Careers360 Logo
ask-icon
share
    एचएसएससी सीईटी ग्रुप डी सिलेबस 2026 जारी (HSSC group D syllabus 2026 Out in Hindi)- विषयवार वेटेज, पैटर्न
    • लेख
    • एचएसएससी सीईटी ग्रुप डी सिलेबस 2026 जारी (HSSC group D syllabus 2026 Out in Hindi)- विषयवार वेटेज, पैटर्न

    एचएसएससी सीईटी ग्रुप डी सिलेबस 2026 जारी (HSSC group D syllabus 2026 Out in Hindi)- विषयवार वेटेज, पैटर्न

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 23 Jun 2026, 11:55 AM IST

    एचएसएससी सीईटी ग्रुप डी सिलेबस 2026 जारी: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा एचएसएससी सीईटी ग्रुप डी भर्ती 2026 (hssc group d vacancy 2026) के लिए विज्ञापन संख्या 05/2026 के तहत एचएसएससी सीईटी ग्रुप डी अधिसूचना (hssc group d notification 2026) आधिकारिक वेबसाइट पर 18 जून 2026 को जारी की गई। अधिसूचना के साथ ही एचएसएससी सीईटी ग्रुप डी सिलेबस भी जारी किया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से हरियाणा सीईटी सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं। हरियाणा सीईटी ग्रुप डी आवेदन की तिथि 19 जून से 3 जुलाई 2026 है।
    एचएसएससी सीईटी ग्रुप डी प्रक्रिया देखें
    1782195554507

    This Story also Contains

    1. एचएसएससी ग्रुप डी सिलेबस 2026 (HSSC group D syllabus in Hindi 2026)
    2. hssc group d vacancy 2026: विषयवार विवरण
    3. एचएसएससी ग्रुप डी परीक्षा पैटर्न 2026
    4. उत्तर अंकन प्रणाली (Answer Marking Scheme)
    5. एचएसएससी ग्रुप डी भर्ती 2026 - तैयारी टिप्स
    एचएसएससी सीईटी ग्रुप डी सिलेबस 2026 जारी (HSSC group D syllabus 2026 Out in Hindi)- विषयवार वेटेज, पैटर्न
    एचएसएससी सीईटी ग्रुप डी सिलेबस 2026

    हरियाणा ग्रुप डी भर्ती कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के माध्यम से आयोजित की जाएगी, जिसके आधार पर विभिन्न विभागों में ग्रुप डी पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को एचएसएससी सीईटी सिलेबस अवश्य देखना चाहिए। एचएसएससी सीईटी सिलेबस पीडीएफ आधिकारिक वेबसाइट के साथ इस लेख से भी डाउनलोड कर सकते हैं।

    एचएसएससी सीईटी ग्रुप D सिलेबस 2026 में दो भाग होते हैं, जिनमें भाग 1 का वेटेज 75 प्रतिशत और भाग 2 का वेटेज 25 प्रतिशत है। एचएसएससी सीईटी ग्रुप डी 2026 परीक्षा के पेपर में रीजनिंग, गणित, सामान्य विज्ञान, भाषाएं, सामान्य जागरूकता जैसे विषय शामिल होंगे और हरियाणा की सामान्य जानकारी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। HSSC CET ग्रुप D परीक्षा 100 अंकों की होगी और उम्मीदवारों को सवालों के जवाब देने के लिए 105 मिनट का समय दिया जाएगा।
    ये भी पढ़ें: एमपी अस्पताल सहायक रिजल्ट 2026एमपी अस्पताल सहायक आंसर की 2026

    एचएसएससी ग्रुप डी सिलेबस 2026 (HSSC group D syllabus in Hindi 2026)

    एचएसएससी सीईटी ग्रुप डी भर्ती 2026 (hssc group d vacancy 2026) की तैयारी शुरू करने से पहले अभ्यर्थियों को नवीनतम hssc group d syllabus की पूरी जानकारी होना बेहद जरूरी है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा जारी सिलेबस के अनुसार परीक्षा का स्तर मैट्रिक (10वीं) कक्षा का होगा। प्रश्न पत्र को दो भागों में विभाजित किया गया है, जिसमें 75% प्रश्न सामान्य विषयों से तथा 25% प्रश्न हरियाणा सामान्य ज्ञान से पूछे जाएंगे। hssc group d syllabus को समझकर तैयारी करने से उम्मीदवार परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

