती 2026 (hssc cet group d vacancy 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी। पात्र अभ्यर्थियों को निर्धारित अवधि के दौरान हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र भरना होगा। आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण, आवश्यक दस्तावेज और श्रेणी संबंधी प्रमाण-पत्र सही ढंग से अपलोड करने होंगे। अभ्यर्थी नीचे hssc cet आवेदन प्रक्रिया प्वाइंट्स में देख सकते हैं।

    एचएसएससी ग्रुप डी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

    • सबसे पहले एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
      1781860184959

    • होम पेज पर उपलब्ध “CET Group D Recruitment 2026” या “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें। फिर विज्ञापन संख्या 05/2026 पर क्लिक करें।
      1781860214712

    • यदि आपने पहले से वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) नहीं किया है, तो पहले पंजीकरण (Registration) पूरा करें और लॉगिन आईडी प्राप्त करें।
      1781860270527

    • रजिस्ट्रेशन नंबर एवं पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें।

    • आवेदन पत्र में मांगी गई सभी व्यक्तिगत, शैक्षणिक एवं श्रेणी संबंधी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।

    • निर्धारित प्रारूप में पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर तथा आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

    • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें (यदि लागू हो)।

    • आवेदन पत्र को अंतिम रूप से सबमिट करने से पहले सभी विवरणों की जांच कर लें।

    • सफलतापूर्वक आवेदन जमा होने के बाद आवेदन पत्र डाउनलोड करें तथा उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

    • आवेदन में किसी त्रुटि की स्थिति में आयोग द्वारा उपलब्ध कराई गई करेक्शन विंडो (07 जुलाई से 09 जुलाई 2026) के दौरान संशोधन किया जा सकता है।

    सीटेट 2026 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया देखें

    एचएसएससी सीईटी ग्रुप डी आवेदन शुल्क 2026

    hssc group d vacancy 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क (hssc group d fees) का भुगतान करना होगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिन उम्मीदवारों ने पहले CET ग्रुप C विज्ञापन संख्या 1/2025 के तहत आवेदन किया था, उन्हें ग्रुप डी CET के लिए दोबारा शुल्क जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी। वहीं, नए (Fresh) आवेदकों को निर्धारित श्रेणीवार शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। hssc group d fees केवल नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या अन्य ऑनलाइन माध्यमों से ही स्वीकार किया जाएगा।

    एचएसएससी सीईटी ग्रुप डी आवेदन शुल्क (hssc group d fees)

    क्रम संख्या

    श्रेणी

    आवेदन शुल्क

    1

    सामान्य वर्ग (General Category)

    ₹100/-

    2

    हरियाणा के SC/BC/EBP (GC) उम्मीदवार

    ₹25/-

    3

    हरियाणा के भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen)

    कोई शुल्क नहीं

    ये भी पढ़ें:- दिल्ली प्राइमरी टीचर आंसर कीडीएसएसएसबी पीआरटी भर्ती 2025

    एचएसएससी सीईटी ग्रुप डी आवेदन 2026: आवश्यक दस्तावेज

    एचएसएससी सीईटी ग्रुप डी आवेदन 2026 भरते समय अभ्यर्थियों को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों और प्रमाण-पत्रों की आवश्यकता होगी। आवेदन प्रक्रिया को सरल और त्रुटिरहित बनाने के लिए उम्मीदवारों को सभी दस्तावेज पहले से तैयार रखने चाहिए। आवेदन पत्र में दर्ज की गई जानकारी संबंधित प्रमाण-पत्रों के अनुसार ही होनी चाहिए, क्योंकि दस्तावेज सत्यापन के दौरान किसी भी प्रकार की विसंगति पाए जाने पर उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है। आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची नीचे दी गई है।

    आवश्यक दस्तावेज

    • 10वीं (मैट्रिक) की अंकतालिका एवं प्रमाण-पत्र।

    • आधार कार्ड या अन्य वैध फोटो पहचान पत्र।

    • हाल ही का पासपोर्ट आकार का रंगीन फोटो।

    • उम्मीदवार के हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी।

    • मोबाइल नंबर एवं सक्रिय ईमेल आईडी।

    • जाति प्रमाण-पत्र (SC/BC/EWS आदि श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए, यदि लागू हो)।

    • हरियाणा निवासी प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)।

    • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)।

    • भूतपूर्व सैनिक (ESM) से संबंधित प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)।

    • दिव्यांगता प्रमाण-पत्र (PwBD उम्मीदवारों के लिए, यदि लागू हो)।

    • खेल कोटा (ESP) से संबंधित प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)।

    • परिवार पहचान पत्र (PPP), यदि आयोग द्वारा आवश्यक हो।

    • अन्य आरक्षण या पात्रता संबंधी प्रमाण-पत्र, जैसा अधिसूचना में निर्धारित हो।

    नोट: सभी दस्तावेज निर्धारित प्रारूप और स्पष्ट स्कैन कॉपी में तैयार रखें। आवेदन पत्र जमा करने से पहले अपलोड किए गए दस्तावेजों की गुणवत्ता और विवरण की जांच अवश्य कर लें।

    Upcoming Competition Exams