    एचएसएससी ग्रुप डी सिलेबस वेटेज

    भाग

    विषय क्षेत्र

    वेटेज

    भाग-A

    सामान्य जागरूकता, रीजनिंग, गणित, अंग्रेजी, हिंदी एवं संबंधित विषय

    75%

    भाग-B

    हरियाणा सामान्य ज्ञान, इतिहास, संस्कृति, भूगोल, करंट अफेयर्स आदि

    25%

    hssc group d vacancy 2026: विषयवार विवरण

    विषय

    प्रमुख टॉपिक्स

    सामान्य जागरूकता (General Awareness)

    भारत एवं पड़ोसी देश, भारतीय इतिहास, भारतीय संविधान, राजनीति, कला एवं संस्कृति, भूगोल, सामान्य विज्ञान (भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान)

    रीजनिंग (Reasoning Ability)

    वर्णमाला क्रम, श्रृंखला, कोडिंग-डिकोडिंग, दिशा एवं दूरी, क्रम एवं रैंकिंग, रक्त संबंध, समानता, वर्गीकरण, घड़ी, कैलेंडर, दर्पण प्रतिबिंब, जल प्रतिबिंब, सिलोजिज्म, बैठने की व्यवस्था, कथन एवं निष्कर्ष, कथन एवं धारणा, आकृति गणना, गैर-शाब्दिक श्रृंखला आदि

    मात्रात्मक योग्यता (Quantitative Ability)

    संख्या पद्धति, सरलीकरण, दशमलव, भिन्न, LCM, HCF, अनुपात एवं समानुपात, प्रतिशत, औसत, लाभ-हानि, छूट, साधारण एवं चक्रवृद्धि ब्याज, क्षेत्रमिति, साझेदारी, मिश्रण, समय एवं कार्य, समय एवं दूरी, त्रिकोणमिति, बीजगणित, ज्यामिति

    अंग्रेजी भाषा (English Language)

    English Grammar, Spot the Error, Fill in the Blanks, Synonyms, Antonyms, Spellings, Idioms & Phrases, Sentence Improvement, Active-Passive Voice, Direct-Indirect Speech, Tenses, Sentence Rearrangement

    हिंदी भाषा (Hindi Language)

    वर्ण, स्वर, व्यंजन, संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, क्रिया विशेषण, वचन, लिंग, कारक, काल, तत्सम-तद्भव, अलंकार, संधि, समास, उपसर्ग, प्रत्यय, मुहावरे, लोकोक्तियाँ, पर्यायवाची, विलोम, वाक्य शुद्धि, विराम चिह्न आदि

    हरियाणा सामान्य ज्ञान

    हरियाणा का इतिहास, साहित्य, भूगोल, अर्थव्यवस्था, पर्यावरण, संस्कृति, कला, परंपराएं, समाज, नागरिक शास्त्र, राजनीति, समसामयिक घटनाएं एवं महत्वपूर्ण राज्य स्तरीय घटनाक्रम

    महत्वपूर्ण बिंदु

    • प्रश्न पत्र का स्तर मैट्रिक (10वीं कक्षा) के समान होगा।

    • परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे।

    • प्रश्न पत्र हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा।

    • हरियाणा सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्नों का विशेष महत्व रहेगा क्योंकि इसका वेटेज 25% निर्धारित किया गया है।

    • चयन पूरी तरह CET स्कोर के आधार पर किया जाएगा।

    एचएसएससी ग्रुप डी परीक्षा पैटर्न 2026

    एचएसएससी सीईटी ग्रुप डी भर्ती 2026 की परीक्षा पूरी तरह ऑफलाइन (OMR आधारित) मोड में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा मैट्रिक (10वीं) स्तर की होगी और इसका उद्देश्य अभ्यर्थियों की सामान्य जागरूकता, तर्कशक्ति, गणितीय क्षमता तथा हरियाणा सामान्य ज्ञान का मूल्यांकन करना है। परीक्षा का पैटर्न स्पष्ट और निर्धारित है, जिसमें सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQs) होंगे। अभ्यर्थियों को परीक्षा पैटर्न को अच्छी तरह समझकर तैयारी करनी चाहिए, क्योंकि चयन पूरी तरह CET अंकों पर आधारित होता है।

    एचएसएससी सेट ग्रुप डी परीक्षा पैटर्न 2026

    विवरण

    जानकारी

    परीक्षा का नाम

    एचएसएससी सीईटी ग्रुप डी परीक्षा 2026

    परीक्षा मोड

    ऑफलाइन (OMR आधारित)

    प्रश्नों का प्रकार

    बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)

    कुल प्रश्न

    100 प्रश्न

    कुल अंक

    100 अंक

    परीक्षा अवधि

    1 घंटा 45 मिनट

    स्तर

    मैट्रिक (10वीं कक्षा स्तर)

    नकारात्मक अंकन

    गलत उत्तर पर नहीं, लेकिन अनुत्तरित प्रश्न पर -1 अंक (यदि 5वां बबल नहीं भरा गया)

    भाषा

    हिंदी और अंग्रेजी (द्विभाषी)

    चयन आधार

    CET स्कोर (100% वेटेज)

    उत्तर अंकन प्रणाली (Answer Marking Scheme)

    • प्रत्येक प्रश्न के लिए चार विकल्प दिए जाएंगे।

    • उम्मीदवार को सही विकल्प चुनकर OMR शीट में संबंधित गोला भरना होगा।

    • गलत उत्तर पर कोई नकारात्मक अंकन नहीं है।

    • यदि कोई प्रश्न छोड़ना है, तो पांचवां गोला भरना अनिवार्य है।

    • पांचवां गोला न भरने पर प्रत्येक ऐसे प्रश्न के लिए 1 अंक की कटौती होगी (यानि -1 मार्क प्रति अनुत्तरित प्रश्न)।

    एचएसएससी ग्रुप डी भर्ती 2026 - तैयारी टिप्स

    हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा आयोजित ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को एक सुनियोजित रणनीति के साथ अध्ययन करना चाहिए। परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को पाठ्यक्रम, परीक्षा पैटर्न और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों की अच्छी समझ होना आवश्यक है। नियमित अभ्यास और समय प्रबंधन के माध्यम से अभ्यर्थी अपने प्रदर्शन को बेहतर बना सकते हैं। नीचे एचएसएससी ग्रुप डी भर्ती 2026 की तैयारी के लिए कुछ महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए हैं।

    • परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले नवीनतम सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को अच्छी तरह समझें।

    • प्रत्येक विषय के लिए दैनिक अध्ययन योजना बनाएं और उसका नियमित रूप से पालन करें।

    • सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, गणित और हिंदी/अंग्रेजी विषयों पर विशेष ध्यान दें।

    • पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों को हल करें और परीक्षा के प्रश्नों की प्रकृति को समझें।

    • नियमित रूप से मॉक टेस्ट और ऑनलाइन प्रैक्टिस सेट हल करें।

    • कमजोर विषयों की पहचान कर उन पर अतिरिक्त समय दें।

    • करंट अफेयर्स की तैयारी के लिए प्रतिदिन समाचार पत्र और मासिक पत्रिकाएं पढ़ें।

    • समय प्रबंधन कौशल विकसित करें ताकि परीक्षा में सभी प्रश्नों को निर्धारित समय में हल किया जा सके।

    • छोटे-छोटे नोट्स तैयार करें और समय-समय पर उनका पुनरावलोकन करें।

    • परीक्षा के अंतिम दिनों में नए विषय शुरू करने के बजाय केवल रिवीजन और अभ्यास पर ध्यान दें।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Ongoing Dates
    Maha SET Application Date

    2 Jun'26 - 3 Jul'26 (Online)

    Ongoing Dates
    AP TET Others

    5 Jun'26 - 5 Jul'26 (Online)